Uttarakhand
उत्तरकाशी जिले में 544 मतदेय स्थलों पर मतदान कराया जायेगा संपन्न, निर्वाचन ने जिले को 13 जोन व 123 सेक्टर में बांटा।

उत्तरकाशी – लोक सभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए शुक्रवार 19 अप्रैल 2024 को प्रातः 7 बजे से सायं 5 बजे तक जिले में कुल 544 मतदेय स्थलों पर मतदान संपन्न कराया जाएगा। चुनाव को लेकर जिले को 13 जोन व 123 सेक्टर में बांटा गया है।

टिहरी गढवाल लोक सभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत पड़ने वाले उत्तरकाशी जिले में तीन विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र पुरोला, यमुनोत्री और गंगोत्री शामिल हैं। विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र पुरोला में 187 बूथ, यमुनोत्री में 178 बूथ एवं गंगोत्री में 179 बूथ हैं।
जिले के कुल 243423 समान्य मतदाता तथा 3406 सर्विस मतदाता पंजीकृत हैं।
पुरोला में 38592 पुरूष एवं 37352 महिलाओं सहित कुल 75944 सामान्य मतदाता तथा 781 सर्विस मतदाता पंजीकृत हैं।
यमुनोत्री में 40844 पुरूष एवं 38736 महिला एवं 01 थर्ड जेंडर सहित कुल 79581 सामान्य मतदाता तथा 1168 सर्विस मतदाता पंजीकृत हैं।
गंगोत्री में 44663 पुरूष एवं 42334 महिलाओं एवं 01 थर्ड जेंडर सहित कुल 86898 सामान्य मतदाता तथा 1457 सर्विस मतदाता पंजीकृत हैं।

जिले में 18 से 19 वर्ष आयु के 6464 (3574 पुरूष एवं 2889 महिला) नये मतदाता भी इस बार अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।
जिले में 85 वर्ष से अधिक आयु के 1615 मतदाता पंजीकृत हैं।
जिले में दिव्यांग श्रेणी में 3807 मतदाता पंजीकृत हैं।
जिले की गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र में स्थित गंगोत्री धाम का मतदान केन्द्र सर्वाधिक ऊंचाई (लगभग 3200 मीटर) वाला मतदान केन्द्र है और इस मतदान केन्द्र मे कुल 84 मतदाता हैं।
जिले की गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र के रा. महा.विद्यालय उत्तरकाशी कक्ष संख्या-1 में स्थापित मतदान केन्द्र को दिव्यांग प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाया गया है।

प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक-एक महिला प्रबंधित मतदान केन्द्र बनाया गया है। पुरोला में रा. उच्च प्राथमिक विद्यालय भवन तुनाल्का, यमुनोत्री में रा. महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ एवं गंगोत्री में कीर्ति इंटर कालेज उत्तरकाशी कक्ष सं.-9 के मतदान केन्द्र में सभी मतदानकर्मी महिलाएं हैं।
पुरोला में रा.प्रा.वि पुजेली, यमुनोत्री में रा.प्रा.वि. उलण तथा गंगोत्री में रा.स्ना. महाविद्यालय (पुरीखेत) उत्तरकाशी कक्ष संख्या-08 में स्थापित मतदान केन्द्र को यूथ बूथ बनाया गया है, इन केन्द्रों का प्रबंधन युवा मतदानकार्मिकों द्वारा संभाला जाएगा।
पुरोला में रा.क.जू.हा. स्कूल छिबाला, यमुनोत्री में रा.इ.का बड़कोट कक्ष-1 और गंगोत्री में रा. बालिका इंटर कालेज उत्तरकाशी को आदर्श बूथ बनाया गया है।

