Accident
उत्तरकाशी: टोंस नदी में बही छात्रा, खेल प्रतियोगियता में भाग लेने गयी थी मोरी, तलाश जारी

उत्तरकाशी – खेल प्रतियोगियता प्रतिभाग करने आई 15 वर्षीय छात्रा टोंस नदी के तेज बहाव में बह गयी है। छात्र मोरी तहसील के राजकीय इंटर कॉलेज में अपने विद्यालय जखोल की तरफ से खेल अभियान में प्रतिभाग करने पहुंची थी।

बताया जा रहा है कि छात्र खेल के दौरान पानी पीने गयी थी इसी बीच टोंस नदी के किनारे पैर फिसलने से नदी के तेज बहाव में बह गयी है। प्रशासन की टीम सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और छात्र को ढूंढने के लिए पुलिस,एसडीआरएफ ओर प्रशासन की टीम ने सर्च अभियान शुरू कर दिया है। हालांकि अभी भी छात्रा की खोजबीन जारी रही है।
big news
Dehradun Accident : देहरादून में बड़ा एक्सीडेंट, कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रक के अंदर फंसा युवक

Dehradun Accident : देहरादून के मोहब्बेवाला में फिर बड़ा हादसा, कार और ट्रक की टक्कर
Dehradun Accident : देहरादून में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक दिन पहले ही छह गाड़ियां एक के बाद एक से टकरा गई थी। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आज फिर मोहब्बेवाला भीषम सड़क हादसा हुआ है।
Table of Contents
देहरादून में कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत
राजधानी देहरादून में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक मोहबेवाला आईएसबीटी के पास एक कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस हादसे के कारण मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे के कारण ट्रक के अंदर फंसा युवक
कार और ट्रक की टक्कर के कारण एक व्यक्ति ट्रक के अंदर फंस गया था। हादसे की जानकारी आस-पास मौजूद लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने फंसे युवक को सुरक्षित रेस्क्यू कर बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
बागपत निवासी जुनैद के रूप में हुई ट्रक में फंसे युवक की पहचान
कार में मौजूद लोगों को जिला पुलिस पहले ही अस्पताल भिजवा चुकी थी। इसके बाद एसडीआरएफ टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रक में फंसे युवक जुनैद (निवासी बागपत) को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला। घायल युवक को एंबुलेंस से अस्पताल भेजकर प्राथमिक उपचार दिलाया गया।
big news
पिथौरागढ़ के धारचूला में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में पूर्व सैनिक की मौत

Pithoragarh News : पिथौरागढ़ के धारचूला में भीषण सड़क हादसे में एक की मौत हो गई। धारचूला में कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस हादसे में पूर्व सैनिक की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
पिथौरागढ़ के धारचूला में दर्दनाक सड़क हादसा
पिथौरागढ़ के धारचूला में एक कार हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कार संख्या यूके 05-9992 बुधवार दोपहर में धारचूला से सिनियाखोला जा रही थई। लेकिन रास्ते में कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में वाहन स्वामी और चालक कमल राम जौहरी (64) पुत्र हरी राम निवासी नौगांव की मौके पर ही मौत हो गई।

कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल
हादसे में जहां कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दो लोग घायल हो गए। जिनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में सीनियाखोला निवासी नर सिंह (50) और निवासी नौगांव निवासी विजेंद्र थापा (30) घायल हो गए। जिनका अस्पताल में इलाज जारी है। दोनों की ही हालत गंभीर बताई जा रही है।
हादसे से गांव में शोक की लहर
बताया जा रहा है कि दोपहर में स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की जानकारी दी थी। जिसके बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। लेकिन अन्य दो को खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज जारी है। इस हादसे के बाद से पूरे गांव में मातम पसर गया है। पूर्व सैनिक की मौत के बाद परिजनों मेंल कोहराम मच गया है।
big news
हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर, पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर, 20 साल की युवती की मौत

Haldwani Accident : हल्द्वानी में पिकअप और स्कूटी की भिड़ंत, एक युवती की मौत, एक घायल
Haldwani Accident : नैनीताल जिले के हल्द्वानी में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड पर भाखड़ा पुल के पास एक तेज रफ्तार हल्द्वानी में पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई।
Table of Contents
हल्द्वानी में तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को मारी टक्कर
हल्द्वानी में मंगलवार देर शाम भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड पर भाखड़ा पुल के पास पिकलअप चालक की रफ्तार के कारण एक युवती को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा।
मिली जानकारी के मुताबिक भाखड़ा पुल के पास एक तेज रफ्तार पिकअप ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में स्कूटी सवार 20 वर्षीय युवती भावना रावत की ही मौत हो गई। जबकि उसकी साथी अस्पताल में भर्ती है। जिसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

चालक की लापरवाही के कारण हुआ हादसा
बताया जा रहा है कि हादसा चालक की लापरवाही के कारण हुआ है। पिकअप बेहद ही तेज रफ्तार से कालाढूंगी की ओर से आ रहा था इसी दौरान सामने से आ रही स्कूटी के बीच उसकी आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में स्कूटी सवार दोनों युवतियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।
एक युवती गंभीर रूप से घायल
आनन-फानन में आस-पास मौजूद लोग उन्हें अस्पातल ले गए। जहां डॉक्टरों ने चकलुवा निवासी भावना रावत को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसकी साथी लामाचौड़ निवासी नेहा जोशी की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
Cricket9 hours agoSRH vs CSK Dream11 Prediction Match 27 IPL 2026
Cricket9 hours agoLAH vs RAP Dream11 Prediction Match 27 PSL 2026
big news10 hours agoबड़ी खबर : उत्तराखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 26 PCS समेत आईएएस अधिकारियों के बंपर तबादले
big news7 hours agoDehradun Accident : देहरादून में बड़ा एक्सीडेंट, कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत, ट्रक के अंदर फंसा युवक
Cricket8 hours agoKKR vs RR Dream11 Prediction Match 28 Ipl 2026
uttarakhand weather9 hours agoचारधाम यात्रा की शुरुआत से ठीक पहले मौसम ने ली करवट, बारिश और तेज हवाओं का येलो अलर्ट जारी
big news3 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में यहां पति ने पत्नी को चाकू से गोद डाला, इलाज के दौरान महिला की मौत
Udham Singh Nagar8 hours agoउधम सिंह नगर में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, एक साथ कई अवैध धार्मिक संरचनाएं ध्वस्त






































