Breakingnews
उत्तराखंड की आज की सबसे बड़ी खबर: नगर निकायों की आरक्षण सूची जारी !

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने नगर निकायों के लिए आरक्षण सूची जारी कर दी है। इस सूची के अनुसार विभिन्न नगर निगमों में विभिन्न श्रेणियों में आरक्षण किया गया है। यहां प्रमुख नगर निगमों की आरक्षण स्थिति दी गई है:
- नगर निगम देहरादून: अनारक्षित
- नगर निगम ऋषिकेश: अनुसूचित जाति
- नगर निगम हरिद्वार: अन्य पिछड़ी जाति महिला
- नगर निगम रुड़की: महिला
- नगर निगम कोटद्वार: अनारक्षित
- नगर निगम श्रीनगर: अनारक्षित
- नगर निगम रुद्रपुर: अनारक्षित
- नगर निगम काशीपुर: अनारक्षित
- नगर निगम हल्द्वानी: अन्य पिछड़ा जाति
- नगर निगम पिथौरागढ़: महिला
- नगर निगम अल्मोड़ा: महिला
#Urbanlocalbodyreservations, #Uttarakhandmunicipalcorporation, #Reservationlist, #ScheduledcasteandOBCreservations, #Womenreservationinmunicipalcorporations
Uttarakhand
हादसों से दहला दून: शुक्रवार रात तेज़ रफ़्तार ने ली दो लोगों की जान, गेट तोड़ घर के अन्दर घुसी इनोवा
देहरादून में दर्दनाक हादसा: कई वाहनों को टक्कर मारकर, घर में घुसी इनोवा
DEHRADUN ACCIDENT: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डालनवाला क्षेत्र में गुरुवार शाम तेज रफ्तार और लापरवाही ने बड़ा हादसा खड़ा कर दिया. जहाँ पर एक इनोवा कार ने कई वाहनों को टक्कर मारते हुए एक व्यक्ति की जान ले ली, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
मुख्य बिंदु
तेज़ रफ़्तार इनोवा ने कई वाहनों को मारी टक्कर
पुलिस के मुताबिक, शाम करीब 7:30 बजे एक इनोवा (UK07DF1795) के चालक गुनीत सिंह ने DL कट के पास तेज रफ्तार में पहले एक कार को टक्कर मारी. इसके बाद वो वाहन लेकर भागने लगा और रास्ते में एक स्कूटी और मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी.
ये भी पढ़ें_ खत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत
घायल की इलाज के दौरान मौत
हादसे में स्कूटी सवार राहुल और बाइक सवार रोहित फिलिप्स व उनका पुत्र अनुज फिलिप्स गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां रोहित फिलिप्स की इलाज के दौरान मौत हो गई.
गेट को तोड़कर अन्दर कड़ी कार को मारी टक्कर
इसके बाद भी आरोपी ने सड़क किनारे खड़ी अन्य बाइक और स्कूटी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया और अंत में ओल्ड सर्वे रोड स्थित एक मकान के गेट को तोड़ते हुए अंदर घुस गया, जहां खड़ी कार और स्कूटी को भी नुकसान पहुंचा. पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर वाहन को कब्जे में ले लिया है. मामले में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है.
ये भी पढ़ें_ बीजेपी में सब कुछ नहीं है ठीक !, अजेंद्र अजय की पोस्ट ने फिर उठाए सवाल, अपनी ही पार्टी को कह दिया…
कमला पैलेस के पास दर्दनाक हादसा
वहीँ बीती रात एक और मामला देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र से सामने आया. जहाँ पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एक व्यक्ति को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
ट्रक की टक्कर से व्यक्ति की मौत
सिटी कंट्रोल रूम (112) को सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ट्रक (HR58E3383) को पकड़ लिया. ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया गया है. मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है. शव को मोर्चरी में रखवाकर पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं. पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है.
ये भी पढ़ें_ धामी सरकार का बड़ा एक्शन, UPCL, UJVNL के MD समेत कई अफसरों को किया कार्यमुक्त
Breakingnews
बड़ी खबर : धामी कैबिनेट के नवनियुक्ति मंत्रियों ने ली शपथ, ये 5 विधायक बने मंत्री

