Roorkee
रुड़की में दर्दनाक हादसा: बरात की कार पलटने से दो युवकों की मौत, दो गंभीर घायल….

रुड़की : मंगलवार को रुड़की में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव से पाड़ली गुर्जर जा रही एक बरात की कार अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। इस हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
घटना मंगलवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे की है, जब टांडा भनेड़ा से गुलशेर और अरशद समेत दो अन्य युवक बरात में कार से पाड़ली गुर्जर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार मंगलौर और सालियर के बीच हाईवे पर पहुंची, अचानक कार अनियंत्रित हो गई और पलटते हुए डिवाइडर के पास जाकर रुकी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर राहगीर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल रुड़की भेजा। जहां डॉक्टरों ने गुलशेर और अरशद को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो युवकों की हालत गंभीर थी, जिन्हें तुरंत हायर सेंटर रेफर किया गया।
हादसे की सूचना मिलते ही शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गई। शादी समारोह में शामिल होने आए परिवार और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। युवक के परिवार में कोहराम मच गया, और पूरी बारात में शोक की लहर दौड़ गई।
कोतवाली प्रभारी शांति कुमार ने बताया कि दोनों मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि हादसा हाईवे पर कार के अनियंत्रित होने के कारण हुआ है।
#RudkiAccident #Mangalore #TandaBhandera #Barat #CarAccident #FatalAccident #RoadSafety #HighwayAccident #UttarakhandNews #TragicIncident #CrashVictims #CivilHospitalRudki #FamilyTragedy #HighwaySafety #RoadCrash #UttarakhandPolice #AccidentNews #WeddingTragedy #EmergencyResponse #PublicSafety #Postmortem
Roorkee
7 फरवरी से लापता युवक का शव नहर से बरामद, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Roorkee News : रूड़की में बीते सात फरवरी से एक युवक लापता था। बीते दिन युवक का शव नहर से बरामद किया गया। जिसके बाद परिजनों ने युवक की हत्या की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Table of Contents
7 फरवरी से लापता युवक का शव नहर से बरामद
रुड़की के भगवानपुर थाना क्षेत्र के गांव अलावलपुर से 7 फरवरी से लापता चल रहे युवक आदित्य का शव आखिरकार गंग नहर से बरामद किया गया है।गणेशपुर पुल के पास नहर में मिले शव को पुलिस ने बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जहां डॉक्टरों के पैनल द्वारा उसका पोस्टमार्टम कराया गया।
परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
युवक की मौत के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो पाएगा। लेकिन इस घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए इसे महज़ हादसा नहीं बल्कि साजिश के तहत की गई हत्या बताया है।

परिजनों का कहना है कि आदित्य को करीब एक महीने पहले नहर में डूबा हुआ बताया जा रहा था, लेकिन जब उसका शव बरामद हुआ तो उसकी स्थिति देखकर ऐसा नहीं लगता कि वह एक महीने से पानी में था। उनका कहना है कि यदि शव इतने लंबे समय तक नहर में रहता तो वह पूरी तरह फूलकर सड़-गल जाता, जबकि आदित्य के शव की हालत से अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसे कुछ ही दिनों पहले नहर में डाला गया है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि इस पूरी घटना के पीछे आदित्य के एक दोस्त की साजिश हो सकती है और उन्होंने पुलिस से मामले की गहन जांच कर सच्चाई सामने लाने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है। जिसके बाद ही मौत के असली कारणों से पर्दा उठ पाएगा।
Trending
ट्रक चालक की बेटी ने किया कमाल! रुड़की की फैरूज फातिमा ने UPSC में पाई 708वीं रैंक

