Haridwar
मानव कल्याण आश्रम में गुलदार घुसने से मच गई अफरा-तफरी, 6 घंटे की मशक्कत के बाद रेस्क्यू !

हरिद्वार: मानव कल्याण आश्रम में आज एक गुलदार के घुस आने से अफरा-तफरी मच गई। जंगल से निकलकर गुलदार आश्रम के पीछे वाले हिस्से में जा छुपा, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग को सूचना दी गई।

मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने गुलदार का रेस्क्यू करने के लिए करीब 6 घंटे तक लगातार प्रयास किए। गुलदार के छिपने के कारण टीम को उसे ट्रेंकुलाइज करने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ा। अंततः ट्रेंकुलाइज करने के बाद गुलदार को सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया।
वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुलदार को रेस्क्यू सेंटर में इलाज दिया जाएगा, और फिर उसे जंगल में सुरक्षित रूप से छोड़ दिया जाएगा।
#LeopardRescue, #Haridwar, #WildlifeDepartment, #HumanWelfareAshram, #Tranquilizer
Uttarakhand
HARIDWAR POLICE TRANSFER: हरिद्वार पुलिस में बम्पर तबादले, 11 अधिकारियों के बदले कार्यक्षेत्र, देखें लिस्ट

हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारियों का एसएसपी ने किया ट्रांसफर
HARIDWAR POLICE TRANSFER: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल हुआ है. एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने कई पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है. कई थानेदारों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के साथ ही पुलिस लाइन से भी अधिकारियों को थाने की कमान सौंपी गई है.
मुख्य बिंदु
हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल
हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल देखने को मिला है. एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भुल्लर ने पुलिस 11 अधिकारीयों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है तो वहीँ कई को पुलिस लाइन से निकाल कर थाने की कमान सौंपी गई है. रोशनाबाद थाने से ट्रान्सफर लिस्ट जारी की गई है.
ये भी पढ़ें- देहरादून पुलिस में बड़ा फेरबदल, दो इंस्पेक्टर्स समेत 11 दरोगाओं का तबादला
यहाँ देखें ट्रान्सफर सूची
| अधिकारी का नाम | पुरानी तैनाती | नई तैनाती |
|---|---|---|
| रितेश शाह | नगर कोतवाली प्रभारी | कोतवाली भगवानपुर प्रभारी |
| कुंदन राणा | कोतवाली ज्वालापुर | नगर कोतवाली प्रभारी |
| चन्द्रभान सिंह | पुलिस लाइन | कोतवाली ज्वालापुर प्रभारी |
| विजय सिंह | कोतवाली बहादराबाद | थानाध्यक्ष झबरेड़ा |
| अमरजीत | कोतवाली मंगलौर | कोतवाली बहादराबाद |
| सुखपाल मान | पुलिस लाइन | मंगलौर में एसएसआई |
| भगवान सिंह मेहर | थाना बुग्गावाला | कोतवाली मंगलौर प्रभारी |
| अंकुर शर्मा | भगवानपुर | थानाध्यक्ष बुग्गावाला |
| मनोज गैरोला | मंगलौर | बहादराबाद में एसएसआई |
| अजय शाह | थानाध्यक्ष झबरेड़ा | पुलिस कार्यालय रोशनाबाद |
| नितिन बिष्ट | बहादराबाद एसएसआई | पुलिस कार्यालय रोशनाबाद |
Roorkee
तमंचों का ट्रांजिट फेल! खानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सप्लायर गिरफ्तार, एक फरार

Roorkee News : गंगनहर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने अवैध असलहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस ने यहां अवैध तमंचों की खेप के साथ एक सप्लायर गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
खानपुर में तमंचों का ट्रांजिट फेल
खानपुर पुलिस ने एक सप्लायर को गिरफ्तार कर हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। दरअसल देर रात चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की नजर एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध बाइक पर पड़ी। रुकने का इशारा मिलते ही चालक ने स्पीड बढ़ा दी।
लेकिन चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर उपनिरीक्षक नवीन नेगी के नेतृत्व में टीम ने तुरंत बैरियर लगाकर घेराबंदी कर दी। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे शमशेर पुत्र महमूद निवासी करणपुर को दबोच लिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