जिले की गंगोत्री विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत बगोरी गॉंव के मतदाताओं की सुविधा को देखते हुए उनका मतदान केन्द्र शीतकालीन प्रवास स्थल वीरपुर में स्थांनातरित किया गया है। इस बार के लोक सभा चुनाव में रा.प्रा.वि. बगोरी मतदान केन्द्र के मतदाता रा.प्रा.वि. वीरपुर (डुंडा) में निर्धारित मतदान केन्द्र में वोट दे सकेंगे।
जिले में 596 मतदान टीमें गठित की गई हैं। 544 टीमों को पोलिंग बूथों पर तैनात करने के साथ ही 52 मतदान टीमों को रिजर्व में रखा गया है। प्रत्येक टीम में पीठासीन अधिकारी सहित कुल चार मतदान कर्मी हैं। आरक्षित कार्मिकों सहित कुल 2384 कार्मिकों की मतदान हेतु ड्यूटी लगाई गई है।
विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र पुरोला के 187 बूथों, यमुनोत्री के 178 एवं गंगोत्री के 179 बूथों पर मतदान टोलियां की तैनाती करने के साथ ही पुरोला हेतु 18, यमुनोत्री में 17 तथा गंगोत्री में 17 मतदान टोलियों को आरक्षित रखा गया है।
संवेदनशील, दूरस्थ व शैडो एरिया के 71 बूथों पर मतदान की निगरानी हेतु माईक्रो आब्जर्वर्स की तैनाती की गई है। पुरोला में 40 यमुनोत्री में 13 एवं गंगोत्री में 18 माईक्रो आब्जवर्स तैनात किए गए हैं।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए केन्द्रीय सुरक्षा बलों व आईआरबी की तीन कंपनियों के अलावा उत्तराखंड पुलिस, फायर सर्विस, वन विभाग, होमगार्ड्स, पीआरडी के लगभग दो हजार जवानों को तैनात किया गया है। दिल्ली होमगार्ड्स के सात सौ जवान भी जिले में चुनाव ड्यूटी के लिए तैनात किए गए हैं।

मतदान पार्टियों, पुलिस तथा क्षेत्र में तैनात अधिकारियों के लिए 974 वाहन अधिग्रहीत किए गए है। सरकारी वाहनों सहित चुनाव में एक हजार से अधिक वाहन प्रयुक्त किए जा रहे हैं।
Dehradun
उत्तराखंड के गुड गर्वनेंस मॉडल को केंद्र सरकार ने सराहा, 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत

Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में शहरी विकास और आवास विभाग के स्तर से लागू किए गए विभिन्न सुधारों के लिए केंद्र सरकार ने उत्तराखंड को 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके लिए केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।
Table of Contents
केंद्र ने जारी किए 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
केंद्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्रालय ने राज्यों को शहरी विकास और आवास विभाग से संबंधित विभिन्न नीतिगत सुधारों को लागू करने को कहा था। इन सुधारों को लागू करने के क्रम में मंत्रालय ने उत्तराखंड को स्पेशल असिस्टेंस टू स्टेट्स फॉर कैपिटल इनवेस्टमेंट 2025-26 के क्रम में कुल 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है।
इसमें शहरी विकास विभाग को जीआईएस आधारित यूटिलिटी मैपिंग (सीवर, पेयजल, ड्रैनेज कार्य) के लिए 03 करोड़, सरकारी जमीनों और भवनों की मैपिंग के लिए 6.5 करोड़ और निकायों के स्तर पर आय के स्रोत बढ़ाने के लिए 10 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि जारी की गई है।
उत्तराखंड के गुड गर्वनेंस मॉडल को केंद्र सरकार ने सराहा
मंत्रालय ने सबसे अधिक प्रोत्साहन राशि आवास विभाग के अधीन लागू किए गए सुधारों के लिए स्वीकृत की है। अरबन लैंड एंड प्लानिंग रिफार्म के तहत उत्तराखंड आवास विभाग ने टाउन प्लानिंग स्कीम और लैंड पूलिंग स्कीम के नियम लागू किये थे। जिसके लिए मंत्रालय ने 100 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की है। इसी तरह पुराने शहरी क्षेत्रों के पुनरुद्धार कार्यक्रम के लिए 140 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं।
उत्तराखंड देश के अग्रणी राज्यों में शामिल
बिल्डिंग बायलॉज में ग्रीन बिल्डिंग के मानक लागू करने के लिए पांच करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि स्वीकृत की है। सचिव आवास डॉ आर राजेश कुमार ने कहा कि आवास विभाग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में, उत्तराखंड के प्रत्येक नागरिक को किफायती आवास उपलब्ध कराने के साथ ही उत्तराखंड को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ काम कर रहा है।
Breakingnews
पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बलुवाकोट में स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत

