Uttarakhand
उत्तरकाशी में अफवाह से मचा हड़कंप, भूकंप की झूठी सूचना से लोग सड़कों पर आए…

उत्तरकाशी: उत्तरकाशी शहर में आज रात एक अजीबोगरीब और डरावना माहौल देखने को मिला, जब रात 12:42 बजे भूकंप आने की भ्रामक सूचना फैल गई। इस झूठी सूचना के कारण लोग अचानक घरों से बाहर निकलकर सड़कों पर आ गए, और पूरे शहर में दहशत का माहौल बन गया। कई जगहों पर अफरातफरी की स्थिति पैदा हो गई, जिससे नागरिकों में भय और अराजकता फैल गई।
स्थानीय नागरिकों के मुताबिक, यह अफवाह सोशल मीडिया के जरिए तेजी से फैली, और कुछ लोगों ने इसे बिना किसी पुष्टि के सच मान लिया। बुजुर्ग और बच्चे सहम गए, जबकि कुछ लोग घर छोड़कर खुले स्थानों की ओर भागने लगे। यह घटना न केवल हास्यास्पद थी, बल्कि नागरिकों के लिए काफी डरावनी भी साबित हुई।
प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग
शहरवासियों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि इस भ्रामक सूचना फैलाने वालों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कौन लोग इस तरह की अफवाहें फैलाकर आम जनता के जीवन से खिलवाड़ कर रहे हैं। यदि इस पर जल्द ही नियंत्रण नहीं पाया गया, तो भविष्य में यह घटनाएं और भी गंभीर परिणाम ला सकती हैं।
सोशल मीडिया पर बढ़ती अफवाहों की चिंता
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यह अफवाह सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिससे लोग बिना आधिकारिक पुष्टि के डर के सड़कों पर आ गए। प्रशासन को चाहिए कि सोशल मीडिया पर इस तरह की झूठी सूचनाएं फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखे और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे।
शहरवासियों से अपील
प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अफवाह या अपुष्ट जानकारी पर विश्वास न करें और घबराहट में कोई भी ऐसी कार्रवाई न करें, जिससे जन-धन का नुकसान हो। यदि किसी को भ्रामक सूचना फैलाने वाले लोगों के बारे में जानकारी हो, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें ताकि समय रहते उचित कदम उठाया जा सके।
Uttarkashi Rumor, False Earthquake Information, Panic in Uttarkashi, Social Media Rumors, Uttarkashi Administration Action
uttarakhand weather
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल

उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश की चेतावनी, देहरादून अपडेट
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड का मौसम इन दिनों सभी को खूब रास आ रहा है. सुबह और शाम ठंडी हवा की सुरसुरी से मौसम लुभावना बना हुआ है. बीते दिनों बारिश और ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फबारी से तापमान में काफी गिरावट देखने को मिली है. वहीँ मौसम विभाग ने आज प्रदेश के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है.
मुख्य बिंदु
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज
जहाँ एक ओर मार्च की शुरुआत में लम्बे समय से बारिश न होने से तापमान ऑल टाइम हाई पर चला गया था. जिससे लोगों के पंखे और AC चालू हो गए थे. वहीँ होली के बाद मौसम का मिजाज बदलने से लोगों ने राहत की साँस ली. जिसके बाद प्रदेश के कई जिलों में बारिश और बर्फ़बारी भी देखने को मिली. अब जहाँ मार्च का महीना खत्म होने को है अब एक बार फिर मौसम विभाग ने हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन-तर्जन का पूर्वानुमान जारी किया है.
मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
IMD देहरादून ने आज प्रदेश के चार जिलों उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश और गर्जन-तर्जन होने की संभावना जताई है. इसके साथ ही 3300 मीटर और उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का संभावना जताई है. जबकी मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की आशंका जताई है. मौसम विभाग की तरफ से बर्फ़बारी को लेकर कोई पूर्वानुमान जारी नहीं किया गया है.
ये भी पढ़ें_ Uttarakhand Weather Update: फिर बदलेगा मौसम! कई जिलों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी का अलर्ट
ऐसा रहेगा देहरादून का मौसम आज ( DEHRADUN WEATHER TODAY )
राजधानी देहरादून की बात करें तो यहां मौसम सामान्य से बदलता हुआ नजर आ सकता है. आसमान कहीं साफ रहेगा तो कहीं आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे. साथ ही, कुछ इलाकों में गरज के साथ घने बादल बनने की भी संभावना जताई गई है. तापमान की बात करें तो अधिकतम करीब 31°C और न्यूनतम लगभग 15°C रहने का अनुमान है.
पिछले 24 घंटों में उत्तराखंड के मैदानी हिस्सों में तापमान सामान्य स्तर पर बना रहा, जबकि पहाड़ी क्षेत्रों में यह कहीं सामान्य से कम तो कहीं सामान्य से अधिक दर्ज किया गया. आगे देखें तो अगले 1–2 दिनों में कई स्थानों पर अधिकतम तापमान में 1–2 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है, हालांकि इसके बाद 2–3 दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें_ Uttarakhand Weather Alert: तीन दिन तक आफत की बारिश! देहरादून से नैनीताल तक अलर्ट
केदारनाथ में बर्फ़बारी से बढ़ी ठण्ड
वहीं दूसरी ओर, हाल ही में उत्तराखंड के ऊंचाई वाले हिमालयी इलाकों में बारिश और बर्फबारी के चलते ठंड ने एक बार फिर वापसी की है. खासतौर पर केदारनाथ धाम में भारी हिमपात के बाद पूरी घाटी बर्फ की मोटी चादर से ढक गई है, जिससे ठंड काफी बढ़ गई है. इसके चलते सुरक्षा बलों के जवानों को अपने बैरकों और आसपास जमी बर्फ हटाकर व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी. अचानक बदले मौसम के कारण धाम क्षेत्र में कड़ाके की सर्दी का असर साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है.
Uttarakhand
आज दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेताओं से करेंगे मुलाकात

Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली में सीएम धामी केंद्रीय मंत्रियों के साथ ही पार्टी के शीर्ष नेताओं से मुलाकात करेंगे।
Table of Contents
आज दिल्ली दौरे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
कैबिनेट विस्तार के बुधवार को धामी कैबिनेट की पहली बैठक हुई। जिसके बाद आज सीएम धामी दिल्ली दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री दिल्ली दौरे के दौरान कई केंद्रीय मंत्रियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि, फिलहाल केंद्रीय मंत्रियों के साथ उनकी बैठकों का आधिकारिक कार्यक्रम तय नहीं किया गया है।

पीएम मोदी से भी कर सकते हैं मुलाकात
पीएम मोदी के अप्रैल में उत्तराखंड दौरे की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि मुख्यमंत्री इस प्रस्तावित दौरे को लेकर उनसे मुलाकात कर सकते हैं। इसके अलावा, राज्य सरकार के चार वर्ष पूरे होने के अवसर पर विकास कार्यों में केंद्र के सहयोग के लिए प्रधानमंत्री का आभार भी व्यक्त किया जा सकता है।
almora
अल्मोड़ा: ‘चार साल बेमिसाल’ के तहत बहुउद्देशीय शिविर, सेल्फी पॉइंट बना मुख्य आकर्षण

ALMORA NEWS: उत्तराखंड में धामी सरकार ने 23 मार्च को 4 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है. इस अवसर पर प्रदेश भर में कार्यक्रम और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज मल्ला महल, अल्मोड़ा में ‘चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया.
मुख्य बिंदु
अल्मोड़ा में चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन
प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने अपने चार साल का कार्यकाल [पूरा कर लिया है. इस मौके पर अल्मोड़ा में “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम और बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया.
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के वर्चुअल संबोधन का प्रसारण भी किया गया, जिसमें उन्होंने समान नागरिक संहिता (UCC), नकल विरोधी कानून और राज्य की बढ़ती प्रति व्यक्ति आय जैसी ऐतिहासिक उपलब्धियों को रेखांकित किया.
स्वयं सहायता समूहों को 22.50 लाख के चेक वितरित
इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से लोगों का उपचार किया गया. कार्यक्रम में महिला स्वयं सहायता समूहों को 22.50 लाख रुपये के चेक वितरित किए गए.

‘धुरंधर धामी’ सेल्फी पॉइंट बना आकर्षण का केंद्र
आज के इस कार्यक्रम में ‘धुरंधर धामी’ सेल्फी पॉइंट युवाओं और स्थानीय लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा. साथ ही इस कार्यक्रम में कुमाऊंनी कलाकारों और स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रमों से समां बांधा. इस कार्यक्रम में मेयर अजय वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैडा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, जिलाधिकारी अंशुल सिंह और एसएसपी चंद्रशेखर आर. घोड़के सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। सूचना विभाग द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर आधारित प्रचार सामग्री भी वितरित की गई.

Breakingnews22 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद हुई मंत्रिमंडल पहली बैठक समाप्त,16 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर लगी मुहर
big news22 hours agoऋषिकेश में जंगल किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
big news17 hours agoहरिद्वार में रिश्वत लेती आंगनबाड़ी सुपरवाइजर गिरफ्तार, इस काम के लिए मांगी थी 50 हजार की रिश्वत
National20 hours agoचैत्र नवरात्रि दुर्गा अष्टमी पर क्या है कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त ?, जानें व्रत पारण और पूजा की पूरी विधि
uttarakhand weather21 minutes agoUTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
Udham Singh Nagar19 hours agoRUDRAPUR NEWS: ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में नाली में मिला युवक का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Pithoragarh22 hours agoचाची और चचेरे भाइयों संग मिलकर भाई ने की सगे भाई की हत्या, राज छुपाने के लिए जमीन में गाड़ दिया शव
National18 hours agoram navami 2026 : 26 या 27 मार्च कब है चैत्र रामनवमी ?, यहां जानें सही डेट






































