Crime
शव की आंख और जीभ निकली बाहर, कमरे का लगा हुआ था कुंडा; पुलिस प्रारंभिक तौर पर हत्या मानकर कर रही जांच।

हल्द्वानी – शव की आंख और जीभ बाहर निकली थी। ऐसी स्थिति गला घोंटकर मारने के दौरान ही सामने आती है। उधर कई साक्ष्य अफसाना की हत्या की ओर इशारा कर रहे हैं। पति अपनी दोनों बेटियों के साथ फरार है। कमरे के बाहर से कुंडा लगा हुआ था। उस दिन आसपास के लोगों ने रात डेढ़ बजे तक घर में लड़ने और चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनी थी। सवाल उठ रहा है कि पति क्यों फरार हो गया और उसका फोन भी बंद आ रहा है। पुलिस इन तथ्यों के आधार पर प्रारंभिक तौर पर हत्या मानकर जांच भी कर रही है।

बुधवार को जब किराये के मकान में अफसाना का शव मिला तो वह सड़ने की स्थिति में था। जिस घर में घटना हुई, उसमें सौरभ राज के अलावा दो और किरायेदार रहते हैं। मकान मालिक गंगा राम मौर्य और पड़ोसियों ने बताया कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था। सौरभ राज कई-कई दिन बाद घर आता था। पहले वह छह अप्रैल को घर आया और अपनी एक बेटी को अपने साथ ले गया। आठ अप्रैल की रात करीब 12 बजे सौरभ अपनी बेटी को लेकर घर पहुंचा। आधी रात करीब डेढ़ बजे तक पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ था। दोनों बच्चे वहीं मौजूद थे। सुबह करीब चार बजे सौरभ कमरे में बाहर से कुंडी लगाकर अंधेरे में फरार हो गया।
उधर मकान मालिक ने बताया कि जब अफसाना नहीं दिखी तो उसके पति को फोन किया जो बंद आया। दूसरे नंबर पर फोन करने पर एक व्यक्ति ने उठाया और बोला में सौरभ राज का भाई कुलदीप बोल रहा हूं। कहा कि भाई अभी घर में नहीं है। कहा कि इसके बाद उन्होंने कॉल नहीं किया।
पड़ोसियों और मकान मालिक के अनुसार घटना के दिन बेटियां घर पर थीं। उधर पुलिस की जांच पति पर टिक गई है। पुलिस अफसाना की दोनों बेटियों को भी ढूंढ रही है। बेटियां बता सकती हैं कि उस दिन क्या हुआ था। उधर पुलिस पूछताछ के लिए रुद्रपुर में डेरा डाले हुए है। आरोपी के आगरा भागने की बात सामने आ रही है।
मकान मालिक गंगा राम ने मकान किराये पर देने से पहले सौरभ राज का सत्यापन नहीं कराया था। मृतका अफसाना और सौरभ के बारे में पुलिस ने गंगा से पूछताछ शुरू की तो पता लगा कि उसके पास न तो अफसाना की आधार कार्ड की फोटो है। गंगा राम को तो अफसाना के पति का नाम तक पता नहीं था।
अफसाना जिस घर में किराये पर रहती है, उसी घर से कुछ दूरी पर संतोष भी किराए पर रहती हैं। दोनों साथ मजदूरी करने जाती थीं और अच्छी सहेलियां थीं। इसका खुलासा पुलिस की पूछताछ में गंगा राम ने किया। इसके बाद पुलिस ने भी संतोष से पूछताछ की। माना जा रहा है कि संतोष ने पुलिस को कई अहम जानकारी दी है।
गंगा राम का दो मंजिल मकान के अगले हिस्से में उनका बेटा रहता है। घर के पिछले हिस्से में गंगा राम रहते हैं। गर्मी की वजह से कमरा बेहद गर्म था और 48 घंटे से अधिक वक्त से पड़ी लाश की दुर्गंध पूरे मोहल्ले में फैल गई थी। लोग इस बदबू को मरे जानवर की समझकर नजरअंदाज करते रहे।
big news
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, 48 घंटे के अंदर हत्यारे को किया गिरफ्तार

Haridwar Crime : दो दिन पहले हरिद्वार के लक्सर स्थित मंदिर में हुई पुजारी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने 48 घंटे के अंदर हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया है।
Table of Contents
मंदिर में हुई पुजारी की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के भोगपुर स्थित मंदिर में पुजारी की हत्या के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने बेहद कम समय में खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्यारे को दबोच लिया है। बता दें कि 12 अप्रैल को अज्ञात हमलावर द्वारा बुजुर्ग सेवादार राजवीर की हथौड़े से वार कर हत्या कर दी गई थी, जिससे क्षेत्र में दहशत फैल गई थी।
चोरी करने का विरोध करने पर पुजारी को उतारा मौत के घाट
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह के निर्देश पर गठित पुलिस टीम ने तकनीकी और मैनुअल जांच के जरिए घटनास्थल के साक्ष्यों को खंगाला और मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए आरोपी तक पहुंच बनाई।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी विशाल चौधरी चोरी की नीयत से मंदिर में घुसा था। लेकिन बुजुर्ग के विरोध करने पर उसने हथौड़े से वार कर हत्या कर दी।
चोरी का सामान लेने लौटने पर पकड़ा गया
वारदात के बाद आरोपी ने मंदिर से इन्वर्टर और एम्पलीफायर चोरी कर मौके के आसपास छुपा दिया और फरार हो गया। 14 अप्रैल को जब वे चोरी का सामान लेने लौटा, तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से हत्या में इस्तेमाल हथौड़ा, पेचकस और चोरी किया गया सामान बरामद किया गया है।
Haldwani
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश, बच्ची के शोर मचाने पर पहुंचे पड़ोसियों ने बचाया

