Connect with us

Politics

खटीमा गोलीकांड की 30वीं बरसीं पर सीएम धामी ने शहीद स्मारक स्थल पर वीर जवानों को दी श्रद्धाजंलि, परिजनों को शोल उढ़ाकर किया सम्मानित।

Published

on

खटीमा – कभी नहीं भूल सकते गोलीकांड का दर्द, सीएम धामी ने कहा- समझ सकता हूं शहीदों के परिवारों की पीड़ा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड की नींव रखने वाले शहीद राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। शहीद आंदोलनकारियों ने बहनों की राखियों व मां की ममता को छोड़कर राज्य निर्माण में सर्वाेच्च बलिदान दिया। उत्तराखंड की जनता इन वीर शहीदों की हमेशा ऋणी रहेगी। उनकी शहादत के परिणामस्वरूप ही उत्तराखंड का गठन हुआ।

खटीमा गोलीकांड की 30वीं बरसीं पर रविवार को शहीद स्मारक स्थल पर मुख्यमंत्री धामी ने शहीद राज्य आंदोलनकारियों भगवान सिंह सिरौला, प्रताप सिंह, रामपाल, सलीम अहमद, गोपीचंद, धर्मानंद भट्ट और परमजीत सिंह की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही शहीदों के परिजनों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आंदोलनकारियों ने स्वयं का बलिदान इसलिए दिया कि उत्तराखंड अलग राज्य बनकर सच्चे अर्थाें में उनके सपनों को पूरा कर सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वयं एक आंदोलनकारी होने के नाते वह आंदोलनकारियों के परिवार की पीड़ा समझ सकते हैं। गोलीकांड को याद कर आज भी खटीमावासियों सहित पूरे उत्तराखंड के लोगों का दिल सहम जाता है। राज्य निर्माण के लिए सबसे पहली शहादत खटीमा की धरती पर दी गई थी। इस शहादत के फलस्वरूप हम पृथक राज्य के रूप में अपनी अलग पहचान बना पाए।

धामी ने कहा कि एक सितंबर 1994 को घटित खटीमा गोलीकांड का दर्द हम कभी नहीं भूल सकते, लेकिन हमें यह भी याद रखना है कि आखिर क्यों लोगों ने राज्य निर्माण के लिए अपना बलिदान दिया। इन महान लोगों ने अपना बलिदान केवल इसीलिए किया क्योंकि वह उत्तराखंड का सुनहरा भविष्य चाहते थे।

नेता प्रतिपक्ष ने वंचित 253 राज्य आदोलनकारियों को चिह्नित करने की मांग की
उप नेता प्रतिपक्ष व खटीमा विधायक भुवन कापड़ी ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर वंचित 253 राज्य आंदोलनकारियों को चिह्नित करने की मांग की। कापड़ी ने कहा कि वंचित 253 राज्य आंदोलनकारी चिह्नित राज्य आंदोलनकारियों के सामान ही अर्हता पूर्ण करते हैं। राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने और महिलाओं को सरकारी नौकरी में आरक्षण देने पर लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

शिक्षा, स्वास्थ्य व पर्यटन के क्षेत्र में मजबूत हो रहा उत्तराखंड
मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में कनेक्टिविटी, शिक्षा, स्वास्थ्य और पर्यटन का इंफ्रास्ट्रक्चर मजबूत करने का कार्य किया जा रहा है। औद्योगिकीकरण, पर्यटन और कृषि के क्षेत्र में विकास कर रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को गति प्रदान की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शहीद आंदोलनकारियों के परिवारों को प्रतिमाह 3000 रुपये पेंशन दी जा रही है। जबकि जेल गए, घायल और सक्रिय आंदोलनकारियों को क्रमशः 6000 और 4500 रुपये पेंशन दी जा रही है।

5000 एकड़ सरकारी भूमि को किया अतिक्रमण मुक्त
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सख्त धर्मांतरण रोधी कानून लागू करने के साथ ही अवैध मजारों के जरिए किए गए अतिक्रमण को हटाकर 5000 एकड़ सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाया गया है। इसके साथ ही प्रदेश में सुख, शांति और समानता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से देश का सबसे कड़ा नकल विरोधी कानून, दंगा रोधी कानून और समान नागरिक संहिता लागू करने का ऐतिहासिक कार्य भी सरकार ने ही किया है।

