Dehradun
प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन में हुआ विकसित उत्तराखंड @ 2047 पर मंथन,सुधार के संभावित क्षेत्रों का दिया गया प्रस्तुतीकरण

प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन में हुआ विकसित उत्तराखंड @ 2047 पर मंथन,सुधार के संभावित क्षेत्रों का दिया गया प्रस्तुतीकरण
वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार सचिवालय देहरादून में दो दिवसीय प्रशासनिक अधिकारी सम्मेलन हुआ प्रारम्भ
देहरादून : उत्तराखंड सरकार ने आज अपनी दीर्घकालिक विकास प्राथमिकताओं को पुनः रेखांकित करते हुए नीति-निर्माताओं, वरिष्ठ प्रशासकों और जिला अधिकारियों को विकसित उत्तराखंड @ 2047 के रोडमैप को आगे बढ़ाने के लिए एक साथ लाया।
अपने उद्घाटन संबोधन में मुख्य सचिव आनन्द वर्द्धन ने एओसी (AOC) को क्षेत्रीय अधिकारियों और नीति-निर्माताओं के बीच प्रत्यक्ष संवाद का महत्वपूर्ण मंच बताया। उन्होंने कहा कि आमने-सामने की भागीदारी समन्वय को मजबूत करती है और उन क्षेत्रीय मुद्दों पर स्पष्टता लाती है, जिनके समाधान के लिए नीति-स्तरीय हस्तक्षेप आवश्यक है। मुख्य सचिव ने पर्यटन, बागवानी, स्वास्थ्य एवं वेलनेस और शहरी विकास को राज्य की विकास यात्रा के प्रमुख स्तंभों के रूप में चिन्हित करते हुए अनियोजित शहरी विस्तार को रोकने हेतु नियोजित एवं सतत शहरीकरण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि “विकसित उत्तराखंड 2047 तभी साकार होगा जब नीति निर्माण में जमीनी वास्तविकताओं का समुचित प्रतिबिंब हो। आशा है कि यह विचार-विमर्श हमारे साझा दीर्घकालिक लक्ष्य के लिए ठोस और समन्वित समाधान प्रदान करेगा।”

