Haridwar
स्ट्रीट डॉग्स के हमलों में बढ़ोत्तरी , कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण करने के लिए लगातार की जा रही नसबंदी |

हरिद्वार : हरिद्वार में राहगीरों पर स्ट्रीट डॉग्स के हमलों की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। सरकारी और निजी अस्पतालों में आए दिन कुत्तों के काटने और हमला करने के मामले पहुंच रहे हैं। इसका कारण बड़े पैमाने पर की जा रही कुत्तों की नसबंदी को भी बताया जा रहा है। पशु गणना के मुताबिक साल 2020 में हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में करीब 20 हजार स्ट्रीट डॉग्स थे। कुत्तों की लगातार बढ़ रही संख्या से भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

जिसके बाद 2023 में नगर निगम की ओर से सराय में एंटी बर्थ कंट्रोल सेंटर खोला गया। जहां कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण करने के लिए लगातार नसबंदी की जा रही है। यहां अब तक 8 हज़ार से ज्यादा कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है।लेकिन एक पहलू ये भी है कि पिछले कुछ महीनो में आम राहगीरों पर आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं बढ़ गई हैं। कुछ पशु प्रेमी इसे नसबंदी के कारण कुत्तों के व्यवहार में आ रहे बदलाव से जोड़कर देख रहे हैं।

हालांकि नगर निगम के एबीसी सेंटर के संचालक और पशु चिकित्सा इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि कुत्तों की नसबंदी के लिए पूरी प्रक्रिया का पालन किया जाता है। नसबंदी के बाद उन्हें 4 दिन तक ऑब्जर्वेशन में भी रखा जाता है और उसके बाद उन्हें उसी स्थान पर छोड़ा जाता है जहां से पकड़ा गया था। इंसानों के द्वारा कुत्तों को डराना या उनको पीटना कुत्तों के चिड़चिड़ापन का कारण हो सकता है पर नसबंदी पूरी तरह से सेफ है। पिछले महीने ज्वालापुर में गली से गुजर रही एक महिला पर कुत्ते ने बेवजह हमला कर दिया था। इस घटना का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी काफी वायरल हुआ था। इसके अलावा आवारा कुत्तों का वाहनों के पीछे दौड़ना, राहगीरों पर झपट पड़ना, और अन्य हमलों के मामले अस्पतालों में लगातार पहुंच रहे हैं। ऐसे में आम लोगों के बीच आवारा कुत्तों का खौफ बढ़ गया है।
Haridwar
शारदीय कांवड़ मेला 2026 के लिए हरिद्वार पुलिस का ट्रैफिक प्लान, यहाँ देखें…

