Crime
कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन के विजय जुलूस में उपद्रव मचाने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

रुड़की – मंगलौर में कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन के निकाले गए विजय जुलूस में उपद्रव करने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

बता दें कि काजी निजामुद्दीन की जीत के बाद उनके समर्थन ने रविवार देर रात पुलिस की बिना आज्ञा के ही जुलूस निकाला। जुलूस के दौरान लोगों के घरों पर पथराव किया गया। यही नहीं समर्थकों ने पुलिस के साथ भी धक्का-मुक्की भी की। इस दौरान पुलिस काजी और लोगों के सामने हाथ जोड़ती नजर आई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की।
ये था मामला
मंगलौर विधानसभा के उपचुनाव में 10 जुलाई को मतदान के दिन लिब्बरहेड़ी गांव में बवाल हुआ था। इसके अलावा अन्य स्थानों पर झड़प भी हुई थी। यही नहीं कुछ स्थानों पर फायरिंग तो कहीं महिलाओं से छेड़खानी भी हुई थी। शनिवार की रात को लिब्बरहेड़ी गांव में भाजपा समर्थक सुधीर चौधरी के घर के बाहर युवकों ने करीब छह से आठ राउंड फायरिंग की थी। रविवार को इसे लेकर पीड़ित पक्ष के लोगों ने शांति बनाने की बैठक की। पुलिस अधिकारियों को भी बैठक में आश्वासन दिया कि उनकी तरफ से माहौल नहीं बिगाड़ा जाएगा लेेकिन पुलिस ने इस मामले में आरोपियों पर कार्रवाई नहीं की। पुलिस की यही गलती रविवार को भारी पड़ गई।
रविवार की रात को एक बार फिर कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन का विजय जुलूस निकाला गया। पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी। जुलूस में इतनी भीड़ थी कि उसे काबू करना बेहद मुश्किल था। भीड़ ने अचानक ही कुछ घरों और दुकानों पर पथराव शुरू कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो सही लेकिन केवल दो पुलिसकर्मी भीड़ को नहीं संभाल सके। उनके साथ भीड़ ने धक्का-मुक्की कर दी। इस दौरान पुलिस काजी और भीड़ के सामने शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए हाथ जोड़ती नजर आई। वहीं काजी ने भी भीड़ के लिए हाथ जोड़े। बावजूद इसके लोग पुलिस को यहां-वहां धकेलते रहे। देर रात तक इस मामले को लेकर क्षेत्र में तनाव बना रहा। यही नहीं, जिन घरों में पथराव हुआ था वह भी रात को मंगलौर कोतवाली जा पहुंचे। उन्होंने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
Dehradun
DEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार

धर्मावाला में हुड़दंग, SUV से लोगों को कुचलने की कोशिश
DEHRADUN NEWS: देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के धर्मावाला चौक से गुंडागर्दी की बेहद खौफनाक तस्वीर सामने आई है, जहाँ एक कार सवार ने सरेआम लोगों को कुचलने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने इलाके में जमकर उपद्रव किया और एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए उसकी गाड़ी को भी नुकसान पहुँचाया।
मुख्य बिंदु
धर्मावाला चौक पर मारपीट की सूचना
दरअसल, पूरी घटना रविवार देर रात की है, जब पुलिस को विकासनगर के धर्मावाला चौक पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा मारपीट और हुड़दंग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना सहसपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें_ बेटी पैदा होने से नाराज हुआ पिता, 15 दिन की नवजात बच्ची को जहर देकर उतारा मौत के घाट
पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
पीड़ित रविंद्र सिंह (निवासी शाहपुर कल्याणपुर, धर्मावाला) की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और वाहन को क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आरोप है कि आरोपी अपने वाहन को खतरनाक तरीके से चलाकर आमजन की जान को खतरे में डाल रहे थे।

