Dehradun
Uttarakhand Panchayat elections: दिग्गजों की किरकिरी! कोई खुद हारा, तो किसी की पत्नी-बेटा भी हार गए…देखिए पूरी लिस्ट

Uttarakhand Panchayat elections
देहरादून: उत्तराखंड पंचायत चुनाव के नतीजों ने इस बार कई चौंकाने वाले समीकरण बदल दिए हैं। जनता ने कुछ ऐसे फैसले सुनाए कि बीजेपी के कई बड़े नेताओं के परिवार तक को हार का सामना करना पड़ा। आइए जानते हैं कहां-कहां और किन दिग्गजों के उम्मीदवारों को करारी शिकस्त मिली।
लैंसडाउन विधायक दलीप रावत की पत्नी को हार का झटका
बीजेपी के तेज़तर्रार नेता और लैंसडाउन से विधायक दलीप रावत की पत्नी नीतू देवी पौड़ी गढ़वाल से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गईं। योजना थी कि जीत के बाद उन्हें जिला पंचायत अध्यक्ष की रेस में उतारा जाएगा, लेकिन वो 411 वोटों से हार गईं। यह नतीजा न सिर्फ़ दलीप रावत के लिए, बल्कि बीजेपी के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है। अब सवाल यह भी उठने लगे हैं कि 2027 के विधानसभा चुनाव में क्या दलीप रावत को फिर से टिकट मिलेगा?
सल्ट विधायक महेश जीना के बेटे को भी हार
अल्मोड़ा जिले की स्याल्दे की बबलिया क्षेत्र पंचायत सीट से बीजेपी विधायक महेश जीना के बेटे करन जीना भी चुनाव हार गए। ये हार महेश जीना के लिए भी चेतावनी मानी जा रही है कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता का मूड बदल भी सकता है।
विधायक सरिता आर्या के बेटे को कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ने हराया
नैनीताल जिले में भवालीगांव सीट पर बीजेपी विधायक सरिता आर्या के बेटे को कांग्रेस समर्थित यशपाल आर्या ने 1200 वोटों से हरा दिया। दिलचस्प बात यह है कि सरिता आर्या खुद कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई थीं और विधायक बनीं, लेकिन बेटे को जीत नहीं दिला सकीं।
भाजपा नेता और उनकी पत्नी दोनों चुनाव हारे
अल्मोड़ा जिले में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार राम नौगांव सीट से चुनाव हार गए। इतना ही नहीं, उनकी पत्नी पूजा देवी भी डूंगरलेख सीट से चुनाव हार गईं। दोनों ही तीसरे स्थान पर रहे, जो पार्टी के लिए भी निराशाजनक परिणाम है।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी की पत्नी को भी हार
चमोली जिले के रानों वार्ड से मैदान में उतरीं राजेंद्र भंडारी की पत्नी रजनी भंडारी को भी हार का सामना करना पड़ा। रजनी निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष थीं, लेकिन जनता ने उन्हें भी नकार दिया।
नैनीताल में छवि बोरा कांडपाल ने तोड़ी बीजेपी की उम्मीदें
नैनीताल में जिला पंचायत सदस्य पद की रामड़ी आनसिंह सीट पर बीजेपी प्रत्याशी और निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष बेला तोलिया को निर्दलीय प्रत्याशी छवि बोरा कांडपाल ने हरा दिया। ये हार बीजेपी के लिए नाक का सवाल बन चुकी थी, लेकिन अंत में जीत छवि बोरा कांडपाल के नाम रही।
इन नतीजों से साफ़ है कि इस बार जनता ने पुराने समीकरण तोड़कर नए संदेश दिए हैं कि पंचायत चुनाव हो या विधानसभा, सिर्फ नाम और रसूख से नहीं…काम और छवि से ही भरोसा मिलेगा!
Dehradun
राज्यपाल गुरमीत सिंह को बहनों ने बांधी राखी, रक्षाबंधन पर दी दीर्घायु की शुभकामनाएं

देहरादून – रक्षाबंधन के पावन पर्व पर आज राजभवन में प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) को रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं दीं। इस अवसर पर राज्यपाल ने सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए रक्षाबंधन को प्रेम, विश्वास और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक बताया।
इसी क्रम में एसओएस चिल्ड्रन विलेज भीमताल, सेपियंस स्कूल विकासनगर तथा हिंदुस्तान स्काउट्स एवं गाइड की छात्राओं ने भी राज्यपाल को राखी बांधकर शुभकामनाएं प्रेषित की। राज्यपाल ने छात्राओं के उज्जवल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे त्यौहार हमें अपने संबंधों की पवित्रता और समाज में एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी निभाने की प्रेरणा देते हैं। राज्यपाल ने कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते, अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक है, जो पारिवारिक बंधनों को और मजबूत करता है तथा समाज में प्रेम, सौहार्द और आपसी भाईचारे की भावना को गहरा बनाता है। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती गुरमीत कौर, वित्त नियंत्रक श्री राज्यपाल डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।
Dehradun
थराली की पूर्व विधायक मुन्नी देवी शाह का निधन, कर्णप्रयाग संगम तट पर आज होगा अंतिम संस्कार

देहरादून: थराली की राजनीति में अपनी मजबूत पहचान बनाने वाली पूर्व विधायक और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुन्नी देवी शाह का आज निधन हो गया। वह पिछले तीन महीनों से गंभीर रूप से बीमार थीं। पहले दिल्ली और फिर देहरादून के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, जहां आज उन्होंने अंतिम सांस ली।
मुन्नी देवी शाह के निधन की खबर से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग उन्हें एक सशक्त और जनसेवी नेता के रूप में याद कर रहे हैं। उनका अंतिम संस्कार आज कर्णप्रयाग संगम तट पर किया जाएगा, जहां क्षेत्र के लोग उन्हें अंतिम विदाई देंगे।
Dehradun
राज्यपाल गुरमीत सिंह की आत्मीय मुलाकात, घायल जवानों को मिला हौंसला और स्नेह

Uttarakhand Governor meets brave soldiers injured in the Dharali disaster.
देहरादून, राजभवन: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को देहरादून स्थित मिलिट्री हॉस्पिटल का दौरा किया और हाल ही में उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में आई प्राकृतिक आपदा में घायल हुए जवानों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।
राज्यपाल ने अस्पताल में भर्ती जवानों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके साहस, दृढ़ता और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की। उन्होंने जवानों से आपदा के दौरान उनके अनुभव भी सुने और उनके अदम्य मनोबल और सेवाभाव की प्रशंसा की।
राज्यपाल ने जवानों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए उपस्थित चिकित्सकों से विस्तृत जानकारी ली और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि घायल सैनिकों को हर संभव उपचार सुविधा और देखभाल उपलब्ध कराई जाए।
इस अवसर पर जीओसी सब एरिया मेजर जनरल एम.पी.एस. गिल सहित सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews5 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Breakingnews5 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews2 years ago
बरातियों से भरी मैक्स सड़क से 70 मीटर नीचे खेतों जा गिरी, 2 की मौत 10 घायल।