big news
Uttarakhand Weather Update इन जिलों में होगी बर्फ़बारी

Uttarakhand Weather Update
उत्तराखंड में इन दिनों सूखी ठण्ड कहर का कहर जारी है। जिससे सर्दी, खांसी, जुखाम, बुखार जैसी कई बीमारियां लोगों को परेशान कर रही हैं। नवंबर का पूरा महीना बिना बारिश के बीत गया। ऐसे में मौसम विभाग ने अब पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि उत्तराखंड में मौसम का मिजाज जल्द बदलेगा। बदलते मौसम में बारिश के साथ-साथ बर्फ़बारी होने की भी संभावनाएं हैं।
इन जिलों में होगी बर्फ़बारी, उत्तराखंड में जल्द बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि उत्तराखंड के तीन जिलों में बर्फ़बारी होने की संभावनाएं है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार सीमांत उत्तरकाशी और चमोली जिलों में बारिश और बर्फबारी होगी। जबकि कुमाऊं मंडल में पिथौरागढ़ जिले में बारिश और बर्फबारी की भारी संभावनाएं हैं।
Uttarakhand Weather Update : शुक्रवार 5 दिसंबर से बदलेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग ने अपने जारी पूर्वानुमान में बताया है कि, शुक्रवार पांच दिसंबर से इन जिलों के 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले स्थानों में बर्फ़बारी होगी। जबकि निचले इलाकों में हल्की बारिश की संभावनाएं जताई हैं। जबकि प्रदेश के अन्य 10 जिलों में मौसम शुष्क रहेगा।
7 और 8 दिसंबर को भी बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान
साथ ही पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार 6 दिसंबर को प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। उसके बाद रविवार 7 दिसंबर और सोमवार 8 दिसंबर को फिर से तापमान में गिरावट के साथ उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी होगी। उसके बाद मंगलवार यानी 9 दिसंबर को फिर से मौसम शुष्क रहेगा। लेकिन बारिश और बर्फ़बारी के साथ ही तापमान में भारी गिरावट के आसार हैं।
आने वाले दिनों में गिरेगा न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले 1 से 2 दिन में न्यूनतम तापमान में 1 से 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखने को मिलेगी। इसके साथ ही राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों की घाटियों में कहीं-कहीं हल्का और मध्यम कोहरा छाने आशंका भी जताई गई है।
निष्कर्ष
आने वाले दिनों में उत्तराखंड का मौसम तेजी से बदलने वाला है। Uttarakhand Weather Update के अनुसार 5 दिसंबर से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिलेगी। साथ ही तापमान में गिरावट और कोहरे की स्थिति लोगों के लिए चुनौतियाँ बढ़ा सकती है। इसलिए मौसम विभाग की सलाह का पालन करते हुए सावधानी बरतना बेहद जरूरी है। बदलते मौसम के साथ तैयारी और सतर्कता ही सुरक्षित रहने का सबसे अच्छा तरीका है।
FAQ’s On Uttarakhand Weather Update
1. उत्तराखंड में मौसम कब बदलेगा ?
मौसम विभाग के अनुसार 5 दिसंबर से उत्तराखंड में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा, जिसमें कई जिलों में बारिश और बर्फबारी की संभावना है।
2. उत्तराखंड के किन जिलों में बर्फबारी होगी?
उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में बर्फबारी की प्रबल संभावना है, खासकर ऊंचाई वाले इलाकों में।
3. उत्तराखंड में बर्फबारी किस ऊंचाई पर हो सकती है?
5 दिसंबर से 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी का अनुमान है।
4. 7 और 8 दिसंबर को उत्तराखंड का मौसम कैसा रहेगा?
7 और 8 दिसंबर को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है, जिससे तापमान और गिर सकता है।
5. क्या उत्तराखंड में तापमान और गिरने वाला है?
हाँ, अगले 1–2 दिनों में न्यूनतम तापमान 1–2°C तक गिर सकता है, जिससे ठंड बढ़ेगी।
big news
धामी कैबिनेट की बैठक हुई समाप्त, उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी

Dhami Cabinet Decisions : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई बैठक समाप्त हो गई है। बैठक में कुल 18 प्रस्ताव आए। जिसमें उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी मिली।
Table of Contents
धामी कैबिनेट की अहम बैठक हुई समाप्त
गुरुवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में कुल 18 प्रस्तावों पर चर्चा की गई, जिनमें से कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दे दी गई। इनमें उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 भी शामिल है। बैठक के बाद सचिव मुख्यमंत्री शैलेश बगोली ने कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी।
उत्तराखंड मोटरयान संशोधन नियमावली 2026 सहित कई प्रस्तावों को मंजूरी
नए नियमों के तहत अब प्रवर्तन अधिकारी वर्दी में नजर आएंगे। इसके अलावा शहरी विकास से जुड़े कार्यों, खासकर कुंभ मेले की तैयारियों के लिए स्वीकृति प्रक्रिया को सरल बनाया गया है।
नई व्यवस्था के अनुसार, मेला अधिकारी को 1 करोड़ रुपये तक के कार्यों की मंजूरी का अधिकार होगा, मंडलायुक्त 5 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं को स्वीकृति दे सकेंगे, जबकि इससे अधिक राशि के प्रस्ताव शासन स्तर पर मंजूर किए जाएंगे।

धामी कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये बड़े फैसले
- 1. उत्तराखंड कैबिनेट ने अधीनस्थ वन सेवा नियमावली 2016 में संशोधन को मंजूरी दी।
- 2. वन दरोगा की आयु सीमा 21 से 35 वर्ष निर्धारित की गई। वन आरक्षी की आयु सीमा 18 से बढ़ाकर 25 वर्ष कर दी गई।
- 3. जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को अब सदस्य के रूप में शामिल किया जाएगा।
- 4. उत्तराखंड अल्पसंख्यक अधिनियम 2025 के तहत मदरसों की मान्यता प्रक्रिया में बदलाव किया गया।
- 5. कक्षा 1 से 8 तक चल रहे 452 मदरसों को अब जिला स्तर से मान्यता मिलेगी। केवल कक्षा 9 से 12 तक के मदरसों (करीब 52) को उत्तराखंड बोर्ड से मान्यता लेनी होगी। इस संबंध में अध्यादेश लाया जाएगा
- 6. 50 हजार से अधिक छात्र 8वीं तक मदरसों में पढ़ रहे हैं। कार्मिक विभाग में निर्णय: प्रतीक्षा सूची (वेटिंग लिस्ट) अब अधिकतम एक वर्ष तक ही मान्य होगी। यदि एक वर्ष के भीतर नियुक्ति मिलती है, तो प्रतीक्षा सूची वैध मानी जाएगी।
- 7. सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुरूप विशेष शिक्षा शिक्षकों की अर्हता तय करते हुए विशेष शिक्षक शिक्षा नियमावली को मंजूरी दी गई। शैक्षिक संवर्ग नियमावली को स्वीकृति: सहायक अध्यापकों के 62 पदों के लिए पहली बार सेवा नियम तय किए गए।
big news
हरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक में हंगामा, मंत्री के पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने टेबल पर रखी बुकलेट फेंकी…

Uttarakhand Politics : हरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक में आज जोरदार हंगामा देखने को मिला। मंत्री सतपाल महाराज के बैठक में पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने हंगामा और नारेबाजी शुरू कर दी।
Table of Contents
हरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक में हंगामा
हरिद्वार में जिला योजना समिति की बैठक उस वक्त तीखे टकराव में बदल गई जब बैठक की शुरुआत होते ही कांग्रेस और बसपा के विधायकों ने विरोध का मोर्चा खोल दिया। कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज के सभागार में पहुंचते ही विपक्षी विधायकों ने टेबल पर रखी बुकलेट उठाकर फेंक दी और जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी। पूरे परिसर में “धामी सरकार मुर्दाबाद” के नारे गूंजते रहे और माहौल कुछ देर के लिए पूरी तरह असंतुलित नजर आया।
जनप्रतिनिधियों ने बैठक की प्रक्रिया पर उठाए सवाल
कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत, रवि बहादुर, वीरेंद्र जाती, फुरकान अहमद, ममता राकेश और बसपा विधायक शहजाद अली समेत कई जनप्रतिनिधियों ने बैठक की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे जनहित से भटककर ठेकेदारों के हितों की बैठक करार दिया। विपक्ष का आरोप है कि विकास योजनाओं में पारदर्शिता नहीं है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों की राय को दरकिनार किया जा रहा है।