बाढ़ पीड़ितों के लिए 25 करोड़ की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से जल्द ही ऊधमसिंह नगर के खुरपिया में एक इंडस्ट्रियल स्मार्ट सिटी स्थापित की जाएगी जिससे रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में तीन वर्ष में 16 हजार युवाओं को नौकरियां दी गई है। उन्होंने कहा कि खटीमा में आई आपदा के बाद 25 करोड़ की धनराशि आपदा प्रभावितों के लिए जारी की जा चुकी है जिसमे 12 करोड़ 68 लाख रुपये की धनराशि आपदा प्रभावितों को वितरित की जा चुकी है। मुख्यमंत्री ने डीएम उदयराज सिंह को निर्देशित किया कि आपदा सहायता राशि सभी आपदा प्रभावितों को उपलब्ध कराने के लिए दोबारा सर्वे किया जाए।

ये लोग कार्यक्रम में रहे मौजूद
सांसद अजय भट्ट, विधायक भुवन कापड़ी, रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा, नानकमत्ता विधायक गोपाल राणा, काशी सिंह ऐरी, हुकुम सिंह कुंवर, कैप्टन शेर सिंह दिगारी, डॉ. अनिल डब्बू, महेंद्र पाल सिंह, कमल जिंदल, राजपाल सिंह, नंदन सिंह खड़ायत, रमेश चंद्र जोशी, अमित पांडेय, प्रकाश तिवारी, शांति ज्याला, विमला मुंडेला, सतीश भट्ट, भगवान जोशी, शिव शंकर भाटिया, उत्तम दत्ता, वरुण अग्रवाल, नवीन बोरा, गोपाल बोरा, संतोष अग्रवाल और विवेक सक्सेना आदि रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Dehradun

पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौड़ एक बार फिर सुर्ख़ियों में, उर्मिला सनावर ने लगाए गंभीर आरोप

Published

on

हरिद्वार: हरिद्वार की सियासत में फिर से हलचल तेज हो गई है। ज्वालापुर के पूर्व भाजपा विधायक सुरेश राठौर पर उनकी कथित पत्नी उर्मिला सनावर ने दोबारा गंभीर आरोप लगाए हैं। उर्मिला ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर कहा कि चार साल से उनका शोषण हो रहा है और झूठे मुकदमों में फँसाने की साज़िश रची जा रही है।

एक्ट्रेस उर्मिला सनावर ने लगाए पूर्व BJP विधायक पर गंभीर आरोप

वायरल वीडियो में उर्मिला ने कहा कि उन्हें इंसाफ नहीं मिल पा रहा। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर चार दिन के भीतर कार्रवाई न हुई तो वह भाजपा प्रदेश कार्यालय के बाहर आत्मदाह कर लेंगी। उर्मिला का आरोप है कि पूर्व विधायक ने रिश्ते का भरोसा देकर उन्हें अपने साथ रखा और बाद में मानसिक, शारीरिक और सामाजिक प्रताड़ना दी। उन्होंने पुलिस से सुरेश राठौड़ की गिरफ्तारी की मांग भी की है।

सुरेश राठौड़ पहले ही उर्मिला सनावर को पत्नी मानने से कर चुके हैं इंकार

उर्मिला और सुरेश राठौड़ के कई वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं, जिनमें उर्मिला ने खुद को राठौड़ की पत्नी बताया था। विवाद बढ़ने पर भाजपा ने सुरेश राठौड़ को पार्टी से बाहर कर दिया था। हाल ही में सुरेश राठौड़ ने बयान दिया था कि उनकी एक ही पत्नी है रविंद्र कौर, और किसी अन्य महिला से उनका कोई वैवाहिक संबंध नहीं है। लेकिन इस बयान के तुरंत बाद उर्मिला का नया वीडियो आ गया, जिसने एक बार फिर सियासत में नई बहस छेड़ दी है।

भाजपा के वरिष्ठ मंत्रियों से लगाई मदद की गुहार

उर्मिला सनावर के आरोपों पर अब पुलिस जांच की मांग उठ रही है। वहीं भाजपा नेतृत्व इस विवाद पर फिलहाल चुप्पी साधे हुए है। अब नज़र इस बात पर है कि मामला कानूनी बवाल बनता है या राजनीतिक भूचाल यहीं रुकता है। वहीं भाजपा प्रवक्ता हनी पाठक ने कहा कि सुरेश राठौड़ को भाजपा पहले ही पार्टी से निकाल चुकी है अब वह अपने जीवन में क्या कर रहे हैं उनका पर्सनल मुद्दा है कानून अपना काम कर रहा हैं।

Continue Reading

Breakingnews

उत्तराखंड त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव के लिए मतदान जारी, 2,266 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाताओं के हाथों में

