Haridwar
छू गई कार…और भड़क उठे कांवड़िए! हरिद्वार में सड़क पर तांडव

हरिद्वार: कांवड़ यात्रा के दौरान हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र में उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया जब एक कार से कांवड़ को मामूली टक्कर लगने पर शिवभक्त भड़क उठे। गुस्साए कांवड़ियों ने सड़क पर ही कार को घेर लिया और देखते ही देखते वाहन में जमकर तोड़फोड़ कर डाली। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर मामूली थी…लेकिन श्रद्धालुओं की प्रतिक्रिया बेहद उग्र रही। कुछ ही मिनटों में घटनास्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी मच गई।
हालात बिगड़ते देख पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। कार चालक की तहरीर पर पुलिस ने तीन कांवड़ियों को हिरासत में लिया है और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
शिवभक्ति या अराजकता?
हर साल लाखों श्रद्धालु कांवड़ यात्रा में शामिल होते हैं और यह यात्रा अपनी आस्था, अनुशासन और पवित्रता के लिए जानी जाती है। लेकिन हाल के वर्षों में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आ रही हैं जहां छोटी-छोटी बातों पर विवाद, मारपीट और तोड़फोड़ जैसी हिंसक प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं।
प्रश्न यह उठता है कि क्या शिवभक्ति के नाम पर सड़क पर कानून तोड़ा जा रहा है?
क्या श्रद्धा अब व्यवस्था पर हावी हो गई है?
#KanwarYatraViolence #KanwariyasClashwithCar #HaridwarRoadRageIncident
Uttarakhand
कुंभ 2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार: मेलाधिकारी सोनिका ने हरिद्वार में किया स्थलीय निरीक्षण

हरिद्वार में प्रस्तावित कुंभ 2027 को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। मेलाधिकारी सोनिका ने तुलसी चौक, रेलवे स्टेशन, अपर रोड और हरकी पैड़ी सहित कई क्षेत्रों का पैदल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए।
मेलाधिकारी ने कहा कि कुंभ क्षेत्र में सौंदर्यीकरण के साथ सुगमता, स्वच्छता और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों और श्रद्धालुओं से संवाद कर सुझाव व फीडबैक भी लिया। मनसा देवी पैदल मार्ग, मंदिर परिसर, घाटों और प्रमुख पुलों के सौंदर्यीकरण व रखरखाव के निर्देश दिए गए।
उन्होंने बताया कि कुंभ मेले को लेकर आंतरिक सड़कों, हेरिटेज मार्गों और अमृत स्नान मार्गों को विशेष रूप से विकसित किया जाएगा। श्रद्धालुओं के लिए सभी जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया।
Haridwar
Haridwar News : हरिद्वार में मगरमच्छ का आतंक, 12 साल के मासूम को बनाया शिकार

Haridwar News : हरिद्वार के बुग्गावाला क्षेत्र एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है जहां एक 12 साल के मासूम को मगरमच्छ ने अपना शिकार बना लिया।
Table of Contents
हरिद्वार में मगरमच्छ ने 12 साल के मासूम को बनाया शिकार
हरिद्वार में मगरमच्छ ने एक 12 साल के मासूम को अपना शिकार बना लिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। मामला थाना बुग्गावाला क्षेत्र के बंजारेवाला गांव का है। जहां रामकुमार का 12 वर्षीय बेटा राम रहीम स्टोन क्रेशर के पास मौजूद था तभी अचानक पानी में छिपे मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया।
जबड़ों में दबाकर मासूम को पानी में खींच ले गया
बताया जा रहा है कि मगरमच्छ मासूम को अपने जबड़ों में दबाकर पानी में खींच ले गया। घटना की सूचना मिलते ही बुग्गावाला पुलिस मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद बच्चे के शव को बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम
थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि हमें सूचना मिली थी कि एक बच्चे पर मगरमच्छ ने हमला किया है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बरामद कर लिया है।
ग्रामीणों को नदी और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। एक मासूम की इस दर्दनाक मौत ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Haridwar
मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार

Haridwar News : हरिद्वार के लक्सर पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
मेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा
हरिद्वार के लक्सर में बीती 27 अप्रैल को मेडिकल अफसर सुमित चौधरी पर हुए जानलेवा हमले को लेकर पुलिस लगातार आरोपी की गिरफ्तारी की कोशिश कर रही थी, जिसके लिए कई टीमें बनाई गई थी। आखिरकार पुलिस को कामयाबी मिली और पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
मामले का मास्टरमाइंड अब भी फरार
मास्टरमाइंड अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। एसपी देहात शेखर सूयाल ने बताया कि मास्टरमाइंड मंगतदास महंत का कार्य करता है, जिसके कहने पर पकड़े गए आरोपी ने मेडिकल अफसर पर गोलियां चलाई थी। मेडिकल अफसर के साथ महंत मंगतदास की क्या दुश्मनी है इसका पता अभी तक पुलिस नहीं लगा पाई है।

फरार आरोपी को जल्द कर लिया जाएगा गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपी के पास से पुलिस ने घटना में प्रयोग में लाया गया तमंचा व कारतूस ब्रामन्द कर लिए हैं। पुलिस का कहना है की महन्त मंगत दास की गिरफ्तारी के लिए टीम में बना दी गई है और उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जिसकी गिरफ्तारी के बाद ही मेडिकल अफ़सर पर गोलियां क्यों चलाई गई इसके पीछे क्या कारण था क्या रंजिस है इसके बारे में बताया जा सकेगा।
Haridwar23 hours agoHaridwar News : हरिद्वार में मगरमच्छ का आतंक, 12 साल के मासूम को बनाया शिकार
Breakingnews23 hours agoदेहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Uttarakhand4 hours agoDehradun News: आबादी वाले क्षेत्र में दिखा दुर्लभ सांभर, वन विभाग ने किया सुरक्षित सफल रेस्क्यू
Cricket4 hours agoSRH vs KKR Dream11 Team Match 45 IPL 2026: प्लेइंग XI, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
Chamoli21 hours agoसिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर के खुले कपाट, सैकड़ों श्रद्धालु बने ऐतिहासिक पल के साक्षी
Cricket4 hours agoGT vs PBKS Dream11 Team Match 46 IPL 2026 : जाने पिच रिपोर्ट, मौसम की स्थिति, संभावित प्लेइंग XI, और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स..
Uttarakhand3 hours agoदेहरादून: छात्र की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल, SSP ने दरोगा और सिपाही को किया लाइन हाजिर….
Uttarakhand2 hours agoनैनीताल में उमड़ा पर्यटकों का सैलाब, वीकेंड पर गुलजार हुई सरोवर नगरी…..







































