Uttarakhand
सिल्क्यारा सुरंग के अंतिम ड्रिफ्ट टनल का काम अंतिम चरण में, अप्रैल तक पूरी होगी सुरंग !

सुरंग के सिल्क्यारा छोर पर भूस्खलन का मलबा हटाने के लिए बनाई जा रही तीसरी और आखिरी ड्रिफ्ट टनल की खुदाई भी अंतिम चरण में है, जिसके बाद सुरंग के दोनों छोरों से यातायात सुगम हो सकेगा।
भूस्खलन के कारण हुआ था निर्माण में देरी
सुरंग निर्माण के दौरान 2023 में हुए भूस्खलन के कारण सुरंग का मुंह बंद हो गया था, जिससे अंदर फंसे 41 श्रमिकों को 17 दिन लंबी रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया था। इस हादसे के कारण सुरंग का निर्माण लगभग ढाई से तीन माह तक पूरी तरह से बंद रहा था। बाद में 23 जनवरी 2024 को एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड) को निर्माण कार्य फिर से शुरू करने का निर्देश दिया गया था।
आधिकारिक जानकारी और भविष्य की योजना
एनएचआईडीसीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बड़कोट छोर से 100 मीटर खुदाई का काम शेष है, जिसमें 80 से 90 लोग कार्यरत हैं। वहीं, सिल्क्यारा छोर पर भूस्खलन का मलबा हटाने के लिए तीसरी ड्रिफ्ट टनल की खुदाई 28 से 30 मीटर के अंतिम चरण में है, और कुल 120 श्रमिक इस पर काम कर रहे हैं।
अगर सुरंग के निर्माण को अप्रैल 2024 तक आर-पार किया जाता है, तो फिनिशिंग और अन्य कार्यों को पूरा करने में डेढ़ से दो साल का समय लग सकता है। इस दौरान सुरंग के अंदर दीवारों का निर्माण, पुल निर्माण और कंट्रोल रूम का निर्माण होगा, जिससे यह परियोजना 2026-27 में पूरी हो सकती है।
विशेष टेक्नोलॉजी और सुरक्षा प्रणाली
इस सुरंग में लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से इलेक्ट्रो मैकेनिकल कार्य किए जाएंगे। इसमें इटली से मंगवाए गए फायर सप्रेशन सिस्टम को भी लगाया जाएगा, जिससे सुरंग में आग लगने की स्थिति में पानी की फुहारों के माध्यम से आग पर काबू पाया जा सकेगा। इसके अलावा, सुरंग के दोनों किनारों पर कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे, जिनसे ट्रैफिक, कैमरे, सेंसर और फायर सप्रेशन सिस्टम को स्काडा तकनीकी द्वारा नियंत्रित किया जाएगा।
निर्माण में देरी का कारण
कार्यदायी संस्था और निर्माण कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि भूस्खलन का हादसा नहीं हुआ होता, तो सुरंग अब तक तैयार हो चुकी होती। इस परियोजना की कुल लागत 1383.708 करोड़ रुपये है, और यह 31 जनवरी 2026 तक पूरी होने की उम्मीद है।
#SilkyaraTunnel, #FinalDriftTunnel, #AprilCompletion, #ConstructionProgress, #YamunotriHighway
Breakingnews
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 65 साल के बुजुर्ग ने बनाया मासूम को हवस का शिकार

Dehradun News : देहरादून से झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 65 साल के बुजुर्ग ने 10 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी मच गई है।
Table of Contents
देहरादून में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म
देहरादून के सहसपुर में 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक पीड़िता की मां ने इस मामले में सहसपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और 22 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
घराट के अंदर बुलाकर बच्ची को बनाया हवस का शिकार
पीड़िता की मां की शिकायत के मुताबिक आरोपी ने उसकी बेटी को पहले घराट के अंदर बुलाया और उसके बाद उसके साथ घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ धारा 65(1) और पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 में मुकदमा दर्ज किया है।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
कोतवाली सहसपुर के एसएचओ शंकर सिंह बिष्ट के अनुसार, घटना के दिन ही पुलिस टीम ने 65 वर्षीय आरोपी बलजीत सिंह, निवासी इंद्रीपुर, को गिरफ्तार कर लिया था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजने के आदेश दिए।
Dehradun
DEHRADUN: मुख्यमंत्री ने किया ‘‘उत्तराखण्ड की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ पंचाग टेबल कैलेंडर का विमोचन

Table of Contents
DEHRADUN: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सीएम आवास में पंचांग टेबल कैलेंडर ‘‘उत्तराखण्ड़ की मिट्टी से-नायक से जन नायक पुष्कर सिंह धामी’’ का विमोचन किया.
ये भी पढ़ें_ DEHRADUN NEWS: 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां, भविष्य का रोडमैप रखा सामने
मुख्यमंत्री धामी ने पंचांग टेबल कैलेंडर का किया विमोचन
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पंचांग कैलेंडर में तिथि, वार, पक्ष, मास, पर्व एवं विशेष दिवसों की जानकारी के साथ पारंपरिक त्योहारों, व्रतों आदि को दर्शाया गया है. मुख्यमंत्री ने ऐसे प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इससे लोगों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलेगा.
ये भी पढ़ें_ परेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
सरकारी योजनाएं और जनकल्याणकारी नीतियां कैलेंडर में समाहित
इस कैलेंडर की संकल्पना मुख्यमंत्री के मीडिया समन्वयक मदन मोहन सती द्वारा की गई है. इस पंचाग टेबल कैलेंडर में मुख्यमंत्री द्वारा जनहित में लिए गये दूरदर्शी र्निणयों राज्य सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों तथा जनकल्याणकारी नीतियों को भी समाहित किया गया है.
Uttarakhand
बड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..

MAHAVEER JAYANTI HOLIDAY: 30 मार्च को उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित
MAHAVEER JAYANTI HOLIDAY: उत्तराखंड शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने सार्वजनिक अवकाश को लेकर बड़ा संशोधन किया है. जारी अधिसूचना के मुताबिक महावीर जयंती का अवकाश 31 मार्च के बजे 30 मार्च को रहेगा.
मुख्य बिंदु
महावीर जयंती पर 30 मार्च को रहेगा अवकाश
जारी शासनादेश के मुताबिक प्रदेश में सभी सरकारी कार्यालयों समेत सभी शासकीय और अशासकीय शिक्षण संस्थानों में महावीर जयंती का अवकाश 30 मार्च को रहेगा. पहले ये अवकाश 31 मार्च को प्रस्तावित था जिसमें संशोधन करते हुए अब 30 मार्च को सार्वजनिक अवकाश रहेगा. वहीं 31 मार्च 2026 को सभी सरकारी कार्यालय और शिक्षण संसथान सामान्य रूप से खुले रहेंगे.
ये भी पढ़ें- उत्तराखंड में इस दिन रहेगी होली की छुट्टी, शासनादेश जारी..पढ़ें पूरी खबर
यहाँ देखें शासनादेश

big news6 hours agoसीएम पद से चूके अब स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी छिना, धन सिंह रावत से हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया चार्ज
Cricket9 hours agoICN vs RRP Dream11 Prediction Match 11 LLC 2026 : जानें पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम11 टीम कॉम्बिनेशन…
Uttarakhand3 hours agoबड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..
big news9 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में डंपर चालक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Dehradun7 hours agoDEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
Uttarakhand8 hours agoधामी सरकार के चार साल पूरे, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #Dhamisarkarke4saalbemisal
Dehradun6 hours agoपरेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
uttarakhand weather8 hours agoउत्तराखंड में आज तेज तूफान का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील, 27 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज









