मुजफ्फरनगर से ला रहा था अवैध तमंचों की खेप
पकड़े गए आरोपी शमशेर से पूछताछ में सामने आया कि वो पुरकाजी, मुजफ्फरनगर से अवैध तमंचों की खेप लेकर पथरी क्षेत्र में सप्लाई देने जा रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से तीन देशी तमंचे .315 बोर, एक 12 बोर तमंचा और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि इस नेटवर्क के तार पहले से पथरी इलाके में फैले हुए हैं और पहले भी यहां अवैध हथियारों की सप्लाई की जा चुकी है। अब फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और पूरे गैंग को जड़ से खत्म करने की तैयारी में जुटी है। खानपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
Uttarakhand
HARIDWAR NEWS: NHAI पर कमर्शियल गैस दुरुपयोग के आरोप, पूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

हरिद्वार में आमजन परेशान, NHAI पर गैस दुरुपयोग का आरोप
Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में NHAI पर कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं. जहाँ एक ओर देशभर में गैस की कमी से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है वहीँ इस बीच ये मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. आम लोगों को लंबे इंतजार के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा, तो वहीँ आरोप है कि NHAI निर्माण कार्यों में इनका खुलेआम इस्तेमाल कर रहा है.
मुख्य बिंदु
NHAI पर कमर्शियल गैस दुरुपयोग के आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक, चारधाम यात्रा को देखते हुए सरकार ने गैस आपूर्ति पर कुछ सीमाएं तय की हैं, लेकिन इसके बावजूद NHAI द्वारा गैस कटिंग और अन्य निर्माण कार्यों में सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें करीब 25 दिनों में एक बार सिलेंडर मिल रहा है, जबकि NHAI को कम समय में कई सिलेंडर उपलब्ध कराए गए. इससे गैस वितरण व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें_ नैनीताल में पूर्ति विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई, पुलिस और टीम ने पकड़ा कमर्शियल सिलेंडर से भरा वाहन
NHAI को नियम विरुद्ध सप्लाई के आदेश
आरोप है कि NHAI को 3 फरवरी से लेकर 24 मार्च के बीच में आठ सिलेंडर दे दिए जाते हैं. हैरानी की बात ये है कि जिला पूर्ति अधिकारी को इसकी जानकारी ही नहीं थी. महज 6 दिन पहले ही नया आवंटन शुरू हुआ, लेकिन उसके पहले से ही NHAI इसका इस्तेमाल कर रहा था. जब पूरे देश में गैस संकट है, तो NHAI को अतिरिक्त गैस कहां से मिल रही है!
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में यहां गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी अनिवार्य, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
जिला पूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
इस पूरे मामले में जिला पूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है. जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने कहा कि विभाग समय-समय पर जांच करता है, लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में गैस का उपयोग कैसे हुआ, ये जांच का विषय है. फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और अब ये देखना होगा कि जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाती है.
Dehradun23 hours agoरोड रेज में हुई गोलाबारी में रिटायर्ड ब्रिगेडियर वीके जोशी की मौत, मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे ब्रिगेडियर
Uttarakhand20 hours agoDEHRADUN NEWS: उत्तराखंड गौरव सम्मान समारोह में पहुंचे CM धामी, रचनाकारों को दिया सम्मान
big news20 hours agoक्राइम कैपिटल बनता जा रहा दून, कप्तान बदलने के बाद भी नहीं लग सकी अपराधों पर लगाम
big news23 hours agoबड़ी खबर : हरदा ने किया राजनीति से ब्रेक का ऐलान !, क्या कांग्रेस में भीतरखाने चल रही खीचतान ?
Uttarakhand18 hours agoचारधाम यात्रा के लिए ग्रीन कार्ड बनने हुए शुरू, इसके बिना नहीं मिलेगी एंट्री, जानें कैसे बनेंगे Green Card
Uttarakhand18 hours agoमुख्यमंत्री उच्च शिक्षा शोध प्रोत्साहन योजना 2025-26 को मंजूरी, 9 प्रस्तावों के लिए 37 लाख स्वीकृत
Uttarakhand20 hours agoउत्तराखंड में नहीं मिल रहा रेबीज का टीका, मरीजों की जेब पर पड़ रहा भारी बोझ
uttarakhand weather2 hours agoउत्तराखंड में आज तेज तूफान की चेतावनी, मौसम विभाग ने पांच जिलों के लिए जारी किया येलो अलर्ट










