प्रमुख सचिव डा. आर. मीनाक्षी सुन्दरम ने विकसित उत्तराखंड 2047 की विजनिंग प्रक्रिया प्रस्तुत की और 2025 से 2047 तक सतत विकास प्राप्त करने हेतु प्रस्तावित व्यापक आर्थिक मार्गों का विवरण दिया। बताया गया कि राज्य का जीएसडीपी 3.78 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2047 तक 28.92 लाख करोड़ रुपये तक पहुँचने का अनुमान है। उन्होंने उच्च-मूल्य कृषि की ओर संक्रमण, सेवा क्षेत्र के विस्तार, डिजिटल पहुँच एवं गुणवत्ता के सुदृढ़ीकरण, साथ ही शिक्षा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के उन्नयन की आवश्यकता पर जोर दिया।
वित्त सचिव दिलीप जावलकर ने राज्य की वित्तीय स्थिति प्रस्तुत करते हुए उभरती चुनौतियों जैसे अनुदानों की समाप्ति, राजस्व वृद्धि में मंदी और व्यय में बढ़ोतरी का उल्लेख किया। उन्होंने साक्ष्य-आधारित नीति-निर्माण, यथार्थवादी अनुमान, लाइफ-साइकिल लागत आकलन और विभागों के बीच समन्वय को मजबूत करने की आवश्यकता पर बल दिया ताकि राज्य की दीर्घकालिक वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित की जा सके।
इंफ्रास्ट्रक्चर एवं मोबिलिटी रोडमैप प्रस्तुत करते हुए सचिव पंकज पांडे ने पिछले 25 वर्षों में बेहतर कनेक्टिविटी के क्षेत्र में हुई प्रगति को रेखांकित किया और डी-कंजेशन उपायों, मजबूत एवं लचीले बुनियादी ढांचे, तथा सार्वजनिक परिवहन के बेहतर एकीकरण की आवश्यकता पर बल दिया, विशेषकर पर्यटन तथा आर्थिक विकास को गति देने के लिए।
पर्यटन विभाग की अतिरिक्त सचिव ने विंटर टूरिज्म की अवधारणा प्रस्तुत की। इस संबंध में कुछ सर्किट चिन्हित किए गए हैं तथा इसे क्रियाशील बनाने के लिए नीतियों एवं प्रभावी अभिसरण की आवश्यकता पर बल दिया।
इसके अतिरिक्त, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चम्पावत, उधम सिंह नगर और हरिद्वार के जिलाधिकारियों द्वारा क्रमशः हर्बल एवं औषधीय पौधों, वाइब्रेंट विलेजेज, बागवानी की संभावनाएँ, आकांक्षी जिला पहल तथा कचरा प्रबंधन से संबंधित जिला-स्तरीय उत्कृष्ट कार्यों का प्रस्तुतीकरण किया गया। विभिन्न जिला-स्तरीय चुनौतियों को भी जिलाधिकारियों द्वारा साझा किया गया। इस पर मुख्य सचिव ने सुझाव दिया कि चुनौतियों के समाधान एवं राज्य के त्वरित विकास हेतु कुछ संस्थागत ढाँचे विकसित किए जाने आवश्यक हैं।
बैठक में अपर सचिव नवनीत पांडेय ने सम्मेलन का सफल संचालन किया। इस दौरान बैठक में प्रमुख सचिव आर. के. सुधांशु व एल एल फैनई सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
Dehradun
देहरादून में DAV पीजी कॉलेज में चाकूबाज़ी की घटना निकली अफवाह, धक्का लगने से घायल हुआ था छात्र
Dehradun News : सोशल मीडिया पर DAV पीजी कॉलेज में चाकूबाज़ी की घटना अफवाह निकली है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छात्र धक्का लगकर गिरने से घायल हुआ था।
Table of Contents
DAV पीजी कॉलेज में चाकूबाज़ी की घटना निकली अफवाह
DAV पीजी कॉलेज में मनाए जा रहे DAV सप्ताह के समापन कार्यक्रम में हरियाणवी लोक गायक अजय हुड्डा और मासूम शर्मा के कार्यक्रम के दौरान 8 से 9 हज़ार की संख्या में छात्रों के साथ ही अन्य लोगों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया था।
धक्का लगने से घायल हुआ था छात्र
कार्यक्रम के दौरान एक युवक गौरव कुमार पुत्र प्रभाकर उम्र 17 वर्ष निवासी गजरौला मेरठ हाल विद्यार्थी 12 वी कक्षा, डीएवी इंटर कॉलेज, कॉलेज प्रांगण में लगी रेलिंग के ऊपर चढ़कर कार्यक्रम देख रहा था, जो भीड़ में हुई धक्का मुक्की के दौरान धक्का लगने से रेलिंग के ऊपर गिरकर चोटिल हो गया, जिसमें उसके हाथ पर रेलिंग लगने से खरोंचे आयी, जिसे विद्यालय की डिस्पेंसरी में ही प्राथमिक उपचार के बाद भेज दिया गया था।
रेलिंग पर गिरकर चोटिल हुआ था छात्र
घटना के संबंध में लोगों द्वारा सोशल मीडिया के माध्यम से कॉलेज परिसर में चाकू बाजी होने की अफवाह फैलाई जा रही थी। जिस पर पुलिस द्वारा पीड़ित छात्र से घटना के संबंध में जानकारी की गई तो उसके द्वारा भी रेलिंग पर गिरकर चोटिल होने की जानकारी दी गई।
Dehradun
CM के कार्यक्रम के तुरंत बाद डीएवी कॉलेज में चले चाकू, एक छात्र हुआ घायल, देखें वीडियो

Dehradun News : देहरादून में डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह में हंगामा हो गया। डांस के दौरान छात्रों में विवाद हो गया। इसदौरान चाकू चलने के कारण एक छात्र घायल हो गया।
Table of Contents
CM के कार्यक्रम के तुरंत बाद डीएवी कॉलेज में चले चाकू
देहरादून में स्थित डीएवी कॉलेज के छात्रसंघ समारोह के दौरान अचानक हंगामे की स्थिति बन गई। कार्यक्रम में डांस के दौरान कुछ छात्रों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते विवाद में बदल गई और छात्रों में चाकू चल गए इसमें एक छात्र घायल हो गया। हैरानी की बात ये है कि इससे पूर्व सीएम धामी समारोह का शुभारंभ करने पहुंचे थे।
छात्रसंघ समारोह का शुभारंभ करने पहुंचे थे सीएम धामी
बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून डीएवी पीजी कॉलेज छात्रसंघ समारोह में शमिल हुए, लेकिन उनके कार्यक्रम से निकलने के बाद यहां छात्रों में झड़प हो गई। इस हाथापाई में एक छात्र को चाकू लग गया। उसे कॉलेज की डिस्पेंसरी में प्राथमिक उपचार दिया गया।

