Pauri
85 वर्ष आयु वर्ग व दिव्यांगजनों के लिए घर-घर मतदान की प्रक्रिया 6 अप्रैल से होगी शुरू, बैलेट पेपर से करेंगे मतदान।

पौड़ी – लोकसभा सामान्य निर्वाचन में दिव्यांग व 85 प्लस आयु वर्ग के मतदाताओं को घर-घर मतदान करवाने के लिए प्रेक्षागृह पौड़ी में गठित मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ0 आशीष चौहान की मौजूदगी में सम्पन्न हुआ। उन्होंने मतदान अधिकारियों से सवाल-जवाब किये और उनका मनोबल बढ़ाते हुए भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन करने के निर्देश भी दिये।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं के लिए घर-घर जाकर मतदान कराने की प्रक्रिया 6 से 8 अप्रैल के बीच चलेगी। उन्होंने कहा कि 85 वर्ष से ऊपर व दिव्यांग मतदाताओं द्वारा बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान किया जायेगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पूर्व में बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं से घर-घर मतदान हेतु फॉर्म 12-डी के तहत 1711 मतदाता शामिल हैं। बैलेट पेपर मतदान कराने के लिए 146 टीमें गठित की गई हैं, जिनमें 440 कार्मिकों की तैनाती की गई है। जनपद में 85 वर्ष आयु वर्ग के 1396 व 315 दिव्यांग मतदाता बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतदान अधिकारियों को कहा कि जिन बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं द्वारा पूर्व में घर-घर मतदान प्रक्रिया के लिए फॉर्म 12-डी भरा था, लेकिन वह बैलेट पेपर से मतदान नहीं करते हैं तो उनसे घोषणा पत्र प्रस्तुत करें। इसके बाद इसी विषय को लेकर राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक जिला निर्वाचन अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सम्पन्न हुई।
बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को अवगत कराया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जनपद में स्थित समस्त दिव्यांग और 85 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के मतदाताओं को घर-घर मतदान करवाया जाना है। उन्होंने सभी राजनैतिक दलों के पदाधिकारियों से भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अनुपालन करने की अपेक्षा की। उन्होंने कहा कि जो मतदाता मतदान से वंछित रह जाते हैं, उन्हें 10 अप्रैल को घर-घर जाकर बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान करवाया जायेगा। जिलाधिकारी ने सभी एआरओ को निर्देश दिये कि भारत निर्वाचन आयोग व मुख्य निर्वाचन अधिकारी देहरादून से जो भी दिशा-निर्देश या सूचनाएं प्राप्त होती है उसे पूरी पारदर्शिता व निरंतरता के साथ राजनैतिक दलों से साझा करते रहें।
बैठक में उप निर्वाचन अधिकारी ईला गिरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट अनामिका, उपजिलाधिकारी चतर सिंह चौहान व सोहन सिंह सैनी, सहायक निर्वाचन अधिकारी शांति लाल शाह व राजनैतिक दलों से राजेंद्र सिंह राणा, त्रिलोक सिंह रावत, देवानंद नौटियाल सहित अन्य मौजूद थे।
Breakingnews
पौड़ी में भूकंप के झटकों से दहशत, डेढ घंटे के अंतराल पर दो बार आया भूकंप, इतनी रही तीव्रता

Earthquake in Pauri : उत्तराखंड में शनिवार सुबह भूकंप से धरती कांप उठी। रूद्रप्रयाग में 5.2 तीव्रता के भूकंप के बाद पौड़ी में भी धरती डोली है। पौड़ी में एक नहीं दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Table of Contents
पौड़ी गढ़वाल में भूकंप के झटकों से दहशत
उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में शनिवार सुबह भूकंप के झटके (Earthquake in Pauri )महसूस किए गए। मिली जानकारी के अनुसार, करीब डेढ़ घंटे के अंतराल में दो बार धरती कांपी। पहला झटका सुबह 5 बजकर दो मिनट दर्ज किया गया। जबकि दूसरा झटका 6:29 बजे महसूस हुआ।

भूकंप के कारण लोग कुछ समय के लिए सतर्क हो गए और कई लोग घरों से बाहर निकल आए। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कहीं से भी किसी तरह के जान-माल के नुकसान की सूचना सामने नहीं आई है।

