Crime
उत्तरकाशी पुलिस ने कच्ची शराब बनाने वाले तस्कर को किया गिरफ्तार, 15 लीटर कच्ची शराब भी बरामद….

उत्तरकाशी : चौकी डुण्डा पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए वीरपुर डुण्डा में मोहन सिंह पुत्र जीवन सिंह के घर पर छापेमारी की। यह छापेमारी प्रभारी चौकी डुण्डा उ0नि0 प्रकाश राणा के नेतृत्व में की गई, जिसमें आरोपी मोहन सिंह को कच्ची शराब की कसीदगी करते हुए गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने मौके से 15 लीटर कच्ची शराब और शराब बनाने के उपकरण बरामद किए, जिसमें भट्टी भी शामिल थी। आरोपी मोहन सिंह के खिलाफ चौकी डुण्डा पर आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
चौकी प्रभारी प्रकाश राणा ने बताया कि यह कार्रवाई आबकारी अधिनियम के तहत की गई है, और पुलिस ने कच्ची शराब के खिलाफ अपनी मुहिम को तेज कर दिया है। इस गिरफ्तारी से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को रोकने में मदद मिलेगी।
Dehradun
DEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार

धर्मावाला में हुड़दंग, SUV से लोगों को कुचलने की कोशिश
DEHRADUN NEWS: देहरादून के विकासनगर क्षेत्र के धर्मावाला चौक से गुंडागर्दी की बेहद खौफनाक तस्वीर सामने आई है, जहाँ एक कार सवार ने सरेआम लोगों को कुचलने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि बीती रात कुछ शरारती तत्वों ने इलाके में जमकर उपद्रव किया और एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते हुए उसकी गाड़ी को भी नुकसान पहुँचाया।
मुख्य बिंदु
धर्मावाला चौक पर मारपीट की सूचना
दरअसल, पूरी घटना रविवार देर रात की है, जब पुलिस को विकासनगर के धर्मावाला चौक पर कुछ शरारती तत्वों द्वारा मारपीट और हुड़दंग की सूचना मिली। सूचना मिलते ही थाना सहसपुर की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि कुछ लोग एक युवक के साथ मारपीट कर रहे थे। तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस ने चारों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें_ बेटी पैदा होने से नाराज हुआ पिता, 15 दिन की नवजात बच्ची को जहर देकर उतारा मौत के घाट
पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज
पीड़ित रविंद्र सिंह (निवासी शाहपुर कल्याणपुर, धर्मावाला) की तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी और वाहन को क्षतिग्रस्त करने का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही आरोप है कि आरोपी अपने वाहन को खतरनाक तरीके से चलाकर आमजन की जान को खतरे में डाल रहे थे।

BNS की गंभीर धाराओं में दर्ज मामला
थाना सहसपुर में मु०अ०सं० 59/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। घटना में इस्तेमाल की गई SUV (UP37L 7421) को पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत सीज कर दिया है।
ये भी पढ़ें_ Dehradun: STF और पुलिस की बड़ी कार्रवाई, कुख्यात सुनील राठी गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी
- इकराम (36 वर्ष), निवासी धर्मावाला
- विशाल गोयल (32 वर्ष), निवासी शाहपुर धर्मावाला
- शाहरुख (26 वर्ष), निवासी प्रतीतपुर
- अरशद (26 वर्ष), निवासी प्रतीतपुर
Dehradun
देहरादून के चूना भट्टा में महिला का शव मिलने से सनसनी, शरीर पर मिले चोट के निशान

चूना भट्टा में महिला की संदिग्ध मौत, शरीर पर चोट के निशान मिले
Dehradun News: देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर समाने आया रही है. जहाँ पर चूना भट्टा क्षेत्र में एक महिला का शव मिलने से सनसनी मच गई है. स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी जिदक बाद पुलिस ने घटना स्थल पार पहुँच कर जांच शुरू कर दी है.
मुख्य बिंदु
देहरादून में संदिग्ध परिस्थितयों में मिला महिला का शव
जानकारी के मुताबिक, देहरादून के रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत चूना भट्टा कपास एक महिला का शव संदिग्ध अवस्था में देखा गया. जिसके बाद आस-पास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मौके पर एसपी देहात समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पहुँच गए हैं. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया.
पढ़ें ये भी _ VIKRAM SHARMA MURDER CASE: पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 6 की तलाश जारी
महिला के शरीर पर मिले चोट के निशान
प्रारंभिक जानकरी में महिला के शरीर पर चोट के निशान पाए गए हैं. पुलिस ने घटना स्थल को सीज कर शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. साथ ही पुलिस महिला की शिनाख्त के प्रयास कर रही है. महिला की उम्र लगभग 30 से 32 साल बताई जा रही है.
पढ़ें ये भी _ देहरादून के मांडूवाला में युवती की हत्या से सनसनी, जंगल से कट्टे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
मौके पर फोरेंसिक की टीम को भी बुलाया गया है. फोरेंसिक की टीम ने घटनास्थल से जरुरी साक्ष्य जुटा लिए हैं. घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है.
Breakingnews
Rudraprayag news: होटल में मिला महिला का शव, साथी लापता, हत्या की आशंका

