Haldwani
हल्द्वानी निगम को प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का सख्त संदेश: एक लाख रुपये प्रति माह हो सकता है जुर्माना…

हल्द्वानी: गौला बाइपास स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड का मामला अब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) पहुंचने के बाद और भी गंभीर हो गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने नगर निगम को सख्त लहजे में नोटिस भेजा है। नोटिस में बोर्ड ने स्पष्ट रूप से कहा है कि यदि पर्यावरण प्रदूषण के कारण निगम पर कार्रवाई नहीं की जाती, तो एक लाख रुपये प्रति माह के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। यह जुर्माना राशि अप्रैल 2020 से लागू की जाएगी, जिसके अनुसार 1 अप्रैल 2025 तक जुर्माना राशि 60 लाख रुपये तक पहुंच सकती है। इस नोटिस के बाद नगर निगम प्रशासन में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है, और अब देखना होगा कि निगम इसका जवाब कैसे देता है।
गौला बाइपास स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड में हल्द्वानी नगर निगम, ग्रामीण क्षेत्रों और अन्य निकायों से रोजाना कचरा पहुंचता है। गर्मी के मौसम में कचरा सूखने पर अक्सर यहां आग लग जाती है, जो कई दिनों तक नहीं बुझती। इससे आसपास के इलाकों जैसे बनभूलपुरा, गौजाजाली और गौलापार के लोगों के लिए भारी संकट उत्पन्न हो जाता है।
इस मामले की सुनवाई एनजीटी में हो रही है, और मामले की संयुक्त निरीक्षण रिपोर्ट ट्रिब्यूनल में दाखिल की जा चुकी है। हालांकि, अंतिम सुनवाई अभी बाकी है, लेकिन उससे पहले ही पीसीबी ने निगम को नोटिस भेज दिया। पीसीबी के क्षेत्रीय प्रबंधक अनुराग नेगी ने इसकी पुष्टि की है।
एनजीटी के निर्देश पर दिसंबर 2024 में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी), पीसीबी, निगम और प्रशासन के अधिकारियों ने संयुक्त निरीक्षण किया था। इसके बाद एक रिपोर्ट तैयार कर एनजीटी को भेजी गई थी। इस बीच, पीसीबी ने 2022 में ट्रंचिंग ग्राउंड पर वायु प्रदूषण की जांच के लिए मशीनें लगाईं थीं, और लैब में जांच के बाद यह पाया गया कि वायु प्रदूषण 160 माइक्रोग्राम प्रति घनमीटर तक पहुंच चुका था, जो मानक सीमा 100 माइक्रोग्राम से अधिक है। यह स्तर बीमार और सांस संबंधी समस्याओं से पीड़ित लोगों के लिए खतरनाक माना जाता है।
अब देखना यह होगा कि निगम प्रशासन इस नोटिस का क्या जवाब देता है और क्या प्रदूषण नियंत्रण के लिए कोई ठोस कदम उठाए जाते हैं।
#PollutionControlBoard, #TrenchingGroundPollution, #HaldwaniMunicipalCorporation, #EnvironmentalFine, #MonthlyPenalty
Haldwani
हल्द्वानी को सीएम धामी ने दी सौगात, करोड़ों की योजनाओं का किया शिलान्यास

Haldwani News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए ₹ 147 करोड़ 28 लाख 56 हजार रुपए की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इसमें 72 करोड़ 38 लाख रुपए की लागत से 23 योजनाओं का लोकार्पण तथा 74 करोड 90 लाख 56 हजार रुपए की लागत से 17 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।
Table of Contents
हल्द्वानी को सीएम धामी ने दी करोड़ों की सौगात
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकार्पण एवं शिलान्यास की गई योजनाओं से नैनीताल जिला विकास की नई रफ्तार से आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड को विकसित उत्तराखण्ड बनाने के लिए तीव्रता से कार्य कर रही है। राज्य प्रत्येक क्षेत्र में निरंतर प्रगति कर रहा है। राज्य सरकार द्वारा लिए गए कई ऐतिहासिक निर्णय अन्य राज्यों के लिए भी प्रेरणा बन रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार विकास के साथ‑साथ विरासत को भी आगे बढ़ा रही है। राज्य में समान नागरिक संहिता, सख्त नकल‑विरोधी कानून, धर्मांतरण कानून जैसे कई ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संकल्प को दोहराते हुए कहा कि राज्य की संस्कृति, विरासत और पवित्रता से किसी को भी खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने जिन 16 योजनाओं का किया शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने शिप्रा नदी में 30 मीटर स्पान के मोटर पुल, राजकीय औद्योगिक संस्थान हल्द्वानी में टेक्नोलॉजी लैब, कोटाबाग में नलकूप निर्माण, महादेवपुरम व झलुवाझाला नलकूप, बेलपोखरा नलकूप तथा बैलपडाव में सिंचाई नलकूप का लोकार्पण किया। इसी के साथ‑साथ महिला महाविद्यालय में लैब निर्माण, लालकुआं में नलकूपों पर स्टैबलाइज़र एवं जल जीवन मिशन के अंतर्गत 14 पेयजल योजनाओं — हरिपुर लच्छी, कालूपुर पोखरिया, जीतपुर रैक्वाल, देवलातल्ला, भवानसिंह नवाड़, बसन्तपुर, किशनपुर रैक्वाल, चोरगलिया आमखेड़ा, जयराम परमा, हल्दूचौड़ जग्गी, भवानीपुर कृष्णा, पाडलीपुर, भगवानपुर दुर्गापुर, बकुटिया पेयजल योजना — के साथ‑साथ पशु चिकित्सालय रामगढ़ में भवन निर्माण का भी लोकार्पण किया गया।
मुख्यमंत्री ने जिन 16 योजनाओं का शिलान्यास किया, उनमें कसियालेख से धारी मोटर मार्ग, रानीबाग‑खुटानी, चाफी‑पदमपुरी‑धानाचुली, मोतियापाथर‑शहरफाटक मार्ग सुधारीकरण, नैनीताल के अनावासीय भवन निर्माण, भेंटी‑दियारी‑खोली मोटर मार्ग, नशा मुक्ति केंद्र पाण्डे नवाड़ मरम्मत एवं कार्य, नवाबी रोड सीवरेज कार्य, सीवरेज 28 एमएलडी एसटीपी निर्माण, नारीमन तिराहे से गौलापुर तक सड़क मरम्मत, देवरामपुर‑गौलागेट सड़क सुधारीकरण, हल्दूचौड़‑गौलारोड डीबीएमसी कार्य, चांदनी चौक‑घुड़दौड़ तक मार्ग सुधारीकरण, पीपल पोखरा में राइज़िंग स्टेशन, हिम्मतपुर‑बैजनाथ पीसी कार्य, वृन्दावन विहार एवं चांदनी चौक में पीसी नवनिर्माण, गुसाईपुर में सड़क सुधारीकरण एवं पनचक्की‑चौफुला‑कठघरिया नहर कवरिंग कार्य शामिल हैं।
Haldwani
हल्द्वानी में सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिस

Haldwani News : हल्द्वानी में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर एक कार से शव मिलने से हड़ंकप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप
हल्द्वानी में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम स्थल डा. सुशीला तिवारी अस्पताल पास एक कार से एक युवक की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मिली जानकरी के मुताबिक डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के पास कार के अंदर एक 32 वर्षीय युवक पड़ा था। कार के शीशे बंद थे।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर देखा तो कार के सभी शीशे बंद थे और एसी ऑन था। पुलिस ने कार के शीशे तोड़कर युवक को बाहर निकाला। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दम घुटने से मौत होने की बात आ रही सामने
मृतक की पहचान बरेली रोड स्थित घूंघट बैंक्वेट हाल स्वामी अरुण बिष्ट के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया और जांच प्रक्रिया शुरू कर दी। इसके साथ ही फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ये भी पढ़ें – holi 2026 : 3 या 4 मार्च कब मनाई जाएगी होली ?, यहां जानें सही डेट और मुहूर्त: हल्द्वानी में सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिसUttarakhand
Banbhulpura News: रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले की सुनवाई, इस दिन आएगा फैसला

हल्द्वानी बनभूलपुरा केस: कड़ी सुरक्षा के बीच सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
Banbhulpura News: नैनीताल जिले के हल्द्वानी में बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने 19 मार्च को सुनवाई की अगली तारीख तय की है. आज की सुनवाई के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस ने कड़े सुरक्षा व्यवस्था के इन्तजाम किए थे. ड्रोन कैमरों से चप्पे-चप्पे पर नजर राखी गई.
