Udham Singh Nagar
सास-दामाद का चोरी-छिपे इश्क: बेटी को लगा झटका, जेवर-नकदी लेकर भागे, रुद्रपुर में हाई अलर्ट…

रुद्रपुर: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में एक लड़की की शादी से चंद दिन पहले उसकी मां अपने होने वाले दामाद के साथ फरार हो गई। अब इंटरनेट मीडिया पर सास-दामाद की रुद्रपुर में मौजूदगी की चर्चा ने ऊधम सिंह नगर पुलिस को भी सक्रिय कर दिया है।
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने पुष्टि की है कि रुद्रपुर में दोनों के छिपे होने की सूचना पर तुरंत जांच के निर्देश दिए गए हैं। अलीगढ़ पुलिस से संपर्क में रहते हुए, दोनों की लोकेशन ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
मामला क्या है ?
16 अप्रैल को तय थी शादी, लेकिन उससे पहले ही दूल्हा अपनी होने वाली सास को लेकर फरार हो गया।
परिजनों के अनुसार, दामाद का ससुराल में लगातार आना-जाना था और वह सास के साथ अकेले समय बिताता था।
दामाद ने सास को मोबाइल गिफ्ट किया था, जिसके बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ीं।
घर से भागते समय सास रुपये और जेवरात भी ले गई।
अलीगढ़ पुलिस ने मामला दर्ज कर सास-दामाद की तलाश शुरू की थी।
अब इस प्रेम-प्रसंग का अगला मोड़ रुद्रपुर में सामने आ सकता है। पुलिस का कहना है कि दोनों यहां पाए गए तो अलीगढ़ पुलिस को सुपुर्द किया जाएगा।
#MotherinlawElopement #RunawayGroom #PreweddingScandal #LoveTriangleDrama #PoliceManhuntRudrapur
big news
रुद्रपुर में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म, किशोर ने दोस्त के साथ मिलकर मासूम को बनाया शिकार

Rudrapur News : रुद्रपुर में दो किशोरों ने मिलकर किया नौ साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म
Rudrapur News : ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर से 9 साल की मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां एक किशोर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उसी मकान में किराए पर रहने वाली 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
रुद्रपुर में नौ साल की बच्ची से दुष्कर्म
रूद्रपुर में नौ साल की बच्ची से सामूहिक दुष्कर्म की खबर से सनसनी मच गई है। मिली जानकारी के मुताबिक किराये के मकान में रहने वाले एक किशोर ने अपने साथी के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करा लिया है। इसके साथ ही दोनों किशोरों से पूछताछ की जा रही है।
एक ही मकान पर किराए पर रहते थे दोनों
मिली जानकारी के मुताबिक मासूम के माता-पिता और आरोपी किशोर के परिजन दोनों एक ही मकान में किराए पर रहते थे। गुरूवार को एक दंपती अपनी बच्ची को लेकर कोतवाली पहुंची जहां उन्होंने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी।
मासूम के माता-पिता ने बताया कि वो किराए के मकान में रहते हैं। बुधवार रात उनकी 9 साल की बेटी कमरे के बाहर बने बाथरूम में गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी दौरान उसी मकान में किराए पर रहने वाले एक किशोर ने अपने दोस्त के साथ मिलकर उनकी बेटी को कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।
पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया मामला
घटना के बाद बच्ची काफी घबराई हुई और परेशान नजर आ रही थी। परिजनों द्वारा पूछने पर उसने पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन कोतवाली पहुंचे, जहां पुलिस ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया।
पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ प्रशांत कुमार के अनुसार, मिली शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है और आरोपियों को किशोर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
big news
सितारगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, आतंकी संगठन से जुड़ रहे तार…

Sitarganj News : सितारगंज से दो अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरफ्तार, आतंकी संगठन से जुड़ें हैं तार
Sitarganj News : सितारगंज पुलिस और एसओजी केसंयुक्त ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सितारगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
सितारगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़
उधम सिंह नगर एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन एसओजी रुद्रपुर और कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान दो सन्धिक्त व्यक्तियों को बिना नंबर प्लेट की सफेद स्विफ्ट कर से स्विफ्ट सिडकुल फेज टू क्षेत्र से कच्चे रास्ते के माध्यम से अवैध असला लेकर जा रहे दो असलहा तस्करों को पकड़ा है।
दो अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरफ्तार
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि बीते 8 अप्रैल को एसओजी रुद्रपुर और सितारगंज पुलिस सिडकुल फेज 2 में चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान टीम को सफेद स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। जिसे टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन चालक द्वारा बहन को पीछे से मोड़कर भागने का प्रयास किया गया।
जो कच्चे रास्ते में फंस गई।वहीं पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों व्यक्तियों को गाड़ी समेत पकड़ लिया। वही तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा और कारतूस बरामद हुए।

