big news
अर्ध कुंभ 2027 की तैयारियों में जुटा परिवहन विभाग, हरिद्वार कुंभ मेले में संचालित होंगी इलेक्ट्रिक बसें

Uttarakhand News : Ardh Kumbh 2027 में उत्तराखंड परिवहन विभाग चलाएगा इलेक्ट्रिक बसें
Uttarakhand News : साल 2027 में होने वाले अर्ध कुंभ की तैयारियां जोरों पर हैं। पर्यटन विभाग के साथ ही अन्य विभाग भी अपनी-अपनी तैयारियों को दुरूस्त करने में जुटे हुए हैं।
कुंभ मेले में देश के कोने-कोने से करोड़ों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार आते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड परिवहन निगम ने भी अपने बस बेड़े को बढ़ाने के साथ ही जनता को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराए जाने की रणनीतियों को तैयार करने में जुटा हुआ है।
Table of Contents
हरिद्वार कुंभ मेले में संचालित होंगी इलेक्ट्रिक बसें
हरिद्वार में इस बार Ardh Kumbh 2027 के दौरान पहली बार कुंभ क्षेत्र में परिवहन निगम की गाड़ियां यात्रियों को लाती ले जाती हुई नजर आएंगी। इसके साथ ही परिवहन निगम ने कुंभ निधि से 700 बसें उपलब्ध कराने का प्रस्ताव भी भेजा है बता दें कि कुंभ मेले के दौरान उत्तराखंड परिवहन निगम की ओर से मुख्य रूप से कुंभ परिसर के बाहर ही वाहनों का संचालन किया जाता है।

150 इलेक्ट्रिक बसें कुंभ क्षेत्र में रहेंगी तैनात
इलेक्ट्रिक वाहनों के संचालन से अन्य राज्यों और अन्य क्षेत्रों से आने वाले यात्रियों को हरिद्वार आने में परेशानियों का सामना न करना पड़े और उन्हें समय से परिवहन की सुविधा उपलब्ध हो सके। लेकिन अब परिवहन निगम आगामी कुंभ मेले के लिहाज से कुंभ परिसर में भी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का फैसला लिया है। इसको लेकर तैयार की गई रणनीति के अनुसार करीब 150 इलेक्ट्रिक बसों को कुंभ क्षेत्र में तैनात किया जाएगा।
Ardh Kumbh 2027 के लिए बनाया जा रहा चार्जिंग स्टेशन
प्रदेश में देहरादून और हरिद्वार में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 150 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाना प्रस्तावित है। जिसके तहत देहरादून और हरिद्वार शहर में इस चार्जिंग स्टेशन का निर्माण किया जा रहा है संभावना बताई जा रही है कि अगले 6 महीने के भीतर चार्जिंग स्टेशन का निर्माण हो जाएगा।

इसके बाद अनुबंध के आधार पर इलेक्ट्रिक बसों का संचालन देहरादून और हरिद्वार शहर के भीतर किया जाएगा। ऐसे में Ardh Kumbh 2027 के दौरान इन्हीं बसों को कुंभ मेला परिसर में भी संचालित करने की रणनीति परिवहन निगम ने तैयार की है। ताकि कुंभ मेला क्षेत्र में भी यात्रियों की आवाजाही को सुलभ बनाया जा सके।
big news
गृह मंत्री अमित शाह का दौरा कई मायनों में रहा खास, धामी के साथ शानदार बॉन्डिंग के साथ हरिद्वार से दिया ये संदेश

Uttarakhand Politics : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में वर्ष 2022 में उत्तराखण्ड की जनता ने सभी मिथकों को तोड़कर प्रचंड बहुमत से सरकार को दोबारा आशीर्वाद दिया।
Table of Contents
गृह मंत्री अमित शाह का दौरा कई मायनों में रहा खास
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के नेतृत्व में जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाकर एक भारत, श्रेष्ठ भारत के स्वप्न को साकार किया गया है। नागरिकता संशोधन अधिनियम को लागू कर वर्षों से उपेक्षित हिन्दू शरणार्थियों को सम्मान और सुरक्षा का अधिकार दिलाया गया। भारतीय न्याय संहिता सहित तीन नए कानूनों के माध्यम से न्याय व्यवस्था को भारतीय आत्मा के अनुरूप बनाया गया है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि गृह मंत्री के नेतृत्व में देश में आतंकवाद और नक्सलवाद पर प्रभावी अंकुश लगाया गया है। जिन क्षेत्रों में अशांति और भय होता था, आज वे क्षेत्र विकास के नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। कश्मीर के लाल चौक पर कभी तिरंगा फहराना, एक चुनौती माना जाता था, आज वहां गर्व और सम्मान के साथ तिरंगा लहरा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा गृह मंत्री के नेतृत्व में देश, सहकारिता के क्षेत्र में भी अभूतपूर्व प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में सनातन का जयघोष चारों दिशाओं में गूंज रहा है। अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उज्जैन में महाकाल लोक, बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम का पुनर्निर्माण हो रहा है।

