big news
रामनगर के ढेला रेंज के सांवल्दे गांव में बाघ का हमला, 60 वर्षीय महिला को बनाया निवाला

Ramnagar News : कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के अंतर्गत ढेला रेंज के सांवल्दे गांव में बाघ ने एक महिला को अपना निवाला बना लिया। कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व से सटे इस गांव में महिला की मौत की खबर के बाद से दहशत का माहौल है।
Table of Contents
सांवल्दे गांव में बाघ ने महिला को बनाया अपना शिकार
रामनगर के ढेला रेंज के सांवल्दे गांव में बाघ ने 60 वर्षीय महिला को अपना शिकार बना लिया। बाघ महिला को जंगल के भीतर घसीट कर ले गया। मृतका की पहचान सुखियां पत्नी चंदू सिंह, उम्र लगभग 60 वर्ष, निवासी सांवल्दे गांव के रूप में हुई है। जो कि बुक्सा समुदाय से ताल्लुक रखती थीं।
जंगल में लकड़ी लेने गई थी महिला
जानकारी के मुताबिक सुखियां अपने अन्य साथियों के साथ रोज़मर्रा की तरह घर के पास जंगल में लकड़ी लेने गई थीं। इसी दौरान घात लगाए बैठे बाघ ने अचानक उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाघ महिला को पकड़कर घने जंगल की ओर घसीटता हुआ ले गया। महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाघ महिला को जंगल के भीतर काफी दूर ले जा चुका था।

वन विभाग ने जंगल से बरामद किया शव
घटना की सूचना मिलते ही पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला, उप निदेशक राहुल मिश्रा सहित वन विभाग की पूरी टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। काफी प्रयासों के बाद वनकर्मियों ने महिला का शव जंगल के अंदर से बरामद किया।
मौके पर लगाए जा रहे हैं पिंजरे
कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला ने बताया कि बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए मौके पर पिंजरे लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही कैमरा ट्रैप और ड्रोन के माध्यम से बाघ की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने दोहराया कि सर्दियों के मौसम में वन्यजीव अधिक आक्रामक हो जाते हैं, इसलिए ग्रामीण जंगल में प्रवेश न करें।
वहीं एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने कहा कि कॉर्बेट एक नेशनल पार्क है, जहां बाघों की अच्छी खासी आबादी है। ये घटना बेहद दुखद है, लेकिन इसकी आड़ में कुछ असामाजिक तत्व अफवाह फैलाने की कोशिश कर रहे थे। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
big news
सितारगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, आतंकी संगठन से जुड़ रहे तार…

Sitarganj News : सितारगंज से दो अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरफ्तार, आतंकी संगठन से जुड़ें हैं तार
Sitarganj News : सितारगंज पुलिस और एसओजी केसंयुक्त ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। सितारगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
सितारगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़
उधम सिंह नगर एसएसपी अजय गणपति का सख्त एक्शन एसओजी रुद्रपुर और कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान दो सन्धिक्त व्यक्तियों को बिना नंबर प्लेट की सफेद स्विफ्ट कर से स्विफ्ट सिडकुल फेज टू क्षेत्र से कच्चे रास्ते के माध्यम से अवैध असला लेकर जा रहे दो असलहा तस्करों को पकड़ा है।
दो अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरफ्तार
एसएसपी अजय गणपति ने बताया कि बीते 8 अप्रैल को एसओजी रुद्रपुर और सितारगंज पुलिस सिडकुल फेज 2 में चेकिंग अभियान चला रही थी। इस दौरान टीम को सफेद स्विफ्ट कार आती दिखाई दी। जिसे टीम द्वारा रोकने का प्रयास किया गया लेकिन चालक द्वारा बहन को पीछे से मोड़कर भागने का प्रयास किया गया।
जो कच्चे रास्ते में फंस गई।वहीं पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों व्यक्तियों को गाड़ी समेत पकड़ लिया। वही तलाशी के दौरान उनके कब्जे से भारी मात्रा में अवैध असलहा और कारतूस बरामद हुए।

हथियारों को जंगल में छुपाने जा रहे थे दोनों
पुलिस पूछताछ में दोनों ने बताया कि वो पुलिस के डर से हथियारों को जंगल में छुपाने जा रहे थे। दोनों अंतरराज्यीय स्तर पर इनकी सप्लाई करते हैं। पकड़े गए दोनों अभियुक्त ने अपने नाम हरेंद्र सिंह उर्फ हनी पुत्र इंद्रपाल निवासी बिरिया फॉर्म सिसैया दूसरे ने अपना नाम निखिल वर्मा उर्फ रानू पुत्र रमेश चंद्र निवासी केशव नगर सितारगंज बताया हैय़
आतंकी संगठन अल बदर से जुड़े तार
दोनों के पास से बिना नंबर प्लेट शिफ्ट कार पांच असलहा 222 जिंदा कारतूस 129 खोखा कारटूश बरामद किया गया है। दोनों के बैंक डिटेल की जांच करने पर अधिकतर लेनदेन जम्मू से जुड़ने की बात सामने आई है। इसके साथ ही दोनों अभियुक्तो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अवैध हथियारों की सप्लाई करने और जम्मू निवासी वाहिद वाजिद अन्य व्यक्तियों को हथियार उपलब्ध कराए जाने की बात स्वीकार की है।
big news
पौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक, स्कूलों में तीन दिन की छुट्टियां, DM ने जारी किए आदेश

