Dehradun
उत्तरकाशी से राहत कार्य की ताजा अपडेट…देखिए कैसे बची हवा में लटकी ज़िंदगियाँ की जान

Latest update of relief work from Uttarkashi…See how lives hanging in the air were saved
देहरादून(उत्तराखंड): उत्तरकाशी में भारी आपदा के बीच राज्य सरकार और सभी राहत एजेंसियों द्वारा संगठित और तेज़ रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। हर्षिल और गंगोत्री क्षेत्रों में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का कार्य लगातार युद्धस्तर पर जारी है।

आपदा प्रबंधन सचिव के अनुसार अब तक गंगोत्री और उसके आसपास के क्षेत्रों से कुल 274 तीर्थयात्रियों को हर्षिल सुरक्षित स्थान पर लाया जा चुका है। सभी व्यक्ति पूरी तरह सुरक्षित हैं। ये यात्री देश के विभिन्न राज्यों से चारधाम यात्रा पर आए थे, जिनमें शामिल हैं…….
गुजरात – 131
महाराष्ट्र – 123
मध्य प्रदेश – 21
उत्तर प्रदेश – 12
राजस्थान – 6
दिल्ली – 7
असम – 5
कर्नाटक – 5
तेलंगाना – 3
पंजाब – 1
इन सभी यात्रियों को अब हर्षिल से उत्तरकाशी और देहरादून भेजे जाने की प्रक्रिया भी लगातार जारी है।
इसके अतिरिक्त, अब तक कुल 135 यात्रियों को हर्षिल से रेस्क्यू कर उनके सुरक्षित गंतव्यों तक पहुंचाया जा चुका है, जिनमें:
100 लोग उत्तरकाशी लाए गए
और 35 लोगों को देहरादून एयरलिफ्ट कर भेजा गया।
इस प्रकार 135 लोगों को पूरी तरह सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि शेष 274 लोग हर्षिल में सुरक्षित हैं और उन्हें शीघ्र उनके गंतव्य की ओर भेजा जाएगा।

बड़ी राहत: हवाई रेस्क्यू ऑपरेशन में लगाए गए 13 हेलीकॉप्टर
रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज़ करने के लिए राज्य सरकार द्वारा हवाई सेवाओं का बड़े स्तर पर उपयोग किया जा रहा है।
अभी तक जिन हेलीकॉप्टरों का प्रयोग किया जा रहा है:
2 चिनूक (CH-47)
2 MI-17 हेलीकॉप्टर
भारतीय वायुसेना के 3 हेलीकॉप्टर
युकाड़ा (UCADA) के 6 हेलीकॉप्टर
इसके अलावा, कल से युकाड़ा के दो और हेलीकॉप्टर भी रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल किए जाएंगे, जिससे राहत कार्य और तेज़ी से आगे बढ़ सकेगा।
घायलों का इलाज जारी, गंभीर मरीज एम्स ऋषिकेश रेफर
रेस्क्यू के दौरान मातली में लाए गए 3 गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया है।
इसके अलावा:

2 घायलों को मिलिट्री हॉस्पिटल (MH), देहरादून में भर्ती कराया गया है,
तथा 8 अन्य घायलों का इलाज जिला अस्पताल उत्तरकाशी में चल रहा है।
गंगोत्री में अब भी फंसे हैं करीब 400 लोग
गंगोत्री क्षेत्र में अभी भी लगभग 400 लोगों के फंसे होने की सूचना है।
इन्हें चरणबद्ध तरीके से रेस्क्यू किया जा रहा है। योजना के अनुसार, पहले इन्हें हर्षिल लाया जाएगा, उसके बाद चिनूक और MI-17 हेलीकॉप्टरों की मदद से एयरलिफ्ट कर उत्तरकाशी या देहरादून भेजा जाएगा।
राशन और जरूरी सामग्री की सप्लाई भी जारी
आपदा प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को आवश्यक राहत सामग्री पहुँचाने के लिए भी तेजी से कार्य किया जा रहा है। आज ही 2000 फूड पैकेट हर्षिल भेजे गए, और फूड एंड सप्लाई विभाग द्वारा नियमित रूप से ड्राई राशन के पैकेट भी भेजे जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री स्वयं निगरानी में जुटे, हर प्रभावित तक पहुंचाने के निर्देश
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी राहत कार्यों की स्वयं निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग, सेना, NDRF, ITBP और प्रशासनिक अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति मदद से वंचित न रह जाए।
सरकार का लक्ष्य है कि हर फंसे हुए व्यक्ति को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए और मूलभूत आवश्यकताओं की आपूर्ति में कोई बाधा न हो।

