Connect with us

Roorkee

रुड़की में युवक की हत्या या आत्महत्या: शव के पास मिला तमंचा, जांच जारी…

Published

on

रुड़की: रुड़की कलियर क्षेत्र के मुकर्रबपुर गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई। युवक का शव घर के एक कमरे में पड़ा मिला है। शव के समीप ही एक तमंचा भी पड़ा मिला है। पुलिस मामले में आत्महत्या की आशंका जाता रही है।

कलियर थाना क्षेत्र के मुकर्रबपुर गांव में 30 वर्षीय अफजाल पुत्र तूफैल में अपने परिवार के साथ रहता था। रात को अपने घर के एक कमरे में सोने के लिए चला गया। उसकी पत्नी दूसरे कमरे में थी। देर रात अचानक उसकी पत्नी को गोली चलने की आवाज आई। वह भाग कर कमरे में गई तो देखा कि पति का शव लहूलुहान स्थिति में पड़ा है।
वहीं पास में एक तमंचा भी पड़ा था। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। कलियर थाना पुलिस और एसपी देहात एसके सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मौके की जांच की साथ ही परिवार के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए रुड़की अस्पताल स्थित मोर्चरी में भेज दिया गया।
फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। घटना की जानकारी पाकर मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। एसपी देहात एसके सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है। बता दें कि दो माह पहले मृतक के छोटे भाई की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Accident

रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

Published

on

रुड़की: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में शनिवार 29 नवंबर को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और जमकर हंगामा भी किया।

रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा

जानकारी के मुताबिक रुड़की के पास पिरान कलियर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो लोग खनन के एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। घटना आज शुक्रवार 29 नवंबर की है जिसमें बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में एक ही गांव के दो लोगों की मौत

इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चंद्र प्रधान (60 वर्ष) और मटरू (40 वर्ष) निवासी इब्राहिमपुर मसाही की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया।

हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने नहीं उठाने दिया शव

हादसे की सूचना मिलते ही रुड़की सीओ नरेंद्र पंत समेत कलियर थाना, गंगनहर कोतवाली रूड़की और बहादराबाद थाना समेत अन्य थानों की पुलिस को मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया और मौके पर ही धरने पर बैठ गए।

ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ग्रामीणों को समझा पाई और वो जाम खोलने को राजी हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

Haridwar

जमीन खरीदने के नाम पर लाखों की ठगी, कंपनी का मालिक बनाने का दिया था झांसा

Published

on

लक्सर: विकास भवन हरिद्वार में हुई एक मुलाकात ने ग्रामीण को लाखों रुपये का नुकसान करवा दिया है। हिरनाखेड़ी निवासी प्रीतम सिंह ने लक्सर कोतवाली में तहरीर देते हुए आरोप लगाया कि मुण्डाखेड़ा कला निवासी मछला पत्नी पप्पू सिंह व उसके परिजनों ने बॉम्बे कंपनी की ओर से जमीन खरीदने का झांसा देकर उससे लाखों रुपये ठग लिए।

कंपनी का मालिक बनाने के सपने दिखा कर लाखों की ठगी

प्रीतम के अनुसार मछला ने पहले विकास भवन में हुई बातचीत के दौरान उसका मोबाइल नंबर लिया। कुछ दिन बाद फोन कर बताया कि उसकी जान–पहचान एक बॉम्बे स्थित कंपनी से है। और इस कंपनी को 80 बीघा जमीन की जरूरत है। कंपनी का ‘ऑनर’ बनाने और सौदा पक्का कराने के नाम पर उसे अपने गांव में जमीन दिखाने को कहा गया।

पैसे वापस मांगने पर दी जान से मरने की धमकी

आरोप है कि इसके बाद मछला, टीटू पुत्र पप्पू सिंह, नन्नू उर्फ शुभम पुत्र पप्पू सिंह समेत अन्य लोगों ने तीन बार में उससे कुल 17 लाख रुपये नकद लिए। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने उससे 100 रुपये के स्टांप पेपर पर हस्ताक्षर करवाए। आधार कार्ड भी ले लिया। इसके बाद उसे ऋषिकेश और हल्द्वानी ले जाकर मनीष ओबराय, कंपनी जीएम सतीश गौतम और आयुष कुमार नाम के व्यक्तियों से मिलवाया। इन सभी पर गिरोह बनाकर ठगी करने का आरोप लगाया गया है।

