Haridwar
महायोगी पायलट बाबा के उत्तराधिकारी की आज हुई घोषणा, बाबा की जापान की शिष्या योगमाता साध्वी कैवल्या देवी को बनाया गया उत्तराधिकारी।

हरिद्वार – श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामण्डलेश्वर ब्रह्मलीन महायोगी पायलट बाबा के उत्तराधिकारी की आज शुक्रवार को घोषणा कर दी गई है। पायलट बाबा की जापान की रहने वाली शिष्या योगमाता साध्वी कैवल्या देवी(केको आईकोवा) को उनका उत्तराधिकारी घोषित किया गया है। इसके साथ ही उन्हें पायलट बाबा आश्रम ट्रस्ट का अध्यक्ष बनाया गया है।

दो अन्य शिष्याओं महामंडलेश्वर साध्वी चेतनानंद गिरि और साध्वी श्रद्धा गिरि को ट्रस्ट का महामंत्री बनाया गया है। शुक्रवार को आयोजित सभा में जूना अखाड़े के महंत व संतों ने इसकी घोषणा की।
Haridwar
कांवड़ मेले से पहले बड़ा खुलासा! केमिकल से बन रहा था मिलावटी पनीर, 50 किलो जब्त

Haridwar News : कांवड़ मेले से पहले हरिद्वार में खाद्य सुरक्षा विभाग और पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मिलावटी पनीर बनाने वाली एक डेयरी का भंडाफोड़ किया है।
Table of Contents
कांवड़ मेले से पहले मिलावटी पनीर का भंडाफोड़
संयुक्त टीम ने छापेमारी के दौरान करीब 50 किलो संदिग्ध पनीर बरामद किया। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक कांवड़ मेले के दौरान खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत श्यामपुर थाना पुलिस और खाद्य सुरक्षा विभाग ने कांगड़ी क्षेत्र स्थित एक डेयरी पर कार्रवाई की।
केमिकल से बन रहा था नकली पनीर
जांच के दौरान डेयरी परिसर से बिक्री के लिए रखा गया पनीर मिला। पूछताछ में डेयरी संचालक के परिजनों ने बताया कि पनीर तैयार करने में दूध पाउडर और फॉस्फेट का इस्तेमाल किया गया था। मौके से दूध पाउडर के कई खाली पैकेट भी बरामद किए गए।

पुलिस ने 50 किलो नकली पनीर जब्त
खाद्य सुरक्षा विभाग ने पनीर और दूध के नमूने जांच के लिए राजकीय खाद्य प्रयोगशाला, रुद्रपुर भेज दिए हैं। नमूना लेने के बाद बचा हुआ करीब 49 किलो पनीर जेसीबी की मदद से गड्ढा खोदकर नष्ट कर दिया गया।
प्राथमिक जांच में यह भी सामने आया कि संबंधित डेयरी रिटेल लाइसेंस के आधार पर ही दुग्ध उत्पादों का निर्माण कर रही थी। अब प्रयोगशाला की रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Haridwar
हरिद्वार में VIP नंबरों की दीवानगी, कार से महंगा खरीदा नंबर, 5.40 लाख की लगी बोली