मुख्य बिंदु
पढ़ें ये भी _ नैनीताल जिला न्यायालय को मिली बम से उड़ने की धमकी, कैंपस में मची अफरा-तफरी
रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में 19 मार्च को होगी सुनवाई
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में रेलवे की लगभग 30 हेक्टेयर भूमि पर अतिक्रमण मामले में आज 24 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 19 मार्च को सुनिश्चित की है. आज की सुनवाई को देखते हुए हल्द्वानी, बनभूलपुरा और आस-पास के इलाकों में कड़े सुरक्षा के इन्तजाम किए गए थे.
सुनवाई के दौरान चप्पे चप्पे पर नजर आई पुलिस
सुनवाई के दौरान कोई भी अप्रिय घटना घटित न हो इसके लिए स्वयं एसएसपी मंजुनाथ टी. सी. ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. साथ ही पूरे इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया और ड्रोन कैमरों से निगरानी की गई. अराजक तत्वों पर विशेष निगरानी के साथ संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त निगरानी राखी गई.
पढ़ें ये भी _ बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले में कल सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई, अलर्ट मोड में पुलिस-प्रशासन
कोर्ट के फैसले पर टिका 5 हजार परिवारों का भविष्य
बनभूलपुरा क्षेत्र का मामला इसलिए संवेदनशील बना हुआ है क्योंकि रेलवे की करीब 30 हेक्टेयर भूमि पर लंबे समय से अतिक्रमण होने की बात कही जाती है. इस जमीन पर लगभग 3660 मकान बने हैं, जिनमें 5236 परिवार निवास करते हैं. इस कारण हजारों लोगों का भविष्य इस मामले के फैसले पर निर्भर माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में लगातार चिंता का माहौल बना हुआ है.
पढ़ें ये भी _ Nainital : बनभूलपुरा अतिक्रमण मामले की टली सुनवाई, अब इस दिन आ सकता है फैसला
जानिए.. अब तक क्या रहा मामले का पूरा हाल
दरअसल, वर्ष 2022 में उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बनभूलपुरा क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए थे. इसके बाद प्रभावित पक्षों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. जनवरी 2023 में सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के आदेश पर अंतरिम रोक लगाते हुए यथास्थिति बनाए रखने को कहा. साथ ही फरवरी 2023 में राज्य सरकार और रेलवे से विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी गई, जबकि मार्च 2023 में पुनर्वास और मानवीय पहलुओं पर विचार करने की बात सामने आई.
इसके बाद वर्ष 2024 और 2025 में भी इस मामले में कई बार सुनवाई की तारीख तय हुई, लेकिन अन्य मामलों के कारण सुनवाई टलती रही. अब प्रस्तावित सुनवाई को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. अब कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई 19 मार्च को होगी.
Uttarakhand23 hours agoHappy Holi 2026 : खुशियों के त्यौहार को लेकर गजब का उत्साह, रंगों और पिचकारियों से सजी दुकानें
Dehradun4 hours agoसीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं, कहा – ये रंगों का त्योहार नहीं बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति
Breakingnews4 hours agoराज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी होली की बधाई, कहा- ये पर्व उमंग और आपसी प्रेम का त्यौहार
Cricket13 hours agoNWD vs LIO Dream11 Prediction : सेनवेस पार्क में Dragons और Lions के बीच होगा रोमांचक मुकाबला..
uttarakhand weather12 hours agoहोली पर उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें कहां होगी बारिश और कहां खिलेगी धूप ?








