डेढ घंटे के अंतराल पर दो बार आया भूकंप
आज सुबह पौड़ी गढ़वाल में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.3 मापी गई। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, इस भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। डेढ़ घंटे में दो बार भूकंप आने से लोगों में दहशत है। हालांकि भूकंप से किसी प्रकार के किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
uttarakhand weather
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: 10 अप्रैल तक इन जिलों में बिगड़े रहेंगे मौसम के हालात, मौसम विभाग ने जारी किया पूर्वानुमान
देहरादून समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट, तेज हवाओं की चेतावनी
UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली है, जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक लोगों को ठंड का अहसास हो रहा है. बुधवार सुबह से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश का सिलसिला जारी है, जबकि केदारनाथ और यमुनोत्री धाम में बर्फबारी देखने को मिल रही है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है.
मुख्य बिंदु
बारिश और बर्फबारी से बदला मौसम
दरअसल, प्रदेशभर में बादलों की आवाजाही और ठंडी हवाओं के चलते मौसम पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। इसके अलावा, पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे जनजीवन पर असर पड़ रहा है। वहीं, मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी है, जिससे तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है।
ये भी पढ़ें- UTTARAKHAND WEATHER UPDATE: उत्तराखंड के इन जिलों में गरज के साथ बारिश का अलर्ट, जानें अपने शहर का हाल
उत्तराखंड के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के मुताबिक, 8 अप्रैल को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और ऊधम सिंह नगर के कुछ हिस्सों में बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही, अन्य जिलों के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है, जहां बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है.
ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
इसके साथ ही, 2800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की संभावना जताई गई है. वहीं, आने वाले 24 घंटों तक मौसम का यही रुख बने रहने का अनुमान है. इसके अलावा, 10 अप्रैल से पर्वतीय जिलों—उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर में हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है.
ये भी पढ़ें- बर्फबारी बनी आफत! उत्तराखंड के 5 जिलों में एवलॉन्च का खतरा, प्रशासन अलर्ट मोड पर
14 अप्रैल के बाद मौसम रहेगा शुष्क
मौसम विभाग के जारी अनुमान के मुताबिक, 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में 13 अप्रैल तक बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रह सकता है. जबकि, 14 अप्रैल के बाद मौसम शुष्क होने की संभावना है. मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. चंदर सिंह तोमर ने लोगों से सतर्क रहने और मौसम को देखते हुए जरूरी एहतियात बरतने की अपील की है.
big news
पौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक, स्कूलों में तीन दिन की छुट्टियां, DM ने जारी किए आदेश

Pauri News : पौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक इतना बढ़ गया है कि लोगों को दिन में भी घर से बाहर निकले में डर लग रहा है। लोग बच्चों को स्कूल नहीं भेज पा रहे हैं। जिसे देखते हुए जिले के स्कूलों में अगले तीन दिन तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
Table of Contents
पौड़ी जिले में नरभक्षी गुलदार का आतंक चलते बंद रहेंगे स्कूल
पौड़ी गढ़वाल के विकासखंड पोखड़ा एवं समीपवर्ती क्षेत्रों में नरभक्षी गुलदार के बढ़ते आतंक को देखते हुए छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत एहतियातन विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।
खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा और बीरोंखाल, मनोज कुमार जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशों के अंतर्गत न्याय पंचायत कोलाखाल के अंतर्गत संचालित रा०प्रा०वि० पाटल्यूं, मयलगांव, पटोटी तथा जनता इंटर कॉलेज कुण्जखाल में कक्षा एक से कक्षा 12 तक के विद्यालयों में दिनांक 4 अप्रैल 2026 (शनिवार) और 6 अप्रैल 2026 (सोमवार) को अवकाश घोषित किया गया है।

चार से छह अप्रैल 2026 तक रहेगा अवकाश
खंड शिक्षा अधिकारी पोखड़ा और बीरोंखाल ने बताया कि इसी क्रम में विकासखंड बीरोंखाल अंतर्गत रा०प्रा०वि० तिमली, कण्डूली बड़ी, ढिस्वाणी, भरपूर बड़ा और रा०उ०प्रा०वि० तिमली और कण्डूली बड़ी में भी कक्षा एक से कक्षा 8 तक के विद्यालयों में चार से छह अप्रैल 2026 को अवकाश रहेगा।
खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि ये निर्णय क्षेत्र में उत्पन्न परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों और विद्यालय प्रशासन को निर्देशित किया है कि आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
Cricket20 hours agoSRH vs RR Dream11 Team Match 21 IPL 2026 : हैदराबाद बनाम राजस्थान, फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट..
big news22 hours agoदेहरादन में 14 अप्रैल को इन रास्तों से भूलकर भी नहीं जाना, वरना हो जाएंगे परेशान, देखें पूरा रूट प्लान
big news20 hours agoकल अपने 28 वें दौरे पर उत्तराखंड पहुंचेंगे PM मोदी, उत्तराखंड को देंगे बड़ी सौगात, जनसभा को भी करेंगे संबोधित
Dehradun21 hours agoहरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा पर केस दर्ज, अभद्र भाषा को लेकर महिला आयोग ने भेजा नोटिस
Haridwar19 hours agoमिलावटखोरों की अब खैर नहीं, चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार में एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग
big news18 hours agoहर की पौड़ी पर गैर हिन्दू प्रवेश बैन मामले ने पकड़ा तूल, गंगा सभा ने कह दी कानूनी कार्रवाई की बात, जानें पूरा मामला
big news15 hours agoपीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां पूरी, अलर्ट मोड में जिला प्रशासन, चप्पे-चप्पे पर रखी जा रही नजर
big news16 hours agoघर के बाहर खेलते वक्त 5 साल की मासूम पर गिरा स्लाडिंग गेट, बच्ची की दर्दनाक मौत से परिजनों में कोहराम






