Haridwar News : हरिद्वार में वाहन मालिकों के बीच वीआईपी और फैंसी नंबरों का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। परिवहन विभाग की नई वाहन पंजीकरण श्रृंखला UK08 BM शुरू होते ही ऑनलाइन ई-नीलामी में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
Table of Contents
हरिद्वार में VIP नंबरों की दीवानगी, कार से महंगा खरीदा
हरिद्वार में नीलामी में कई पसंदीदा नंबरों पर लाखों रुपये की बोलियां लगीं। सबसे ज्यादा चर्चा UK08 BM 0009 नंबर की रही, जिसे एक वाहन स्वामी ने ₹5.40 लाख की रिकॉर्ड बोली लगाकर अपने नाम कराया। खास बात ये है कि इतनी रकम में एक छोटी कार खरीदी जा सकती है।
फैंसी नंबरों के लिए जबरदस्त उत्साह
वाहनों पर अलग और आकर्षक नंबर लगाने का शौक लोगों में लगातार बढ़ रहा है। यही वजह है कि 0001, 0009, 1111, 8888 और 5555 जैसे नंबरों के लिए हर बार कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलती है। परिवहन विभाग इन विशेष नंबरों को सामान्य पंजीकरण की बजाय ऑनलाइन ई-ऑक्शन के जरिए आवंटित करता है। सबसे अधिक बोली लगाने वाले व्यक्ति को संबंधित नंबर जारी किया जाता है।
नई सीरीज खुलते ही लाखों की बोली
परिवहन विभाग के अनुसार, नई वाहन पंजीकरण श्रृंखला UK08 BM शुरू होते ही आकर्षक नंबरों के लिए भारी उत्साह देखने को मिला। ऑनलाइन ई-नीलामी में बड़ी संख्या में वाहन स्वामियों ने भाग लिया और कई नंबरों पर उम्मीद से कहीं अधिक बोली लगी। विभाग का कहना है कि इससे साफ है कि फैंसी और वीआईपी नंबरों की मांग लगातार बढ़ रही है।
₹5.40 लाख में बिका सबसे चर्चित नंबर
ई-नीलामी में UK08 BM 0009 सबसे महंगा नंबर साबित हुआ। इस नंबर के लिए ₹5.40 लाख की सबसे ऊंची बोली लगी। ये राशि इतनी अधिक है कि इससे एक नई छोटी कार खरीदी जा सकती है। यही कारण है कि ये नंबर पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गया।
Haridwar
हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल बंद! जानिए डीएम ने क्यों लिया बड़ा फैसला ?

Haridwar News : कांवड़ मेले के दौरान श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती संख्या और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से हरिद्वार जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। मेले के दौरान जिले के सभी स्कूल बंद रहेंगे।
Table of Contents
हरिद्वार में 30 जुलाई से 11 अगस्त तक स्कूल बंद
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जनपद के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी एवं प्राविधिक संस्थानों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित किया है।
इस दौरान ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के मुताबिक इस अवधि में नियमित शैक्षणिक गतिविधियां परिसर में संचालित नहीं होंगी। हालांकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए सभी शिक्षण संस्थानों को ऑनलाइन माध्यम से कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।
भारी भीड़ होने के चलते लिया गया फैसला
प्रशासन का कहना है कि कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में प्रतिदिन लाखों श्रद्धालुओं का आगमन होता है। इसके चलते राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों के अलावा शहर के प्रमुख मार्गों पर भारी भीड़ रहती है। श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए कई स्थानों पर यातायात डायवर्जन लागू किया जाता है और कुछ मार्गों को अस्थायी रूप से बंद भी करना पड़ता है।
ऐसी स्थिति में छात्रों और शिक्षकों को विद्यालय एवं कॉलेज आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही उनकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने एहतियातन सभी शैक्षणिक संस्थानों में ऑफलाइन शिक्षण कार्य स्थगित करने का निर्णय लिया है।
Cricket16 hours agoSUL-W vs MSG-W Dream11 Team Match 10: Pitch Report, Playing XI & Fantasy Tips
big news24 hours agoसिडकुल में युवती के साथ गैंगरेप !, अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म के आरोप, पुलिस जांच में जुटी
Cricket4 hours agoSUL vs MSG Dream11 Team Prediction Match 10 | Pitch Report & Playing XI
Haridwar22 hours agoहरिद्वार में VIP नंबरों की दीवानगी, कार से महंगा खरीदा नंबर, 5.40 लाख की लगी बोली
Uttarkashi23 hours agoउत्तरकाशी में वरूणा नदी में नहाते समय 18 वर्षीय युवक लापता, SDRF का सर्च ऑपरेशन जारी
Haldwani20 hours agoहल्द्वानी के लालकुआं में स्टोन क्रशर पर दर्दनाक हादसा, रेत में दबने से मजदूर की मौत
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में आज भारी बारिश का अलर्ट, मैदानी जिलों में बाढ़ की चेतावनी जारी, 5 जिलों में स्कूल बंद
Haridwar1 hour agoकांवड़ मेले से पहले बड़ा खुलासा! केमिकल से बन रहा था मिलावटी पनीर, 50 किलो जब्त






