अब भी लापता हैं सेना के 9 जवान
इस पूरे ऑपरेशन के बीच एक बड़ी चिंता यह भी बनी हुई है कि सेना के 9 जवान अब भी लापता हैं। उनकी खोजबीन के लिए विशेष सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

राज्य सरकार, आपदा प्रबंधन विभाग, वायुसेना, युकाड़ा, ITBP, NDRF और स्थानीय प्रशासन एकजुट होकर इस आपदा से निपटने में लगे हैं। हर बीतते दिन के साथ राहत और रेस्क्यू कार्यों में तेज़ी और प्रभावशीलता देखने को मिल रही है।
Dehradun
मसूरी में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की भारी किल्लत, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों ने सरकार से लगाई गुहार

Mussoorie News : पहाड़ों की रानी मसूरी में इन दिनों कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की गंभीर कमी से होटल और रेस्टोरेंट कारोबार प्रभावित होने लगा है। मसूरी होटल्स एसोसिएशन ने इस समस्या को लेकर राज्य सरकार को पत्र भेजकर तत्काल समाधान की मांग की है।
Table of Contents
मसूरी में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की भारी किल्लत
मसूरी में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। जिस कारण व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एसोसिएशन का कहना है कि गैस की आपूर्ति बाधित होने से होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को मेहमानों को भोजन उपलब्ध कराने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
प्रतिष्ठानों के सामने रसोई संचालन तक का संकट
मसूरी होटल्स एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल और सचिव अजय भार्गव ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को संबोधित पत्र एसडीएम मसूरी के माध्यम से भेजा है। पत्र में बताया गया है कि मध्य पूर्व में चल रही भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण एलपीजी गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर अब पर्यटन नगरी मसूरी के होटल व्यवसाय पर भी साफ दिखाई देने लगा है।
एसोसिएशन के अनुसार मसूरी में सैकड़ों होटल, गेस्ट हाउस और रेस्टोरेंट प्रतिदिन हजारों पर्यटकों को सेवाएं प्रदान करते हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की उपलब्धता कम होने से कई प्रतिष्ठानों के सामने रसोई संचालन तक का संकट खड़ा हो गया है।

होटल-रेस्टोरेंट संचालकों ने सरकार से लगाई गुहार
कई होटल संचालकों को सीमित गैस में काम चलाना पड़ रहा है, जबकि कुछ स्थानों पर वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। होटल व्यवसायियों का कहना है कि पर्यटन उद्योग उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है। यह उद्योग हजारों लोगों को रोजगार देता है और राज्य के राजस्व में भी महत्वपूर्ण योगदान करता है। ऐसे में गैस आपूर्ति में बाधा आने से न केवल होटल और रेस्टोरेंट संचालकों की परेशानी बढ़ेगी, बल्कि पर्यटकों को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता भी प्रभावित हो सकती है।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गैस की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित नहीं की गई तो मसूरी के कई रेस्टोरेंट और होटल की रसोई बंद होने की स्थिति पैदा हो सकती है, जिससे पर्यटन पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा। मसूरी होटल्स एसोसिएशन ने सरकार से मांग की है कि संबंधित विभागों को तत्काल निर्देश जारी कर कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त और नियमित आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि पर्यटन नगरी में आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और होटल उद्योग सुचारु रूप से संचालित हो सके।
big news
देहरादून में सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान, कांग्रेस का दावा – कई रेस्टोरेंट बंद होने की कगार पर

Dehradun News : मध्य एशिया तनाव का असर अब भारत समेत पूरे विश्व में देखने को मिल रहा है। देशभर में सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद अब LPG, CNG गैसों की आपूर्ति पर जनता में भय का माहौल है। समय पर सिलेंडर न मिलने और ऑनलाइन बुकिंग न होने से स्थिति और गड़बड़ा गई है।
Table of Contents
देहरादून में सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान
देहरादून में सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग न होने से लोग परेशान हो गए हैं। सिलेंडर की किल्लत के बीच लोगों में इस बात का डर है कि कहीं उन्हें सिलेंडर ना मिले। जिस कारण लोग लंबी-लंबी कतारों में लगकर सिलेंडर भरवाने का इंतजार कर रहे हैं।
कांग्रेस का दावा सिलेंडर की किल्लत से लोग में भय
कांग्रेस का आरोप है कि सरकार की विफल विदेश नीति का असर अब आम जनता पर दिखाई दे रहा है। पार्टी का कहना है कि कई स्थानों पर गैस सिलेंडर की ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कतें आ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है।
इसके साथ ही सिलेंडर बुकिंग की समय-सीमा 14 दिन से बढ़ाकर 25 दिन किए जाने से मध्यमवर्गीय परिवारों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कांग्रेस का दावा है कि कई छोटे रेस्टोरेंट भी बंद होने की कगार पर हैं और देशभर में स्थिति चिंताजनक बनती जा रही है।
जिला पूर्ति अधिकारी ने कांग्रेस के दावों को किया खारिज
राजधानी देहरादून में जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि विभाग ने इन आरोपों को खारिज किया है। विभाग का कहना है कि राज्य में LPG, PNG और CNG की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य और पर्याप्त है। जिला पूर्ति अधिकारी के मुताबिक वैश्विक परिस्थितियों को देखते हुए गैस आपूर्ति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और तेल कंपनियों के साथ नियमित समीक्षा बैठकें हो रही हैं।

