Roorkee
रुड़की: मेडिकल स्टोर पर छापा, नशीली दवाइयां बरामद, मेडिकल स्टोर स्वामी फरार…

रुड़की: हरिद्वार जिले के गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पाड़ली गुर्जर गांव में भारत मेडिकल स्टोर पर ड्रग विभाग और ANTF टीम ने संयुक्त छापेमारी कर 137 नारकोटिक्स इंजेक्शन और भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की हैं। छापेमारी सीआईयू की गोपनीय सूचना के आधार पर की गई थी।
छापेमारी के दौरान टीम ने मौके से एक नाबालिग समेत दो युवकों को हिरासत में लिया है। पकड़े गए युवक का नाम हुसैन है, जबकि मेडिकल स्टोर मालिक आमिर मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
कार्रवाई का नेतृत्व ड्रग इंस्पेक्टर अनीता भारती ने किया। टीम में ANTF और सीआईयू की टीमें शामिल थीं।
इसी क्रम में मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में भी ड्रग विभाग ने एक अन्य मेडिकल स्टोर का सत्यापन किया, जहां आवश्यक दस्तावेज न मिलने पर मेडिकल स्टोर को तत्काल बंद करा दिया गया।
गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मेडिकल स्टोर से बिना पर्ची के नशीली दवाइयों की बिक्री की जा रही थी। पुलिस और ड्रग विभाग पूरे नेटवर्क को खंगाल रहे हैं।
इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य और प्रशासनिक महकमा सतर्क हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल स्टोरों के व्यापक सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर संदिग्ध मेडिकल संस्थानों की निगरानी और कागजातों की जांच लगातार जारी है।
#DrugRaidRoorkee #NarcoticsSeized #IllegalMedicineSale #MedicalStoreBust #MinorDetained
Roorkee
यहां सरकारी अस्पताल में फर्जी नौकरी का खुलासा, मरीज से अवैध वसूली के दौरान सामने आई बात

Roorkee News : हरिद्वार जिले से चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां सरकारी अस्पताल में फर्जी नौकरी का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पुलिस ने इस पूरे मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
Table of Contents
उत्तराखंड में सरकारी अस्पताल में फर्जी नौकरी का खुलासा
रुड़की के सरकारी सिविल अस्पताल से एक बेहद चौंकाने वाला और गंभीर मामला सामने आया है। जहां चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी पर फर्जी दस्तावेज़ों के सहारे नौकरी करने और मरीज से अवैध वसूली के सनसनीखेज़ आरोप लगे हैं। सहारनपुर जनपद के थाना गागलहेड़ी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम फकरहेड़ा निवासी रामपाल पुत्र रामभज ने प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा किया है।
मरीज से अवैध वसूली के दौरान सामने आई बात
रामपाल का आरोप है कि 26 मार्च 2024 को वह आंख का इलाज कराने रुड़की सिविल अस्पताल पहुंचा था। जहां अस्पताल में कार्यरत बताए जा रहे रमेश चंद नामक व्यक्ति ने खुद को सरकारी कर्मचारी बताते हुए इलाज कराने के नाम पर उससे पैसों की मांग की।
आरोप है कि रमेश चंद ने इलाज के बदले 5 हजार रुपये मांगे, लेकिन असमर्थता जताने पर उससे 500 रुपये ठग लिए। इसके बाद न तो उसका इलाज कराया गया और उल्टा गाली-गलौज कर उसे अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया।

शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज
पीड़ित ने इसकी शिकायत गंगनहर कोतवाली में की लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय का सहारा लिया। जिसके बाद आरोपी रमेश चंद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रामपाल का दावा है कि रमेश चंद दो-दो फर्जी स्कूल ट्रांसफर सर्टिफिकेट के आधार पर सिविल अस्पताल में नौकरी कर रहा है। पीड़ित ने ये दोनों टी.सी. मीडिया के सामने भी पेश की हैं।
पीड़ित का कहना है कि उसके द्वारा कई बार अस्पताल प्रबंधन से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मामले पर सिविल अस्पताल के सीएमएस डा. एके मिश्रा ने कहा कि उन्हें हाल ही में चार्ज मिला है और शिकायत के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच कराई जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि अगर जांच में आरोप सही पाए गए तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Accident
उत्तराखंड: घने कोहरे के बीच अज्ञात वाहन और बाइक की टक्कर, हादसे में जीजा-साले की मौत