Published

on

पंचायत उपचुनाव

उत्तराखंड: त्रिस्तरीय पंचायतों के खाली पदों पर आज मतदान शुरू हो गया है । पंचायत उपचुनाव में 321 पदों पर आज मतदान होना है जिसमें मतदाता आज 2266 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य निर्वाचन आयोग ने पहले ही उपचुनाव को लेकर साड़ी तैयारियां कर दी थी। राज्य निर्वाचन आयोग ने त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव को लेकर 32 हजार 985 खाली पदों पर 11 नवंबर को अधिसूचना जारी की थी।

लगभग 88 प्रतिशत प्रत्याशी निर्विरोध चुने गए

उत्तराखंड त्रिस्तरीय उपचुनाव में 32 हजार 985 पदों के के लिए 30 हजार 800 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन किया था। 15 नवंबर को नामांकन पत्रों की जांच में 994 नामांकन पत्रों में त्रुटियां होने के कारण निरस्त कर दिए गए। वहीं 16 नवंबर को नाम वापसी के दिन 319 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस लिया था। नामांकन पत्रों के वापस होने के बाद 27 हजार 221 प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो गए। जिसके चलते अब 321 पदों के लिए चुनावी मैदान में 2,266 प्रत्याशी मैदान में हैं। कुल 321 पदों में से सदस्य ग्राम पंचायत के 316 पदों के लिए 2,255 प्रत्याशी, ग्राम प्रधान के लिए मैदान में हैं। पंचायत सदस्य के चार पदों के लिए 9 उम्मीदवार और जिला पंचायत सदस्य के एक पद के लिए दो उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

रुद्रप्राग के बजीरा वार्ड पर जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान जारी

रुद्रप्रयाग के बजीरा वार्ड सीट पर जिला पंचायत सदस्य के लिए मतदान जारी है। इस सीट पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर मानी जा रही है। मतदाओं में उपचुनाव को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बजीरा जिला पंचायत सीट निर्वाचित होने वाली बिमला बुटोला देवी का कुछ समय पहले आकस्मिक निधन हो गया था। जिसके बाद ये सीट खाली हो गई थी बता दें की बजीरा वार्ड सीट ओबीसी आरक्षित है।

Continue Reading

Breakingnews

नितीश कुमार 10 वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, 20 नवंबर को होगा शपथग्रहण

Published

on

nitish kumar

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की प्रचंड जीत के बाद नितीश कुमार की अगुवाई में दोबारा बनेगी सरकार। नितीश कुमार 10 वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, पटना स्थित गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह होगा।

10 वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ नितीश कुमार

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद 20 नवंबर को पटना स्थित गांधी मैदान में भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें नितीश कुमार 10 वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण में प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत कई बड़े दिग्गज नेता शामिल होंगे। समारोह की तैयारियों का जायजा लेने स्वयं नीतीश कुमार पहुंचे।

प्रधानमंत्री ओर गृह मंत्री समेत कई दिग्गज नेता होंगे शामिल

बिहार बीजेपी अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने मीडिया बातचीत में बताया कि 20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

सम्राट चौधरी समेत दो उप मुख्यमंत्री बन सकते हैं इस बार

भाजपा विधायक दल की ओर से एक बार फिर सम्राट चौधरी को नेता चुना गया है। तमाम आरोप-प्रत्यारोपों के बाद भी पार्टी हाई कमान ने सम्राट चौधरी पर भरोसा जताकर उन्हें भाजपा विधायक दल का नेता चुना है। साथ ही विजय सिन्हा को भाजपा विधायक दल का उपनेता चुन कर भेजा गया है। सूत्रों के अनुसार इस बार बिहार विधानसभा में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा दो उप मुख्यमंत्री बन सकते हैं।

 

Continue Reading
Advertisement
IndiGo
big news6 hours ago

IndiGo की देहरादून से 12 फ्लाइट रद्द, अचानक फ्लाइट कैंसिल होने से लोग परेशान

big news7 hours ago

भवाली सेनिटोरियम में बनेगा मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल, 250 सौ करोड़ की लागत से होगा तैयार

अपना ही खून निकला हत्यारा
Breakingnews7 hours ago

अपना ही खून निकला हत्यारा, जमीनी विवाद के चलते चाचा को उतारा मौत के घाट

शेर सिंह कार्की मेमोरियल खेल प्रतियोगिता
Uttarakhand8 hours ago

खेल मंत्री रेखा आर्या पहुंची पिथौरागढ़, शेर सिंह कार्की मेमोरियल खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ

तेज़ रफ़्तार ट्रक
Accident10 hours ago

देहरादून में बड़ा सड़क हादसा, सीमेंट लदे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने खड़ी गाड़ियों को कुचला

Dehradun
big news10 hours ago

Dehradun : गर्भवती महिला से दुष्कर्म करने वाला गिरफ्तार, आरोपी के कारण पीड़ित परिवार को छोड़ना पड़ा था गांव

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल
Breakingnews11 hours ago

धराली पहुंचा कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल, आपदा प्रभावित क्षेत्र में लोगों के साथ ली शपथ

Weather update
uttarakhand weather11 hours ago

Weather Update : आज से बदलेगा उत्तराखंड में मौसम का मिजाज, बारिश- बर्फबारी के साथ मिलेगी सूखी ठंड से निजात

Desert Vipers vs Abu Dhabi Knight Riders
Cricket11 hours ago

ILT20 में धमाकेदार मुकाबला: डेजर्ट वाइपर vs अबू धाबी नाइट राइडर्स – पढ़ें , प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और मौसम डिटेल्स….

देहरादून से गौचर हेली सेवा
big news11 hours ago

उत्तराखंड घूमने वालों के लिए खुशखबरी, कल से शुरू होगी देहरादून से गौचर हेली सेवा

अवैध मजार
Breakingnews13 hours ago

उत्तराखंड में अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, अवैध मजार को किया ध्वस्त

Champawat Accident
big news14 hours ago

Champawat Accident : मातम में बदली शादी की खुशियां, बारात का वाहन खाई में गिरने से 5 की मौत

high court
Breakingnews14 hours ago

PCS मेन्स परीक्षा हाईकोर्ट ने लगाई रोक,  6 और 9 दिसंबर को होना था एग्जाम

पंडित राम सुमेर शुक्ल
Breakingnews1 day ago

पंडित राम सुमेर शुक्ल की 47वीं पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी श्रद्धांजलि

जसपुर खुशखबरी
Udham Singh Nagar1 day ago

जसपुर वासियों के लिए अच्छी खबर, जल्द मिलेगी रोडवेज बस स्टैंड की सौगात

Accident2 years ago

सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी। 

Breakingnews2 years ago

देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।

Haryana2 years ago

नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज। 

Uttar Pradesh5 years ago

उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….

Breakingnews3 years ago

बरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।

Crime2 years ago

पूर्व विधायक किन्नर महिला के ग्रुप की ऑटो चालक ने की बीच सड़क पर पिटाई, वीडियो वायरल। 

Breakingnews5 years ago

23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..

Breakingnews5 years ago

राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..

Accident2 years ago

धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो

Breakingnews5 years ago

भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…

Haryana2 years ago

हरियाणा में लोकसभा चुनाव से पहले सियासी भूचाल, भाजपा-जजपा गठबंधन टूट फिर भी संकट इ नही है भाजपा…जाने गणित। 

Breakingnews5 years ago

जानिए क्यों चढ़ाया जाता हैं शिवलिंग पर बेलपत्र, क्या है इससे जुडी मान्यताएं….

Breakingnews4 years ago

चंपावत उपचुनाव के लिए बीजेपी के स्टार प्रचारक योगी आदित्यनाथ पहुंचे उत्तराखंड।

Breakingnews5 years ago

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा का दो दिवसीय लखनऊ दौरा आज…..

Breakingnews3 years ago

अंकिता हत्याकांड में एसआईटी ने पटवारी वैभव प्रताप को किया गिरफ्तार।

Breakingnews6 months ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews6 months ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews6 months ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews6 months ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews6 months ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews6 months ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews6 months ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews6 months ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews6 months ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital6 months ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime1 year ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun1 year ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh1 year ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime1 year ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Advertisement
Breakingnews6 months ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews6 months ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews6 months ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews6 months ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews6 months ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews6 months ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews6 months ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews6 months ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews6 months ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital6 months ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime1 year ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun1 year ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh1 year ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime1 year ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Dehradun6 months ago

देहरादून: मुख्यमंत्री धामी ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े का किया भव्य स्वागत…

Breakingnews6 months ago

ब्रेकिंग न्यूज़ देहरादून: आईपीएस रचिता जुयाल ने निजी कारणों से दिया इस्तीफा…

Crime6 months ago

हल्द्वानी: बनभूलपुरा क्षेत्र में युवक की पत्थर से कुचलकर हत्या, एक हिरासत में…

Dehradun6 months ago

देहरादून में स्मार्ट ऑटोमेटेड पार्किंग का कार्य अंतिम चरण में, ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत…

Chamoli6 months ago

श्रद्धालुओं को ठगने बद्रीनाथ पहुंचा मोबाइल माफिया गैंग , पुलिस ने 6 को रंगे हाथों पकड़ा…

Crime6 months ago

कारोबारी को सेल्समैन ने लगाया 9 लाख से ज्यादा का चूना, फर्जी पेमेंट बुक से की ठगी, मुकदमा दर्ज…

Rudraprayag6 months ago

रुद्रप्रयाग: जखोली में फिर गुलदार का कहर, महिला की मौत से दहशत, वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश….