पैसे वापस मांगने पर आरोपियों द्वारा पीड़ित को धमकाया गया। कहा गया दोबारा रुपये मांगने आया तो जान से मार देंगे। झूठे मुकदमे में फंसा देंगे। रुपये न मिलने और लगातार डर के माहौल के चलते वो अब तनाव में है।

Continue Reading

Roorkee

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की स्थित जीवनदीप आश्रम में आयोजित पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में की प्रतिभागिता

Published

on

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रुड़की स्थित जीवनदीप आश्रम में आयोजित पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में की प्रतिभागिता

मुख्यमंत्री ने स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी सभागार, श्री सिद्धबली हनुमान द्वार तथा शहीद चौक का लोकार्पण एवं उद्घाटन भी किया

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मैन मार्ग से सुनहरा मार्ग चौराहे को शहीद चौक के नाम दिया जाएगा

रुड़की : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज रुड़की के जीवनदीप आश्रम में आयोजित भव्य पाँच दिवसीय धार्मिक एवं सामाजिक महोत्सव में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने सनातन संस्कृति के संरक्षक परम पूजनीय संत-महात्माओं, धर्माचार्यों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए कहा कि संत समाज जीवन्त तीर्थ के समान होता है, जो समाज को सत्पथ की ओर प्रेरित करता है।

मुख्यमंत्री ने परमपूज्य पद्मभूषण ब्रह्मलीन स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए परमपूज्य जगद्गुरु महामंडलेश्वर स्वामी यतीन्द्रानन्द गिरि जी महाराज सहित सभी संतजनों को साष्टांग प्रणाम किया। उन्होंने कहा कि संतों की दिव्य उपस्थिति मन और आत्मा में नई ऊर्जा का संचार करती है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि जीवन दीप सेवा न्यास के इस पाँच दिवसीय महोत्सव में शतचंडी महायज्ञ, श्री भक्तमाल कथा, 1100 बालिकाओं का पूजन, पाठ्य सामग्री वितरण एवं पाँच कन्याओं के सामूहिक विवाह जैसे आध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम समाज में सेवा-भावना का अद्भुत संदेश दे रहे हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी सभागार, श्री सिद्धबली हनुमान द्वार तथा शहीद चौक का लोकार्पण एवं उद्घाटन भी किया। उन्होंने कहा कि शहीद चौक हमारे अमर बलिदानियों के साहस और राष्ट्रभक्ति का स्मारक है, जो आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि मैंन मार्ग से सुनहरा मार्ग चौराहे को शहीद चौक के नाम दिया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी सत्यमित्रानंद गिरी जी महाराज ने राष्ट्र, धर्म एवं मानवता की सेवा में अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर समाज को त्याग, करुणा एवं सेवा का पवित्र मार्ग दिखाया। उन्हीं की प्रेरणा से जीवन दीप सेवा न्यास शिक्षा, स्वास्थ्य, संस्कार, महिला सशक्तिकरण, गौ-संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा कार्य कर रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज विश्वभर में भारत की सनातन संस्कृति का गौरव बढ़ा है। उन्होंने उल्लेख किया कि—भव्य राम मंदिर निर्माण, बद्रीनाथ–केदारनाथ धाम पुनर्निर्माण,काशी विश्वनाथ कॉरिडोर,महाकाल लोक निर्माण जैसी पहलें हमारी सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार उत्तराखंड को विश्व की आध्यात्मिक राजधानी बनाने के संकल्प के साथ कार्य कर रही है।केदारखंड एवं मानसखंड मंदिर क्षेत्रों के सौंदर्यीकरण के साथ—
यमुनातीर्थ स्थल का पुनरुद्धार, हरिद्वार-ऋषिकेश कॉरिडोर,शारदा कॉरिडोर निर्माण, दून विश्वविद्यालय में सेंटर फॉर हिन्दू स्टडीज की स्थापना
जैसे महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं।

राज्य की सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक संरचना को संरक्षित रखने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सांस्कृतिक मूल्यों एवं सामाजिक संरचना की रक्षा के लिए पूर्णत: संकल्पबद्ध है। उन्होंने बताया कि—धर्मांतरण विरोधी कानून एवं सख्त दंगारोधी कानून लागू किए गए हैं।लैंड जिहाद, लव जिहाद, थूक जिहाद जैसी जिहादी मानसिकताओं के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई है। लैंड जिहाद पर 9 हजार एकड़ से अधिक सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया है। प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू कर समान कानून व्यवस्था स्थापित की गई है।युवाओं के हित में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया, जिससे 26,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली। अवैध गतिविधियों में संलिप्त 250 से अधिक अवैध मदरसों को सील किया गया तथा नया कानून लागू कर मदरसा बोर्ड समाप्त करने का निर्णय लिया गया है, जिसके बाद 1 जुलाई 2026 से गैर-मानक मदरसे स्वतः बंद हो जाएंगे।