कुंभ के लिए 500 करोड़ रुपए स्वीकृत
मुख्यमंत्री ने केंद्र द्वारा हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ के लिए 500 करोड़ रुपए स्वीकृत करने पर प्रधानमंत्री और गृह मंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा निश्चित ही आगामी कुंभ सनातन का गौरव बढ़ाने वाला कुंभ होगा। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार प्रदेश के समग्र विकास के साथ समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए कार्य कर रही है।
राज्य में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, रेल एवं हवाई कनेक्टिविटी सहित सभी महत्वपूर्ण क्षेत्रों से जुड़े इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया जा रहा है। वर्ष 2023 में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन कर राज्य में ₹3.56 लाख करोड़ के निवेश समझौते किए गए, जिसमें ₹01 लाख करोड़ से ज्यादा के निवेश समझौतों की ग्राउंडिंग हो चुकी है।
धामी के साथ शानदार बॉन्डिंग के साथ हरिद्वार से दिया ये संदेश
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक कार्य किए हैं। राज्य में पहली बार जी-20 वैश्विक सम्मेलन की बैठकें और 38वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन किया गया है। राष्ट्रीय खेलों में राज्य के खिलाड़ियों ने 100 से अधिक मेडल प्राप्त कर राज्य को अंक तालिका में 7वां स्थान दिलाने में सफलता प्राप्त की है। राज्य में पहली बार वर्षभर पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए शीतकालीन यात्रा प्रारम्भ की गई है।

चार वर्षों में आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक वृद्धि
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बीते चार वर्षों में आर्थिकी में डेढ़ गुना से अधिक वृद्धि हुई है, बीते वर्ष में राज्य की जीएसडीपी में 7.23 फीसदी और प्रति व्यक्ति आय में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। बीते चार वर्षों में राज्य बजट का आकार ₹60 हजार करोड़ से एक लाख करोड़ से अधिक हो गया है, राज्य में 20 हजार से अधिक नए उद्योग स्थापित हुए हैं। बीते चार वर्षों में राज्य में स्टार्टअप की संख्या 700 से बढ़कर साढ़े 1700 हो गई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नीति आयोग द्वारा जारी वर्ष 2023-24 के सतत् विकास के इंडेक्स में राज्य को देश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। राज्य में पर्यटन, एविएशन और खेल के विकास से जुड़े क्षेत्रों में भी बेस्ट स्टेट फॉर प्रमोशन ऑफ एविएशन इकोसिस्टम तथा बेस्ट विलेज, बेस्ट डिस्ट्रिक्ट जैसे राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त हुए हैं।
big news
हरिद्वार में हुई बीजेपी की अहम बैठक खत्म, अमित शाह ने भाजपा नेताओं को दिया जीत का मंत्र

Haridwar News : हरिद्वार के गोडविन होटल में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में आयोजित भाजपा की कोर कमेटी की अहम बैठक समाप्त हो गई। बैठक में सीएम धामी, महेंद्र भट्ट समेत भाजपा के तमाम वरिष्ठ नेता शामिल रहे।
Table of Contents
हरिद्वार में हुई बीजेपी की अहम बैठक खत्म
हरिद्वार में हुई बीजेपी की अहम बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद भाजपा नेताओं में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर खासा उत्साह और आत्मविश्वास दिखाई दिया। पार्टी के शीर्ष नेताओं ने संगठन को और मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने की रणनीति पर चर्चा की।
अमित शाह ने भाजपा नेताओं को दिया जीत का मंत्र
बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि भाजपा पूरी मजबूती के साथ 2027 के चुनाव की तैयारी में जुट गई है। उन्होंने कहा कि आज गृहमंत्री अमित शाह ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने का मंत्र दिया है और इसी रणनीति के साथ भाजपा एक बार फिर उत्तराखंड में सरकार बनाने जा रही है।