इस से पहले डीएवी (पीजी) कॉलेज में आयोजित छात्र संघ समारोह में हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ओर अजय हुड्डा ने लाइव प्रस्तुति दी। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा हमेशा हमें अपने कॉलेज के दिन याद दिलाते हैं। आप सिर्फ युवा छात्र नहीं हैं। आप देश का वर्तमान भी हैं और भविष्य भी।
big news
14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा रहेगा टोल फ्री, आशा रोडी बैरियर भी रहेगा खुला, DM ने जारी किया आदेश

Dehradun News : पीएम मोदी 14 अप्रैल को देहरादून आ रहे हैं। जिसकी तैयारियों में प्रशासन जुटा हुआ है। इसी बीच 14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा टोल फ्री रहने और आशा रोडी बैरियर को खुला रखने के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा जारी किए गए हैं।
Table of Contents
14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा रहेगा टोल फ्री
Dehradun-Delhi Expressway के लोकार्पण और देहरादून में जसवंत सिंह ग्राउंड गढी कैंट परिसर में आयोजित मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम में भारी संख्या में जनमानस के प्रतिभाग करने की संभावना के दृष्टिगत जिला प्रशासन देहरादून चाक चौबंद व्यवस्थाएं करने में जुटा है।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आने वाले वाहनों शहर और आसपास जाम की स्थिति न बने इसके लिए जिलाधिकारी ने लच्छीवाला टोल प्लाजा को 14 अप्रैल को प्रातः 5 बजे से सांय 8 बजे तक खुला रखने के आदेश दिए हैं।जिसके फलस्वरुप इस दौरान किसी भी निजी, कमर्शियल व अन्य वाहनों का टोल टैक्स नहीं काटा जाएगा।
आशा रोडी बैरियर भी रहेगा खुला
बता दें कि मंगलवार प्रातः पांच बजे से लेकर शाम आठ बजे तक टोल प्लाजा से वाहनों का नि:शुल्क आवागमन रहेगा।जिला प्रशासन द्वारा टोल प्लाजा को नि:शुल्क रखने के आदेश दिए हैं। इसके साथ ही 14 अप्रैल को आशा रोडी बैरियर भी खुला रहेगा।
DM ने सविन बंसल ने जारी किए आदेश
पीएम मोदी के आगमन के दौरान सीमावर्ती व पर्वतीय जिलों से बसें और निजी वाहनों के अधिक संख्या में कार्यक्रम स्थल पहुंचने की संभावना के चलते टोल प्लाजा पर जाम की स्थिति न बने और शहर को जाममुक्त रखने तथा कानून व शांति व्यवस्था बनाये जाने को लेकर ये फैसला लिया गया है।
जिलाधिकारी सविन बंसल ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की शक्तियों का प्रयोग करते हुए सुबह 05 बजे से लेकर शाम 8 बजे तक टोल प्लाजा को नि:शुल्क रूप से खुला रखने के आदेश दिए हैं। इस अवधि में फास्ट टैग से भी किसी प्रकार का कोई टोल नहीं वसूला जाएगा है।

Cricket16 hours agoCSK vs DC Dream11 Prediction Match 18 IPL 2026
Cricket13 hours agoLSG vs GT Dream11 Prediction Match 19 IPL 2026
Cricket12 hours agoMI vs RCB Dream11 Prediction Match 20 IPL 2026
Breakingnews17 hours agoबड़ी खबर : सुबह-सुबह रूद्रप्रयाग में भूकंप के तेज झटकों से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग
big news11 hours ago14 अप्रैल को लच्छीवाला टोल प्लाजा रहेगा टोल फ्री, आशा रोडी बैरियर भी रहेगा खुला, DM ने जारी किया आदेश
Haridwar15 hours agoहरिद्वार में भीषण सड़क हादसा, पूर्व प्रधान के बेटे समेत दो युवकों की दर्दनाक मौत
big news13 hours ago2027 के चुनाव से पहले सियासी पारा हाई, टिकट बंटवारे को लेकर मचा भाजपा और कांग्रेस में घमासान
Breakingnews15 hours agoपौड़ी में भूकंप के झटकों से दहशत, डेढ घंटे के अंतराल पर दो बार आया भूकंप, इतनी रही तीव्रता









