शारदीय कांवड़ मेला 2026: हरिद्वार के लिए विस्तृत यातायात डायवर्जन प्लान जारी
मुख्य बिंदु
शारदीय कांवड़ मेला 2026: शारदीय कांवड़ मेला एवं महाशिवरात्रि पर्व 2026 को देखते हुए हरिद्वार प्रशासन द्वारा व्यापक यातायात डायवर्जन एवं पार्किंग प्लान लागू किया गया है। ये व्यवस्था 5 फरवरी 2026 सुबह 8 बजे से 15 फरवरी 2026 रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी, जिससे श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।
भारी वाहनों पर प्रतिबंध
सबसे पहले यह स्पष्ट किया गया है कि हरिद्वार से नजीबाबाद मार्ग पर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
वैकल्पिक मार्ग:
सिडकुल, देहरादून या ऋषिकेश की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें बिजनौर, मुरादाबाद या नैनीताल जाना है, वे हरिद्वार → रुड़की → मुजफ्फरनगर होते हुए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे। वापसी भी इसी मार्ग से होगी।
महत्वपूर्ण सूचना:
नजीबाबाद, मुरादाबाद और नैनीताल की ओर आवश्यक वस्तुओं (खाद्य सामग्री, पेट्रोलियम, गैस व मेडिकल सप्लाई) का आवागमन रात्रि 11 बजे से सुबह 4 बजे तक ही अनुमन्य रहेगा।
रोडवेज और निजी बसों के लिए व्यवस्था
- देहरादून, ऋषिकेश और हरिद्वार से बिजनौर, मुरादाबाद व नैनीताल जाने वाली रोडवेज बसें लाडपुर से नहर पटरी मार्ग का उपयोग करेंगी।
- वापसी में ये बसें बिजनौर → गंगा बैराज → मोंटी तिराहा (मीरापुर) → मुजफ्फरनगर होते हुए हरिद्वार पहुंचेंगी।
- कोटद्वार से हरिद्वार आने वाली निजी बसों का मार्ग पूर्ववत रहेगा।
अन्य मार्गों पर प्रतिबंध
- रुड़की → लक्सर → बालावाली मार्ग पर भारी और मध्यम वाहनों का आवागमन पूर्णतः बंद रहेगा।
- आवश्यकता पड़ने पर हल्के वाहनों पर भी अस्थायी रोक लगाई जा सकती है।
हरिद्वार शहर के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान
नजीबाबाद की ओर से आने वाले वाहन
छोटे निजी वाहन:
नजीबाबाद → चिड़ियापुर → श्यामपुर → 4.2 डायवर्जन प्वाइंट → चंडी चौकी → चंडी चौक
पार्किंग: दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू
कांवड़ वाहन:
नजीबाबाद → चिड़ियापुर → श्यामपुर → 4.2 डायवर्जन → गौरीशंकर/नीलधारा पार्किंग
वापसी इन्हीं मार्गों से सुनिश्चित की जाएगी।
यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में सभी वाहनों को सीधे गौरीशंकर/नीलधारा पार्किंग में रोका जाएगा।
दिल्ली–मेरठ–मुजफ्फरनगर से आने वाले वाहन
मुख्य मार्ग:
दिल्ली → मेरठ → मुजफ्फरनगर → नारसन → मंगलौर → कोर कॉलेज → शंकराचार्य चौक
पार्किंग: अलकनंदा, दीनदयाल, पंतद्वीप, चमगादड़ टापू
अत्यधिक दबाव की स्थिति में वाहनों को बैरागी कैंप पार्किंग की ओर डायवर्ट किया जाएगा।
पंजाब और हरियाणा से आने वाले वाहन
पंजाब/हरियाणा → सहारनपुर → भगवानपुर → NH-344 → कोर कॉलेज → शंकराचार्य चौक
यातायात बढ़ने पर इन्हें भी वैकल्पिक रूप से बैरागी कैंप पार्किंग भेजा जाएगा।
देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले वाहन
देहरादून/ऋषिकेश → नेपालीफार्म → रायवाला → दूधाधारी चौक → सर्वानंद घाट
पार्किंग: पंतद्वीप, चमगादड़ टापू, लालजीवाला मैदान
इसके अलावा चीला मार्ग को केवल ऋषिकेश से हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए वन-वे रखा जाएगा।
जीरो जोन और वन-वे व्यवस्था
- पोस्ट ऑफिस तिराहा से हरकी पौड़ी तक पूर्ण जीरो जोन रहेगा।
- भीमगौड़ा बैरियर से हरकी पौड़ी तक भी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
- कई प्रमुख चौकों पर वन-वे व्यवस्था लागू रहेगी।
ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा के लिए डायवर्जन
यातायात दबाव बढ़ने की स्थिति में विभिन्न दिशाओं से आने वाले ऑटो, विक्रम और ई-रिक्शा को निर्धारित बैरियरों से वापस मोड़ा जाएगा, ताकि मुख्य मार्गों पर भीड़ न बढ़े।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक प्लान का पालन करें और सहयोग देकर कांवड़ मेला 2026 को सुरक्षित व व्यवस्थित बनाने में मदद करें।
Haridwar
हरिद्वार शारदीय कांवड़ मेले को लेकर पुलिस-उद्योग समन्वय बैठक, लिए गए ये फैसले

Haridwar News : हरिद्वार पुलिस ने शारदीय कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पुलिस ने सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ बैठक की।
Table of Contents
हरिद्वार शारदीय कांवड़ मेले को लेकर पुलिस-उद्योग समन्वय बैठक
हरिद्वार शारदीय कांवड़ मेले को लेकर पुलिस-उद्योग समन्वय बैठक हुई। जिसमें मेला के दौरान यातायात व्यवस्था और भारी वाहनों की आवाजाही पर चर्चा की गई। सहयोग की अपील करते हुए पुलिस ने दिशा-निर्देशों का पालन करने की आवश्यकता बताई।
भारी वाहनों के रूट पर बनी सहमति
शारदीय कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण और सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से हरिद्वार पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर पुलिस कार्यालय स्थित सभागार में सीओ यातायात की अध्यक्षता में सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और सिडकुल ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के साथ अहम गोष्ठी आयोजित की गई।

