Haridwar
स्ट्रीट डॉग्स के हमलों में बढ़ोत्तरी , कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण करने के लिए लगातार की जा रही नसबंदी |

हरिद्वार : हरिद्वार में राहगीरों पर स्ट्रीट डॉग्स के हमलों की घटनाओं में बढ़ोत्तरी हुई है। सरकारी और निजी अस्पतालों में आए दिन कुत्तों के काटने और हमला करने के मामले पहुंच रहे हैं। इसका कारण बड़े पैमाने पर की जा रही कुत्तों की नसबंदी को भी बताया जा रहा है। पशु गणना के मुताबिक साल 2020 में हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र में करीब 20 हजार स्ट्रीट डॉग्स थे। कुत्तों की लगातार बढ़ रही संख्या से भी लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।

जिसके बाद 2023 में नगर निगम की ओर से सराय में एंटी बर्थ कंट्रोल सेंटर खोला गया। जहां कुत्तों की संख्या पर नियंत्रण करने के लिए लगातार नसबंदी की जा रही है। यहां अब तक 8 हज़ार से ज्यादा कुत्तों की नसबंदी की जा चुकी है।लेकिन एक पहलू ये भी है कि पिछले कुछ महीनो में आम राहगीरों पर आवारा कुत्तों के हमलों की घटनाएं बढ़ गई हैं। कुछ पशु प्रेमी इसे नसबंदी के कारण कुत्तों के व्यवहार में आ रहे बदलाव से जोड़कर देख रहे हैं।

हालांकि नगर निगम के एबीसी सेंटर के संचालक और पशु चिकित्सा इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते। उनका कहना है कि कुत्तों की नसबंदी के लिए पूरी प्रक्रिया का पालन किया जाता है। नसबंदी के बाद उन्हें 4 दिन तक ऑब्जर्वेशन में भी रखा जाता है और उसके बाद उन्हें उसी स्थान पर छोड़ा जाता है जहां से पकड़ा गया था। इंसानों के द्वारा कुत्तों को डराना या उनको पीटना कुत्तों के चिड़चिड़ापन का कारण हो सकता है पर नसबंदी पूरी तरह से सेफ है। पिछले महीने ज्वालापुर में गली से गुजर रही एक महिला पर कुत्ते ने बेवजह हमला कर दिया था। इस घटना का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज भी काफी वायरल हुआ था। इसके अलावा आवारा कुत्तों का वाहनों के पीछे दौड़ना, राहगीरों पर झपट पड़ना, और अन्य हमलों के मामले अस्पतालों में लगातार पहुंच रहे हैं। ऐसे में आम लोगों के बीच आवारा कुत्तों का खौफ बढ़ गया है।
Haridwar
हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल बंद! जानिए डीएम ने क्यों लिया बड़ा फैसला ?

Haridwar News : कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से हरिद्वार जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मेले के दौरान जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
Table of Contents
हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल बंद
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी एवं प्राविधिक संस्थानों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित किया है।
इस दौरान ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इस अवधि में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां परिसर में संचालित नहीं होंगी। हालांकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
भारी भीड़ होने के चलते लिया गया फैसला
प्रशासन का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इसके चलते राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के अलावा शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ रहती है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कई स्थानों पर यातायात डायवर्जन लागू किया जाता है और कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से बंद भी करना पड़ता है।
ऐसी स्थिति में छात्रों और शिक्षकों को विद्यालय एवं कॉलेज आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी शैक्षणिक संस्थानों में ऑफलाइन शिक्षण कार्य स्थगित करने का निर्णय लिया है।
Breakingnews
हरिद्वार में पथरेश्वर महादेव मंदिर दो साधुओं की हत्या से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Haridwar News : हरिद्वार के लक्सर से बड़ी खबर सामने आ रही है। लक्सर के पथरेश्वर महादेव मंदिर में दो साधुओं की हत्या के बाद शवों को दफनाने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हरिद्वार में पथरेश्वर महादेव मंदिर दो साधुओं की हत्या से सनसनी
हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर से दो साधुओं की हत्या का मामला सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मंदिर के पास जंगल में गड्ढे से दोनों साधुओं के शव बरामद किए हैं।
शुरुआती जांच में मंदिर के मुख्य पुजारी पर संदेह जताया जा रहा है। जो घटना के बाद से लापता बताया जा रहा है। उसकी तलाश के लिए पुलिस की कई टीमें लगातार कार्रवाई कर रही हैं।
सेवादार की सूचना से हुआ मामले का खुलासा
पुलिस के अनुसार, मंदिर के एक सेवादार ने दो साधुओं के कई दिनों से दिखाई न देने और किसी अनहोनी की आशंका जताते हुए पथरी थाने को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे।

