Haridwar
चंडीघाट के नए पुल का निर्माण कार्य चार साल बाद भी नही हुआ पूरा, समय बढ़ने के साथ 57 लाख से बढ़कर 65 करोड़ पहुंच गई कीमत।

हरिद्वार – हरिद्वार में वर्ष 2020 से शुरू हुआ चंडीघाट का नया पुल चार साल बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। कई बार निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया जा चुका है, मगर काम समय पर नहीं हो पा रहा है। समय बढ़ने के साथ ही इसकी लागत भी बढ़ रही है। पहले यह पुल 57 लाख में बनना था, लेकिन समय अधिक होने से अब इसकी लागत बढ़कर 65 करोड़ पहुंच गई है। पुल का काम 93 फीसदी हो चुका है। एनएचएआई अधिकारियों का कहना है कि पुल का निर्माण अगस्त आखिरी या सितंबर के शुरुआत तक पूरा हो जाएगा। लेकिन, बरसात का सीजन होने से अगस्त-सितंबर में तैयार होने पर भी संशय बना हुआ है।

चंडीघाट पर नीलधारा के ऊपर करीब 1.25 किलोमीटर लंबे पुल का निर्माण कुंभ से पहले वर्ष 2020 में शुरू किया गया था। शुरुआत में करीब 57 करोड़ की लागत से इस पुल को बनाने का काम होना था, लेकिन फिर निर्माण सामग्री व अन्य सामान महंगा होने से बजट बढ़कर करीब 65 करोड़ पहुंच गया है। जानकारों की मानें तो पुल का काम जून 2022 में पूरा करने का लक्ष्य तय किया गया था। मगर, तय समय पर काम पूरा नहीं हो सका। इसके बाद दिसंबर 2023 तक काम को पूरा करना था, लेकिन किन्हीं कारणों से काम की रफ्तार धीमी पड़ी और फिर अब मार्च माह में इसे पूरा करने का भी दावा था।
मई माह में लोक निर्माण विभाग के सचिव ने हरिद्वार दौरे के दौरान पुल का निरीक्षण कर पुल का काम 30 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए थे। लेकिन, मानसून की शुरुआत होते ही पहाड़ों में बारिश के कारण गंगा में पानी का बहाव बढ़ गया। अब फिर से पुल के निर्माण कार्य की रफ्तार रुक गई है। इस वजह से 30 जून तक भी निर्माण पूरा नहीं हो सका। अब फिर काम आगे बढ़ जाएगा।
कुमाऊं मंडल के साथ ही उत्तर प्रदेश के बिजनौर, मुरादाबाद, संभल, बरेली सहित कई जिलों को चंडीघाट का पुल जोड़ता है। इसी पुल से लोग इन जिलों के लिए जाते हैं। स्नान पर्वाें और कांवड़ मेले के दौरान एक ही पुल पर समस्या खड़ी हो जाती है। नया पुल बनने के बाद राहत मिल जाएगी।
एनएचएआई,डिप्टी मैनेजर,अमित शर्मा ने बताया कि पुल का काम 93 प्रतिशत तक पूरा कर लिया गया है। बरसात के कारण काम में थोड़ी समस्या आ रही है। शेष काम को अगस्त-सितंबर तक पूरा करने के लिए पूरे प्रयास किए जा रहे हैं।
Haridwar
हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन, CM धामी समेत शिवराज-रामदेव और संत समाज जुटा

Haridwar News : उत्तराखंड की धर्मनगरी हरिद्वार स्थित श्री जी बैंक्वेट हॉल में ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ विषय पर भव्य संत समागम का आयोजन किया गया।
Table of Contents
हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन
हरिद्वार में आज ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर बड़ा मंथन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री तथा मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शिरकत की। समागम के दौरान दोनों नेताओं ने ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार रखे।
शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष पर जमकर साधा निशाना
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विपक्ष और कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा से तुष्टिकरण और वोट बैंक की राजनीति करती आई है।

इतिहास का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मुस्लिम लीग के दबाव में आकर कांग्रेस ने वंदे मातरम के दो टुकड़े कर दिए थे। उन्होंने जोर देकर कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ देश के विकास, संसाधनों की बचत और चुनावी प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने के लिए बेहद आवश्यक है।
‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ ऐतिहासिक और दूरगामी कदम
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति और ऐतिहासिक सुधारों की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ केवल एक प्रशासनिक सुधार नहीं, बल्कि देश के समय और धन की बचत कर विकास की गति को तेज करने वाला एक ऐतिहासिक और दूरगामी कदम है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे साधु-संतों ने भी ‘एक राष्ट्र एक चुनाव’ की मुहिम का पूर्ण समर्थन किया और देशहित में इसे लागू किए जाने पर बल दिया।
Haridwar
हरिद्वार में अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझी, महिला की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या

