Haldwani
बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपियों को दूसरी जेल में किया जा सकता है शिफ्ट, पुलिस को मिले ख़ुफ़िया इनपुट।

हल्द्वानी – बनभूलपुरा के आरोपियों में से मुख्य आरोपियों को हल्द्वानी जेल से दूसरी जेल भेजा जा सकता है। पुलिस को खुपिया इनपुट मिले हैं। जिसमें बताया गया है कि इनके हल्द्वानी जेल में रहने से जेल और हल्द्वानी की शांति में प्रभाव पड़ सकता है। उधर हल्द्वानी जेल बनभूलपुरा से नजदीक होने के कारण यहां मिलने वालों का तांता लगा रहता है।

बनभूलपुरा हिंसा को तीन माह से अधिक समय गुजर चुका है और इस हिंसा के आरोप में अब तक 107 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इन बंदियों को नैनीताल जिला कारागार और हल्द्वानी उप कारागार में रखा गया है। इसमें से अधिकांश हल्द्वानी जेल में ही हैं। हल्द्वानी जेल बनभूलपुरा से नजदीक होने के कारण यहां इनसे मिलने वाले भी अधिक आ रहे हैं।
सूत्रों के अनुसार पुलिस के हाथ जानकारी लगी है। इसमें पुलिस को इनपुट मिले हैं। जिसमें कहा गया है कि बनभूलपुरा से नजदीक होने के कारण हल्द्वानी जेल में इन आरोपियों से मिलने के लिए लंबी लाइन लग रही है। इससे एक ओर जेल की शांति भंग हो रही है। दूसरी ओर जेल को भी खतरा हो सकता है।
कोई घटना घटने से हल्द्वानी में दोबारा महौल बिगड़ सकता है। पुलिस को इनपुट मिलने के बाद एसएसपी ने इनपुट की जांच करने के लिए एक टीम लगाई। पुलिस की जांच में अगर इनपुट सही पाए जाते हैं तो इन्हें दूसरी जेल में भेजा जाएगा।
उधर एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि अभी ऐसी कोई योजना नहीं है। इनपुट मिले तो कोई निर्णय लिया जाएगा।
big news
हल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा थे खेल, 4 आरोपी गिरफ्तार

Haldwani News : हल्द्वानी में पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का भंडाफोड़ किया है। स्पा सेंटर की की आड़ में सैक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
हल्द्वानी में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़
नैनीताल जिले के हल्द्वानी में पुलिस और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। तिकोनिया क्षेत्र में स्थित स्पा सेंटर पर छापेमारी के दौरान सैक्स रैकेट का खुलासा हुआ है।
छापेमारी कर 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार
मिली जानकारी के मुताबिक छापेमारी कर चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मुख्य संचालक मौके से फरार हो गया। पुलिस को काफी समय से स्पा सेंटर में संदिग्ध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं। शिकायतों के आधार पर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा।
कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर के विभिन्न कमरों से कई युवक और युवतियां मिलीं। पूछताछ में कुछ महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्हें नौकरी और अच्छी कमाई का झांसा देकर इस काम में शामिल किया गया था।

स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा थे खेल
पुलिस के अनुसार, महिलाओं ने स्पा सेंटर के संचालक, मैनेजर और अन्य कर्मचारियों पर दबाव बनाकर देह व्यापार कराने के आरोप लगाए हैं। कार्रवाई के दौरान मैनेजर समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से नकदी, रजिस्टर और अन्य महत्वपूर्ण सामग्री भी बरामद की है। बरामद सामान को जांच के लिए कब्जे में ले लिया गया है। वहीं स्पा सेंटर में मौजूद महिलाओं को सुरक्षित स्थान पर भेजकर उनकी काउंसलिंग कराई गई है।
Haldwani
हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर, किशोरी की मौके पर ही मौत

Haldwani Accident : हल्द्वानी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में किशोरी की दर्दनाक मौत हो गई। गुस्साई भीड़ ने मौके पर जमकर हंगामा किया।
Table of Contents
हल्द्वानी में तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को मारी टक्कर
हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 14 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, रेलवे क्रॉसिंग के पास एक तेज रफ्तार कैंटर ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी पर सवार दो किशोरियां सड़क पर गिर गईं।
हादसे में किशोरी की मौके पर ही मौत
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी चला रही किशोरी को मामूली चोटें आईं, जबकि पीछे बैठी उसकी 14 वर्षीय रिश्तेदार वाहन के पहिए की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और वाहन चालक को पकड़ लिया। इस दौरान वाहन को भी नुकसान पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में लेकर स्थिति को नियंत्रित किया।
कुछ समय के लिए यातायात रहा प्रभावित
हादसे के कारण इलाके में कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक किशोरी अपने रिश्तेदारों के यहां छुट्टियां बिताने आई हुई थी। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
Haldwani
हल्द्वानी की ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने खाया जहर, फौजियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद हुई थी ट्रोल, जानें पूरा मामला

