Trending
माघ मेला 2026: जानें शाही स्नान और पूजा‑पर्व की पूरी डेट, पवित्र संगम में स्नान से मिलेगा मोक्ष

Magh Mela 2026: 3 जनवरी से 15 फरवरी तक प्रयागराज में भक्तों का भव्य संगम
मुख्य बिंदु
Magh Mela 2026: हर साल की तरह Magh Mela 2026 का आयोजन प्रयागराज ( उत्तर प्रदेश ) के त्रिवेणी संगम पर 3 जनवरी से 15 फरवरी 2026 तक होगा, जिसमें लाखों श्रद्धालु गंगा‑यमुना‑सरस्वती के पवित्र संगम में शाही स्नान और तप, दान तथा आध्यात्मिक साधना के लिए एकत्रित होंगे। यह आयोजन हिंदू कैलेंडर के माघ मास के दौरान होता है और इसे मिनी कुंभ मेला भी कहा जाता है।
कब और कहाँ होता है Magh Mela ?
Magh Mela 2026 का आयोजन प्रयागराज के त्रिवेणी संगम पर होगा, जहां तीन पवित्र नदियाँ — गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती — मिलती हैं। इसे माघ मास में धार्मिक पवित्रता, स्नान और दान का शुभ अवसर माना जाता है।

Magh Mela के प्रमुख स्नान (Snan) तिथियाँ
पूजा‑और धार्मिक महत्व की वजह से कुछ विशेष तिथियों पर शाही स्नान (मुख्य स्नान पर्व) आयोजित होंगे। इनका आयोजन निम्नानुसार है:
| मुख्य स्नान पर्व | तारीख (2026) |
|---|---|
| पौष पूर्णिमा स्नान | 3 जनवरी 2026 |
| मकर संक्रांति स्नान | 14 जनवरी 2026 |
| मौनी अमावस्या स्नान | 18 जनवरी 2026 |
| बसंत पंचमी स्नान | 23 जनवरी 2026 |
| माघ पूर्णिमा स्नान | 1 फरवरी 2026 |
| महाशिवरात्रि स्नान | 15 फरवरी 2026 |
धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व
Magh Mela को हिंदू धर्म में अत्यंत पवित्र माना जाता है। प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, त्रिवेणी संगम में स्नान करने से पापों का नाश होता है और मोक्ष की प्राप्ति की संभावना बढ़ती है। इसे कल्पवास का अवसर भी कहा जाता है, जिसमें श्रद्धालु महीने भर तक नदी के तट पर रहकर संयम, ध्यान और दान जैसे आध्यात्मिक कार्यों में लीन रहते हैं।
भव्य आयोजन और तैयारियाँ
प्रशासन ने इस बार Magh Mela के लिए तैयारी और सुदृढ़ कर दी है:
- मेला क्षेत्र लगभग 800 हेक्टेयर में विस्तारित किया गया है।
- अलग‑अलग सेक्टर्स और पांटून पुल बनाकर यातायात प्रबंध बनाए गए हैं।
- प्रयागराज में रेलवे स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं का भी उन्नयन किया जा रहा है।
ये व्यवस्थाएँ 15 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं की भीड़ को संभालने के उद्देश्य से की जा रही हैं।
आधुनिक सुरक्षा और प्रबंधन
इस बार मेला सुरक्षा के लिहाज़ से भी खास है:
- ATS की महिला कमांडो टीम सुरक्षा में तैनात रहेगी।
- भीड़‑प्रबंधन के लिए व्यापक मॉक ड्रिल और 10 आपातकालीन योजनाएँ तैयार की गई हैं।
- ट्रेनों के आसपास पार्किंग योजनाओं में परिवर्तन किए जाएंगे ताकि यात्री सुविधा और भीड़ नियंत्रण सुनिश्चित हो सके।
Magh Mela का सांस्कृतिक अनुभव
Magh Mela केवल स्नान तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारतीय संस्कृति एवं जीवन की परंपरा का जीवंत रूप है। भक्त‑यात्री यहाँ
- साधु‑संतों की अखाड़ा सभा देख सकते हैं,
- प्रवचन, कथा‑कीर्तन और यज्ञ में भाग ले सकते हैं,
- देसी खान‑पान और ग्रामीण जीवन का अनुभव कर सकते हैं।
ये सभी पहलू इसे न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से भी एक अद्वितीय आयोजन बनाते हैं।
पर्यटकों और श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सलाह
यदि आप Magh Mela 2026 में शामिल होने का विचार कर रहे हैं, तो ध्यान रखें:
- ठंड के मौसम के लिए पर्याप्त तैयारी साथ रखें।
- सरकारी टेंट सिटी या धर्मशालाओं में समय पर आवास सुनिश्चित करें।
- प्रमुख स्नान दिनों पर भीड़ अधिक होती है, अतः योजना पूर्व निर्धारित रखें।
ये सुझाव आपकी यात्रा को सुरक्षित और आनंदमय बनाने में मदद करेंगे।