रुद्रप्रयाग मुख्य बाजार के एक होटल में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका
Rudraprayag news: उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले के मुख्य बाजार क्षेत्र में एक होटल के कमरे में ठहरी महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया। शुरुआती जांच में पुलिस इस मामले को हत्या के एंगल से जोड़कर देख रही है, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच शुरू कर दी गई है।
मुख्य बिंदु
रुद्रप्रयाग होटल में मिला महिला का शव
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, हरियाणा से आए दो युवक और एक महिला बीती रात रुद्रप्रयाग के मुख्य बाजार स्थित एक होटल में कमरा लेकर ठहरे थे। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह दोनों युवक होटल मालिक को यह कहकर बाहर चले गए कि वो कुछ देर में लौट आएंगे। लेकिन समय बीतने के बाद भी जब दोनों युवक वापस नहीं आए, तो होटल स्वामी को शक होने लगा। होटल मालिक ने कमरे की खिड़की से अंदर झांककर देखा, जहां महिला संदिग्ध अवस्था में फर्श पर पड़ी हुई दिखाई दी।
ये भी पढ़ें_ Rudraprayag; पथरी की शिकायत लेकर हॉस्पिटल पहुंची 16 वर्षीय छात्रा बनी मां, दुष्कर्म की आशंका
पुलिस ने मौके से शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
इसके बाद होटल मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर की स्थिति का जायजा लिया। पुलिस के मुतबिक महिला उस समय मृत अवस्था में मिली। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया, ताकि मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।
ये भी पढ़ें_ Rudraprayag: रामपुर न्याल्सू गाँव में पहाड़ी से गिरी महिला, हादसे में गंवाई जान
महिला के साथ आए युवक लापता, हत्या की आशंका
उधर पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि महिला के साथ आए दोनों युवक सुबह से ही लापता हैं। इसी कारण पुलिस को मामले में हत्या की आशंका भी नजर आ रही है। फिलहाल पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुट गई है और आसपास के क्षेत्रों में उनकी संभावित मौजूदगी को लेकर भी जानकारी जुटाई जा रही है।
कोतवाली निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि
कोतवाली निरीक्षक सुरेश चंद्र बलूनी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का है, जिसमें हत्या की आशंका से भी इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
ये भी पढ़ें_ बेवफा की धमकी से टूट गया दिल: युवक ने दी जान, अर्थी पर टंगी गर्लफ्रेंड की तस्वीर…
घटना के बाद से इलाके में सनसनी
वहीं घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल बन गया। स्थानीय लोग भी इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच में जुटी हुई है और जांच पूरी होने के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक सच्चाई सामने आ पाएगी।
Cricket15 hours agoICN vs RRP Dream11 Prediction Match 11 LLC 2026 : जानें पिच रिपोर्ट और बेस्ट ड्रीम11 टीम कॉम्बिनेशन…
Uttarakhand9 hours agoबड़ी खबर: 30 मार्च को उत्तराखंड में बंद रहेंगे सभी स्कूल, शासनादेश जारी…..
big news13 hours agoसीएम पद से चूके अब स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा भी छिना, धन सिंह रावत से हटाकर सुबोध उनियाल को दिया गया चार्ज
Dehradun14 hours agoDEHRADUN NEWS: सरेआम मारपीट, कार से लोगों को कुचलने की कोशिश, 4 आरोपी गिरफ्तार
big news16 hours agoबड़ी खबर : देहरादून में डंपर चालक का शव मिलने से सनसनी, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Dehradun12 hours agoपरेड ग्राउंड में हुआ 4 साल बेमिसाल कार्यक्रम, सीएम धामी ने जनता के सामने रखी सरकार की प्रगति रिपोर्ट
Uttarakhand15 hours agoधामी सरकार के चार साल पूरे, सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा #Dhamisarkarke4saalbemisal
uttarakhand weather15 hours agoउत्तराखंड में आज तेज तूफान का अलर्ट, लोगों से सावधान रहने की अपील, 27 मार्च तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज








































