Accident
पुलिस की तेज रफ्तार पर खानापूर्ति, उत्तराखंड में हादसों में 78% मौतें ओवरस्पीड से….

उत्तराखंड में वाहन चालकों की एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ और ओवरस्पीड के कारण सड़क हादसों में चिंताजनक वृद्धि हो रही है। सोमवार देर रात, तेज गति से वाहन चलाने के कारण एक और दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 6 युवाओं की जान चली गई। यह हादसा इस बात का उदाहरण है कि कैसे सड़क पर तेज रफ्तार से गाड़ी चलाने की प्रवृत्ति लोगों की जिंदगी पर ब्रेक लगा रही है।
ओवरस्पीड से बढ़ते हादसे: आंकड़ों पर गौर करें तो
साल 2024 के पहले नौ महीनों में कुल 1311 सड़क हादसे हुए, जिनमें 770 लोगों की जान चली गई और 1145 लोग घायल हुए। इन हादसों में सबसे बड़ी वजह ओवरस्पीड (अत्यधिक गति) रही है। अकेले 2024 में ओवरस्पीड के कारण 1114 हादसे हुए, जिनमें 643 मौतें और 954 लोग घायल हुए। पिछले साल 2023 में भी 1220 हादसों में से ओवरस्पीड ने 750 जानें ली थीं। आंकड़ों के अनुसार, करीब 78 प्रतिशत सड़क हादसों की वजह ओवरस्पीड है। यह आंकड़ा इस बात को साबित करता है कि सड़क दुर्घटनाओं में अत्यधिक गति का नियंत्रण बेहद जरूरी है।
सड़क पर रफ्तार पर कोई कड़ी नजर नहीं:
उत्तराखंड के प्रमुख शहरों और मार्गों में वाहनों की तेज रफ्तार दिखना एक सामान्य बात बन चुकी है। खासकर देहरादून की व्यस्त सड़कों जैसे राजपुर रोड, जीएमएस रोड, हरिद्वार बाइपास, प्रेमनगर, रायपुर रोड और सहस्त्रधारा रोड पर वाहनों की गति तय सीमा से कहीं अधिक रहती है। इन मार्गों पर रफ्तार को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी उपायों की कमी है।
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, उत्तराखंड में ओवरस्पीड पर पुलिस की कार्रवाई महज खानापूर्ति बनकर रह गई है। 2024 में अब तक 19,957 चालान किए गए हैं, लेकिन जो तेज रफ्तार की समस्या सड़कों पर नजर आ रही है, उसके हिसाब से पुलिस की कार्रवाई नाकाफी है। पुलिस का सबसे आसान टारगेट नो पार्किंग, बिना हेलमेट और तीन सवारियों को बैठाकर चलने वाले वाहन हैं, जबकि रात्रि के समय अपनी और दूसरों की जान को खतरे में डालने वाले तेज रफ्तार वाहन चालकों पर कोई खास कार्रवाई नहीं की जाती।
स्मार्ट सिटी कैमरों की स्थिति:
उत्तराखंड सरकार के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत, शहर में 49 जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। इनमें से केवल 34 कैमरे ही सक्रिय हैं, और साइबर हमले के कारण कैमरों की रिपोर्टिंग में भी समस्याएं आ रही हैं। सोमवार को ओएनजीसी चौराहे पर हुए हादसे के समय सीसीटीवी कैमरा भी काम नहीं कर रहा था। इसके कारण पुलिस को हादसे की पूरी जानकारी नहीं मिल पाई।
#Overspeeding #RoadAccidents #UttarakhandRoadSafety #SpeedingVehicles #SmartCityCameras
Haridwar
यहां देर रात दर्दनाक हादसा, जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर में युवक की मौत
Haridwar News : रायसी क्षेत्र में देर रात जेसीबी और बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे में बाइक पर सवार उसके दो साथी भी घायल हुए हैं। दोनों को मामूली चोटें आई हैं।
Table of Contents
लक्सर में जेसीबी और बाइक की जोरदार टक्कर
लक्सर में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक बाइक और जेसीबी के बीच हुई टक्कर में एक युवक की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कुड़ी नेतवाला गांव निवासी 19 वर्षीय रवि अपने दो दोस्तों के साथ बाइक से रायसी से गांव लौट रहा था। इसी दौरान बाणगंगा पुल के पास सामने से आ रही जेसीबी से उनकी बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई।
दर्दनाक हादसे में युवक की मौत
प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर इतनी तेज थी कि रवि गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वहीं बाइक पर मौजूद उसके दोनों दोस्त भी घायल हो गए।
हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद रवि को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हादसे के संबंध में जानकारी जुटाई।
युवक की मौत की खबर से परिवार में पसरा मातम
लक्सर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है। युवक की मौत की खबर से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है। हादसे के बाद गांव में भी शोक का माहौल है।
big news
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप, एक की दर्दनाक मौत

