Udham Singh Nagar
दिल्ली से जमानत पर छूटे आरोपी ने उत्तराखंड में मचाया आतंक, तीन गाड़ियों में लगाई आग !

ऊधम सिंह नगर : दिल्ली निवासी रवि यादव, जो हत्या के एक मामले में जमानत पर छूटा हुआ है शनिवार की सुबह सामिया लेक सिटी कॉलोनी में अराजकता फैलाने उतर आया। कथित तौर पर महिला के घर में छेड़छाड़ की कोशिश के बाद उसने कॉलोनी के गेट पर खड़ी दो शिक्षिकाओं की स्कूटी और एक अन्य बाइक में पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
घटना की जानकारी मिलने पर कॉलोनी के लोग और सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे। गार्डों ने आग को रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने उनसे मारपीट की और एक गार्ड की वर्दी भी फाड़ दी। हंगामा बढ़ने पर आरोपी अपनी कार से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों के मुताबिक रवि यादव का पूर्व इतिहास भी गंभीर है। वह पहले रुद्रपुर कोतवाली में तमंचे के साथ पकड़ा गया था और पहले भी महिला को परेशान करने का मामला दर्ज है।
पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा और कॉलोनी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
यह घटना इलाके में भय का माहौल पैदा कर रही है और स्थानीय लोगों ने पुलिस से आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।
Udham Singh Nagar
Rudrapur: किच्छा में कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक से मारपीट का आरोप
कार पार्किंग को लेकर विवाद, युवक पर हमला का आरोप
रुद्रपुर (Rudrapur) : उधम सिंह नगर जिले के किच्छा क्षेत्र में कार पार्किंग को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि एक युवक को ऑफिस से बाहर बुलाकर 15 से 20 लोगों ने लात-घूंसों से मारपीट की। पीड़ित ने डायल 112 पर सूचना देने के साथ ही कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना के सीसीटीवी कैमरे में कैद होने की बात भी सामने आई है।
मुख्य बिंदु
पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद
किच्छा नगर के वार्ड नंबर 11, एसएस नगर निवासी अरुण शर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वो किच्छा स्थित एक कार्यालय में कार्यरत हैं। 26 फरवरी की दोपहर वह अपने मालिक की कार को आवास विकास गेट के पास पार्क करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद एक युवक फरद ने कार पार्किंग को लेकर आपत्ति जताई।
ये भी पढ़ें _ हल्द्वानी में सीएम धामी के कार्यक्रम स्थल के पास कार में शव मिलने से हड़ंकप, जांच में जुटी पुलिस
पीड़ित के मुताबिक, फरद ने बिना किसी कारण गाली-गलौज शुरू कर दी और अभद्र व्यवहार किया। अरुण शर्मा ने विवाद से बचने के लिए कार पार्क कर दी और वापस अपने कार्यालय लौट आए।
ऑफिस के बाहर बुलाकर मारपीट का आरोप
तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कुछ समय बाद फरद ने अपने भाई फैसल और अन्य साथियों — जिनमें सारिन तुर्क, शकील तुर्क, मोनू, रहीस मौलाना, बिलाल समेत 15 से 20 लोग शामिल थे सभी को मौके पर बुला लिया।
बताया गया कि सभी लोग ऑफिस के बाहर इकट्ठा होकर गाली-गलौज करने लगे और अरुण शर्मा को बाहर आने के लिए उकसाया। जैसे ही वो बाहर आए, आरोपियों ने उनके बाल पकड़कर जमीन पर गिरा दिया और लात-घूंसों से मारपीट की।
ये भी पढ़ें _ उत्तरकाशी में भीषण सड़क हादसा, डामटा के पास नदी में गिरी कार, दो की मौके पर ही मौत
बीच-बचाव करने वालों से भी हाथापाई
घटना के दौरान ऑफिस के अन्य कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी हाथापाई की। पीड़ित का कहना है कि मारपीट के दौरान आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी।
मेडिकल में चोटों की पुष्टि
घटना के बाद पीड़ित ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा में मेडिकल परीक्षण कराया। चिकित्सकीय जांच में सिर और शरीर पर चोटों की पुष्टि हुई है।
पीड़ित का कहना है कि पूरी घटना ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जो पुलिस जांच में अहम साक्ष्य साबित हो सकती है।
ये भी पढ़ें _ Rudraprayag; पथरी की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची 16 वर्षीय छात्रा बनी मां, दुष्कर्म की आशंका
पुलिस ने शुरू की जांच
किच्छा कोतवाली प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह दानू ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज खंगालने और आरोपियों की पहचान की प्रक्रिया जारी है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ उचित धाराओं में कार्रवाई की जाएगी।
Uttarakhand
Rudrapur Gangrape Case: देवर की हैवानियत से रिश्ते शर्मसार, दोस्तों से किया भाभी का सौदा
रुद्रपुर गैंगरेप काण्ड का पुलिस ने किया खुलासा, देवर समेत तीन गिरफ्तार
Rudrapur Gangrape Case: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में सनसनीखेज गैंगरेप कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस खुलासे में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए हैं. पुलिस के मुताबिक पीडिता का देवर ही इस पूरी घटना का मास्टरमाइंड निकला. जिसके बाद पुलिस ने देवर समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर दिया है. जबकि एक आरोपी ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है.
मुख्य बिंदु
रुद्रपुर महिला से सामूहिक दुष्कर्म का पुलिस ने किया खुलासा
उधमसिंह नगर जिले के रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र में 22 फरवरी की रात सरस मेले से लौट रही महिला से सामूहिक दुष्कर्म की घटना से पूरे इलाके में सनसनी मची हुई थी. जिसके बाद महिला ने 24 फरवरी को पुलिस को शिकायत दी. पुलिस ने मामले को गमभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. जिसके बाद अब पुलिस ने इस घटना का खुलासा कर दिया है.