Pauri News : पौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक इतना बढ़ गया है कि लोगों को दिन में भी घर से बाहर निकले में डर लग रहा है। लोग बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं। जिसे देखते हुए जिले के स्कूलों में अगले तीन दिन तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
Table of Contents
पौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक चलते बंद रहेंगे स्कूल
पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में नरभक्षी गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियातन विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा और बीरोंखाल, मनोज कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के अंतर्गत न्याय पंचायत कोलाखाल के अंतर्गत संचालित रा०प्रा०वि० पाटल्यूं, मयलगांव, पटोटी तथा जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल में कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में दिनांक 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) और 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है।

चार से छह अप्रैल 2026 तक रहेगा अवकाश
खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा और बीरोंखाल ने बताया कि इसी क्रम में विकासखंड बीरोंखाल अंतर्गत रा०प्रा०वि० तिमली, कण्डूली बड़ी, ढिस्वाणी, भरपूर बड़ा और रा०उ०प्रा०वि० तिमली और कण्डूली बड़ी में भी कक्षा एक से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में चार से छह अप्रैल 2026 को अवकाश रहेगा।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ये निर्णय क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया है कि आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
big news
भीमताल में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार, घटना में पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल

Bhimtal News : उत्तराखंड में मानव वन्यजीव संघर्ष कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में जंगली जानवरों के हमले में लोग जान गंवा रहे हैं। भीमताल में देर रात महिला को गुलदार ने शिकार बना लिया।
Table of Contents
भीमताल में गुलदार ने महिला को बनाया शिकार
नैनीताल जिले के भीमताल में गुलदार ने एक महिला को अपना शिकार बना लिया। मिली जानकारी के मुताबिक महिला दोपहर को अपने पालतू जानवरों के लिए घास लेने के लिए जंगल गई थी। लेकिन देर शाम तक वो वापस घर नहीं लौटी।
जिस पर परिजनों को चिंता हुई और उन्हें आस-पास के इलाकों में उनकी तलाश शुरू की। लंबी तलाश के बावजूद जब महिला का कोई सुराग नहीं मिला, तो मामले की जानकारी स्थानीय प्रशासन और वन विभाग को दे दी गई।

देर रात जंगल से बरारमद किया गया क्षत-विक्षत शव
सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और संयुक्त रूप से तलाश अभियान शुरू किया। देर रात जंगल क्षेत्र में महिला का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हालत में मिला। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि उस पर गुलदार ने हमला किया, जिसके चलते उसकी जान चली गई।
घटना में पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल
घटना के बाद इलाके के लोगों में गहरा रोष देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि काफी समय से गांव के आसपास गुलदार की मौजूदगी बनी हुई है। उन्होंने कई बार वन विभाग से पिंजरा लगाने और गश्त बढ़ाने की मांग की थी, लेकिन उनकी शिकायतों पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई
Cricket23 hours agoKAR vs PES Dream11 Prediction Match 17 PSL 2026: क्या कराची को खलेगी डेविड वॉर्नर की कमी? पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और बेस्ट फैंटेसी टीम!
Cricket23 hours agoKKR vs LSG Dream11 Prediction Match 15 IPL 2026
Ramnagar22 hours agoRAMNAGAR NEWS: अवैध खनन पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, वन कर्मियों से मारपीट का आरोप
Dehradun21 hours agoDEHRADUN NEWS: 2 साल तक पुलिस रही नाकाम, माँ ने खुद ढूंढ निकाला बेटे का कातिल!
Udham Singh Nagar20 hours agoRUDRAPUR ACCIDENT: पंतनगर में तेज रफ्तार का कहर, डंपर और बाइक की टक्कर से दो लोगों की मौत
Dehradun16 hours agoDehradun News: DM सेविन बंसल का बड़ा फैसला, अल्ट्रासाउंड और रेडियो डायग्नोस्टिक सेंटर पर सख्त नियम लागू
big news39 minutes agoसितारगंज में अंतरराज्यीय असलहा तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, आतंकी संगठन से जुड़ रहे तार…







































