Crime
हरिद्वार में Naukarani Ne Diya Zehar: ज्वेलर्स का परिवार अस्पताल में भर्ती

Haridwar main Naukarani Ne Diya Zehar
हरिद्वार (ज्वालापुर) – ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले एक ज्वेलर्स व्यापारी के घर में वर्षों से काम कर रही नौकरानी ने एक ऐसा विश्वासघात किया…जिसने पूरे शहर को दहला दिया। नौकरानी ने घर के चार सदस्यों को जहरीला पदार्थ खिलाया…और जब सब बेसुध हो गए…तो घर से लाखों की ज्वेलरी और नकदी लेकर फरार हो गई।

भरोसे की चाय, जो जहर बन गई
परिवार के लोगों ने हमेशा उसे बेटी जैसा माना, लेकिन शायद वो सिर्फ एक मौका तलाश रही थी। सुबह के नाश्ते में मिलाया गया जहर शरीर में पहुंचते ही असर दिखाने लगा। उल्टी, चक्कर, बेहोशी… और फिर अस्पताल।
चारों सदस्यों को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर करना पड़ा। डॉक्टरों के मुताबिक मामला गंभीर ज़हरखुरानी का है और वक्त पर इलाज न होता, तो जान बचाना मुश्किल हो सकता था।
कैसे कर सकती है कोई ऐसा? – पड़ोसी भी सदमे में
घटना के बाद मोहल्ले में सन्नाटा है। पड़ोसी कह रहे हैं कि वह महिला अक्सर हंसती-बोलती थी और परिवार का हिस्सा जैसी लगती थी। किसी को अंदाजा नहीं था कि उसके इरादे इतने खतरनाक हो सकते हैं।
एक महिला पड़ोसी कहती हैं उसने कभी कोई शक की वजह नहीं दी बच्चे भी उसे दीदी कहते थे। आज वही अस्पताल में हैं और वो फरार।
पुलिस अलर्ट पर, व्यापारी समुदाय में डर का माहौल
जैसे ही घटना की खबर फैली, पूरे शहर में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी पंकज गैरोला खुद अस्पताल पहुंचे और पीड़ित परिवार से जानकारी ली। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के ज़रिए नौकरानी की पहचान कर ली है और टीमें उसकी तलाश में जुट चुकी हैं।
पुलिस ने शहर के अन्य व्यापारियों और ज्वेलर्स को सतर्क रहने की सलाह दी है। घरों में काम करने वाले कर्मचारियों की जांच और पृष्ठभूमि सत्यापन पर भी जोर दिया गया है।
कहानी एक परिवार की नहीं, हम सबकी है
इस घटना ने यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि भरोसा आखिर किस पर किया जाए? जो लोग रोज़ आपके साथ चाय पीते हैं, क्या वही ज़िंदगी से खेल सकते हैं?
Breakingnews
उत्तराखंड में नाबालिग को अगवा कर देह व्यापार कराने का खुलासा, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

Kashipur News : उत्तराखंड के काशीपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग को अगवा कर देह व्यापार कराने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है। इस मामले में दो महिलाओं समेत चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में नाबालिग को अगवा कर देह व्यापार कराने का खुलासा
काशीपुर से नाबालिग को अगवा कर देह व्यापार में धकेलने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक करीब 10 महीने पहले ऊधम सिंह नगर जिले के काशीपुर से एक नाबालिग अचानक लापता हो गई थी। तब से लेकर अब तक उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।
अब इस मामले में पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया है और दो महिलाओं समेत चार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।
10 महीने पहले घर से संदिग्ध परिस्थियों में हो गई थी लापता
बता दें कि बीती तीन मार्च को आईटीआई कोतवाली पुलिस को एक व्यक्ति ने तहरीर सौंपी। जिसमें उसने कहा कि उसकी बेटी 17 मई 2025 से संदिग्ध हालात में गायब हो गई है। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल पाया है। व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि दो मार्च को उसे किसी अज्ञात नंबर से फोन आया।
फोन पर किसी व्यक्ति ने उसे बताया कि उसकी बेटी हरियावाला में जाहिद के मकान में एक हिंदू महिला के साथ रह रही है। जहां उसे बंधक बनाकर रखा गया है और उस से देह व्यापार करवाया जा रहा है। इसके साथ ही उसके साथ गैंगरेप भी हुआ है।

