Almora
गुमशुदा किशोरियों को पुलिस ने किया बरामद, आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

अल्मोड़ा : उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर दो गुमशुदा नाबालिग किशोरियों को सकुशल बरामद किया। जानकारी के मुताबिक 11 नवंबर 2025 को अल्मोड़ा क्षेत्र से दो नाबालिग लड़कियां बिना बताए घर से लापता हो गई थी। जिसके बाद किशोरियों की माँ ने अल्मोड़ा पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
गुमशुदा नाबालिक किशोरियों पुलिस ने किया बरामद
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने संबंधित अधिकारियों को नाबलिक लड़कियों की शीघ्र तलाश कर जरुरी कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिसके बाद पुलिस ने त्वरित करवाई करते हुए 14 नवंबर को दोनों नाबलिक किशोरियों को नैनीताल से सकुशल बरामद कर दिया है। साथ ही पुलिस ने एक अगले दिन 15 नवंबर को एक अभियुक्त व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है।
आरोपी पर पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज
गुमशुदा किशोरियों के बयान दर्ज होने के बाद मुकदमे में धारा 5/6 पॉक्सो एक्ट व धारा 64 बीएनएस को शामिल किया गया। पुलिस की सक्रियता के बाद अगले दिन 15 नवंबर को आरोपी साहिल कुमार को पुलिस ने को बेस तिराहा, अल्मोड़ा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी नैनीताल का रहने वाला है। अल्मोड़ा पुलिस प्रशासन ने एक बार फिर संवेदनशील मामलों में अपनी सजगता दिखाई है। टीम में एसएसआई रमेश सिंह बोरा, एसएसआई सतीश चन्द्र कापड़ी, एसआई आनन्द बल्लभ कश्मीरा, प्रभारी चौकी धारानौला, कांस्टेबल संतोष कुमार तथा महिला होमगार्ड ओशिन शामिल रहे।
Trending
ऊर्जा निगम की ओर से जारी बकाएदारों में टॉप पर मंत्री रेखा आर्या, 2.98 लाख रुपये बिजली बिल बकाया होने का खुलासा

Uttarakhand News : ऊर्जा निगम ने अपने बकाएदारों की सूची जारी की है। जिसमें चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। इस सूची में टॉप पर ऐसा नाम है जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। बकाएदारों की सूची में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का नाम शामिल है। ना सिर्फ उनका नाम बकाएदारों में शामिल है बल्कि उनका नाम टॉप पर है।
Table of Contents
ऊर्जा निगम की ओर से जारी बकाएदारों में टॉप पर मंत्री रेखा आर्या
उत्तराखंड में बिजली बकाए को लेकर चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ऊर्जा निगम ने 20 फरवरी को बकाएदारों की सूची जारी की। इस सूची में प्रदेश की कैबिनेट मंत्री का भी नाम शामिल है। बता दें कि ऊर्जा निगम की ओर से जारी टॉप बकाएदारों की सूची में राज्य की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का नाम भी शामिल होने से सियासी हलकों में हलचल मच गई है।

2.98 लाख रुपये बिजली बिल बकाया होने का खुलासा
ऊर्जा निगम द्वारा सूची के मुताबिक मंत्री रेखा आर्या पर 2.98 लाख रुपये बिजली बिल बकाया होने का खुलासा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर जनपद के कौसानी स्थित उनके ‘रुद्राक्ष पैलेस’ होटल पर करीब 2 लाख 98 हजार 704 रुपये का बिजली बिल बकाया बताया गया है।
पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास भी टॉप बकाएदारों में शामिल
ऊर्जा निगम के बकाएदारों की इस सूची में ना केवल मंत्री रेखा आर्या शामिल हैं बल्कि इसी सूची में पूर्व मंत्री स्वर्गीय चंदन रामदास के नाम भी है। उन पर भी लगभग 2 लाख 85 हजार 990 रुपये का बकाया दर्ज है।

बिजली विभाग द्वारा अखबार में बकाएदारों की सूची प्रकाशित किए जाने के बाद आम जनता से लेकर राजनीतिक गलियारों में सवाल उठने लगे हैं। लोगों का कहना है कि जहां आम उपभोक्ताओं पर सख्ती बरती जाती है तो वहीं जनप्रतिनिधियों के मामलों में कार्रवाई क्यों नहीं होती ?
big news
अल्मोड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, बस को पास देते हुए खाई में गिरा पिकअप, 5 गंभीर रूप से घायल