जंगल में खुदाई के दौरान मिले दोनों शव
जांच के दौरान मंदिर के समीप स्थित जंगल में संदिग्ध स्थान पर खुदाई कराई गई। खुदाई में दोनों साधुओं के शव बरामद हुए। प्रारंभिक जांच के आधार पर पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद सबूत मिटाने की नीयत से शवों को गड्ढे में दबाया गया था।
एसपी देहात ने किया घटनास्थल का निरीक्षण
घटना की जानकारी मिलने पर एसपी देहात शेखर सुयाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की प्रगति की समीक्षा की। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं।
मुख्य पुजारी की तलाश में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में मंदिर के मुख्य पुजारी की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। घटना सामने आने के बाद से वह फरार है। पुलिस की कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और मामले के हर पहलू की गहनता से जांच की जा रही है।
Haridwar
हरिद्वार में ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

Haridwar News : हरिद्वार पुलिस ने करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध बैंक निकासी के मामले का सफल खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
ICICI बैंक के 50 लाख ट्रांजेक्शन फ्रॉड का खुलासा
हरिद्वार पुलिस ने एसएसपी नवनीत सिंह के नेतृत्व में ICICI बैंक खाते से करीब 50 लाख रुपये की संदिग्ध निकासी के मामले का खुलासा करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बैंक मैनेजर की शिकायत पर दर्ज मुकदमे की जांच में पुलिस ने भगवानपुर क्षेत्र में छापेमारी कर आरोपियों को दबोचा।
पुलिस ने 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
आरोपियों के कब्जे से 13 लाख रुपये नकद, एक स्कूटी, 12 लाख रुपये की प्लॉट रजिस्ट्री, फर्जी आधार कार्ड, डेबिट कार्ड और मोबाइल फोन बरामद किए गए।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपियों ने फर्जी आधार कार्ड के जरिए खाताधारक के नाम पर डेबिट कार्ड हासिल किया और फोन बैंकिंग से नया एटीएम कार्ड जारी करवाकर नकदी निकाली। इसी रकम से ज्वेलरी खरीदने, जमीन खरीदने और अन्य खर्च किए गए।

बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था गैंग
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि गिरोह बड़ी कंपनियों के खातों को निशाना बनाता था और बैंकिंग प्रणाली की खामियों का फायदा उठाकर धोखाधड़ी करता था।
पुलिस के अनुसार मामले में अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। गिरफ्तार आरोपियों का पहले भी एटीएम फ्रॉड और अन्य गंभीर मामलों में आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
- कौन हैं नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी?, आज तक नहीं हारे एक भी चुनाव, जाने कितने हैं पढ़े-लिखे…
- TRT vs LNS Dream11 Prediction Today Match: Playing XI, Pitch Report, Captain Tips
- हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल बंद! जानिए डीएम ने क्यों लिया बड़ा फैसला ?
- नहीं रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
- MO vs BPH Dream11 Prediction Match 7: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
Cricket16 hours agoZIM vs IND Dream11 Team Prediction 3rd T20I 2026: Playing XI, Pitch Report & Fantasy Tips
Breakingnews20 hours agoकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, छात्रों से की पढ़ाई पर ध्यान देने की अपील
Udham Singh Nagar23 hours agoउधम सिंह नगर पुलिस में बड़ा फेरबदल! कई थानों के बदले प्रभारी, देखें पूरी लिस्ट
Cricket15 hours agoMO vs BPH Dream11 Prediction Match 7: Pitch Report, Playing 11 & Fantasy Tips
big news17 hours agoउत्तराखंड में भी उठी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत के इस्तीफे की मांग, हरक सिंह रावत बोले तभी मिलेगा छात्रों को न्याय
Udham Singh Nagar22 hours agoकाशीपुर में शादीशुदा महिला की संदिग्ध मौत, पिता बोले- ये आत्महत्या नहीं, हमें न्याय चाहिए
big news2 hours agoनहीं रहे कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट, राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर
Haridwar1 hour agoहरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल बंद! जानिए डीएम ने क्यों लिया बड़ा फैसला ?











