Dhami Cabinet Expansion : धामी कैबिनेट के नए मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ, जानें कौन-कौन बना मंत्री
Dhami Cabinet Expansion : धामी कैबिनेट का विस्तार हो गया है। विधायक खजान दास, विधायक भरत सिंह चौधरी, विधायक प्रदीप बत्रा, विधायक मदन कौशिक और विधायक राम सिंह कैड़ा ने ली मंत्री पद की शपथ ली।
Table of Contents
धामी कैबिनेट के नवनियुक्ति मंत्रियों को राज्यपाल ने दिलाई शपथ
लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आज चैत्र नवरात्रि के दूसरे दिन धामी कैबिनेट का विस्तार हो गया है और नवनियुक्ति मंत्रियों ने शपथ ले ली है। राज्यपाल गुरमीत सिंह ने नवनियुक्ति मंत्रियों को शपथ दिलाई।
बता दें कि राजपुर विधायक खजान दास, रूद्रप्रयाग विधायक भरत सिंह चौधरी, रूड़की विधायक प्रदीप बत्रा, हरिद्वार विधायक मदन कौशिक के साथ ही भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा को धामी कैबिनेट में जगह मिली है।

लंबे समय से हो रही थी कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं
बता दें कि लंबे समय से कैबिनेट विस्तार का इतंजार विधायक कर रहे थे। कैबिनेट विस्तार ना होने के कारण विपक्ष भी सरकार पर लगातार निशाना साध रहा था। चार सालों के इंतजार के बाद ही सही लेकिन कैबिनेट के पांचों रिक्त पदों को भर दिया गया है।
2027 चुनावों से पहले इसे माना जा रहा मास्टर स्टोक
साल 2027 में होने वाले चुनावों से पहले कैबिनेट विस्तार को धामी सरकार का मास्टर स्ट्रोक माना जा रहा है। कैबिनेट के खाली पदों को भरने के साथ ही धामी सरकार ने विपक्ष के सवालों पर भी विराम लगा दिया है।
Breakingnews
आखिरकार खत्म हुआ इंतजार, आज होगा धामी कैबिनेट का विस्तार, खजानदास सहित 5 मंत्री लेंगे शपथ

Uttarakhand Politics : धामी मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाओं पर आखिरकार रोक लग गई है और इसकी घोषणा हो गई है। लंबी चर्चाओं के बाद आज धामी मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है। आज ही खजानदास सहित पांच मंत्री शपथ लेंगे।
Table of Contents
आज होगा धामी मंत्रिमंडल का विस्तार
धामी मंत्रिमंडल विस्तार की घड़ी आ गई है। चैत्र नवरात्रों की शुभ मुहूर्त में आज कैबिनेट विस्तार होगा। बता दें कि आज नवरात्र के दूसरे दिन, शुक्रवार को लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे।

खजानदास सहित ये पांच मंत्री लेंगे शपथ
राजपुर के विधायक खजानदास समेत पांच नेताओं के लिए चैत्र नवरात्रि खुशखबरी लेकर आई है। बता दें कि आज रुद्रप्रयाग के विधायक भरत चौधरी, राजपुर के विधायक खजानदास, कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया मंत्री शपथ लेंगे। इसके साथ ही हरिद्वार और नैनीताल से भी दो अन्य मंत्री पद की थपथ लेंगे।

चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर लिया गया फैसला
धामी कैबिनेट में जगह बनाने के लिए विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड मुख्य रहा। इस रिकॉर्ड के बल पर ही उन्हें मंत्रिमंडल में जगह मिली है। इसके साथ ही धामी सरकार और संगठन ने नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया है।
Cricket9 hours agoKSO vs ING Dream11 Prediction Match 10 पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और टॉप फैंटेसी पिक्स (20 March 2026)
Cricket12 hours agoROC vs LIO Dream11 Prediction Match 26 : Boland vs Lions पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और बेस्ट फैंटेसी टीम..
uttarakhand weather9 hours agoउत्तराखंड में बिगड़ा रहेगा मौसम, इन जिलों में बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान, देखें अपने जिले का हाल
Uttarakhand9 hours ago🔴 𝐋𝐈𝐕𝐄- Rajnath Singh Uttarakhand Visit: रक्षा मंत्री का उत्तराखंड दौरा आज, इन कर्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
big news3 hours agoबड़ी खबर : धामी कैबिनेट के नए मंत्रियों में किसे मिल सकता है कौन सा विभाग ?, पढ़ें खास रिपोर्ट…
Uttarakhand8 hours agoNanital Accident: जागेश्वर जा रहे पर्यटकों की कार खाई में गिरी, 2 की मौत, 2 घायल
big news7 hours agoबड़ी खबर : पेपर लीक के कारण रद्द हुई परीक्षा की नई तारीख घोषित, 17 मई को होगा एग्जाम
Job6 hours agoUPTET 2026 Registration: आवेदन 27 मार्च से शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया, फीस और परीक्षा डेट









































