Accident
बारिश-भूस्खलन से बंद स़ड़क के बीच दो घंटे फसा वाहन, नवजात की अस्पताल पहुँचने से पहले मौत, एक पल में परिजनों की ख़ुशी बदली दुःख में।

देहरादून – सीएचसी साहिया से एक दिन के नवजात को उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजन नवजात को लेकर विकासनगर की ओर जा ररहे थे। इस दौरान कालसी – चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड में मलबा आने से वाहन फंस गया। परिजन दो घंटे तक मोटर मार्ग खुलने का इंतजार करते रहे। इस बीच नवजात ने दम तोड़ दिया।
अपने एक दिन के बच्चे को खोने से परिजन सदमे में है। उन्होंने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मृत नवजात के पिता ने अस्पताल में हंगामा भी काटा। जानकारी के अनुसार चकराता ब्लॉक के रिखाड़ गांव निवासी अंकित की पत्नी आशा देवी का सीएचसी साहिया में शुक्रवार सुबह प्रसव हुआ था।
रात को नवजात को अचानक बुखार चढ़ गया। अंकित ने नर्स को इसकी जानकारी दी। नर्स ने हायर सेंटर में दिखाने के लिए कहा। शनिवार सुबह 7.00 बजे अंकित किसी कार चालक से लिफ्ट मांगकर विकासनगर की ओर निकला। कालसी – चकराता मोटर मार्ग पर जजरेड पर मलबा आ रखा था। इस दौरान वाहन बीच रास्ते में फंस गया।
करीब दो घंटे बाद भी मलबा हटाया नहीं जा सका है। करीब नौ बजे नवजात ने दम तोड़ दिया। पिता अंकित का आरोप है कि अगर अस्पताल प्रशासन समय से उन्हें नवजात की स्वास्थ्य की स्थिति की सही जानकारी दे देता तो उसकी मौत नहीं होती है।
big news
देहरादून में डंपर ने किशोर को कुचला, गुस्साए लोगों ने शव को रोड पर रख किया प्रदर्शन

Dehradun accident : देहरादून के मालदेवता में रविवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक एक किशोर की जान चली गई। एक डंपर ने शेरकी गांव में एक किशोर को कुचल दिया। जिस से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने शव को सड़क पर ही रखकर प्रदर्शन किया।
Table of Contents
देहरादून में डंपर ने किशोर को कुचला
राजधानी देहरादून के थाना रायपुर क्षेत्र के अंतर्गत मालदेवता के पास शेरकी गांव में रविवार देर रात एक डंपर ने किशोर से कुचल दिया। इस घटना से इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। लोगों में मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और रोड जाम कर दी। घटना की जानकारी पर पुलिस और अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने के बाद यातायात सुचारू करवाया।
डंपर चालक को पुलिस ने लिया हिरासत में
पुलिस और अधिकारियों ने परिजनों को मामले में कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। रायपुर पुलिस ने देर रात डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है। जिस से पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक शेरकी गांव निवासी 17 वर्षीय शिवांशु रविवार रात अपने घर को लौट रहा था। इसी दौरान एक डंपर ने उसे टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी पर परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उन्होंने शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया। जानकारी पर रायपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझने की कोशिश कर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण नहीं माने। अधिकारियों के कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद लोगों ने शव को सड़क से हटाया और तब जाकर देर रात को जाम खुल सका।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सीओ रायपुर रीना रठौर ने बताया कि मालदेवता क्षेत्र में शेर की गांव से मालदेवता की ओर आ रहे एक डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना रायपुर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा।
घटना में पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेजों व अन्य माध्यमों से प्राप्त सूचना के आधार पर घटना कारित करने वाले डंपर के संबंध में जानकारी एकत्रित कर उक्त डम्पर को कब्जे में लेते हुए चालक को हिरासत में लिया गया है। जिसके विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Maharastra
नागपुर के बारूद कारखाने में भीषण विस्फोट, 15 की मौत, 18 घायल

महाराष्ट्र के नागपुर में बारूद फैक्ट्री में धमाका, 15 की मौत
Nagpur Blast News: महाराष्ट्र के नागपुर जिले में स्थित राउलगांव के एक विस्फोटक कारखाने में भीषण धमाका हो गया। इस दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई, जबकि 18 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल नागपुर के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
मुख्य बिंदु
नागपुर में बारूद कारखाने में धमाका
ये विस्फोट कटोल तहसील के राउलगांव स्थित SBL Energy Limited के कारखाने में हुआ, जहां खनन और औद्योगिक कार्यों में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक बनाए जाते हैं। नागपुर ग्रामीण के एसपी हर्ष पोद्दार के मुतबिक, धमाका सुबह करीब 6 से 7 बजे के बीच हुआ।
ये भी पढ़ें_ आंध्रप्रदेश: पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 21 लोगों की मौत कई की हालत गंभीर, मालिक फरार
विस्फोट के समय काम पर थे मजदूर
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, जिस यूनिट में विस्फोट हुआ वहां करीब 25 से 30 मजदूर काम कर रहे थे। विस्फोटक तैयार करने की प्रक्रिया के दौरान अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी।

