Dehradun
उत्तराखंड के किसानों को पीएम मोदी की बड़ी सौगात, खातों में पहुंची ₹184.25 करोड़ की मदद

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वाराणसी से देशभर के किसानों के लिए एक और बड़ी सौगात दी। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 20वीं किस्त के तहत उन्होंने देश के 9 करोड़ 71 लाख से ज्यादा किसानों के खातों में कुल 20,500 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि डिजिटल ट्रांसफर की।
इस योजना से उत्तराखंड के भी 8 लाख 28 हजार 787 किसानों को सीधा फायदा मिला, जिनके खातों में 184.25 करोड़ रुपये की राशि पहुंचाई गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून के गढ़ीकैंट से इस कार्यक्रम में वर्चुअली हिस्सा लिया।

किसानों के लिए लगातार हो रहे ऐतिहासिक कदम
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी किसानों की आय बढ़ाने और जीवन स्तर सुधारने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। अब तक उत्तराखंड के किसानों को इस योजना के तहत कुल 3,300 करोड़ रुपये से ज्यादा की मदद मिल चुकी है।
उन्होंने बताया कि किसानों को फसल का उचित मूल्य देने के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया है। प्राकृतिक आपदाओं, कीटों और रोगों से नुकसान की भरपाई के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना लागू की गई है। साथ ही, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना के जरिए खेत की मिट्टी की जांच कर पोषक तत्वों की जानकारी भी दी जा रही है, जिससे उत्पादन की गुणवत्ता और मिट्टी की सेहत दोनों सुधर रही है।

उत्तराखंड सरकार की किसानों के लिए नई योजनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को 3 लाख रुपये तक का ब्याजमुक्त ऋण दे रही है। साथ ही फार्म मशीनरी बैंक योजना में 80% तक सब्सिडी, पॉलीहाउस निर्माण के लिए 200 करोड़ रुपये, गेहूं पर 20 रुपये प्रति क्विंटल बोनस, और गन्ने की कीमत में भी 20 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ोतरी की गई है।
नहरों से सिंचाई को भी पूरी तरह मुफ्त कर दिया गया है, ताकि किसानों का बोझ कम हो सके।
नई कृषि नीतियां और रिकॉर्ड उपलब्धियां
राज्य में बागवानी को बढ़ावा देने के लिए नई सेब नीति, कीवी नीति, स्टेट मिलेट मिशन और ड्रैगन फ्रूट नीति शुरू की गई हैं, जिनमें 80% तक सब्सिडी दी जा रही है। मुख्यमंत्री ने बताया कि नीति आयोग की रिपोर्ट में उत्तराखंड ने सतत विकास के लक्ष्यों में देश में पहला स्थान पाया है।
इसके अलावा एक साल में बेरोजगारी दर में 4.4% की कमी आई है, और उत्तराखंड देश का पहला राज्य बन गया है जिसने समान नागरिक संहिता लागू की है।
कानून-व्यवस्था और विकास में भी आगे
मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून से अब तक 24 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। धर्मांतरण विरोधी, दंगारोधी कानून लागू किए गए हैं और 6,500 एकड़ से ज्यादा सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया है। साथ
Dehradun
देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद

Dehradun News : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के उत्तराखंड प्रवास का शनिवार को अंतिम दिन रहा। अपने दौरे के समापन से पहले उन्होंने देहरादून स्थित प्रसिद्ध टपकेश्वर महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का आशीर्वाद लिया।
Table of Contents
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन
सुबह मंदिर पहुंचने पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की और जलाभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश की खुशहाली, शांति तथा समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने भी उनका स्वागत किया।
उत्तराखंड दौरे के दौरान नितिन नबीन ने की कई बैठकें
उत्तराखंड दौरे के दौरान नितिन नबीन ने संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इन बैठकों में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने और बूथ स्तर तक पार्टी की पहुंच बढ़ाने पर जोर दिया गया।

चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से चुनावी तैयारियों में पूरी सक्रियता के साथ जुटने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाना सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। साथ ही उन्होंने संगठन की मजबूती और सामूहिक प्रयासों को चुनावी सफलता की कुंजी बताया।
भाजपा नेतृत्व का मानना है कि समय रहते संगठनात्मक तैयारियों को धार देकर आगामी चुनावों में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सकता है। इसी उद्देश्य से प्रदेशभर में लगातार बैठकें और संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
Breakingnews
बड़ी खबर : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बने अनिल कुमार राणा, अधिसूचना जारी
Dehradun News : उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के वरिष्ठतम सदस्य अनिल कुमार राणा को उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग में कार्यवाहक अध्यक्ष नामित किया गया है।
Table of Contents
उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के कार्यवाहक अध्यक्ष बने अनिल कुमार राणा
उप सचिव, कार्मिक एवं सतर्कता, उत्तराखण्ड शासन जसविन्दर कौर द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार अनिल कुमार राणा, आयोग में अध्यक्ष के रिक्त पद पर नियमित नियुक्ति होने और नवनियुक्त अध्यक्ष द्वारा पदभार ग्रहण किए जाने तक अध्यक्ष पद के पदीय दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वह्न करेंगे।
- RCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
- रूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी
- देहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
- उत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
- चमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Dehradun
त्यूणी में बड़ा हादसा ! जलविद्युत परियोजना के डैम से छोड़े पानी ने ली मासूम की जान

Dehradun News : देहरादून के त्यूनी से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां सावड़ा-कुड्डू जलविद्युत परियोजना से नदी में पानी छोड़े जाने के दौरान नदी किनारे खेल रही एक मासूम बच्ची तेज बहाव की चपेट में आ गई। पानी का स्तर अचानक बढ़ने से बच्ची नदी में बह गई और उसकी डूबने से मौत हो गई।
Table of Contents
जलविद्युत परियोजना के डैम से छोड़े पानी ने ली मासूम की जान
उत्तराखंड के त्यूणी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। सरनाड बस्ती निवासी कैलाश थापा की ढाई वर्षीय मासूम बेटी मरसिका की पब्बर नदी में डूबने से मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को कुछ बच्चे नदी किनारे खेल रहे थे, तभी सावड़ा-कुड्डू जलविद्युत परियोजना से अचानक पानी छोड़ा गया। पानी का स्तर तेजी से बढ़ा और मासूम बच्ची तेज बहाव की चपेट में आ गई।

नदी से बरामद किया गया बच्ची का शव
सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बच्ची की तलाश शुरू की गई। काफी प्रयासों के बाद बच्ची का शव नदी से बरामद किया गया। थाना प्रभारी अश्विनी बलूनी ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पंचनामा भरकर शव परिवार को सौंप दिया गया।
हादसे के बाद से परिवार में पसरा मातम
इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। वहीं, स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि बांध से पानी छोड़ने से पहले पर्याप्त चेतावनी व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह के हादसों को रोका जा सके।
Cricket6 hours agoRCB vs GT Dream11 Team IPL 2026 Final: ग्रैंड फिनाले की सबसे बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन और विनिंग टीम
Uttarkashi11 hours agoउत्तरकाशी के गंगनानी में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
Breakingnews12 hours agoचमोली में शनिवार तड़के दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत, तीन घायल
Dehradun10 hours agoदेहरादून : भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किए टपकेश्वर महादेव के दर्शन, भगवान शिव का लिया आशीर्वाद
Roorkee9 hours agoरूड़की के होटल में युवक और युवती का शव मिलने से हड़ंकप, पुलिस मामले की जांच में जुटी






