2027 में तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनना तय
वहीं कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि पिछले चार वर्षों में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में जो विकास कार्य हुए हैं, उनका सीधा लाभ जनता को मिला है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि जनता का भरोसा भाजपा पर और मजबूत हुआ है और 2027 में तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनना तय है।
‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के मंत्र के साथ पार्टी कर रही काम
कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि भाजपा की रणनीति शुरू से ही बूथ को मजबूत करने की रही है। उन्होंने कहा कि ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ के मंत्र के साथ पार्टी लगातार जमीनी स्तर पर काम कर रही है और कार्यकर्ता पूरी ताकत के साथ संगठन को मजबूत कर रहे हैं। बैठक के बाद अन्य मंत्री और नेता भी उत्साह से भरे नजर आए और सभी ने एक स्वर में 2027 में फिर से भाजपा सरकार बनाने का दावा किया।
big news
आज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, हरिद्वार में बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे सीक्रेट बैठक

Uttarakhand Politics : आज गृह मंत्री अमित शाह एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे। धर्मनगरी हरिद्वार में आज गृहमंत्री अमित शाह दौरे पर रहेंगे। इस दौरान जनसभा के साथ नूतन न्याय संहिता प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
Table of Contents
आज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज धर्मनगरी हरिद्वार के दौरे पर रहेंगे। जहां वह करीब सवा चार घंटे तक विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार शाह दोपहर 12:15 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून पहुंचेंगे और वहां से हेलीकॉप्टर के जरिए 12:30 बजे गुरुकुल कांगड़ी हेलीपैड हरिद्वार पहुंचेंगे।
हरिद्वार में विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
बता दें कि 12:40 बजे गृह मंत्री बैरागी कैंप पहुंचेंगे। जहां पर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे से 3:00 बजे तक गृह मंत्री अमित शाह नूतन न्याय संहिता पर आयोजित राज्य स्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे, जबकि 3:00 से 3:30 बजे के बीच उत्तराखंड सरकार की विकास प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।

हरिद्वार में बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे सीक्रेट बैठक
हरिद्वार में गृह मंत्री अमित शाह बीजेपी नेताओं के साथ एक सीक्रेट बैठक करेंगे। मिली जानकारी केे मुताबिक 3:40 बजे वो एक निजी होटल में पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बैठक करेंगे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 4:45 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे।
अमित शाह के दौरे के मद्देनजर हरिद्वार देहरादून एनएच रहेगा टोल फ्री
अमित शाह के इस दौरे के दौरान हरिद्वार देहरादून एनएच पूरी तरह टोल फ्री रहेगा। हरिद्वार में होने वाले इस कार्यक्रम में राज्य भर से बीजेपी के कार्यकर्ताओं और आम लोगों को आमंत्रित किया गया है। लोगों और कार्यकर्ताओं को लाने के लिए 5000 बसें लगाई गई हैं। कार्यक्रम में डेढ़ लाख से ज्यादा लोग शामिल होने की उम्मीद है।
Cricket9 hours agoNWD बनाम ROC ड्रीम 11 भविष्यवाणी | पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग 11 और फैंटेसी टिप्स
Breakingnews9 hours ago🔴LIVE: Amit Shah Haridwar Visit- गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
Dehradun8 hours agoDehradun : अमित शाह के दौरे के मद्देनजर हरिद्वार देहरादून एनएच रहेगा टोल फ्री, नहीं देना होगा कोई शुल्क
big news9 hours agoआज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, हरिद्वार में बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे सीक्रेट बैठक
Dehradun3 hours agoजरूरी खबर : आठ मार्च को होगा श्री झंडे जी का आरोहण, देहरादून में कल ये रूट रहेंगे डायवर्ट
big news10 hours agoचम्पावत के लाल अनुज पंत ने UPSC में हासिल की ऑल इंडिया 69वीं रैंक, सीएम धामी ने दी बधाई
Cricket4 hours agoन्यूज़ीलैंड महिला बनाम ज़िम्बाब्वे महिला ड्रीम11 भविष्यवाणी (2nd ODI) – पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी टीम….
big news2 hours agoहरिद्वार में हुई बीजेपी की अहम बैठक खत्म, अमित शाह ने भाजपा नेताओं को दिया जीत का मंत्र







































