Rishikesh
उत्तराखंड: कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन होगा और भी बड़ा, 26 ट्रैक और दो नई सुरंगें होंगी तैयार…

ऋषिकेश: ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना के तहत कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन को अब और भी बड़ा बनाने का निर्णय लिया गया है। कर्णप्रयाग की सामरिक महत्ता को देखते हुए यह कदम उठाया गया है, ताकि भविष्य में सेना की गतिविधियों के साथ-साथ अन्य आवश्यकताओं को भी पूरा किया जा सके।
पहले कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन पर 22 ट्रैक बनाए जाने थे, लेकिन अब इनकी संख्या बढ़ाकर 26 कर दी गई है। इस अतिरिक्त कार्य के लिए रेलवे विकास निगम द्वारा 611 करोड़ रुपये का टेंडर भी जारी कर दिया गया है, और जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कर्णप्रयाग स्टेशन पर चार अतिरिक्त ट्रैक दो सुरंगों के अंदर बनाए जाएंगे। इसके लिए इन सुरंगों का निर्माण भी किया जाएगा। इसके अलावा, एक सड़क सुरंग का निर्माण भी किया जाएगा, जो इन दोनों सुरंगों से जुड़ेगी, ताकि माल उतारने में आसानी हो सके।
कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन इस परियोजना का सबसे बड़ा स्टेशन होगा। इसके अलावा, योगनगरी और श्रीनगर स्टेशन भी महत्वपूर्ण हैं। कर्णप्रयाग में 26 ट्रैक होंगे, यहां चार यात्री प्लेटफार्म और एक गुड्स प्लेटफार्म है। योगनगरी में 18 ट्रैक और तीन प्लेटफार्म होंगे, जबकि श्रीनगर में पांच ट्रैक और चार यात्री प्लेटफार्म होंगे।
ऋषिकेश से कर्णप्रयाग तक फैली इस रेलवे परियोजना में कुल 13 स्टेशन हैं। इनमें से वीरभद्र और योगनगरी स्टेशन पर कार्य पूरा हो चुका है, और योगनगरी तक ट्रेनों की आवाजाही भी शुरू हो चुकी है। बाकी स्टेशनों में शिवपुरी, ब्यासी, देवप्रयाग, जनासू, मलेथा, श्रीनगर, धारीदेवी, तिलनी, घोलतीर, गौचर और सिंवई (कर्णप्रयाग) शामिल हैं।
रेलवे विकास निगम के उपमहाप्रबंधक (सिविल) ओपी मालगुड़ी ने बताया कि कर्णप्रयाग रेलवे स्टेशन पर अब 26 ट्रैक बनाए जाएंगे। पहले यह संख्या 22 थी, लेकिन अब चार अतिरिक्त ट्रैक सुरंगों के अंदर बनाए जाएंगे। यह परियोजना कर्णप्रयाग की सामरिक महत्वता को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई है।
Rishikesh
वन विभाग की जमीन से कब्जा हटाने गई पुलिस पर पथराव, रेलवे ट्रैक किया जाम, 6 ट्रेनें हुई लेट

Rishikesh News : ऋषिकेश में सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद मकानों के आसपास वन विभाग के खाली प्लॉटों का चिह्नीकरण करने को लेकर लोगों में आक्रोश है। अमितग्राम में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के विरोध प्रदर्शन के बाद लोग मनसा देवी फाटक के पास बाईपास मार्ग जाम कर धरने पर बैठ गए। जिस कारण छह ट्रेनें लेट हो गई।
Table of Contents
Rishikesh में अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस पर पथराव
Rishikesh में वन विभाग की टीम बीस बीघा, शिवाजीनगर, बापूग्राम, सुमन विहार, अमितग्राम, गीतानगर, नंदूफार्म, मनसा देवी, नंदू फार्म क्षेत्र में खाली प्लॉटों का अधिग्रहण कर रही है। जिसका लोग लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।
रविवार को अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस टीम पर गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद वो मनसा देवी फाटक के पास बाईपास मार्ग जाम कर धरने पर बैठ गए। जिस कारण छह ट्रेनें लेट हो गई। पुलिस के हटाने पर रास्ता खाली किया गया।
अराजक तत्वों के खिलाफ दर्ज किए जा रहे मुकदमे
मामले की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों से जानकारी ली गई व जनता को राजमार्ग एवं रेल मार्ग से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जनपद देहरादून व आसपास के जिलों से एकत्रित फोर्स के साथ Rishikesh के श्यामपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