Magh Mela 2026 एक अद्भुत अवसर है, जहाँ श्रद्धा, संस्कृति और अध्यात्म का संगम एक साथ देखने को मिलता है। यह न केवल धार्मिक यात्रा है, बल्कि आत्मा को शुद्ध करने और जीवन के गहरे अर्थों को समझने की यात्रा भी है।
Magh Mela 2026 कब से कब तक चलेगा?
Magh Mela dates के अनुसार माघ मेले की शुरुआत 3 जनवरी 2026 से होगी और यह 15 फरवरी 2026 (महाशिवरात्रि) तक चलेगा।
Magh Mela 2026 कहां होगा?
Magh Mela 2026 location के तहत माघ मेले का आयोजन प्रयागराज के त्रिवेणी संगम में किया जाएगा।
माघ मेला और कुंभ मेला में क्या अंतर है?
Magh Mela vs Kumbh Mela के अनुसार माघ मेला हर वर्ष लगता है, जबकि कुंभ मेला 12 साल में एक बार आयोजित होता है। माघ मेले को मिनी कुंभ भी कहा जाता है।
Magh Mela 2026 में जाने का सबसे अच्छा समय कौन सा है?
Best time to visit Magh Mela 2026 प्रमुख स्नान पर्वों जैसे मकर संक्रांति और मौनी अमावस्या के दिन माने जाते हैं।
Dehradun
DEHRADUN NEWS: 2 साल तक पुलिस रही नाकाम, माँ ने खुद ढूंढ निकाला बेटे का कातिल!

2 साल तक भटकती रही माँ, पुलिस नहीं कर पाई जांच… फिर खुद ढूंढ लाई बेटे का कातिल!
DEHRADUN NEWS: देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो सिस्टम पर सवाल खड़े करती है. साल 2024 में 18 वर्षीय क्षितिज चौधरी की एक तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर मौत हो गई थी, लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी न आरोपी पकड़ा गया और न ही पुलिस किसी ठोस नतीजे तक पहुंच पाई. इस दौरान मृतक की मां इंसाफ के लिए दर-दर भटकती रही.
मुख्य बिंदु
क्या है पूरा मामला- क्षितिज चौधरी एक्सीडेंट
15-16 फरवरी 2024 की रात क्षितिज अपने दोस्त के साथ प्रेमनगर क्षेत्र में पैदल जा रहा था, तभी पीछे से आए डंपर ने उसे कुचल दिया. हादसे के बाद करीब 45 मिनट तक वो सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन न समय पर एंबुलेंस पहुंची और न ही पुलिस. बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया और फिर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, जहां 17 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पढ़ें ये भी- पौड़ी मर्डर केस: पोकलैंड से युवक की हत्या कर फरार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
पढ़ें ये भी- DEHRADUN MURDER CASE: ब्रिगेडियर जोशी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, सभी 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, माँ पहुँच गई आरोपी तक
19 फरवरी 2024 को मृतक की मां ललिता चौधरी ने केस दर्ज कराया, लेकिन जांच आगे नहीं बढ़ी. आरोप है कि पुलिस ने जब डंपर का नंबर मांगा, तो मां ने खुद सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान की. पुलिस के हाथ खाली रहने पर मां ने खुद ही जांच की कमान संभाली और आखिरकार 2 साल बाद आरोपी डंपर चालक तक पहुंच गई.