Dehradun Accident : देहरादून जिले के त्यूणी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां टियूटाड के पास एक पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
Table of Contents
त्यूणी में बड़ा हादसा, खाई में गिरा पिकअप
विकासनगर के त्यूणी में एक पिकअप खाई में गिरने से दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद त्यूणी थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाकर खाई में फंसे घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी भेजा गया।
वाहन चालक को लेकर सामने आया सवाल
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन टियूटाड की तरफ से त्यूणी की ओर आ रहा था। इसी दौरान टियूटाड के पास वाहन अचानक अनियंत्रित हुआ और सड़क से नीचे खाई में जा गिरा। बताया जा रहा है कि हादसे के समय वाहन में तीन लोग मौजूद थे।
हादसे के बाद वाहन मालिक भी मौके पर पहुंचा। उसका कहना है कि दुर्घटना में जान गंवाने वाला व्यक्ति और घायल व्यक्ति वाहन चालक नहीं हैं। वहीं, जिस व्यक्ति के वाहन चलाने की बात सामने आ रही है, उसका मोबाइल फोन फिलहाल बंद बताया जा रहा है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी
ग्रामीणों की सूचना पर त्यूणी पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की मदद से राहत और बचाव कार्य किया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि घायल का उपचार जारी है।
पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है। हादसे के समय वाहन कौन चला रहा था और दुर्घटना की वास्तविक वजह क्या रही, इसका पता जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
big news
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी बस खाई में गिरी, 2 की मौत

Nainital News : नैनीताल के मुक्तेश्वर में पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरने से हड़कंप। एनडीआरएफ पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को रैस्क्यू करने का काम जारी है।
Table of Contents
नैनीताल के मुक्तेश्वर में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल जिले में सुंदर पर्यटक स्थल मुक्तेश्वर घूमने गए पर्यटकों की बस अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। बस में चालक समेत कुल 22 लोग सवार थे। मुक्तेश्वर के समीप सतबुंगा नामक स्थल के पास बस के गिरने की जानकारी मिलने के बाद से ही एनडीआरएफ, पुलिस, एसडीआरएफ, जिला प्रशासन और स्थानीय लोग मौके पर मौजूद हैं।

पर्यटकों से भरी बस गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत
हादसे के बाद बस की 22 सवारियों को सावधानीपूर्वक एक एक कर निकालने के बाद घायलावस्था में एंबुलेंस से भवाली व नजदीकी सीएचसी सेंटर भेजा गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Dehradun24 hours agoदेहरादून में पति ने दरांती से की पत्नी की हत्या, घटना के बाद से आरोपी फरार
Haridwar22 hours agoहरिद्वार के लालढांग में हाथी का जानलेवा हमला, घास काटने गए किसान की मौत
Uttarakhand18 hours ago11 या 12 कब से शुरू होंगे शारदीय नवरात्रि ? जानें घट स्थापना का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि
Breakingnews18 hours agoदिल्ली में प्रदर्शन और ट्रैफिक जाम, उत्तर रेलवे ने कई ट्रेनें कीं रद्द, कई के समय में बदलाव
Pauri36 minutes agoश्रीनगर गढ़वाल में गुलदार का हमला, जंगल में घास काट रही महिला की मौत
Ramnagar13 minutes agoरामनगर में बस-बाइक की टक्कर, दर्दनाक हादसे में 24 वर्षीय युवक की मौत







