Diksha Pandey : कुमाऊं के द्वार कहे जाने वाले हल्द्वानी की पहचान अब यहां आए दिन होने वाले ब्लॉगरों के घमासान से होने लगी है। आए दिन हल्द्वानी से ब्लॉगरों के नए-नए कारनामे सामने आते रहते हैं। एक बार फिर से कुछ ऐसा ही मामला सामने आया है।
Table of Contents
हल्द्वानी की ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने खाया जहर
बीते दिनों फौजियों और उनकी पत्नियों को लेकर कालाढूंगी की महिला ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने एक टिप्पणी की थी। जिसके बाद से लगातार लोग उसे ट्रोल कर रहे थे। हालांकि ब्लॉगर दीक्षा पांडेय ने माफी भी मांग ली थी।
लेकिन इसके बाद भी वो लगातार लोगों के निशाने पर थी। ट्रोलिंग से परेशान होकर दीक्षा पांडेय ने कालाढूंगी कोतवाली में जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसके बाद उसे एसटीएच में भर्ती कराया गया है। जबकि पुलिस ने थाने के अंदर जहर खाने की बात से इंकार किया है।

फौजियों के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के बाद हुई थी ट्रोल
कुछ दिनों पहले सोशल मीडिया दीक्षा ने एक पोस्ट किया था। इसे पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों पक्षों के बीच लगातार बयानबाजी और वीडियो साझा किए जाने का सिलसिला शुरू हो गया, जिसने विवाद को और बढ़ा दिया। विवाद के बीच कुछ सामाजिक संगठनों ने भी महिला ब्लॉगर के समर्थन में अपनी राय व्यक्त की।
वहीं दीक्षा पांडेय का कहना है कि पोस्ट साझा करने के बाद उन्हें अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाओं का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि लोगों की भावनाओं का सम्मान करते हुए उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। इसके बावजूद, उनके अनुसार कुछ लोगों की ओर से लगातार धमकियां मिलती रहीं। उन्होंने दावा किया कि इस संबंध में पुलिस को लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन मामले में कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई।

दीक्षा पांडेय की बहन संध्या ने लगाए आरोप
दीक्षा पांडेय की बहन संध्या का कहना है कि सार्वजनिक रूप से माफी मांगने के बावजूद उनकी बहन को लगातार परेशान किया जा रहा था। उनका आरोप है कि बीते कुछ दिनों से परिवार मानसिक दबाव का सामना कर रहा था। जिसके चलते उनकी बहन ने ये कदम उठाया है।
- घर पर अनुस्पस्थित मतदाताओं के घर BLA को साथ ले जाएं BLO, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दिए निर्देश
- नेशनल गेम्स पदक विजेताओं की आउट ऑफ टर्न जॉब को लेकर बड़ी खबर, अगस्त में जारी होगी विज्ञप्ति
- कर्णप्रयाग में हंगामा, सिख श्रद्धालुओं ने तलवार से स्थानीयों पर किया हमला, कई लोग हुए घायल
- IND-W vs NED-W Dream11 Team Match 10: ICC Women’s T20 World Cup 2026 फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
- देहरादून में खंभा लगाते समय करंट दौड़ा, एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत, 4 गंभीर रूप घायल
Cricket8 hours agoIND-W vs NED-W Dream11 Team Match 10: ICC Women’s T20 World Cup 2026 फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
Job9 hours agoUKSSSC Junior Assistant Civil Court Vacancy 2026: उत्तराखंड कनिष्ठ सहायक भर्ती की संपूर्ण जानकारी
National9 hours agoTelegram Ban इन इंडिया: भारत में क्यों लगी टेलीग्राम पर पाबंदी? जानें क्या है पूरा मामला और छात्रों पर इसका असर
Cricket10 hours agoIND vs AFG Dream11 Team 2nd ODI 2026 | भारत बनाम अफगानिस्तान फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिव्यू
Dehradun8 hours agoदेहरादून में खंभा लगाते समय करंट दौड़ा, एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत, 4 गंभीर रूप घायल
Udham Singh Nagar10 hours agoबाजपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला युवक का शव, इलाके में मची सनसनी
big news7 hours agoकर्णप्रयाग में हंगामा, सिख श्रद्धालुओं ने तलवार से स्थानीयों पर किया हमला, कई लोग हुए घायल
Dehradun10 hours agoबैरागीवाला में तीसरे दिन हुआ भाजपा नेता विनोद कश्यप का अंतिम संस्कार, अंतिम यात्रा में उमड़ा जनसैलाब





