बसपा विधायकों ने भी खुलकर कांग्रेस का किया समर्थन
बसपा विधायकों ने भी खुलकर कांग्रेस का समर्थन करते हुए बैठक के तरीके को गलत ठहराया।हंगामे के चलते कुछ समय के लिए बैठक की कार्यवाही प्रभावित रही और प्रशासनिक अधिकारियों को स्थिति संभालने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में हालात सामान्य करने की कोशिश की गई, लेकिन विरोध थमने का नाम नहीं ले रहा था।
इस बीच कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अध्यक्षता में बैठक जारी रही, जिसमें भाजपा के विधायक और जिला पंचायत सदस्य मौजूद रहे। दूसरी ओर कांग्रेस और बसपा के विधायक जिला कलेक्टर परिसर में धरना देकर विरोध जताते रहे। पूरे घटनाक्रम ने जिला योजना बैठक की पारदर्शिता और कार्यशैली पर नए सिरे से सवाल खड़े कर दिए हैं।
विधायकों के साथ नहीं हुआ कोई पक्षपात
पूरे मामले को लेकर कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सफाई देते हुए कहा कि विधायकों के साथ कोई पक्षपात नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि बैठक सुचारू रूप से चली है, बजट भी पूरा दिया गया है। इसके बावजूद ये लोग जानबूझकर हंगामा कर रहे हैं।
big news
लालकुंआ में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत, इलाके में दहशत का माहौल

Lalkuan News : लालकुआं कोतवाली के अंतर्गत आने वाले टांडा वन रेंज क्षेत्र में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में भय और अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
Table of Contents
लालकुंआ में जंगली हाथी के हमले में दो लोगों की मौत
लालकुआं क्षेत्र के आसपास में मानव वन्य जीव संघर्ष की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है बीते दिनों भालू के हमले में मारे गये व्यक्ति के बाद आज तराई केंद्रीय वन प्रभाग के टांडा रेंज शाह पठानी खत्ते में एक जंगली हाथी ने दो लोगों कुचल दिया।
जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार, डीएफओ, एसडीओ, रेंजर, इंस्पेक्टर की टीम मौके पर पहुंच गई है।

चौकीदारी का काम करता था मृतक, एक की नहीं हो पाई पहचान
मृतकों में एक की पहचान 75 वर्षीय बांधो प्रजापति निवासी झारखंड के रूप में हुई है। जो लोगों के खेतों में चोकीदारी का कार्य करता था। वहीं दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है, हालांकि बताया जा रहा है कि वो मानसिक रूप से बीमार व्यक्ति था।
घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल
वहीं पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिए हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। वही वन विभाग ने मुआवजे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Cricket19 hours agoCSK vs MI Dream11 Team Match 44 IPL 2026: ड्रीम 11 प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
Cricket21 hours agoISL vs HYK Dream11 Team Eliminator 2 PSL 2026: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित XI
uttarakhand weather21 hours agoउत्तराखंड में बारिश लाई राहत की ठंडी बयार, आज भी बारिश और बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी
Dehradun22 hours agoतेज बारिश के बीच गुच्चूपानी में नदी के बीच फंसे 7 पर्यटक, SDRF ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Cricket17 hours agoBAN vs NZ Dream11 Team 3rd T20I 2026 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन…
Breakingnews16 hours agoदेहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Haridwar19 hours agoमेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार
Breakingnews20 hours agoबुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालु कर रहे स्नान











