उत्तराखंड को श्रेष्ठ राज्य बनाने का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार ‘‘विकल्प रहित संकल्प’’ के साथ राज्य को देश का श्रेष्ठ राज्य बनाने हेतु सतत प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संत-महात्माओं के आशीर्वाद और जनसहयोग से उत्तराखंड निश्चित ही एक आदर्श एवं अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित होगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी गीता धामी ने कहा कि सौभाग्य का दिन है कि आज जीवन दीप आश्रम द्वारा पंच दिवसीय महोत्सव आयोजित किया गया है, जिसमें हमें भी आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ| उन्होंने कहा कि जीवन दीप आश्रम सनातन धर्म का निर्वहन करते हुए समाज हित में कार्य कर रहे हैं तथा आज इस पंच दिवसीय महोत्सव में 1100 कन्याओं पूजन एवं भोजन कराया जा रहा है तथा 06 कन्याओं का सामूहिक विवाह किया जा रहा है।उन्होंने सभी कन्याओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका जीवन सुखी, समृद्ध एवं मंगलमय हो और सुखमय जीवन व्यतीत करे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 11 कन्याओं का पूजन किया तथा उन्हें उपहार एवं दक्षिणा भेंट की तथा मुख्यमंत्री ने 06 कन्याओं के सामूहिक विवाह पर उनको शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया तथा उनके सुखद जीवन को कमाना की |

इस अवसर पर जून अखाड़े के महामंडलेश्वर यतिद्रनंद गिरी महाराज ने भवन के लोकार्पण के लिए मुख्यमंत्री सहित सभी जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्र वासियों का कार्यक्रम में शामिल होने पर आभार व्यक्त किया। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष/सचिव निरंजनी अखाड़ा श्रीमहंत रविन्द्र पुरी महाराज, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री (भारत साधु समाज) महामंडलेश्वर स्वामी प्रबोधानंद गिरी, राष्ट्रीय मंत्री (भारत साधु समाज) महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, जूना अखाड़ा महामंडलेश्वर स्वामी मैत्रेयी गिरी, कोठारी महंत बड़ा उदासीन अखाड़ा श्रीमहंत राघवेंद्र दास, महामंडलेश्वर स्वामी विवेकानंद सरस्वती, (नंगली दरबार) महामंडलेश्वर स्वामी शिव प्रेमानंद,प्रदेश प्रवक्ता (भारत साधु समाज)महंत स्वामी अमृतानंद, महेंद्र स्वामी सत्यव्रता नंद सरस्वती,स्वामी विनोद महाराज,स्वामी प्रकाशा नंद महाराज,राज्य मंत्री विनय रोहिल्ला,जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी,रुड़की मेयर अनीता अग्रवाल,विधायक रुड़की प्रदीप बत्रा, जिलाध्यक्ष रुड़की मधु सिंह,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी ,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी,जिला महामंत्री रुड़की अक्षय प्रताप सिंह,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश कौशिक ,महामंत्री सागर गोयल,जिलाधिकारी मयूर दीक्षित,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल सहित विभिन्न क्षेत्रों से साधु संत, जनप्रतिनिधि,कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
CDS Bipin Rawat
big news17 minutes ago

CDS Bipin Rawat की पुण्यतिथि आज, कौन थे बिपिन रावत और कैसे बने भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

AMIT PASSI
Cricket2 hours ago

कौन है वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला खिलाड़ी, पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा

DV vs GG Dream11 Prediction
Cricket3 hours ago

डेज़र्ट वाइपर्स बनाम गल्फ जायंट्स प्रेडिक्शन: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम & मैच एनालिसिस (2025)..

cds bipin rawat
Dehradun3 hours ago

जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

Jawadi Motor Road
Uttarakhand4 hours ago

जिला मुख्यालय के नजदीकी गांवों को जोड़ने वाली Jawadi Motor Road बदहाल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

uttarakhand mausam
big news5 hours ago

Uttarakhand mausam : राज्य में आज से बारिश और बर्फ़बारी के आसार, जानिए अपने शहर का हाल

Winter Chardham Yatra
big news6 hours ago

उत्तराखंड मे शीतकालीन चारधाम यात्रा की हुई शुरूआत, गंगा आरती ने किया यात्रा का मंगल शुभारंभ..

