Dehradun
कुमाऊं रेंज में खुलेंगी एसडीआरएफ की नई बटालियन, होमगार्ड जवानों ट्रेनिंग देकर sdrf में किया जायेगा तैनात।

देहरादून – कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने कहा कुमाऊं रेंज में एसडीआरएफ की नई बटालियन खोली जाएगी। एसडीआरएफ को मजबूत करने के लिए होमगार्ड जवानों को भी आपदा ट्रेनिंग देकर एसडीआरएफ में तैनात किया जाएगा।

बैठक में होमगार्ड के जवानों को भी आपदा प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक प्रशिक्षण कराकर एसडीआरएफ में तैनात करने का निर्णय लिया गया। जल पुलिस एवं बाढ़ राहत पीएसी दल का एसडीआरएफ में विलय किया जाएगा।
बैठक में राहत एवं बचाव कार्य के लिए अत्याधुनिक उपकरणों को क्रय करने के संबंध में भी निर्णय लिए गए। हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू ऑपरेशन में दक्षता बढ़ाने के लिए हेली स्लाइदरिंग प्रशिक्षण कराया जाए। किसी भी आपदा के समय कार्रवाई के लिए रेडिनेस रेस्पॉन्स और पोस्ट रेस्पॉन्स की एसओपी तैयार करने के लिए निर्देशित किया।
बैठक में पुलिस महानिरीक्षक एसडीआरएफ रिधिम अग्रवाल ने एसडीआरएफ की जनशक्ति, उपलब्ध उपकरणों, चुनौतियों और भविष्य की कार्य योजना पर प्रस्तुतिकरण दिया। इस दौरान अपर पुलिस महानिदेशक अमित सिन्हा ने कहा कि सीबीआरएन (केमिकल, बॉयोलॉजिकल, रेडियोलॉजिकल, न्यूक्लियर) और इंडस्ट्रीयल हजॉर्ट टीम की क्षमता को बढ़ाते हुए उच्च प्रशिक्षण प्रदान कराया जाएगा। कहा कि एसडीआरएफ के मूलभूत प्रशिक्षण में ड्रोन प्रशिक्षण को भी सम्मिलित किया जाए।
Dehradun
रोज़गार मेले में 253 युवाओं का हुआ चयन, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सौंपे नियुक्ति पत्र

Dehradun News: शनिवार को भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सीमाद्वार देहरादून में “रोजगार मेला 2026” का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर केन्द्रीय राज्य मंत्री, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय अजय टम्टा शामिल हुए।
Table of Contents
केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र
केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने युवाओं को संबोधित करते हुए आज समस्त भारत वर्ष के विभिन्न राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के 45 केन्द्रों पर विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के उद्देश्य के साथ रोजगार मेले का आयोजन किया गया है।
जिसमें 61 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किये गए। युवाओं को रोज़गार देने के लक्ष्य की प्राप्ती हेतु इस तरह के रोज़गार मेलों के आयोजनों की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि चयनित युवाओं को प्रशिक्षण दिया जायेगा और उसके बाद उनकी तैनाती होगी।

रोज़गार मेले में हुआ था सभी 253 युवाओं का चयन
रोजगार मेले के माध्यम से भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के सीमाद्वार कैम्प में विभिन्न केन्द्रीय सशस्त्र पुलिस बल एवं अन्य संगठनों जैसे कि भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल, सीमा सुरक्षा बल, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सशस्त्र सीमा बल, असम राइफल्स, डी.एफ.एस., एफ.एस.आई. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्था (ऋषिकेश) और इसरो में चयनित 253 युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल माध्यम से युवाओं को उनकी नियुक्ति पर शुभकामनाएं भी दी गईं।

विभिन्न विभागों में तत्परता से हो रहा है काम
मुख्य अतिथि टम्टा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का नवनियुक्त युवाओं की तरफ से आभार प्रकट किया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के अथक प्रयासों से विभिन्न विभागों में तत्परता से कार्य हो रहा है। जिसके फलस्वरूप रोजगार मेले जैसी मुहिम से सरकारी नौकरियों में युवाओं को अवसर प्राप्त हो रहे है।
Dehradun
UCC में देहरादून बना मिसाल, सभी विभागीय कर्मचारियों का 100 प्रतिशत पंजीकरण हुए पूरे

