Haridwar
रेलवे ट्रैक पर मिलीं दो किशोरियां, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर…

लक्सर (हरिद्वार): हरिद्वार जिले के लक्सर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। गुरुवार देर रात लक्सर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कुड़ी भगवानपुर गांव के पास रेलवे ट्रैक के किनारे दो किशोरियां बेहोशी की हालत में पड़ी मिलीं। मौके पर पहुंचे लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में डॉक्टरों ने एक किशोरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि दूसरी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।
रायसी चौकी प्रभारी कमलकांत रतूड़ी ने बताया कि दोनों किशोरियां आसपास के गांव की रहने वाली हैं। वे गुरुवार शाम से ही लापता थीं और गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद से उन्हें किसी ने नहीं देखा था। देर रात रेलवे ट्रैक के पास उनकी स्थिति ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया।
पुलिस का कहना है कि घटना की सही वजह दूसरी किशोरी के होश में आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और हर पहलू से मामले को खंगाला जा रहा है।
गांव में इस घटना से दहशत और चिंता का माहौल है। परिजन और ग्रामीण इसे रहस्यमयी मान रहे हैं और सभी को अब दूसरी किशोरी के बयान का इंतजार है, ताकि पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सके।
#HaridwarGirlsIncident #LaksarRailwayTrack #MinorGirlsFoundUnconscious #HaridwarPoliceInvestigation #TeenGirlDeathCase
Roorkee
तमंचों का ट्रांजिट फेल! खानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सप्लायर गिरफ्तार, एक फरार

Roorkee News : गंगनहर कोतवाली में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल ने अवैध असलहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई का खुलासा किया है। पुलिस ने यहां अवैध तमंचों की खेप के साथ एक सप्लायर गिरफ्तार किया है।
Table of Contents
खानपुर में तमंचों का ट्रांजिट फेल
खानपुर पुलिस ने एक सप्लायर को गिरफ्तार कर हथियारों की बड़ी खेप बरामद की है। दरअसल देर रात चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की नजर एक बिना नंबर प्लेट की संदिग्ध बाइक पर पड़ी। रुकने का इशारा मिलते ही चालक ने स्पीड बढ़ा दी।
लेकिन चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर उपनिरीक्षक नवीन नेगी के नेतृत्व में टीम ने तुरंत बैरियर लगाकर घेराबंदी कर दी। इस दौरान बाइक पर पीछे बैठे शमशेर पुत्र महमूद निवासी करणपुर को दबोच लिया गया, जबकि चालक मौके से फरार हो गया।

मुजफ्फरनगर से ला रहा था अवैध तमंचों की खेप
पकड़े गए आरोपी शमशेर से पूछताछ में सामने आया कि वो पुरकाजी, मुजफ्फरनगर से अवैध तमंचों की खेप लेकर पथरी क्षेत्र में सप्लाई देने जा रहा था। तलाशी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से तीन देशी तमंचे .315 बोर, एक 12 बोर तमंचा और 40 जिंदा कारतूस बरामद किए।
फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
पूछताछ में ये भी खुलासा हुआ कि इस नेटवर्क के तार पहले से पथरी इलाके में फैले हुए हैं और पहले भी यहां अवैध हथियारों की सप्लाई की जा चुकी है। अब फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और पूरे गैंग को जड़ से खत्म करने की तैयारी में जुटी है। खानपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई जारी है।
Uttarakhand
HARIDWAR NEWS: NHAI पर कमर्शियल गैस दुरुपयोग के आरोप, पूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