Haldwani News : हल्द्वानी से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नौ साल की मासूम के साथ एक अधेड़ ने दुष्कर्म का प्रयास किया। गनीमत रही कि बच्ची के शोर मचाने से पड़ोसियों को इसकी भनक लगी और उन्होंने उसे बचा लिया।
Table of Contents
हल्द्वानी में नौ साल की मासूम से दुष्कर्म की कोशिश
हल्द्वानी के एक मोहल्ले में रहने वाली नौ साल की बच्ची के साथ एक अधेड़ व्यक्ति ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर को सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और वहां देख हैरान हो गए। उन्होंने बच्ची को अधेड़ से बचाया। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त बच्ची घर पर अकेली थी।
पड़ोसियों के पहुंचने पर आरोपी भाग निकला
मिली जानकारी के मुताबिक परिवार मजदूरी करने जीवन यापन करता है। सोमवार को बच्ची घर पर अकेली थी। इस दौरान एक 54 वर्षीय शख्स अचानक उसके घर पर आया और उसे गलत इरादे से छूने लगा। बच्ची के प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ करने पर बच्ची जोर-जोर से रोने लगी। जिस पर पड़ोसी वहां पहुंचे जिन्हें देश आरोपी वहां से भाग गया।
पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज
सीओ हल्द्वानी अमित कुमार सैनी ने मामले के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा है कि बच्ची के माता-पिता का तलाक हो गया है। बच्ची और उसकी दो बहनें पिता और दादी के साथ रहती हैं। घर पर किसी के ना होने का फायदा उठाकर आरोपी घर में घुसा था।
big news
हरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी, मंदिर के अंदर पड़ा था खून से लथपथ शव

Haridwar News : हरिद्वार से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां बदमाशों ने मंदिर के अंदर घुसकर पुजारी की हत्या कर दी है। पुजारी का शव मंदिर के अंदर ही खून से लथपथ पड़ा मिला। इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है।
Table of Contents
हरिद्वार में मंदिर में घुसकर पुजारी की हत्या से सनसनी
हरिद्वार के लक्सर कोतवाली क्षेत्र स्थित भोगपुर गांव स्थित मंदिर में दिनदहाड़े पुजारी की हत्या से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि कुछ बदमाश मंदिर में घुसे और मंदिर के अंदर ही पुजारी को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गए।
मंदिर के अंदर से पुजारी का खून से लथपथ शव बरामद
पुजारी की खून से लथपथ लाश मंदिर के अंदर से बरामद हुई है। मृतक की पहचान राजवीर के रूप में हुई है, जो गोधना गांव, पुरकाजी, जनपद मुजफ्फरनगर का निवासी बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह मंदिर में पुजारी के रूप में सेवा करता था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है, ताकि मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सके।

तीन महीने से कर रहा था मंदिर में पुजारी का कार्य
मिली जानकारी के अनुसार भोगपुर गांव में ग्रामीण संजय सैनी द्वारा एक निजी मंदिर का निर्माण कराया गया है। जहां गांव के लोग नियमित रूप से पूजा-अर्चना के लिए पहुंचते हैं। करीब तीन महीने पहले एक बुजुर्ग पुजारी गांव आया था और उसी मंदिर में रहने लगा था। वो मंदिर में रहकर पूजा-पाठ के साथ-साथ साफ-सफाई की जिम्मेदारी भी संभाल रहा था।
Cricket22 hours agoMI vs PBKS Dream11 Prediction Match 24 IPL 2026
Cricket22 hours agoKAR vs ISL Dream11 Prediction Match 25 PSL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
Nainital22 hours agoनैनीताल के भीमताल में मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल, पुलिस ने 3 युवकों को लिया हिरासत में
big news23 hours agoपिथौरागढ़ के धारचूला में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में पूर्व सैनिक की मौत
big news18 hours agoJaspur News : आपस में भिड़े पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक, जमकर हुई धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
Breakingnews16 hours agoबड़ी खबर : चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त, हादसे में दो जवान घायल
big news20 hours agoमहिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है, वन मंत्री के बयान को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
big news21 hours agoदेहरादून में फिर पकड़ी गई अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला, फर्जी आधार कार्ड भी बरामद






