हथियारों को जंगल में छुपाने जा रहे थे दोनों
पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वो पुलिस के डर से हथियारों को जंगल में छुपाने जा रहे थे। दोनों अंतरराज्यीय स्तर पर इनकी सप्लाई करते हैं। पकड़े गए दोनों अभियुक्त ने अपने नाम हरेंद्र सिंह उर्फ हनी पुत्र इंद्रपाल निवासी बिरिया फॉर्म सिसैया दूसरे ने अपना नाम निखिल वर्मा उर्फ रानू पुत्र रमेश चंद्र निवासी केशव नगर सितारगंज बताया हैय़
आतंकी संगठन अल बदर से जुड़े तार
दोनों के पास से बिना नंबर प्लेट शिफ्ट कार पांच असलहा 222 जिंदा कारतूस 129 खोखा कारटूश बरामद किया गया है। दोनों के बैंक डिटेल की जांच करने पर अधिकतर लेनदेन जम्मू से जुड़ने की बात सामने आई है। इसके साथ ही दोनों अभियुक्तो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध हथियारों की सप्लाई करने और जम्मू निवासी वाहिद वाजिद अन्य व्यक्तियों को हथियार उपलब्ध कराए जाने की बात स्वीकार की है।
Udham Singh Nagar
RUDRAPUR ACCIDENT: पंतनगर में तेज रफ्तार का कहर, डंपर और बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौत

पंतनगर में दर्दनाक हादसा, डंपर ने बाइक को मारी टक्कर दो की मौत
RUDRAPUR ACCIDENT: रुद्रपुर के पंतनगर क्षेत्र में देर रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की जान चली गई। बताया जा रहा है कि दोनों व्यक्ति एक पार्टी से लौट रहे थे, तभी रास्ते में तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
Table of Contents
तेज रफ्तार डम्पर ने ली जान
दरअसल, ये घटना ऊधम सिंह नगर के किच्छा क्षेत्र स्थित दरऊ चौक के पास हुई। मृतकों की पहचान 62 वर्षीय मोहन स्वरूप और 45 वर्षीय हसिक अहमद के रूप में हुई है, जो रामपुर जिले के रहने वाले थे। दोनों पंतनगर के फूलबाग इलाके में एक परिचित के यहां पार्टी में शामिल होकर लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
इलाज के दौरान टूटी सांसें
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। लेकिन, मोहन स्वरूप ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। वहीं, गंभीर रूप से घायल हसिक अहमद को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया।
जांच जारी, क्षेत्र में शोक का माहौल
इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और परिजनों को सूचना दे दी गई। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के कड़े उपाय लागू करने की मांग की है।
big news24 hours agoउत्तराखंड के विभिन्न विभागों में निकली ड्राइवरों की वैंकेसी, यहां जानें कब और कैसे कर सकते हैं अप्लाई
big news4 hours agoहरक सिंह रावत के बयान से गरमाया सियासी माहौल, भाजपा और सनातन विचारधारा से जुड़े लोगों पर बोला हमला
Dehradun24 hours agoदेहरादून में DAV पीजी कॉलेज में चाकूबाज़ी की घटना निकली अफवाह, धक्का लगने से घायल हुआ था छात्र
Nainital6 hours agoहल्द्वानी में “रन फॉर अवेयरनेस” रैली का शुभारंभ, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी
Nainital7 hours agoनैनीताल के घटगड़ में शराब की दुकान खोलने के विरोध में सड़कों पर उतरी महिलाएं, जमकर की नारेबाजी
big news6 hours agoरविवार तड़के टिहरी में दर्दनाक हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी पिकअप, चालक की मौके पर मौत
Haridwar2 hours agoवैशाखी स्नान पर हरिद्वार में हाई अलर्ट, 10 जोन-33 सेक्टर में बंटा मेला क्षेत्र, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर
big news35 minutes agoहरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी, मंदिर के अंदर पड़ा था खून से लथपथ शव






