रुड़की में ट्रक चालक की बेटी ने रचा इतिहास, UPSC 2025 परीक्षा में AIR-708 वीं रैंक
UPSC Topper Fairuz Fatima: UPSC CSE परीक्षा 2025 के परिणाम कल 6 मार्च को जारी हो गए हैं. इस परीक्षा को उतीर्ण करना लाखों छात्रों का सपना होता है. लेकिन भारत की सबसे मुश्किल प्रतियोगी परीक्षाओं में से एक UPCS CSE में कुछ ही छात्रों का चयन होता है. इन छात्रों के चयन के पीछे उनकी मेहनत, लगन और दृढ़ संकल्प होता है. ऐसी ही एक कहानी उत्तराखंड के रुड़की की फैरूज फातिमा की है, जिन्होंने UPSC CSE 2025 में 708वीं रैंक हासिल की है. फातिमा के पिता एक ट्रक चालक हैं, बेटी की इस सफलता से परिवार समेत पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर है.
मुख्य बिंदु
रुड़की की फैरुज फातिमा ने पास की UPSC की परीक्षा
नगर पंचायत पिरान कलियर की गलियों से निकलकर एक साधारण परिवार की बेटी फैरूज फातिमा ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) परीक्षा में 708वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है. फातिमा ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है. वो दरगाह किलकिली शाह बस्ती निवासी ट्रक चालक इकबाल की बेटी हैं, जिनकी इस उपलब्धि से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है.
ये भी पढ़ें_ चम्पावत के लाल अनुज पंत ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 69वीं रैंक, सीएम धामी ने दी बधाई
पिता चलाते हैं ट्रक, बेटी बनी क्लास 1 ऑफिसर
पिता इकबाल ने बताया कि, फातिमा ने कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई मुजफ्फरनगर के अमृत इंटर कॉलेज से की और बाद में बीएसएम डिग्री कॉलेज से आगे की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद वो दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही थीं. पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी की पढ़ाई के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी और फातिमा ने भी कड़ी मेहनत से उनका सपना पूरा कर दिखाया.
ये भी पढ़ें_ UPSC 2026 में AIR-1 लाने वाले ‘अनुज अग्निहोत्री’ की कहानी जानकर चौंक जाएंगे
फैरुज फातिमा की सफलता से पूरे क्षेत्र में ख़ुशी की लहर
फातिमा की सफलता की खबर मिलते ही नगर पंचायत क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई और लोग परिवार को बधाई दे रहे हैं. फातिमा का कहना है कि मजबूत इरादों और मेहनत से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. उनकी ये उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी. इस समय उनके माता-पिता उनसे मिलने दिल्ली गए हुए हैं.
साधारण परिवार से अफसर बन फातिमा बनी प्रेरणाश्रोत
फातिमा उन सभी छात्रों के लिए प्रेरणास्रोत हैं जो एक साधारण परिवार से आते हैं और कुछ बड़ा करने का सपना देखते हैं. उनकी इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, लगन और पढाई के प्रति उनका अनुशासन ही है जो आज उन्हें इस मुकाम तक ले गया है. पिता एक साधारण ट्रक चालक होने के बावजूद अपनी बेटी की पढ़ाई के लिए हर संभव कोशिश करते रहे. आज बेटी ने पिता के संघर्ष को अपनी मेहनत से गौरवान्वित कर दिया है.
Breakingnews
डीएम सविन बंसल ने सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा, आंगनबाड़ी राशन सप्लाई में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा

Roorkee News : देहरादून के जिलाधिकारी सविन बंसल ने सेंट्रल गोदाम पर की अचानक छापेमारी की है। जिसके बाद आंगनबाड़ी राशन सप्लाई में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा हुआ है।
Table of Contents
डीएम सविन बंसल ने सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा
डीएम सविन बंसल की बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है। गढ़वाल और कुमाऊँ के आंगनबाड़ी केंद्रों को भेजी जा रही खाद्य सामग्री की गुणवत्ता पर लगातार शिकायतें मिलने के बाद डीएम खुद माडी चौक स्थित गोदाम पहुंचे और पूरे स्टॉक का निरीक्षण कराया।

आंगनबाड़ी राशन सप्लाई में बड़ी गड़बड़ी का खुलासा
निरीक्षण के दौरान गोदाम में कई गंभीर अनियमितताएं सामने आईं हैं। कई पैकेटों पर मैन्युफैक्चर और एक्सपायरी डेट संदिग्ध मिली तो कई पर तारीख का कोई स्पष्ट उल्लेख तक नहीं पाया गया।
छापेमारी के दौरान गोदाम में बाल श्रमिक भी काम करते मिले। जिस पर डीएम ने सख्त रुख अपनाते हुए गोदाम संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए।
सप्लाई की गुणवत्ता पर भी उठे सवाल
डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए रवाना हो रहे वाहनों को भी मौके पर रुकवाकर अंडों और अन्य खाद्य सामग्री के सैंपल लिए। कई जिलों में भेजी जा रही सप्लाई की गुणवत्ता पर भी सवाल खड़े हो गए।
Cricket12 hours agoलेजेंड्स लीग क्रिकेट में आज होगी मुंबई स्पार्टन्स बनाम रॉयल राइडर्स पंजाब के बीच रोमांचक जंग…
National13 hours agoहिंदू नववर्ष 2026 आज से शुरू, इस साल 12 नहीं होंगे 13 महीने, जानें ये शुभ संकेत या अशुभ
Dehradun11 hours agoसीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी चैत्र नवरात्रि और हिंदू नववर्ष की शुभकामनाएं, शासकीय आवास पर किया हवन पूजन
big news10 hours agoमरचूला में बड़ा हादसा, चूने से भरा कैंटर 60 फीट गहरी खाई में गिरा, चालक समेत दो घायल
uttarakhand weather11 hours agoIMD का बड़ा अलर्ट, आज उत्तराखंड में मौसम बनेगा खतरनाक, बारिश, बर्फबारी के साथ ही तूफान का येलो अलर्ट
big news9 hours agoहल्द्वानी में सरेआम युवती से छेड़छाड़, बाइक सवार मनचलों ने काफी देर तक किया पीछा, वीडियो वायरल
big news7 hours agoगंगोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि की हुई घोषणा, अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर होगा कपाट उद्घाटन
big news5 hours agoखत्म हुआ इंतजार ! आ गया धामी मंत्रिमंडल के विस्तार का शुभ मुहूर्त, खुल सकती है कई नेताओं की किस्मत











