ये भी पढ़ें_ srinagar blast : श्रीनगर के नौगाम पुलिस स्टेशन में बम धमाका, ब्लास्ट में 9 लोगों की मौत
Nagpur Blast News-धमाके के बाद लगी भीषण आग
धमाके के तुरंत बाद फैक्ट्री में आग लग गई और पूरे इलाके में धुआं फैल गया। राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। आशंका जताई जा रही है कि कुछ मजदूर अभी भी मलबे के अंदर फंसे हो सकते हैं।
राहत एवं बचाव दल मौके पर जुटे
स्थानीय प्रशासन, पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
ये भी पढ़ें_ Bus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
आंध्र प्रदेश पटाखा फैक्ट्री में धमाका
आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले में शनिवार 28 फरवरी को एक पटाखा फैक्ट्री में बड़े धमाके से हड़कंप मच गया। वेटलापालेम गांव में पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट में 21 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि घटना में 15 लोगों के गंभीर रुप से घायल होने की सूचना है, घायलों को एयर एम्बुलेंस की मदद से हायर सेंटर रेफ़र किया जा रहा है।
हादसे के बाद फैक्ट्री मालिक फरार
ये धमाका उस समय हुआ जब फैक्ट्री के अंदर कुछ महिला कर्मचारी विस्फोटक सामग्री तैयार करने के काम में लगी थीं। अचानक हुए तेज विस्फोट से पूरी इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। धमाका इतना शक्तिशाली था कि आसपास का इलाका भी हिल गया और कई मजदूरों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे के बाद फैक्ट्री मालिक मौके से फरार बताया जा रहा है।
Breakingnews
अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसा, कार खाई में गिरने से डेढ़ साल के बच्चे समेत तीन की मौत

Almora Accident : अल्मोड़ा में गुरूवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार खाई में जा गिरी। इस हादसे में डेढ़ साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
अल्मोड़ा में भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत
अल्मोड़ा में बसौली इलाके में दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक अल्मोड़ा-ताकुला मोटर मार्ग पर बसौली के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में डेढ़ साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो गई।
अल्मोड़ा की तरफ जा रही थी कार
बताया जा रहा है कि 26 फरवरी को कार संख्या DL 9C BH 8402 अल्मोड़ा की ओर जा रही थी। जैसे ही कार बसौली के पास पहुंची वैसे ही ड्राइवर ने अपना नियंत्रण खो दिया। कार बेकाबू होकर खाई में गिर गई। आसपास के ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

जानकारी पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कार करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में गिरी थी। जिस कारण रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान भारी दिक्कतों का सामना टीम को करना पड़ा।
हादसे में तीन की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल
कड़ी मशक्कत के बाद सभी लोगों को निकालकर ऊपर सड़क पर लाया गया। लेकिन तब तक डेढ़ साल के बच्चे समेत तीन लोगों की मौत हो चुकी थी। जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल थे। जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
Breakingnews20 hours agoबड़ी खबर : धामी कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त, 5 प्रस्तावों पर लगी मंत्रिमंडल की मुहर
National24 hours agoUPSC 2026 में AIR-1 लाने वाले ‘अनुज अग्निहोत्री’ की कहानी जानकर चौंक जाएंगे
big news21 hours agoजरूरी खबर : आठ मार्च को देहरादून में रूट रहेंगे डायवर्ट, ट्रैफिक प्लान देखकर ही निकलें घर से बाहर
Breakingnews4 hours ago🔴LIVE: Amit Shah Haridwar Visit- गृह मंत्री अमित शाह का उत्तराखंड दौरा आज, विशाल जनसभा को करेंगे संबोधित
Uttarakhand21 hours agoDehradun: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम, राज्यपाल ने महिलाओं को किया सम्मानित
Tehri Garhwal22 hours ago”टिहरी लेक फेस्टिवल’ का भव्य शुभारंभ, टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन-खेल का प्रमुख केंद्रः सीएम
Haridwar21 hours agoअमित शाह के दौरे से पहले हरिद्वार में हाई अलर्ट, मुख्यमंत्री धामी ने बैरागी कैंप पहुंचकर तैयारियों का लिया जायजा
big news4 hours agoआज एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर गृह मंत्री अमित शाह, हरिद्वार में बीजेपी नेताओं के साथ करेंगे सीक्रेट बैठक







