Roorkee: घने कोहरे के कारण छिन गई दो परिवारों की खुशियाँ
रुड़की (Roorkee): उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के रुड़की से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर समाने आई है. घने कोहरे की वजह से हुए इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं.
मुख्य बिंदु
रुड़की में भीषण सड़क हादसा, 2 लोगों की मौत
दरअसल, मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांशीपुर पिकेट के पास नहर पटरी मार्ग पर एक अज्ञात वाहन ने बिना नंबर की मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में बाइक सवार जीजा-साले गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर जा गिरे. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को रुड़की के सरकारी अस्पताल पहुंचाया .
हादसे में जीजा-साले की मौत
अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. मृतकों की पहचान 40 वर्षीय लाल सिंह निवासी बिजोपुरा, जो उत्तर प्रदेश पुलिस में होमगार्ड के पद पर तैनात थे, और उनके 35 वर्षीय साले अमरीश निवासी स्मृति, थाना छपार जनपद मुजफ्फरनगर के रूप में हुई है.
हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम
हादसे के बाद से ही दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण घना कोहरा बताया जा रहा है, वहीं टक्कर मारने वाला वाहन मौके से फरार हो गया. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है और फरार अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.
Roorkee
रविदास शोभायात्रा में खूनी संघर्ष, दो गुटों में विवाद के बाद हुई फायरिंग, 2 युवकों की मौत

Roorkee News : रूड़की में रविदास शोभायात्रा के भंडारे में दो गुटों में हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि ये खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस खूनी संघर्ष में हुई फायरिंग में दो युवकों की मौत हो गई।
Table of Contents
रविदास शोभायात्रा में खूनी संघर्ष में दो की मौत
रूड़की में रविवार को हुए रविदास शोभायात्रा के भंडारे में देर रात बवाल हो गया। शोभायात्रा के दौरान दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों गुटों के युवकों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें दो युवकों की गोली लगने से मौत हो गई।
फायरिंग में 2 युवकों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल
मिली जानकारी के मुताबिक शोभायात्रा के भंडारे में हुए विवाद में पहले पक्ष के आनंद (28) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि कुढ ही देर बाद दूसरे पक्ष के मांगेराम (45) की पीटकर हत्या कर दी गई।

जबकि छर्रे लगने से तीन युवक घायल हो गए। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। इसके बाद से इलाके में तनाव चरम पर है जिस कारण चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
पुरानी रंजिश को लेकर हुई थी कहासुनी
बताया जा रहा है कि भगवानपुर के बिनारसी गांव में रविदास शोभायात्रा निकाली गई थी। इस शोभायात्रा का समापन मंदिर में हुआ। जिसके बाद पास में ही भंडारे का आयोजन किया गया था। शाम को भंडारे में काफी भीड़ थे। इसी दौरान दो गुटों में पुरानी रंजिश को लेकर कहासुनी हो गई।
विवाद इतना बढ़ा कि दोनों ओर से फायरिंग शुरू हो गई। जिसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया। फायरिंग में पहले पक्ष के आनंद (28) निवासी बिनारसी के सीने में एक गोली लगी। जिस कारण उसकी माैके पर ही मौत हो गई। जबकि देर रात दूसरे पक्ष के मांगेराम (45) का शव बरामनद किया गया।
Breakingnews7 hours agoबागेश्वर में फिर डोली धरती, भूकंप के झटके महसूस कर घरों से बाहर निकले लोग
Breakingnews6 hours agoBus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
Cricket8 hours agoIND-A vs Namibia Dream11 Prediction: आज का बेस्ट फैंटेसी गाइड, टीम, पिच रिपोर्ट और एक्सपर्ट टिप्स (2026)
Dehradun6 hours agoपरीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी, कहा- स्कूली परीक्षा चुनौती नहीं बल्कि परिपक्व होने का एक पड़ाव
Haridwar2 hours agoहरिद्वार में 7 फरवरी को होगा मेगा सफाई अभियान, प्रशासन ने लोगों से की सहयोग की अपील
Breakingnews1 hour agoपिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बलुवाकोट में स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत
Cricket2 hours agoT20 World Cup 2026: 7 फ़रवरी से शरू होगा क्रिकट का महाकुंभ, 20 टीमों में छिड़ेगी खिताब की जंग…
Accident5 hours agoरामनगर सड़क हादसा: पिकअप और कार की जोरदार भिडंत, हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल





































