Breakingnews
केदारनाथ पैदल मार्ग के भैरव चट्टी के पास रास्ता टूटा, दोनों ओर रोके गए हैँ सैकड़ों यात्री

रुद्रप्रयाग।
केदारनाथ पैदल मार्ग के भैरव चट्टी के पास रास्ता टूटा, श्रद्धालुओं को आवाजाही करना हुआ मुश्किल
बीती रात 12 बजे भैरव चट्टी के ऊपर केदारनाथ धाम जाने वाला मुख्य मार्ग भारी बारिश के कारण टूटा,
पैदल मार्ग के दोनों ओर रोके गए हैँ सैकड़ों यात्री,
एनडीआरएफ, पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ के जवान मौके पर तैनात
रास्ता को बनाने का किया जा रहा प्रयास

Breakingnews
वोटिंग के बीच मंत्री की एंट्री से मचा बवाल, चुनाव आयोग तक पहुंचा मामला, शिकायत दर्ज होते ही मचा सियासी घमासान

Uttarakhand Politics : टिहरी गढ़वाल के नरेंद्र नगर नगर पालिका चुनाव के दौरान बुधवार को एक राजनीतिक विवाद चर्चा का विषय बन गया। मतदान के दौरान प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री और स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल के मतदान केंद्र के भीतर जाने को लेकर विपक्षी दलों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद मौके पर तीखी बहस और नोकझोंक देखने को मिली।
Table of Contents
मंत्री सुबोध उनियाल और UKD नेत्री की बहस का वीडियो वायरल
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मतदान प्रक्रिया के बीच मंत्री सुबोध उनियाल मतदान केंद्र के अंदर पहुंचे। इस पर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने विरोध दर्ज कराया। विरोध बढ़ने के साथ दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
मंत्री के मतदान केंद्र में प्रवेश को लेकर उठे सवाल
यूकेडी की वरिष्ठ नेता प्रमिला रावत ने मंत्री के मतदान केंद्र में प्रवेश को लेकर सवाल उठाए और कड़ा विरोध जताया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच तीखी बहस भी हुई। कुछ समय तक मतदान केंद्र परिसर में तनावपूर्ण माहौल बना रहा।
स्थिति को बिगड़ता देख मंत्री सुबोध उनियाल अपने समर्थकों के साथ वहां से लौट गए। वहीं, कांग्रेस ने भी इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री पर चुनावी प्रक्रिया और लोकतांत्रिक मर्यादाओं के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ शिकायत दर्ज
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निकाय चुनाव के दौरान जनप्रतिनिधियों को चुनाव आयोग के नियमों का पूरी तरह पालन करना चाहिए। फिलहाल इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
आचार संहिता उल्लंघन को लेकर अब कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है। नरेन्द्रनगर विधानसभा के वार्ड-1 की प्रत्याशी कु. कल्पना ने कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल के खिलाफ रिटर्निंग ऑफिसर को लिखित शिकायत सौंपी है।

कई बार सुबोध उनियाल के बयानों पर मचा घमासान
ऐसा नहीं है कि सुबोध उनियाल अपने बयानों के कारण चर्चा में हों इस से पहले भी मंत्री जी के कई बयान सनसनी मचा चुके हैं। गैरसैंण में बजट सत्र के दौरान भी मंत्री जी ने कुछ ऐसा कहा था कि चर्चाओं के बाजार गर्म हो गए थे। मंत्री जी कांग्रेस विधायक काजी निजामुद्दीन के सवाल पर भड़क गए थे तब मंत्री जी ने विधायक को ये तक कह डाला था कि कुपोषित तो तेरी शकल दिख रही मुझे, कुछ तेरी पार्टी कुपोषित लगती है” विधयक से तू-तड़ाक से बात करने को लेकर भी मंत्री जी की थू-थू हुई थी।
चुनाव आयोग कोई एक्शन लेगा या नहीं ?
मामला यहीं नहीं रूकता हाल ही में जब मंत्री जी से प्रदेश में सामने आ रहे मानव वन्यजीव संघर्ष के मामलों के बारे में पूछा गया तो मंत्री जी ने ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। सुबोध उनियाल ने कहा महिलाएं जंगल में लकड़ियां लेने जाती हैं इसलिए वो गुलदार, बाघ आदि का शिकार बन जाती है।
इसके अलावा भी मंत्री उनियाल के कई बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। लेकिन सवाल ये उठता है कि एक उच्च पद पर आसीन होने के बाद मंत्री जी का ऐसा आचरण क्या सही है, टिहरी में मंगलवार को जो भी हुआ उस पर चुनाव आयोग कोई एक्शन लेगा या नहीं।
Breakingnews
मसूरी के झड़ीपानी में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार, हादसे में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत

Mussoorie Accident : इस वक्त की बड़ी खबर मसूरी से सामने आ रही है। झड़ीपानी के पास एक कार हादसे का शिकार हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कार सवार चारों यात्रियों की की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
मसूरी के झड़ीपानी में ब्रेक फेल होने से खाई में गिरी कार
मसूरी के बार्लोगंज क्षेत्र में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना सामने आई। झड़ीपानी रोड पर एक कार अचानक नियंत्रण खो बैठी और करीब 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस और एम्बुलेंस की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत-बचाव अभियान शुरू कर दिया गया।
हादसे में चारों यात्रियों की मौके पर ही मौत
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार वाहन में चार लोग सवार थे। घटना की सूचना कंट्रोल रूम के माध्यम से पुलिस को मिली, जिसके बाद संबंधित विभागों की टीमें तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुईं। स्थानीय लोगों ने बताया कि दुर्घटना से कुछ समय पहले कार सवार पास की एक दुकान पर रुके थे और वहां से सामान खरीदा था।

बातचीत के दौरान उन्होंने खुद को उत्तरकाशी निवासी बताया था। सामान लेने के बाद जैसे ही वे वाहन में सवार हुए, कार ढलान की ओर तेजी से बढ़ी और चालक का नियंत्रण छूटने से वो सड़क किनारे खाली प्लॉट को पार करते हुए गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चारों यात्रियों की मौत हो गई है।
मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी
दुर्घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे (Mussoorie Accident) में कार सवार सत्यप्रकाश निवासी सोनीपत, मनीत (19), सविता पत्नी धर्मवीर निवासी 322 ए, नेहरू नगर, गाजियाबाद (48 वर्ष) और संगीता पत्नी टीटू निवासी करोलबाग, दिल्ली 46 की मौत हो गई।
Breakingnews
प्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी के परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या, साथ गए दोस्त को भी पीटा, हालत गंभीर

Tehri News : टिहरी से सामने आई दिल दहला देने वाली खबर, प्रेमिका से मिलने गए युवक की बेरहमी से हत्या
Tehri News : उत्तराखंड के टिहरी जिले से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमिका से मिलने गए एक युवक कि किशोरी के परिजनों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। जबकि उसके साथ गए दोस्त की हालत गंभीर बताई जा रही है।
Table of Contents
प्रेमिका से मिलने गए युवक की परिजनों ने की पीट-पीट कर हत्या
टिहरी जिले के प्रतापनगर क्षेत्र में एक युवक की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। रात को प्रेमिका से मिलने गए युवक की किशोरी की परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है, जबकि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
किशोरी ने मिलने के लिए खुद फोन कर बुलाया था
मृतक के परिजनों के अनुसार, 7 जून की रात युवक को एक किशोरी ने फोन कर मिलने के लिए बुलाया था। युवक अपने एक दोस्त के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि किशोरी के परिजनों ने दोनों युवकों को एक कमरे में बंद कर लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

युवक के साथ गए दोस्त को भी पीटा, हालत गंभीर
परिजनों का कहना है कि सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और घायल युवक को अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, उसके साथ मौजूद दूसरा युवक उपचाराधीन है और उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
युवक के गांव वालों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंच गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर विरोध जताया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Nainital5 hours agoनैनीताल की नैनी झील में शव मिलने से सनसनी, शव की अब तक नहीं हो पाई शिनाख्त
Udham Singh Nagar23 hours agoकाशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से हथियारों का जखीरा बरामद, 237 कारतूस बरामद
uttarakhand weather7 hours agoउत्तराखंड वालों सावधान ! उत्तराखंड में आज आठ जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट
Ramnagar1 hour agoरामनगर के युवक का जला हुआ शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Uttarakhand5 hours agoKhaliya Top Trek Hindi Guide 2026 : मुनस्यारी के इस छिपे हुए स्वर्ग की संपूर्ण यात्रा और जरूरी टिप्स
Udham Singh Nagar4 hours agoSDM का सीक्रेट ऑपरेशन : मरीज बनकर गई पटवारी, खुल गई फर्जी अस्पताल की पोल
Haridwar4 hours agoधर्मनगरी हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग को लेकर विवाद, बार का बोर्ड लगाने पर भड़के लोग
Cricket7 hours agoWI vs SL Dream11 Team 1st T20I 2026: फैंटेसी क्रिकेट प्रेडिक्शन, प्लेइंग XI और पिच रिपोर्ट..






