बैठक में मेला अवधि के दौरान यातायात व्यवस्था, रूट डायवर्जन और भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। गोष्ठी के दौरान सीओ यातायात ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों व सदस्यों से संवाद करते हुए पुलिस द्वारा तैयार किए गए रूट प्लान की जानकारी दी।
भारी वाहनों के लिए एंट्री और एग्जिट पॉइंट निर्धारित
सीओ यातायात ने बताया कि कांवड़ मेला के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए भारी वाहनों के लिए अलग-अलग एंट्री और एग्जिट पॉइंट निर्धारित किए गए हैं। उन्होंने रूट डायवर्जन, समयबद्ध आवागमन और प्रतिबंधित क्षेत्रों की जानकारी भी साझा की।
पुलिस अधिकारियों ने एसोसिएशन से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि मेला अवधि में निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करना आवश्यक है। इस पर सिडकुल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन और ट्रक ओनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने पुलिस प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
big news
लक्सर में दो छात्रों के बीच विवाद, गोली चलने से एक की हालत गंभीर

Laksar: छात्रों के बीच विवाद में चली गोली, एक की हालत गंभीर
मुख्य बिंदु
लक्सर (Laksar): हरिद्वार जिले में लगातार अपराधिक घटनाएँ बढ़ रही हैं. बीते रोज गोलीकांड का एक ओर मामला लक्सर से सामने आया. जहाँ पर दो छात्रों के बीच हुए इस खूनी संघर्ष में एक छात्र को गोली लगने से उसकी हालत गंभीर हो गई है. घायल छात्र को हायर सेंटर रेफर किया गया है.
लक्सर में दो छात्रों के बीच विवाद में चली गोली
जानकारी के मुताबिक, दोनों छात्रों के बीच पहले लक्सर स्थित होली क्रॉस स्कूल के पास विवाद हुआ था. लेकिन, उस समय मामला शांत हो गया, फिर कुछ देर बाद के वी इंटर कॉलेज के पीछे फिर से दोनों आमने-सामने आ गए. इसी दौरान एक छात्र ने अचानक तमंचा निकालकर दूसरे छात्र पर गोली चला दी और मौके से फरार हो गया. गोली लगने से 18 वर्षीय विनायक चौधरी, पुत्र पुत्र कमलदीप, निवासी अकोढ़ाकला, लक्सर गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे परिजनों ने आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया.
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
लक्सर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक लोकपाल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है. पुलिस आरोपी छात्र की पहचान और गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है. फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है, तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी.
क्षेत्र में पहले भी हो चुकी ऐसी घटनाएं
गौरतलब है कि ये पहली बार नहीं है जब लक्सर में गोलीकांड की घटना सामने आई हो. बीते दिसंबर माह में भी लक्सर ओवरब्रिज पर दिनदहाड़े पुलिस कस्टडी में ले जाए जा रहे एक बदमाश पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई थी, जिसमें उसकी मौत हो गई थी. लेकिन उस मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. इसके बावजूद छात्रों के बीच चली ताजा गोली ने एक बार फिर लक्सर की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
Uttarakhand20 hours agoउत्तराखंड शिक्षा विभाग भर्ती 2026: 2364 चतुर्थ श्रेणी पदों पर आवेदन शुरू
Uttarakhand21 hours agoरुद्रप्रयाग में 5 साल का मासूम बना गुलदार का निवाला, ग्रामीणों ने विभाग पर लगाए गंभीर आरोप
Breakingnews18 hours agoदून जिला प्रशासन ने पिटकुल को किया बैन, XEN व ठेकेदार पर संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज
big news21 hours agoगुंजन हत्याकांड में एसआईटी का हुआ गठन, आरोपी को कोर्ट में पेश कर भेजा गया जेल
Cricket15 hours agoZIM vs OMAN Dream11 Prediction Today – एक्सपर्ट गाइड, प्लेइंग 11, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स…
Cricket19 hours agoभारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वॉर्म-अप मैच में कौन मारेगा बाज़ी? पिच रिपोर्ट, जाने प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स..
Breakingnews20 hours agoछह प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की तिथियां घोषित, UKPSC ने जारी किया परीक्षा कैलेंडर, देखें यहां
Dehradun18 hours agoकालसी बस हादसे के घायलों से मिले सीएम धामी, परिजनों को हरसंभव मदद का दिया आश्वासन











































