Pauri
Ankita Bhandari को न्याय दिलाने के लिए 11 जनवरी को बंद का ऐलान, अंकिता के पिता ने लोगों से की समर्थन देने की अपील

Pauri news : उत्तराखंड में अंकिता भंडारी मामला इन दिनों एक बार फिर से चर्चाओं में हैं। उर्मिला सनावर द्वारा इस मामले को लेकर किए गए दावों के बाद पूरे प्रदेश में जनता एक बार फिर से सड़कों में है और मामले में वीआईपी की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। इसी बीच 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का ऐलान किया गया है।
Table of Contents
Ankita Bhandari को न्याय दिलाने के लिए 11 जनवरी को बंद का ऐलान
अंकिता भंडारी हत्याकांड मामला लगातार गरमा रहा है। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक लोग सड़कों पर हैं और Ankita Bhandari को न्याय देने के लिए मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। इसी बीच विपक्ष और विभिन्न दलों द्वारा 11 जनवरी को उत्तराखंड बंद का आह्वान किया गया है।

अंकिता के पिता ने लोगों से की समर्थन देने की अपील
विपक्ष और अन्य सामाजिक संगठनों के बाद अब इस पूरे मुद्दे पर Ankita Bhandari के पिता वीरेंद्र सिंह भंडारी ने भी सोशल मीडिया पर बयान जारी किया है। उन्होंने प्रदेश के सभी लोगों से विन्रम आग्रह किया है कि 11 जनवरी को सभी समुदाय और सभी व्यापारी भाई उत्तराखंड बंद करते हुए अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने में सहयोग करें।
दिवंगत अंकिता भंडारी के पिता ने सभी से इस बंद को शांतिपूर्ण करने की भी अपील भी की है। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड सरकार से मामले सीबीआई जांच की मांग की है। ताकि उनकी बेटी अंकिता भंडारी को न्याय मिल सके।
इसे भी पढ़ें – https://janmanchtv.com/dehradun-news-cm-dhami-says-govt-ready-for-probe/
uttarakhand weather
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: 10 अप्रैल तक इन जिलों में बिगड़े रहेंगे मौसम के हालात, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
देहरादून समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है. बुधवार सुबह से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी देखने को मिल रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.
मुख्य बिंदु
बारिश और बर्फबारी से बदला मौसम
दरअसल, प्रदेशभर में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलते मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा, पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ रहा है। वहीं, मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
उत्तराखंड के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, 8 अप्रैल को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही, अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जहां बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
इसके साथ ही, 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. वहीं, आने वाले 24 घंटों तक मौसम का यही रुख बने रहने का अनुमान है. इसके अलावा, 10 अप्रैल से पर्वतीय जिलों—उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है.
ये भी पढ़ें- बर्फबारी बनी आफत! उत्तराखंड के 5 जिलों में एवलॉन्च का खतरा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
14 अप्रैल के बाद मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के जारी अनुमान के मुताबिक, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 13 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है. जबकि, 14 अप्रैल के बाद मौसम शुष्क होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. चंदर सिंह तोमर ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम को देखते हुए जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है.
big news
पौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक, स्कूलों में तीन दिन की छुट्टियां, DM ने जारी किए आदेश

Pauri News : पौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक इतना बढ़ गया है कि लोगों को दिन में भी घर से बाहर निकले में डर लग रहा है। लोग बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं। जिसे देखते हुए जिले के स्कूलों में अगले तीन दिन तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
Table of Contents
पौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक चलते बंद रहेंगे स्कूल
पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में नरभक्षी गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियातन विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा और बीरोंखाल, मनोज कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के अंतर्गत न्याय पंचायत कोलाखाल के अंतर्गत संचालित रा०प्रा०वि० पाटल्यूं, मयलगांव, पटोटी तथा जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल में कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में दिनांक 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) और 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है।

चार से छह अप्रैल 2026 तक रहेगा अवकाश
खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा और बीरोंखाल ने बताया कि इसी क्रम में विकासखंड बीरोंखाल अंतर्गत रा०प्रा०वि० तिमली, कण्डूली बड़ी, ढिस्वाणी, भरपूर बड़ा और रा०उ०प्रा०वि० तिमली और कण्डूली बड़ी में भी कक्षा एक से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में चार से छह अप्रैल 2026 को अवकाश रहेगा।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ये निर्णय क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया है कि आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
Pauri
घर के आंगन से चार साल की मासूम को उठा ले गया गुलदार, झाड़ियों से बरामद हुआ शव

Pauri News : पौड़ी में गुलदार ने मासूम को बनाया शिकार, घर के आंगन से उठाकर ले गया
Pauri News : पौड़ी गढ़वाल जिले के चौबट्टाखाल क्षेत्र में गुलदार एक मासूम को घर के आंगन से उठा ले गया। बच्ची का शव घर से कुछ ही दूरी पर बरामद हुआ है। इस घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है।
Table of Contents
चौबट्टाखाल 4 साल की मासूम को गुलदार ने बनाया निवाला
पौड़ी गढ़वाल के चौबट्टाखाल क्षेत्र में गुलदार ने एक चार साल की बच्ची को अपना निवाला बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम सभा तिमली स्थित भतकोट गांव में गुलदार चार साल की मासूम को घर के आंगन से उठा ले गया। मासूम का शव घर से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों से बरामद हुआ।
घर के आंगन से उठा ले गया मासूम को गुलदार
मिली जानकारी के मुताबिक कोटद्वार के ग्राम सभा तिमली स्थित ग्राम भतकोट निवासी हरेंद्र की चार साल की बेटी खाना खाने के बाद घर के बाहर ही अपने आंगन में खेल रही थी। पास ही परिजन भी बैठे हुए थे। इसी दौरान घात लगाए गुलदार ने उस पर हमला कर दिया और उसे घसीटते हुए आंगन से खींचकर नीचे खेतों की ओर ले गया।
परिजनों का शोर सुनकर पड़ोसी और अन्य ग्रामीण भी मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की। काफी देर तक बच्ची को ढूंढने के बाद घर से कुछ ही दूरी पर स्थित झाड़ियों से बरामद किया गया।
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
गुलदार के हमले में बच्ची की मौत की घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। वहीं बच्ची के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। ग्रामीणों को दिन में भी घर से बाहर निकलने में डर लग रहा है। ग्रामीणों ने सरकार से गुलदार को पकड़कर उन्हें राहत दिलाने की मांग की है।
Cricket16 hours agoकौन है लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्टार मुकुल चौधरी , पढ़ें उनकी विस्तृत जीवनी…
Cricket11 hours agoPBKS vs SRH Dream11 Prediction Match 17 IPL 2026 : जानें बेस्ट फैंटेसी टीम और पिच रिपोर्ट…
Cricket16 hours agoRR vs RCB Dream11 Prediction Match 16 IPL 2026
Cricket17 hours agoQUE vs RAP Dream11 Prediction Match 18 Psl 2026
Haldwani17 hours agoहल्द्वानी में शराब की ओवर रेटिंग पर एक्शन, शराब की दुकानों पर छापेमारी जारी…
Dehradun12 hours agoउत्तराखंड में आज से जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू, स्व-गणना कर राज्यपाल गुरमीत सिंह ने किया शुभारंभ
big news12 hours agoकृषि विभाग को मिला स्थाई निदेशक, दिनेश कुमार को सौंपी गई जिम्मेदारी, आदेश जारी
big news15 hours agoहल्द्वानी में स्कूल से घर लौट रही छात्रा लापता, झाड़ियों में मिली ड्रेस लेकिन बच्ची का कोई सुराग नहीं







