ये भी पढ़ें_ KOTDWAR: रिश्ते हुए शर्मसार, नाबालिग बेटी ने सौतेले पिता पर लगाए दुष्कर्म के आरोप
देवर ने किया भाभी का सौदा
पुलिस जांच में सामने आया कि इस पूरी घटना की प्लानिंग पहले से हो चुकी थी. जिसका मास्टरमाइंड पीडिता का देवर है, उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया. पुलिस के मुताबिक, पहले से बनाई योजना के चलते अभय सक्सेना उर्फ चाइना, करण और पीड़िता को जबरन बाइक पर बैठाकर ठंडी सड़क की ओर ले गया. जिसके बाद पहले अभय सक्सेना ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और उसके बाद राजा रस्तोगी ने वारदात को अंजाम दिया. इस पूरी घटना के दौरान करण और विशाल मौके पर मौजूद रहे, दोनों ने किसी भी प्रकार का विरोध नहीं किया.
मुखबिर की सूचना पर तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जिला चिकित्सालय रुद्रपुर के पास छापेमारी की गई, जहां से तीन आरोपियों को बाइक समेत पकड़ लिया गया. गिरफ्तार आरोपियों में पीड़िता का देवर करण, राजा रस्तोगी और विशाल शामिल हैं.
ये भी पढ़ें_ Roorkee: महिला को नशीला पदार्थ पिला कर सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
जहरीला पदार्थ खाने से एक आरोपी का चल रहा इलाज
चौथा आरोपी अभय सक्सेना उर्फ चाइना पुलिस कार्रवाई से बचने के प्रयास में जहरीला पदार्थ खा बैठा. उसकी हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की टीम पुलिस निगरानी में उसका इलाज कर रही है. पुलिस का कहना है कि उपचार पूरा होने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा.
Rudrapur Gangrape Case,पुलिस करेगी मजबूत चार्जशीट दाखिल
इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि महिला संबंधी अपराधों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने बताया कि पीड़िता को कानूनी सहायता के साथ-साथ मनोवैज्ञानिक सहयोग भी उपलब्ध कराया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले से जुड़े सभी जरुरी साक्ष्य एकत्र कर लिए गए हैं और आरोपियों के खिलाफ मजबूत चार्जशीट दाखिल की जाएगी, ताकि उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जा सके.
ये भी पढ़ें_ पिता के नाम पर कलंक, बेटी के साथ कई बार कर चुका था दुष्कर्म, कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा
Uttarakhand
RUDRAPUR NEWS:रुद्रपुर में सरस मेले से लौट रही महिला से गैंगरेप, वीडियो बनाकर दी धमकी

सरस मेले से घर लौट रही महिला बनी दरिंदगी का शिकार, देवर के दोस्तों ने किया गैंगरेप
RUDRAPUR NEWS: उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक गंभीर आपराधिक घटना सामने आई है। सरस मेले से घर लौट रही एक महिला को कथित तौर पर तीन युवकों ने हथियार के बल पर अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घटना का वीडियो बनाकर उसे वायरल करने की धमकी भी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मुख्य बिंदु
सरस मेले से लौट रही महिला को अगवा कर गैंगरेप का ममला
जानकारी के मुताबिक, घटना 22 फरवरी की देर रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। पीड़िता अपने देवर के साथ मेले से वापस लौट रही थी। इसी दौरान रास्ते में एक मैदान के पास दो मोटरसाइकिलों पर आए तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी देवर के परिचित थे, इसलिए शुरुआत में किसी अनहोनी की आशंका नहीं हुई, लेकिन कुछ ही देर में आरोपियों ने हथियार निकालकर दोनों को धमकाना शुरू कर दिया।
पढ़ें ये भी _ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
गैंगरेप कर विडियो बनाकर वायरल करने की धमकी
इसके बाद आरोपी महिला को जबरन मोटरसाइकिल पर बैठाकर सुनसान स्थान पर ले गए। पीड़िता के मुताबिक, विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई और देवर के सामने ही बारी-बारी से दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं, विरोध करने पर एक आरोपी ने चाकू से हमला कर उसकी उंगली घायल कर दी। घटना के दौरान महिला लगातार रहम की गुहार लगाती रही, लेकिन आरोपियों ने उसकी एक नहीं सुनी।
पढ़ें ये भी _ पति के सामने पत्नी का गैंग रेप, कहानी पढ़ते ही आपका भी फट जाएगा कलेजा…
पीडिता का मेडिकल कराने के बाद, आरोपियों की तलाश जारी
वारदात के दौरान आरोपियों ने पूरी घटना का वीडियो भी बना लिया और पुलिस में शिकायत करने पर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। फिलहाल फॉरेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है और पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है, जबकि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है।
Dehradun6 hours agoसीएम धामी ने दी प्रदेशवासियों को होली की शुभकामनाएं, कहा – ये रंगों का त्योहार नहीं बल्कि सांस्कृतिक मूल्यों की जीवंत अभिव्यक्ति
Cricket15 hours agoNWD vs LIO Dream11 Prediction : सेनवेस पार्क में Dragons और Lions के बीच होगा रोमांचक मुकाबला..
Breakingnews6 hours agoराज्यपाल गुरमीत सिंह ने दी होली की बधाई, कहा- ये पर्व उमंग और आपसी प्रेम का त्यौहार
uttarakhand weather14 hours agoहोली पर उत्तराखंड में ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज, जानें कहां होगी बारिश और कहां खिलेगी धूप ?





