BNS की गंभीर धाराओं में दर्ज मामला
थाना सहसपुर में मु०अ०सं० 59/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। घटना में इस्तेमाल की गई SUV (UP37L 7421) को पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया है।
ये भी पढ़ें_ Dehradun: STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी
- इकराम (36 वर्ष), निवासी धर्मावाला
- विशाल गोयल (32 वर्ष), निवासी शाहपुर धर्मावाला
- शाहरुख (26 वर्ष), निवासी प्रतीतपुर
- अरशद (26 वर्ष), निवासी प्रतीतपुर
Dehradun
देहरादून के चूना भट्टा में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर मिले चोट के निशान

चूना भट्टा में महिला की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिले
Dehradun News: देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर समाने आया रही है. जहाँ पर चूना भट्टा क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई है. स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिदक बाद पुलिस ने घटना स्थल पार पहुँच कर जांच शुरू कर दी है.
मुख्य बिंदु
देहरादून में संदिग्ध परिस्थितयों में मिला महिला का शव
जानकारी के मुताबिक, देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चूना भट्टा कपास एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में देखा गया. जिसके बाद आस-पास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर एसपी देहात समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुँच गए हैं. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया.
पढ़ें ये भी _ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान
प्रारंभिक जानकरी में महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने घटना स्थल को सीज कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है. महिला की उम्र लगभग 30 से 32 साल बताई जा रही है.
पढ़ें ये भी _ देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
मौके पर फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है. फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से जरुरी साक्ष्य जुटा लिए हैं. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
Breakingnews
Rudraprayag news: होटल में मिला महिला का शव, साथी लापता, हत्या की आशंका

रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार के एक होटल में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
Rudraprayag news: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के मुख्य बाजार क्षेत्र में एक होटल के कमरे में ठहरी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस इस मामले को हत्या के एंगल से जोड़कर देख रही है, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।
मुख्य बिंदु
रुद्रप्रयाग होटल में मिला महिला का शव
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हरियाणा से आए दो युवक और एक महिला बीती रात रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित एक होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह दोनों युवक होटल मालिक को यह कहकर बाहर चले गए कि वो कुछ देर में लौट आएंगे। लेकिन समय बीतने के बाद भी जब दोनों युवक वापस नहीं आए, तो होटल स्वामी को शक होने लगा। होटल मालिक ने कमरे की खिड़की से अंदर झांककर देखा, जहां महिला संदिग्ध अवस्था में फर्श पर पड़ी हुई दिखाई दी।
ये भी पढ़ें_ Rudraprayag; पथरी की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची 16 वर्षीय छात्रा बनी मां, दुष्कर्म की आशंका
पुलिस ने मौके से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसके बाद होटल मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के मुतबिक महिला उस समय मृत अवस्था में मिली। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
ये भी पढ़ें_ Rudraprayag: रामपुर न्याल्सू गाँव में पहाड़ी से गिरी महिला, हादसे में गंवाई जान
महिला के साथ आए युवक लापता, हत्या की आशंका
उधर पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि महिला के साथ आए दोनों युवक सुबह से ही लापता हैं। इसी कारण पुलिस को मामले में हत्या की आशंका भी नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में उनकी संभावित मौजूदगी को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
कोतवाली निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि
कोतवाली निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का है, जिसमें हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें_ बेवफा की धमकी से टूट गया दिल: युवक ने दी जान, अर्थी पर टंगी गर्लफ्रेंड की तस्वीर…
घटना के बाद से इलाके में सनसनी
वहीं घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक सच्चाई सामने आ पाएगी।
Cricket24 hours agoICN vs RRP Dream11 Prediction Match 11 LLC 2026 : जानें पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम11 टीम कॉम्बिनेशन…
Uttarakhand18 hours agoबड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..
big news21 hours agoसीएम पद से चूके अब स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी छिना, धन सिंह रावत से हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया चार्ज
Dehradun17 hours agoDEHRADUN: मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन
Dehradun21 hours agoपरेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
Dehradun22 hours agoDEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
uttarakhand weather23 hours agoउत्तराखंड में आज तेज तूफान का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील, 27 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
Breakingnews16 hours agoदेहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 65 साल के बुजुर्ग ने बनाया मासूम को हवस का शिकार






