Dehradun6 months ago

देहरादून समेत उत्तराखंड के कई जिलों में आज भी बारिश, मौसम विभाग ने येलो अलर्ट किया जारी….

Dehradun6 months ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड में इंसाफ की जीत, धामी सरकार की सख्ती से टूटा रसूखदारों का गुरूर…

Dehradun6 months ago

ऋषिकेश रेंज के जंगल में पत्ते लेने गए युवकों पर बाघ का हमला, एक की मौत, दूसरा घायल….

Dehradun6 months ago

राजभवन नैनीताल में मनाया गया गोवा स्थापना दिवस, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने एक भारत, श्रेष्ठ भारत का दिया संदेश….

Dehradun6 months ago

उत्तराखंड में पूर्व सैनिकों के लिए बनेगा विशेष ट्रेनिंग सेंटर: मुख्यमंत्री धामी

Rudraprayag6 months ago

केदारनाथ धाम यात्रा: सूर्योदय से पहले और सूर्यास्त के बाद केदारनाथ यात्रा मार्ग पर नहीं होगा घोड़े-खच्चरों का संचालन….

Nainital6 months ago

20वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया उद्घाटन, पहले दिन 70 गोल्फरों ने लिया भाग…

Crime6 months ago

अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद की सजा, कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला…

Breakingnews6 months ago

रामनगर: क़ब्रिस्तान की ज़मीन को लेकर विवाद, दफनाने से पहले उठा बवाल |

Breakingnews6 months ago

हरिद्वार: गंगा घाट किनारे पेड़ पर लिपटा मिला अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

Breakingnews6 months ago

हरिद्वार में बीजेपी नेता की दबंगई कैमरे में कैद, अफसर पर बरसे अपशब्द, चुप्पी पर उठे सवाल

Breakingnews6 months ago

“सासाराम की मुस्लिम महिलाओं ने रचाया मेहंदी से ‘ऑपरेशन सिन्दूर’, पीएम मोदी के स्वागत में गूंजा एकता का संदेश|

Breakingnews6 months ago

भदोही में खाकी शर्मसार: रिश्वत लेते पकड़े गए पुलिसकर्मी, वीडियो वायरल |

Breakingnews6 months ago

“चकराता के टाइगर फॉल में प्रकृति का कहर — भारी पेड़ और पत्थरों के गिरने से 2 की मौके पर मौत, कई घायल |

Breakingnews6 months ago

मेरठ में महिला के साथ सड़क पर अश्लील हरकत करने वाला युवक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की गिरफ्त में |

Breakingnews6 months ago

वायरल-होने-का-शौक-पड़ा-भारी-—-देहरादून-पुलिस-ने-स्टंटबाज़-युवती-पर-की-चालानी-कार्रवाई |

Breakingnews6 months ago

ब्रेकिंग न्यूज़ | चमोली जिले के पोखरी ब्लॉक के हापला बाजार में उद्यान विभाग के कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

Nainital6 months ago

नैनीताल: राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किए मां नैना देवी के दर्शन, प्रदेश की सुख-शांति की कामना की….

Crime1 year ago

खेत की मेढ़ काटने को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल….

Dehradun1 year ago

उत्तराखंड: पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और डीजीपी अभिनव कुमार आमने-सामने, त्रिवेंद्र ने आखिर क्यों DGP को दी हद में रहने की सलाह ?

Dehradun1 year ago

VIDEO: सुबह मॉर्निंग वॉक पर हाइवे पर निकला हाथी, पूर्व सैनिक घयाल, अस्पताल में भर्ती

Madhya Pradesh1 year ago

शिक्षक दिवस के अवसर पर इस शराबी शिक्षक का वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर हो रहा वायरल !

Crime1 year ago

VIDEO: महिला की शिकायत पर हुआ नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष पर मुकदमा दर्ज, दुष्कर्म का आरोप।

Advertisement
Advertisement

Trending