Haridwar
Uttarakhand7 hours ago

Haridwar में शौर्य दिवस शोभायात्रा पर पथराव, ज्वालापुर में तनाव के बीच बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

Uttarakhand
Blog23 hours ago

Uttarakhand में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों से दहशत, 25 सालों में 1,264 लोगों की मौत

ramnagar
Breakingnews24 hours ago

Ramnagar में अतिक्रमण हटाने के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस ने 13 प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

सशस्त्र सेना झंडा दिवस
Dehradun1 day ago

सशस्त्र सेना झंडा दिवस आज, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लगाया फ्लैग

pauri news
big news1 day ago

Pauri news : पहाड़ में हड़कंप !, जंगली जानवरों के आतंक से बदलना पड़ा स्कूल टाइम

रामनगर
big news1 day ago

रामनगर पुछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, 52 अवैध निर्माण

pauri garhwal
big news1 day ago

pauri garhwal में थलीसैंण के पास बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, दो की मौत

KARAN MAHARA
Dehradun1 day ago

उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर सियासी बहस तेज, कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला

Winter Chardham Yatra
big news6 hours ago

उत्तराखंड मे शीतकालीन चारधाम यात्रा की हुई शुरूआत, गंगा आरती ने किया यात्रा का मंगल शुभारंभ..

Jawadi Motor Road
Uttarakhand4 hours ago

जिला मुख्यालय के नजदीकी गांवों को जोड़ने वाली Jawadi Motor Road बदहाल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Haridwar
Uttarakhand7 hours ago

Haridwar में शौर्य दिवस शोभायात्रा पर पथराव, ज्वालापुर में तनाव के बीच बजरंग दल ने किया प्रदर्शन

Uttarakhand
Blog23 hours ago

Uttarakhand में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों से दहशत, 25 सालों में 1,264 लोगों की मौत

ramnagar
Breakingnews24 hours ago

Ramnagar में अतिक्रमण हटाने के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस ने 13 प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार

AMIT PASSI
Cricket2 hours ago

कौन है वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी करने वाला खिलाड़ी, पाकिस्तानी खिलाड़ी का रिकॉर्ड तोड़ा

DV vs GG Dream11 Prediction
Cricket3 hours ago

डेज़र्ट वाइपर्स बनाम गल्फ जायंट्स प्रेडिक्शन: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम & मैच एनालिसिस (2025)..

cds bipin rawat
Dehradun3 hours ago

जनरल बिपिन रावत की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने पुष्पचक्र अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

uttarakhand mausam
big news5 hours ago

Uttarakhand mausam : राज्य में आज से बारिश और बर्फ़बारी के आसार, जानिए अपने शहर का हाल

CDS Bipin Rawat
big news17 minutes ago

CDS Bipin Rawat की पुण्यतिथि आज, कौन थे बिपिन रावत और कैसे बने भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ

Breakingnews6 months ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews6 months ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews6 months ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews6 months ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews6 months ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews6 months ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews6 months ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews6 months ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews7 months ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital7 months ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime1 year ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun1 year ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh1 year ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime1 year ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Dehradun6 months ago

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का किया भव्य स्वागत…

Breakingnews6 months ago

ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून: आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा…

Crime6 months ago

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में…

Dehradun6 months ago

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…

Chamoli6 months ago

श्रद्धालुओं को ठगने बद्रीनाथ पहुंचा मोबाइल माफिया गैंग , पुलिस ने 6 को रंगे हाथों पकड़ा…

Crime6 months ago

कारोबारी को सेल्समैन ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का चूना, फर्जी पेमेंट बुक से की ठगी, मुकदमा दर्ज…

Rudraprayag6 months ago

रुद्रप्रयाग: जखोली में फिर गुलदार का कहर, महिला की मौत से दहशत, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश….

Dehradun6 months ago

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी….

Dehradun6 months ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की जीत, धामी सरकार की सख्ती से टूटा रसूखदारों का गुरूर…

Dehradun6 months ago

ऋषिकेश रेंज के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर बाघ का हमला, एक की मौत, दूसरा घायल….

Dehradun6 months ago

राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश….

Dehradun6 months ago

उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष ट्रेनिंग सेंटर: मुख्यमंत्री धामी

Rudraprayag6 months ago

केदारनाथ धाम यात्रा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं होगा घोड़े-खच्चरों का संचालन….

Nainital6 months ago

20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन, पहले दिन 70 गोल्फरों ने लिया भाग…

Crime6 months ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला…

Trending