देहरादून में गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध
जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राजधानी देहरादून में गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। इस समय पर अफवाहों से बचें और अनावश्यक चिंता न करें। उन्होंने बताया कि घरेलू गैस की आपूर्ति 25 दिनों के अंदर समान्य रूप से है, वहीं कमर्शियल कनेक्शन में सरकार ने प्राथमिकताएं तय की हैं जिसमे हॉस्पिटल और स्कूलों को प्राथमिकता दी जा रही है।
वहीं ऑनलाइन बुकिंग पर उन्होंने बताया कि इन पोर्टल की मॉनिटरिंग भारत सरकार के द्वारा कि जाती है अगर इनमें किसी प्रकार कि तकनीकी दिक्कतें हैं तो सरकार के संज्ञान में ये बातें लाई जाएंगी।
Breakingnews
देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

Dehradun News : देहरादून में क्राइम रेट तेजी से बढ़ता जा रहा है। दिनदहाड़े हत्याएं और लूटपाट की खबरें आए दिन सामने आ रही हैं। ऐसी ही खबर प्रेमनगर से सामने आ रही है। जहां मांडूवाला के जंगलों से एक युवती की लाश कट्टे में बंद मिली है। जिसके बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी
देहरादून के प्रेमनगदर थाना क्षेत्र के मांडूवाला में युवती की हत्या से हड़ंकप मच गया है। मिली जानकारी के मुताबिक मांडूवाला के जंगलों से एक कट्टे से युवती का शव बरामद हुआ है। जो कि करीब छह से सात दिन पुराना बताया जा रहा है।
शव की अब तक नहीं हो पाई है पहचान
मांडूवाला के जंगल से बरामद शव की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि शव करीब 30-35 साल की महिला का है, जो कि बुरी हालत में है। मिली जानकारी के मुताबिक सड़क किनारे जंगल से बहुत बदबू आ रही थी।
देखने पर पता चला कि ये बदबू एक कट्टे से आ रही थी। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कट्टे को खोला तो उसमें से एक महिला की लाश थी। पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटा लिए हैं।
शव मिलने से इलाके में मची सनसनी
इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है। पुलिस शव की पहचान करने में जुट गई है। आस-पास के थानों के साथ ही पूरे जिले के थानों से गुमशुदगी की रिपोर्ट की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि शुरूआती जांच में शव करीब एक हफ्ते पुराना लग रहा है। शव को घुटने मोड़कर शव को कट्टे में भरा गया था।
Cricket21 hours agoवेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया बनाम एसीटी मीटियौर्स
Cricket21 hours agoBAN vs PAK Dream11 Team 2nd ODI Prediction: आज के मैच की बेस्ट टीम, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स..
big news6 hours agoBudget Session LIVE : विधानसभा बजट सत्र का आज पांचवा दिन, सदन की कार्रवाई हंगामेदार रहने के आसार
Cricket6 hours agoकोणार्क सूर्यास ओडिशा बनाम सदर्न सुपर स्टार्स के बीच आज लीजेंड्स लीग क्रिकेट में होगा रोमांचक मुकाबला..
Dehradun23 hours agoमसूरी में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की भारी किल्लत, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों ने सरकार से लगाई गुहार
Haridwar6 hours agoहरिद्वार में सड़क पर चल रहे बुजुर्ग पर सांड ने किया हमला, सींगों पर उठाकर जमीन पर पटका, मौके पर मौत
big news5 hours agoबजट सत्र में उठी उत्तराखंड में जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाए जाने मांग, जानें सीएम धामी ने इस पर क्या कहा ?
big news7 hours agoबड़ी खबर : धारी देवी मंदिर परिसर में मोबाइल पर बैन, श्रद्धालुओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम भी होगा लागू







