Almora News : अल्मोड़ा में शुक्रावर को सल्ट में सड़क हादसा हो गया। यहां बस को पास देते हुए एक पिकअप वाहन खाई में जा गिरा। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
अल्मोड़ा में बस को पास देते हुए खाई में गिरा पिकअप
अल्मोड़ा जिले के सल्ट में डोटियाल से सराईखेत की ओर जा रहा एक पिकअप वाहन हादसे का शिकार हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक बस को पास देने के दौरान पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। जिस कारण पिकअप सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दो लोगों को मामूली चोटें आई हैं।
सड़क की हालत खराब होने के कारण हुआ हादसा
मिली जानकारी के मुताबिक सल्ट के डोटियाल से करीब एक किलोमीटर आगे तक सड़क खस्ताहाल है। इसी स्थान पर सामने से आ रही बस को पिकअप चालक पास दे रहा था। इसी दौरान वो वाहन से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।

मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को खाई से बाहर निकालकर सड़क क पहुंचाया। जिसके बाद मौके पर मौजूद लोग ही उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए देवायल ले गए। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
पांचों घायलों को किया गया हायर सेंटर रेफर
वाहन में सवार पांचों लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में वाहन चालक साकम सिंह (35 वर्ष) निवासी सराईखेत, राजेंद्र सिंह (36 वर्ष) निवासी केलाखेड़ा उधमसिंहनगर, सुभाष (19 वर्ष) निवासी नेपाल, चंद्रसेन सैनी (41 वर्ष) निवासी जिला बिजनौर और विजेंद्र सिंह (36 वर्ष) निवासी जिला बिजनौर शामिल हैं। सभी को हायर सेंटर रामनगर के लिए रेफर कर दिया गया है।
big news
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण, अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के दिए निर्देश

Almora News : कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने आज अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। कलेक्ट्रेट पहुंचने पर जिलाधिकारी अंशुल सिंह, मुख्य विकास अधिकारी रामजी शरण शर्मा और अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र ने आयुक्त का स्वागत किया। इस दौरान कुमाऊं कमिश्नर ने रिकॉर्ड रूम का भी निरीक्षण किया।
Table of Contents
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने किया अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने आज अल्मोड़ा कलेक्ट्रेट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुमाऊं कमिश्नर ने कलेक्टर कोर्ट में लंबित वादों की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि मामलों के निस्तारण में किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब न होने पाए।
उन्होंने समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने जिलाधिकारी को कहा कि उनके अधीनस्थ न्यायालयों में चल रहे वादों की नियमित समीक्षा की जाए।

अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के दिए निर्देश
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने रिकॉर्ड रूम का भी अवलोकन किया। उन्होंने अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव, बहुमूल्य और ऐतिहासिक दस्तावेजों के संरक्षण और उनके डिजिटलीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दस्तावेजों के सभी बस्तों पर वर्षवार स्टीकर चस्पा किए जाएं, जिससे अभिलेखों को ट्रेस करना आसान हो। आजादी से पूर्व के अभिलेखों को अलग से सुरक्षित रखने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए।
आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा भी की
आयुक्त ने कलेक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण करते हुए आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि नागरिकों को विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ त्वरित एवं पारदर्शी ढंग से उपलब्ध कराया जाए तथा अनावश्यक देरी से बचा जाए। जनसेवा में संवेदनशीलता एवं जवाबदेही बनाए रखने पर भी उन्होंने बल दिया।
Dehradun12 hours agoDEHRADUN: शिक्षा निदेशक से मारपीट मामले में बड़ी कार्रवाई, हिस्ट्रीशीटर समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
Cricket13 hours agoWI vs ZIM Dream11 Prediction: वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे मैच प्रीव्यू, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी टिप्स..
Dehradun8 hours agoप्रदेश की रोपवे परियोजनाओं को मिलेगी रफ्तार, CS ने काम में तेजी लाने के दिए निर्देश
big news14 hours agoपौड़ी में बड़ा सड़क हादसा, तोता घाटी में ट्रक पर बोल्डर गिरने से चालक की दर्दनाक मौत
Cricket9 hours agoऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला 1st ODI मैच प्रीव्यू, संभावित प्लेइंग XI और फैंटेसी टिप्स..
International13 hours agoNepal Bus Accident: त्रिशूली नदी में गिरी बस, न्यूज़ीलैण्ड के यात्री समेत 18 की मौत, 28 घायल
big news11 hours agoमातम में बदली खुशियां, शादी से लौट रहे दंपती की कार खाई में गिरी, दोनों की मौके पर ही मौत
Rudraprayag9 hours agoRudraprayag: जलई पट्टे में तय सीमा से ज्यादा खुदाई, पर्यावरण विशेषज्ञों ने जताई खतरे की आशंका






