Haridwar News : हरिद्वार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां मिली अज्ञात लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। महिला की हत्या उसी की बेटी और उसके प्रेमी ने की थी। हत्या के बाद लाश को गंगनहर में फेंक दिया था।
Table of Contents
हरिद्वार में अज्ञात लाश की गुत्थी सुलझी
हरिद्वार जिले के मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में गंगनहर किनारे मिली अज्ञात महिला की लाश के मामले का पुलिस ने 18 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतका की सौतेली बेटी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है।
महिला की बेटी ने प्रेमी के साथ मिलकर की थी हत्या
पुलिस के मुताबिक मंगलवार 18 अगस्त को गंगनहर किनारे महिला का शव मिला था। महिला के गले पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। शव को सिविल अस्पताल रुड़की की मोर्चरी में रखवाकर शिनाख्त के प्रयास शुरू किए गए। एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर पुलिस टीम ने CCTV फुटेज खंगालने के साथ मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया।

प्रेम संबंधों का विरोध करने पर उतारा मौत के घाट
जांच में सामने आया कि मृतका की सौतेली बेटी का एक युवक से प्रेम संबंध था, जिसका महिला विरोध करती थी। पुलिस के मुताबिक, इसी वजह से बेटी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।
आरोप है कि बेटी अपनी मां को मंदिर ले जाने के बहाने ब्रेजा कार में लेकर गई। रास्ते में उसने प्रेमी के साथ मिलकर चाकू से महिला का गला काट दिया। इसके बाद दोनों ने शव को मंगलौर गंगनहर पुल के पास फेंक दिया, लेकिन शव नहर में बहने के बजाय किनारे पर ही अटक गया।
Breakingnews
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार, ट्रैप टीम ने रंगे हाथों पकड़ा

Haridwar News : हरिद्वार में विजिलेंस की टीम की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। टीम ने दस हजार की रिश्वत लेेते एक कृषि अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
10 हजार की रिश्वत लेते कृषि अधिकारी गिरफ्तार
हरिद्वार जिले के खानपुर विकासखंड में तैनात सहायक कृषि अधिकारी को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के बाद से कार्यालय में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि ये कार्रवाई सतर्कता अधिष्ठान की ट्रैप टीम ने शिकायत के आधार पर की।
फाइल आगे बढ़ाने के एवज में मांगे थे 10 हजार
मिली जानकारी के मुताबिक शिकायतकर्ता के भाई को कृषि यंत्र खरीदने के लिए मिलने वाली सब्सिडी से संबंधित फाइल आगे बढ़ाने के एवज में सहायक कृषि अधिकारी पर रिश्वत मांगने का आरोप है। आरोप है कि अधिकारी ने इसके लिए शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की है ये कार्रवाई
मामले की शिकायत मिलने के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने शिकायत का सत्यापन कराया। आरोप सही पाए जाने पर ट्रैप टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए सहायक कृषि अधिकारी हरिओम यादव को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
हरिओम यादव प्रतापनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार के निवासी बताए गए हैं और वर्तमान में खानपुर विकासखंड, हरिद्वार में सहायक कृषि अधिकारी के पद पर तैनात थे।
Cricket16 hours agoBWV vs DNG Dream11 Prediction Match 2 Euro Cup T20 2026: Probable XI, Pitch Report & Fantasy Tips
Breakingnews19 hours agoनेपाल में बाढ़ से भारी तबाही, 384 लोग लापता, 105 भारतीय पर्यटक भी लापता
Cricket16 hours agoENG vs PAK My11Circle Prediction 2nd Test 2026: Dream11 Team, Playing 11, Pitch Report in Hindi
uttarakhand weather18 hours agoउत्तराखंड में अगले एक हफ्ते तक जारी रहेगा बारिश का दौर, एक सितंबर तक जारी किया गया अलर्ट
big news23 hours agoउत्तराखंड में स्वाइन फ्लू से संक्रमित 5 मरीजों की मौत, प्रदेश में अब तक सामने आए 49 मामले
Cricket15 hours agoECR vs GLG Dream11 Prediction Match 3: ETPL 2026 Today Match Prediction, Playing 11 & Pitch Report
Pauri22 hours agoयमकेश्वर और गैरसैंण में केंद्रीय विद्यालय की मांग, सांसद बलूनी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से की मुलाकात
Champawat1 hour agoनेपाल में जलप्रलय के बाद उत्तराखंड में हाई अलर्ट, शारदा नदी उफान पर, प्रशासन अलर्ट मोड में





