उक्त प्रकरण में राजमार्ग और रेलमार्ग अवरुद्ध कर यात्री व आमजन को सुविधा पहुंचाने, इमरजेंसी सेवाओं पर व्यवधान उत्पन्न करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जनता को पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने व उन्हें उकसाकर उनसे अपराध कार्य करवाने की घटना पर पुलिस द्वारा लोगों को भड़काने वालों को चिन्हित करते हुए अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
भ्रामक खबर फैलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज करने पर विरोध प्रदर्शन करने वालों द्वारा पथराव किए जाने के संबंध में भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं। एसएसपी ने सप्ष्ट किया कि पुलिस द्वारा लाठीचार्ज नहीं किया गया है।
विरोध प्रदर्शन करने वालों द्वारा रेल मार्ग पर बैठकर विरोध कर रहे थे, जिससे यात्री काफी परेशान थे, जिन्हें पुलिस द्वारा समझने का प्रयास करते हुए रेल मार्ग से हटने को कहा गया, जिस पर उनके द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस पर पथराव किया गया था। इस प्रकार की भ्रामक खबर प्रसारित करने वालों को भी चिन्हित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है
big news
कुख्यात अपराधी विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में मौत, पुलिस कस्टडी में बदमाशों ने मारी थी गोली

Rishikesh News : पुलिस कस्टडी में बीते दिनों कुख्यात अपराधी विनय त्यागी को लक्सर में बदमाशों द्वारा गोली मारी गई थी। तीन दिन बाद उसकी एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
Table of Contents
कुख्यात अपराधी विनय त्यागी की एम्स Rishikesh में मौत
मोस्ट वांटेड विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गई है। बता दें कि 24 दिसंबर को लक्सर में कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते हुए पुलिस कस्टडी में दोल बदमाशों ने विनय त्यागी को गोली मारी थी। जिसके बाद से उसका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था। लेकिन तीन दिन बाद चौथे दिन विनय त्यागी की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि एम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर श्रीलाय मोहंती ने की है।

ट्रॉमा आईसीयू में वेंटिलेटर पर था विनय त्यागी
मिली जानकारी के मुताबिक विनय त्यागी एम्स Rishikesh के ट्रॉमा आईसीयू में वेंटिलेटर पर था। उसके सीने, हाथ और गले में गोली लगी थी। आज सुबह करीब सात बजे विनय त्यागी को एम्स प्रशासन की ओर से मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस दोनों हमलावरों को किया गिरफ्तार
बता दें कि पुलिस में बड़ी कार्रवाई करते हुए हमलावरों को घटना के 26 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया था। कुख्यात अपराधी पर हमला करने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस ने हरिद्वार के खानपुर के एक गांव से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि विनय त्यागी की हत्या के लिए उन्होंने पुलिस वैन पर फायरिंग की थी।
big news
ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत

Rishikesh News : उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन तेज रफ्तार के कारण लोग जान गंवा रहे हैं। ऐसे ही भीषण सड़क हादसे की खबर ऋषिकेश (Rishikesh News) से सामने आ रही है।
Table of Contents
ऋषिकेश में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार ट्रक
ऋषिकेश में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मनसा देवी मंदिर के रेलवे फाटक के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई और ट्रक के नीचे जा घुसी।

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना वीभत्स था कि कार सवार लोगों के शवों के टुकड़े-टुकड़े हो गए। क्षत-विक्षत शव बाहर निकालने के लिए ऋषिकेश पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना दर्दनाक था कि मांस के लोथड़े सड़क पर इधर-उधर बिखर गए थे।
हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही थी कार
पुलिस ने बताया कि हादसा मंगलवार रात करीब साढे़ दस बजे हुआ। हादसे का शिकार हुई कार हरिद्वार से ऋषिकेश की ओऱ आ रही थी। कार की रफ्तार बेहद ही ज्यादा थी। उसने रास्ते में एक के बाद एक कई कारों को ओवरटेक किया था।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सड़क पर कोई जानवर आल गया था जिसे बचाने के लिए कार चालक ने कार को बाईं ओर मोड़ा और नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान कार हादसे का शिकार हो गई।
Cricket15 hours agoCAN vs UAE Dream11 Team | कनाडा बनाम यूएई ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन…
Dehradun12 hours agoDEHRADUN: चंद्रमणि श्मशान घाट के नाले में मिला युवक का शव, नहीं हो पाई मृतक की शिनाख्त
big news13 hours agoShootout in Dehradun Silver City : देहरादून में फिर हुआ गोलीकांड, तिब्बती मार्केट के बाद राजपुर रोड पर युवक को मारी गोली
Cricket23 hours agoICC T20 वर्ल्ड कप 2026: ऑस्ट्रेलिया बनाम जिम्बाब्वे – ड्रीम11 टीम प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स…
Tehri Garhwal12 hours agoDEVPRAYAG: तीनधारा क्षेत्र में गंगा नदी में गिरा पिकअप वाहन, सर्च ऑपरेशन जारी
Cricket14 hours agoUSA vs NED Dream11 Prediction Today : चेन्नई में किसका बजेगा डंका? पूरी फैंटेसी गाइड, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
Cricket10 hours agoAUS vs ZIM: टी20 विश्व कप 2026 में जिम्बाब्वे ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर 2007 की यादें ताज़ा..
Dehradun9 hours agoमानवता की मिसाल: CM राहत कोष में रिटायर्ड ब्रिगेडियर का ₹10 लाख योगदान






































