Udham Singh Nagar
पिता की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री धामी का खटीमा में तिरंगे झंडे का भूमि पूजन, सैनिक सम्मान समारोह में लिया भाग !

खटीमा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत खटीमा पहुंचे, जहां उन्होंने अपने स्वर्गीय पिता श्री सूबेदार शेर सिंह धामी की पांचवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सेवा संकल्प धारिणी फाउंडेशन उत्तराखंड द्वारा आयोजित समारोह में विशेष उपस्थिति दर्ज की।

मुख्यमंत्री ने पहले नगर के कंजाबाग तिराहा के पास 213 फीट ऊंचे तिरंगे झंडे के निर्माण हेतु भूमि पूजन समारोह में भाग लिया और शिलान्यास किया। पूजा अर्चना करने के बाद उन्होंने तराई बीज विकास निगम मैदान में आयोजित सैनिक सम्मान समारोह में हिस्सा लिया, जहां पूर्व सैनिकों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय जनता ने उनका भव्य स्वागत किया।

मुख्यमंत्री धामी ने अपने पिता और प्रदेश के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। इस दौरान स्थानीय वीरांगनाएं और शहीद परिवारों के सदस्य भी उपस्थित थे, जिन्हें मुख्यमंत्री द्वारा सम्मानित किया गया।

संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने कहा, “जब भी मैं सैनिकों के साथ होता हूं तो मैं बहुत भावुक हो जाता हूं। मुझे ऐसा लगता है जैसे मैं अपने पिताजी के सानिध्य में हूं। पिताजी के आदर्शों पर चलते हुए हमारी सरकार सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई के लिए विशेष योजनाओं पर काम कर रही है, ताकि उनके बच्चों को अच्छे संसाधन और शिक्षा के अवसर मिल सकें।

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में सांसद अजय भट्ट, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी और लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन भी उपस्थित रहे।
#CMDhamiflaghoisting #213feetflagKhatiyama #SoldiertributeUttarakhand #Veteranhonorceremony #PushkarSinghDhamievent
Udham Singh Nagar
जसपुर में टायर पंचर की दुकान में लगी भीषण आग, घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

Jaspur News : जसपुर में देर रात एक टायर पंचर की दुकान में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में दहशत मच गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस और फायर यूनिट को दी। जिसके बाद फायर कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
Table of Contents
जसपुर में टायर पंचर की दुकान में लगी भीषण आग
जसपुर में लकड़ी मंडी पतरामपुर रोड स्थित कुमायूं ट्रक यूनियन जसपुर कार्यालय के बराबर में हासिम पुत्र अतीक अहमद की टायर रिपेयरिंग पंचर की दुकान है। जिसमें रविवार देर रात करीब को 12 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। जिस से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू
दुकान के आस-पास रहने वाले लोगों ने आग लगने की सूचना फायर बिग्रेड कार्यालय को दी। जिस पर अग्निशमन प्रभारी अधिकारी श्याम बहादुर थापा के नेतृत्व में फायर यूनिट के साथ घटना स्थल पर पहुंची। फायर कर्मियों द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए हौज रील, मॉनिटर ब्रांच का प्रयोग कर आग को बुझाना शुरू किया।
आग से भारी नुकसान की आशंका
दुकान के भीतर टायर, गैस सिलिंडर व गैस कंप्रेशर था जिसके फटने की संभावना थी इसके लिए एक हौज फैलाकर फोम का प्रयोग किया गया। आग को विकराल रूप धारण करते देख तुरन्त सहोता पेपर मिल के फायर टेंडर बुलाकर सहायता ली गई।
आग पर घंटों भारी मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण रूप से काबू पाया गया। अग्नि दुर्घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अग्निकांड के नुकसान की कीमत का भी आंकलन नहीं हो पाया है।
Breakingnews
उत्तराखंड में STF के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, तीन करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार

Rudrapur News : उत्तराखंड में एसटीएफ के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है। एसटीएफ की कुमाऊं एंटी नारकोटिक्स यूनिट व पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन करोड़ की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
उत्तराखंड में STF के हाथ लगी बड़ी कामयाबी
एसटीएफ की कुमाऊं एंटी नारकोटिक्स यूनिट और पुलिस के हाथों नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कामयाबी लगी है। टीम ने तीन करोड़ से भी ज्यादा की हेरोइन के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। बता दें कि इस तस्कर की तलाश कुमाऊं एंटी नारकोटिक्स यूनिट व पुलिस को लंबे समय से थी।

तीन करोड़ की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार
गिरफ्तार तस्कर की पहचान सहनवाज उर्फ मामू निवासी बरेली के रूप में हुई थी। आरोपी से बरामद एक किलो 33 ग्राम हेरोइन की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लगभग तीन करोड़ 10 लाख बताई जा रही है। पुलिस आरोपी के नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है।
कुमाऊं का सबसे बड़ा हेरोइन सप्लायर है मामू
पुलिस का कहना है कि गरिफ्तार आरोपी सहनवाज उर्फ मामू रूद्रपुर ही नहीं बल्कि कुमाऊं के सबसे बड़े तस्करों में से एक है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ये हेरोइन बरेली के रहने वाले भैया नामक एक शख्स से खरीदी थी। जिसे वो हरजिंदर नामक व्यक्ति को बेचने वाला था।
big news
उत्तराखंड में बड़ा सड़क हादसा, स्कूल बस की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

Khatima News : खटीमा में स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में तीन युवकों की मौत
Khatima News : ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक निजी स्कूल की बस ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई।
Table of Contents
खटीमा में स्कूल बस ने बाइक को मारी टक्कर
खटीमा में शुक्रवार शाम बड़ा हादसा हो गया। यहां निजी स्कूल बस की चपेट में आने से बाइक सवार तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद से ही बस का चालक मौके से फरार है। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस शव कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है। घटना के बाद से युवकों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
दर्दनाक हादसे में तीन युवकों की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को प्रतापपुर नंबर सात, थाना क्षेत्र नानकमत्ता निवासी देवेंद्र सिंह (24) पुत्र उमेश सिंह, राजेश सिंह (26) पुत्र दर्शन सिंह और राजेश सिंह (34) पुत्र पंचम सिंह बाइक से झनकट से अपने घरों को वापस लौट रहे थे।

इसी दौरान प्रतापपुर नंबर नौ के पास सामने से आ रही एक स्कूल बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की जानकारी पर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना से तीनों के परिवारों में मचा कोहराम
घटना के बाद से ही तीनों मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा कि देवेंद्र और राजेश राज मिस्त्री का काम करते थे। जबकि राजेश पुत्र दर्शन सिंह उन्हीं के साथ मजदूरी का काम करता था। इसीलिए तीनों साथ काम पर आते-जाते थे। हादसे के बाद से ही बस चालक फरार है। पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
Breakingnews21 hours agoबड़ी खबर – देहरादून के पलटन बाजार में दिन दहाड़े युवती की हत्या !
Business20 hours agoGold Silver Rate Today : सोने और चांदी की कीमतों में आज भी गिरावट जारी , जाने आज का ताज़ा भाव…
Roorkee20 hours agoरविदास शोभायात्रा में खूनी संघर्ष, दो गुटों में विवाद के बाद हुई फायरिंग, 2 युवकों की मौत
Cricket22 hours agoआईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म अप मुक़ाबले मे आज भारतीय ए टीम बनाम यूएसए के बीच होगी भिड़ंत , जाने संभावित प्लेईंग XI…
Uttarakhand21 hours agoउत्तराखंड: युवक का शव जंगल में मिलने से हड़कंप, दोस्तों के साथ बाहर गया था दोबारा नहीं लौटा
Cricket21 hours agoमेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में CAN बनाम ITA के बीच वॉर्म-अप आज , जाने आज की ड्रीम 11 टीम…
Ramnagar16 hours agoरामनगर में विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, 3 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार
Uttarakhand18 hours agoवरिष्ठ पत्रकार अनुपम त्रिवेदी की माँ का निधन, मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक







