हरिद्वार में आमजन परेशान, NHAI पर गैस दुरुपयोग का आरोप
Haridwar News: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में NHAI पर कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग के गंभीर आरोप लगे हैं. जहाँ एक ओर देशभर में गैस की कमी से लोगों में हाहाकार मचा हुआ है वहीँ इस बीच ये मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है. आम लोगों को लंबे इंतजार के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहा, तो वहीँ आरोप है कि NHAI निर्माण कार्यों में इनका खुलेआम इस्तेमाल कर रहा है.
मुख्य बिंदु
NHAI पर कमर्शियल गैस दुरुपयोग के आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक, चारधाम यात्रा को देखते हुए सरकार ने गैस आपूर्ति पर कुछ सीमाएं तय की हैं, लेकिन इसके बावजूद NHAI द्वारा गैस कटिंग और अन्य निर्माण कार्यों में सिलेंडरों का उपयोग किया जा रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें करीब 25 दिनों में एक बार सिलेंडर मिल रहा है, जबकि NHAI को कम समय में कई सिलेंडर उपलब्ध कराए गए. इससे गैस वितरण व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
ये भी पढ़ें_ नैनीताल में पूर्ति विभाग की टीम की बड़ी कार्रवाई, पुलिस और टीम ने पकड़ा कमर्शियल सिलेंडर से भरा वाहन
NHAI को नियम विरुद्ध सप्लाई के आदेश
आरोप है कि NHAI को 3 फरवरी से लेकर 24 मार्च के बीच में आठ सिलेंडर दे दिए जाते हैं. हैरानी की बात ये है कि जिला पूर्ति अधिकारी को इसकी जानकारी ही नहीं थी. महज 6 दिन पहले ही नया आवंटन शुरू हुआ, लेकिन उसके पहले से ही NHAI इसका इस्तेमाल कर रहा था. जब पूरे देश में गैस संकट है, तो NHAI को अतिरिक्त गैस कहां से मिल रही है!
ये भी पढ़ें_ उत्तराखंड में यहां गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी अनिवार्य, कालाबाजारी पर होगी सख्त कार्रवाई
जिला पूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
इस पूरे मामले में जिला पूर्ति विभाग की कार्यप्रणाली भी सवालों के घेरे में है. जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने कहा कि विभाग समय-समय पर जांच करता है, लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में गैस का उपयोग कैसे हुआ, ये जांच का विषय है. फिलहाल मामला जांच के दायरे में है और अब ये देखना होगा कि जिम्मेदारों पर क्या कार्रवाई की जाती है.
Haridwar
कुंभ मेला नियंत्रण भवन की इमारत का होगा विस्तार, सरकार ने 50 करोड़ रुपए का बजट किया जारी

Haridwar News : हरिद्वार में कुंभ मेले की व्यवस्था को संभालने वाली मेला नियंत्रण भवन के विस्तार के लिए सरकार ने बजट जारी कर दिया है। इसके लिए 50 करोड़ की धनराशि जारी की गई है।
Table of Contents
कुंभ मेला नियंत्रण भवन की इमारत का होगा विस्तार
चार कुंभ नगरियों में से हरिद्वार एक है। धर्मनगरी में 12 साल में कुंभ मेले और छह साल में अर्धकुंभ होता है। जिसके चलते करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार हैं। इसके अलावा साल भर गंगा स्नान और कांवड़ लेने भी भक्त हरिद्वार पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए मेला नियंत्रण भवन के विस्तार किया जा रहा है।
स्थाई कंट्रोल रूम बनाने की हमेशा से थी जरूरत
कुंभ मेले और अर्धकुंभ के साथ ही सालभर आने वाली भीड़ के चलते हरिद्वार में स्थाई कंट्रोल रूम बनाए जाने की जरूरत सालों से थी लेकिन इसके लिए कोई योजना नहीं बन सकी। साल 2004 में हर की पैड़ी के पास कुंभ और अन्य व्यवस्थाओं के संचालन के लिए आधुनिक मेला नियंत्रण भवन बनाया गया था। तब से लेकर अब तक सभी मेला के संचालन में यही भवन मेला संचालन में अहम भूमिका निभा रहा है।

पुरानी बिल्डिंग के बगल में ही बनाया जा रहा भवन
व्यवस्थाओं के सफल संचालन के लिए पुरानी बिल्डिंग के बगल में ही नया भवन बनाया जा रहा है जिसका निर्माण कार्य भी शुरू हो गया है। नई इमारत को हेलीपैड युक्त बनाया जा रहा है। इसके लिए 50 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। बता दें कि नई इमारत सभी आधुनिक सुविधाओं से लैस होगी। इसमें कमांड कंट्रोल सेंटर, सर्विलेंस सिस्टम, भीड़ नियंत्रण के लिए तमाम उपकरण भी होंगे।
big news16 hours agoउत्तराखंड में आज होगा एक घंटे ब्लैक आउट !, एक घंटे तक अंधेरे में डूबेगा पूरा प्रदेश, जानें वजह ?
Cricket18 hours agoMUL vs ISL Dream11 Match 4 PSL 11(28-March-2026)
Cricket17 hours agoRCB vs SRH Dream11 1st Match IPL 2026 – 28 March 2026
big news18 hours agoविधानसभा चुनावों से पहले दलबदल का सिलसिला शुरू, राजकुमार ठुकराल समेत 6 बड़े चेहरे आज कांग्रेस में होंगे शामिल
Dehradun17 hours agoउत्तराखंड में जून में शुरू हो सकता है SIR, वोटर लिस्ट में नाम को लेकर है कोई भी कन्फ्यूजन तो ऐसे करें दूर
Roorkee12 hours agoतमंचों का ट्रांजिट फेल! खानपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, एक सप्लायर गिरफ्तार, एक फरार
Breakingnews13 hours agoउत्तराखंड में बड़ा सियासी उलटफेर, बीजेपी के इन नेताओं ने थामा कांग्रेस का दामन, देखें लिस्ट
big news15 hours agoकैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को सौंपे गए जिलों के प्रभार, जानें किस मंत्री को मिली किस जिले की जिम्मेदारी ?







