छापेमारी के बाद दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार
फोन पर अनजान शख्स के द्वारा बताए गए पते पर पुलिस ने छापा मारा तो नाबालिग को वहीं से बरामद किया गया। इसके साथ ही मकान से जाहिद निवासी ग्राम इस्लामनगर हरियावाला व मूल निवासी सरदारनगर जनपद मुरादाबाद (यूपी), शिवम निवासी महुआखेड़ा गंज व मूल निवासी ग्राम मानपुर गजरौला थाना भगतपुर (यूपी), सोमा उर्फ जानवी निवासी हरियावाला थाना कुंडा मूल निवासी शरीफनगर ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद और शोभा रानी निवासी ग्राम महुआखेड़ा गंज मूल निवासी ग्राम मानपुर गजरौला भगतपुर (यूपी) को गिरफ्तार किया गया।
मेडिकल जांच में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि
मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग को वहां लंबे समय से बंधक बनाकर रखा गया था। नाबालिग के साथ मेडिकल जांच में सामूहिक दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। जिसके बाद पॉक्सो समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले के अन्य आरोपी फरार हैं जिनकी तलाश में पुलिस जुट गई है।
Almora
ALMORA FIRING NEWS: आपसी विवाद में पड़ोसी ने चलाई गोली, तीन घायल
आपसी विवाद में पड़ोसी ने चलाई गोली, एक ही परिवार के तीन लोग घायल
ALMORA FIRING NEWS: अल्मोड़ा जिले के धौलछीना क्षेत्र के मंगलता गांव में आपसी विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया, जब एक व्यक्ति ने पड़ोसी परिवार पर बंदूक से फायरिंग कर दी। इस घटना में एक ही परिवार के तीन लोग—पति, पत्नी और बेटा—छर्रे लगने से घायल हो गए। घायलों को पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भैंसियाछाना ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मुख्य बिंदु
छत का काम देखने गए थे, शुरू हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, अल्मोड़ा जिले के मंगलता गांव निवासी सुरेश सिंह चम्याल ने थाने में तहरीर देकर बताया कि गांव के ही राजेंद्र सिंह नेगी उर्फ राजू ने उनके भाई अर्जुन सिंह, बहू दीपा देवी और भतीजे मनजीत सिंह के साथ गाली-गलौज की। बताया जा रहा है कि अर्जुन सिंह पड़ोसी के मकान की छत का काम देखने बाहर निकले थे, तभी आरोपी से कहासुनी शुरू हो गई। हालांकि मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया।
ये भी पढ़ें_ Rudrapur: किच्छा में कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप
लाइसेंसी बंदूक से की फायरिंग
इसी दौरान आरोपी अपने घर से लाइसेंसी बंदूक लेकर आया और फायरिंग कर दी, जिससे तीनों लोग घायल हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें_ Rudraprayag; पथरी की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची 16 वर्षीय छात्रा बनी मां, दुष्कर्म की आशंका
हथियार बरामद, लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से डीबीबीएल 12 बोर लाइसेंसी बंदूक, एक खोखा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह तनाव और गुस्से में था, जिस कारण उसने फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और उसके शस्त्र लाइसेंस को निरस्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घायलों की स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें_ Dehradun: कांग्रेस पार्षद पर महिला सफाई कर्मी से मारपीट का आरोप, कर्मचारी हड़ताल पर
Udham Singh Nagar
Rudrapur: किच्छा में कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप
कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक पर हमला का आरोप
रुद्रपुर (Rudrapur) : उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में कार पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक युवक को ऑफिस से बाहर बुलाकर 15 से 20 लोगों ने लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देने के साथ ही कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात भी सामने आई है।
मुख्य बिंदु
पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद
किच्छा नगर के वार्ड नंबर 11, एसएस नगर निवासी अरुण शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वो किच्छा स्थित एक कार्यालय में कार्यरत हैं। 26 फरवरी की दोपहर वह अपने मालिक की कार को आवास विकास गेट के पास पार्क करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद एक युवक फरद ने कार पार्किंग को लेकर आपत्ति जताई।
ये भी पढ़ें _ हल्द्वानी में सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित के मुताबिक, फरद ने बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी और अभद्र व्यवहार किया। अरुण शर्मा ने विवाद से बचने के लिए कार पार्क कर दी और वापस अपने कार्यालय लौट आए।
ऑफिस के बाहर बुलाकर मारपीट का आरोप
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कुछ समय बाद फरद ने अपने भाई फैसल और अन्य साथियों — जिनमें सारिन तुर्क, शकील तुर्क, मोनू, रहीस मौलाना, बिलाल समेत 15 से 20 लोग शामिल थे सभी को मौके पर बुला लिया।
बताया गया कि सभी लोग ऑफिस के बाहर इकट्ठा होकर गाली-गलौज करने लगे और अरुण शर्मा को बाहर आने के लिए उकसाया। जैसे ही वो बाहर आए, आरोपियों ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से मारपीट की।
ये भी पढ़ें _ उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, डामटा के पास नदी में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
बीच-बचाव करने वालों से भी हाथापाई
घटना के दौरान ऑफिस के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी हाथापाई की। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
मेडिकल में चोटों की पुष्टि
घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में मेडिकल परीक्षण कराया। चिकित्सकीय जांच में सिर और शरीर पर चोटों की पुष्टि हुई है।
पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जो पुलिस जांच में अहम साक्ष्य साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें _ Rudraprayag; पथरी की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची 16 वर्षीय छात्रा बनी मां, दुष्कर्म की आशंका
पुलिस ने शुरू की जांच
किच्छा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
Cricket14 hours agoNWD बनाम ROC ड्रीम 11 भविष्यवाणी | पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टिप्स
Breakingnews14 hours ago🔴LIVE: Amit Shah Haridwar Visit- गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
Dehradun13 hours agoDehradun : अमित शाह के दौरे के मद्देनजर हरिद्वार देहरादून एनएच रहेगा टोल फ्री, नहीं देना होगा कोई शुल्क
Dehradun9 hours agoजरूरी खबर : आठ मार्च को होगा श्री झंडे जी का आरोहण, देहरादून में कल ये रूट रहेंगे डायवर्ट
big news14 hours agoआज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, हरिद्वार में बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे सीक्रेट बैठक
Cricket10 hours agoन्यूज़ीलैंड महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला ड्रीम11 भविष्यवाणी (2nd ODI) – पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टीम….
big news15 hours agoचम्पावत के लाल अनुज पंत ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 69वीं रैंक, सीएम धामी ने दी बधाई
Dehradun11 hours agoचारधाम यात्रा 2026 के लिए हेली सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जानें किस दिन शुरू होगी हेली सेवा के लिए बुकिंग ?







































