Udham Singh Nagar
खटीमा में हाईटेंशन लाइन के नीचे स्कूल बस खड़ी करना पड़ा महंगा, करंट लगने से तीन झुलसे…

खटीमा: सीमांत क्षेत्र खटीमा में एक निजी स्कूल की बस के चालक और परिचालक को हाईटेंशन तार हटाने की कोशिश उस समय महंगी पड़ गई जब करंट की चपेट में आकर तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे के बाद घायलों को पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

मामला उस समय सामने आया जब स्कूल बस को स्कूल के पास सड़क पर खड़ा करना संभव नहीं था, क्योंकि दो फैक्ट्रियों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण किया गया है। मजबूरी में बस चालक ने 33,000 केवी की हाईटेंशन लाइन के नीचे बस को खड़ा कर दिया।
इसी दौरान कुछ जंगली बंदरों ने तार को नीचे की ओर खींच दिया, जिसे हटाने के प्रयास में बस चालक व अन्य दो लोग सीधे करंट की चपेट में आ गए।
घटना की सूचना मिलने पर विद्युत विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाईटेंशन लाइन को नियंत्रित किया गया। मगर जब मीडिया ने इस संबंध में अधिकारियों से जवाब मांगा, तो अधिशासी अभियंता अंबिका यादव ने अवकाश पर होने की बात कही, जबकि सहायक अभियंता पवन उप्रेती ने फील्ड में व्यस्त होने का हवाला दिया।
इस रवैये को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी है और विद्युत विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं।
#Khateemaaccident #Highvoltagewire #Schoolbusmishap #Electricshock #Powerlinedanger
Udham Singh Nagar
खटीमा भ्रमण के दौरान सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

Khatima News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को अपने खटीमा भ्रमण के दौरान हेलीपैड लोहियाहेड और कैंप कार्यालय में जनता की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को समाधान करने के निर्देश दिए।
Table of Contents
खटीमा भ्रमण के दौरान सीएम धामी ने सुनी जनता की समस्याएं
मंगलवार को सीएम धामी खटीमा पहुंचे। जहां भ्रमण के दौरान उन्होंने हेलीपैड लोहियाहेड Qकैम्प कार्यालय में जनप्रतिनिधियों व जनता से मुलाकात कर जनसमस्याएं सुनी। सीएम ने अधिकारियों को समस्याओं का समाधान करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता
सीएम धामी ने कहा जनसमस्याओं का निराकरण सरकार की प्राथमिकता है इसलिए अधिकारी जन समस्याओं का त्वरित समाधान करें। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गैस के लिए पैनिक होने की जरूरत नहीं है।

सीएम ने कहा की अगर गैस की कालाबाजारी कोई भी करता है तो उसकी शिकायत तत्काल जिलाधिकारी से करें। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि कालाबाजारी किसी भी दशा में न हो ।
Udham Singh Nagar
उत्तराखंड में यहां खाना बनाते समय फटा सिलेंडर, धमाके में मां-बेटे समेत तीन घायल

Rudrapur News : रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां खाना बनाते समय किचन में छोटा सिलेंडर फट गया। धमाके में मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए।
Table of Contents
रुद्रपुर में खाना बनाते समय फटा सिलेंडर
रुद्रपुर के ट्रांजिट कैंप कोतवाली क्षेत्र के कृष्णा कॉलोनी एक घर में खाना बनाते वक्तसिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा हो गया। सिलेंडर फटने से किचन की दीवार भी गिर गई। जिस कारण मां-बेटे समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
रोटी बनाने के दौरान हुआ हादसा
हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कोतवाल मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि घटना मंगलवार सुबह की ही है। साढ़े सात बजे कृष्णा कॉलोनी निवासी गोमती देवी घर पर रोटी बना रही थी। इसी दौरान उन्होंने उसने गर्म तवा गैस सिलिंडर के पाइप के ऊपर रख दिया। जिस से सिलिंडर का पाइप लीक होने लगा और जोरदार धमाका हो गया।
ट्रांजिट कैंप में एक हफ्ते में सिलिंडर फटने की दूसरी घटना
धमाका इतना बड़ा था कि किचन की दिवार टूटकर गिर गई और हादसे में 30 वर्षीय गोमती के साथ ही उनका 10 साल का बेटा और एक अन्य घायल हो गए। आनन-फानन में पड़ोसी उन्हें जिला अस्पताल ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
big news
यहां नाबालिग भतीजे ने गोली मारकर की ताऊ की हत्या, घटना से इलाके में मची सनसनी

Udham Singh Nagar : ऊधम सिंह नगर के गदरपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग भतीजे ने गोली मारकर अपने ही ताऊ की हत्या कर दी। इस घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
नाबालिग भतीजे ने गोली मारकर की ताऊ की हत्या
गदरपुर क्षेत्र के बकानिया गांव रिश्तों को तार-तार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां जमीन के विवाद के चलते एक नाबालिग भतीजे ने अपने ताऊ को गोली मार दी। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े हुई इस हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी मचा दी है।
जमीन के बंटवारे को लेकर हुआ था विवाद
मिली जानकारी के मुताबिक बकानिया गांव में दो सगे भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। मामले को सुलझाने के लिए कई बार पंचायत भी बुलाई गई लेकिन समस्या को कोई समाधान नहीं निकल पाया। जिस कारण दोनों परिवारों में तनाव बढ़ गया।
गुस्से में आकर ताऊ पर चला दी गोली
बीते दिन हालात तब बिगड़ गए जब मृतक का बेटा जमीन के बंटवारे को लेकर अपने चाचा के घर पहुंचा और कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामूली कहासुनी मारपीट में बदल गई। हालांकि कुछ लोग मामले को शांत कराने का प्रयास कर रहे थे। लेकिन इसी बीच छोटे भाई के नाबालिग बेटे ने गुस्से में आकर घर में रखी लाइसेंसी रिवॉल्वर से अपने ताई पर फायर कर दिया। जिस से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप
इस घटना के बाद से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। आस-पास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिस पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हालातों को काबू में किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही गोली चलाने वाले नाबालिग और उसके पिता को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
Cricket13 hours agoLSG vs DC Dream11 Team Match 5 IPL 2026
Cricket14 hours agoMUL vs HTK Dream11 Team Match 8 PSL 11 : Prediction, Pitch Report & Playing 11
Rudraprayag13 hours agoRUDRAPRAYAG NEWS: गधेरे में डूबने से गुप्तकाशी के एक युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
big news9 hours agoदेहरादून में खंडशिक्षा अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार, नेपाली फार्म के पास विजिलेंस की टीम ने रंगे हाथ दबोचा
big news11 hours agoउत्तराखंड में आज से पानी हुआ मंहगा, पानी के बिलों में चार प्रतिशत की बढ़ोतरी, जानें कितना आएगा बिल
Breakingnews10 hours agoदेहरादून में युवक ने पत्नी और 3 महीने की बच्ची को कमरे में किया बंद, फिर फांसी लगाकर दे दी जान…
big news14 hours agoरामनगर में दर्दनाक सड़क हादसा, दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत में एक युवक की मौत, तीन घायल
big news14 hours agoअल्मोड़ा में बाघ ने ग्रामीण को बनाया शिकार, जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, पांव छोड़ पूरे शरीर को खाया







