Dehradun News : उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लागू हुए कुछ ही दिनों में एक साल पूरा होने जा रहा है। इसके तहत शादी का पंजीकरण अनिवार्य कर दिया गया है। इसके तहत देहरादून ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। यहां सभी विभागीय कर्मचारियों का 100 प्रतिशत पंजीकरण पूरे हो गए हैं।
Table of Contents
UCC में प्रदेश में देहरादून बना मिसाल
राज्य सरकार द्वारा लागू किए गए यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) के सफल क्रियान्वयन की दिशा में राजधानी देहरादून ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। जिले के सभी विभागीय कर्मचारियों का यूसीसी पोर्टल पर शत-प्रतिशत नामांकन सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।
सभी विभागीय कर्मचारियों का 100 प्रतिशत पंजीकरण पूरे
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के अनुपालन में जिला प्रशासन द्वारा सख्त निगरानी और प्रभावी कार्ययोजना के तहत ये लक्ष्य निर्धारित समयावधि में पूरा किया गया। विभागीय कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता से नामांकन प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई।
देहरादून में ट्रेजरी डेटा के अनुसार कुल 26,049 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें से 7,263 कर्मचारियों का विवाह 26 मार्च 2010 के बाद संपन्न हुआ है। ऐसे सभी पात्र कर्मचारियों ने यूसीसी के अंतर्गत अपना नामांकन पूरा कर लिया है।
अब तक 60 हजार से ज्यादा किए गए मैरिज रजिस्ट्रेशन
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्पष्ट निर्देशों और प्रशासनिक प्रतिबद्धता के परिणामस्वरूप जिले में सभी विभागीय कर्मचारियों का 100 प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित किया गया है।
उन्होंने ये भी बताया कि व्यापक प्रचार-प्रसार व ग्राउंड लेवल पर किए गए प्रयासों के माध्यम से अब तक UCC पोर्टल के जरिए 60 हजार से अधिक विवाह पंजीकरण सफलतापूर्वक किए जा चुके हैं।
ये भी पढ़ें
उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी
First UCC Day: उत्तराखंड में 27 जनवरी को पहली बार मनाया जाएगा समान नागरिक संहिता दिवस
big news
होमगार्ड वर्दी घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, सीएम धामी के आदेश के बाद DIG निलंबित

Uttarakhand News : होमगार्ड वर्दी घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर DIG अमिताभ श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया है।
Table of Contents
होमगार्ड वर्दी घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई
सीएम धामी ने होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा विभाग में वर्दी सामग्री खरीद से जुड़े घोटाले में संलिप्त पाए जाने पर निदेशक होमगार्ड (डिप्टी कमांडेंट) अमिताभ श्रीवास्तव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए मामले की जांच के लिए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।
सीएम धामी के आदेश के बाद DIG निलंबित
प्रकरण वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के दौरान होमगार्ड्स के लिए वर्दी सामग्री की खरीद प्रक्रिया से जुड़ा है, जिसमें टेंडर प्रक्रिया में वित्तीय अनियमितताओं के आरोप सामने आए थे।

महानिदेशक, होमगार्ड्स और नागरिक सुरक्षा, देहरादून की ओर से शासन को भेजी गई रिपोर्ट में टेंडर प्रक्रिया में पारदर्शिता के अभाव और नियमों के उल्लंघन की बात सामने आई। महादिनदेशक की संतुति पर सीएम धामी ने डिप्टी कमांडेंट को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए संयुक्त जांच समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं।
भ्रष्ट आचरण नहीं किया जाएगा बर्दाश्त – सीएम धामी
सीएम धामी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर अनियमितता या भ्रष्ट आचरण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि दोषी पाए जाने वाले किसी भी अधिकारी या कर्मचारी के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
uttarakhand weather12 hours agoउत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम का मिजाज, इन जिलों में होगी बारिश और बर्फबारी
big news11 hours agoहोमगार्ड वर्दी घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, सीएम धामी के आदेश के बाद DIG निलंबित
Breakingnews6 hours agoपिथौरागढ़ में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट, पहले गला घोंटा फिर किए चाकू से कई वार
Haldwani9 hours agoकुमाऊं के प्रमुख धार्मिक स्थलों की यात्रा अब होगी और भी सुखद, किए जाएंगे ये प्रयास
Dehradun6 hours agoरोज़गार मेले में 253 युवाओं का हुआ चयन, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Dehradun11 hours agoUCC में देहरादून बना मिसाल, सभी विभागीय कर्मचारियों का 100 प्रतिशत पंजीकरण हुए पूरे
Cricket12 hours agoभारत बनाम न्यूजीलैंड U19 विश्वकप 2026 मे ग्रुप स्टेज का अहम मुकाबला आज , जाने अंक तालिका और मैच प्रीव्यू..
Entertainment11 hours agoफिल्म क्रिटिक्स कमाल आर खान हुए गिरफ्तार , जानें बार्डर 2 लेकर गिरफ्तारी तक पूरा मामला..




