क्षितिज चौधरी एक्सीडेंट मामले में जांच के आदेश
मूल रूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली ललिता चौधरी पिछले कई वर्षों से अकेले अपने बच्चों की परवरिश कर रही थीं. बेटे की मौत के बाद अब वह इंसाफ के लिए संघर्ष कर रही हैं. मामले में प्रमेंद्र डोभाल ने संज्ञान लेते हुए केस को दोबारा जांच के लिए रेफर कर दिया है और कोर्ट में री-इन्वेस्टिगेशन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
Dehradun
UKSSSC एक बार फिर सवालों के घेरे में, परीक्षा किट की टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप
UKSSSC TENDER विवाद: पारदर्शिता पर सवाल, जांच की मांग तेज
UKSSSC TENDER: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए परीक्षा किट की आपूर्ति से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर संदेह गहराता जा रहा है और जांच की मांग तेज हो गई है.
मुख्य बिंदु
UKSSSC पर टेंडर निरस्त करने पर उठे सवाल
जानकारी के मुताबिक, ये टेंडर 15 सितंबर 2025 को UKTENDER पोर्टल के माध्यम से जारी किया गया था. स्कीमेटिक्स माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के मालिक आदित्य मंगल का कहना है कि शुरुआती चरण में केवल उनकी कंपनी ने ही बिड डाली थी. इसके बाद आयोग द्वारा टेंडर को निरस्त कर दोबारा जारी किया गया. हैरानी की बात यह है कि इस प्रक्रिया को एक-दो नहीं बल्कि कुल चार बार रद्द कर फिर से खोला गया, जिससे पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप
आदित्य मंगल ने आरोप लगाया कि बार-बार टेंडर निरस्त करने के बाद उनकी कंपनी को प्रक्रिया से अयोग्य घोषित कर दिया गया. इसके बाद दिल्ली की एक कंपनी को टेंडर में शामिल कर अंतिम रूप से कार्य आवंटित कर दिया गया. उनका दावा है कि यह सब एक सुनियोजित तरीके से किया गया, ताकि बाहरी कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा सके. साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ कंपनियों को गलत दस्तावेजों के आधार पर क्वालीफाई किया गया और MSME व EMD से जुड़े नियमों की अनदेखी की गई.

कीमत में भारी अंतर, निष्पक्ष जांच की मांग
मामले को और गंभीर बनाते हुए आदित्य मंगल ने दावा किया कि जिस परीक्षा किट की वास्तविक कीमत करीब 350 रुपये होनी चाहिए थी, उसे कथित रूप से बढ़ाकर 5000 रुपये तक दिखाया जा रहा है, जो बड़े स्तर पर लागत बढ़ाने (Cost Inflation) की ओर इशारा करता है. उन्होंने ये भी बताया कि जब उन्होंने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, तो उनकी शिकायत तक नहीं ली गई.
मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग
उन्होंने पूरे मामले में शासन से अपनी कुछ मांगें रखी हैं. उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने, जांच को सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) या किसी स्वतंत्र एजेंसी को सौंपने और दोषी अधिकारियों व संबंधित कंपनियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. अब देखना होगा कि आयोग या शासन स्तर से इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है.
Dehradun
DEHRADUN MURDER CASE: ब्रिगेडियर जोशी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, सभी 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून: ब्रिगेडियर हत्याकांड में 10वां आरोपी गिरफ्तार
DEHRADUN MURDER CASE: देहरादून के राजपुर क्षेत्र में हुए रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस सनसनीखेज मामले में शामिल सभी 10 आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। सभी अभियुक्तों को हत्या की धाराओं में न्यायालय से रिमांड पर लिया गया है।
मुख्य बिंदु
30 अप्रैल को हुई थी रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या
दरअसल, 30 मार्च 2026 की सुबह जोहड़ी गांव में फायरिंग की घटना के दौरान मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी को गोली लग गई थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस केस में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) सहित अन्य धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 9 आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, एक अन्य आरोपी वैभव कुमार घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार तलाश में जुटी हुई थीं और विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।
रविवार को फरार आरोपी वैभव गिरफ्तार
जिसके बाद अब पुलिस ने 5 अप्रैल को फरार आरोपी वैभव कुमार को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरियाणा के यमुनानगर जिले का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, अब इस मामले में शामिल सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और सभी के खिलाफ हत्या की धाराओं में कार्रवाई जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Udham Singh Nagar22 hours agoRUDRAPUR ACCIDENT: पंतनगर में तेज रफ्तार का कहर, डंपर और बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौत
Dehradun23 hours agoDEHRADUN NEWS: 2 साल तक पुलिस रही नाकाम, माँ ने खुद ढूंढ निकाला बेटे का कातिल!
Haldwani32 minutes agoहल्द्वानी में शराब की ओवर रेटिंग पर एक्शन, शराब की दुकानों पर छापेमारी जारी…
Ramnagar23 hours agoRAMNAGAR NEWS: अवैध खनन पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, वन कर्मियों से मारपीट का आरोप
Dehradun18 hours agoDehradun News: DM सेविन बंसल का बड़ा फैसला, अल्ट्रासाउंड और रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर पर सख्त नियम लागू
big news2 hours agoसितारगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, आतंकी संगठन से जुड़ रहे तार…
Cricket22 minutes agoQUE vs RAP Dream11 Prediction Match 18 Psl 2026
Cricket2 minutes agoRR vs RCB Dream11 Prediction Match 16 IPL 2026






