Pithoragarh Accident : पिथौरागढ़ में बलुवाकोट क्षेत्र में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। नया बस्ती बलुवाकोट क्षेत्र में एक स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
Table of Contents
पिथौरागढ़ बलुवाकोट में दर्दनाक सड़क हादसा
पिथौरागढ़ जिले के बलुवाकोट क्षेत्र में आज शुक्रवार को नया बस्ती बलुवाकोट क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार से आ रही स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों को भारी नुकसान पहुंचा है। जबकि हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।
स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत
अब तक मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट डिजायर (UK04 AE 0164) हल्द्वानी की गाड़ी है। जिसमें केवल वाहन चालक सवार था। जबकि बोलेरो (UK18 A 1521) में तीन से चार लोग बैठे हुए थे। हादसे की सूचना मिलते ही बलुवाकोट पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से धारचूला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया।

तेज रफ्तार को माना जा रहा है हादसे की वजह
प्रथम दृष्टया दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार माना जा रहा है। हादसे के बाद सड़क पर काफी लंबा जाम लग गया था। मौके पर ASI पूरन सिंह धामी, कांस्टेबल नरेंद्र सिंह बिष्ट और चालक सुनील कुमार ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यातायात को सुचारु कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Dehradun
Dehradun: युवती को प्रॉपर्टी डीलर की दोस्ती पड़ी महंगी, ट्रेडिंग के नाम पर लाखों की ठगी का आरोप

प्रॉपर्टी डीलर के साथ दोस्ती पड़ी महंगी, लाखों रूपए की ठगी का मामला
मुख्य बिंदु
Dehradun: राजधानी देहरादून में एक प्रॉपर्टी डीलर के साथ ऑनलाइन दोस्ती महंगी साबित हुई. डेटिंग एप पर युवती से संपर्क के बाद निवेश का लालच देकर उससे करीब 76.90 लाख रुपये की साइबर ठगी कर ली गई. पीड़ित की शिकायत पर रायपुर थाने के माध्यम से साइबर क्राइम पुलिस ने केस दर्ज किया है.
Dehradun में प्रॉपर्टी डीलर ने युवती से ठगे लाखों रूपए
शिकायत के मुताबिक, 3 नवंबर 2025 को पीड़ित की पहचान डेटिंग एप पर एक युवती से हुई, जिसने अपना नाम अंकित सिंह बताया. बातचीत आगे बढ़ने पर दोनों ने व्हाट्सएप नंबर साझा किए. इसके बाद 8 दिसंबर को युवती ने खुद को कारोबारी बताते हुए फॉरेक्स ट्रेडिंग के फायदे गिनाए और निवेश के लिए प्रेरित किया.
फर्जी ट्रेडिंग एप पर इन्वेस्टिंग का दिया झांसा
इसके बाद 9 दिसंबर 2025 को एक फॉरेक्स अकाउंट बनवाया गया, जिसमें पीड़ित ने शुरुआत में 90 हजार रुपये डाले. धीरे-धीरे अधिक मुनाफे का भरोसा दिलाकर उससे लगातार रकम जमा कराई जाती रही. ट्रेडिंग प्रोफाइल पर जमा राशि और कथित लाभ दिखाई देता रहा, जिससे पीड़ित को विश्वास होता चला गया.
पीडिता से टोटल 76.90 लाख की ठगी
लेकिन, जब पीड़ित ने 22 दिसंबर को पैसे निकालने की इच्छा जताई, तो अलग-अलग शुल्क और टैक्स के नाम पर और रकम मांगी गई. 28 जनवरी 2026 को 30 प्रतिशत एडवांस टैक्स की बात कही गई. इस तरह कुल 76.90 लाख रुपये ट्रांसफर हो चुके थे. अंत में 22 लाख रुपये और मांगने पर ठगी का अहसास हुआ. एएसपी कुश मिश्रा के मुताबिक, अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर खातों की जांच की जा रही है.
Breakingnews8 hours agoबागेश्वर में फिर डोली धरती, भूकंप के झटके महसूस कर घरों से बाहर निकले लोग
Breakingnews7 hours agoBus Accident: घर में बजनी थी शहनाई, पसर गया मातम, 13 बारातियों की मौत
Cricket9 hours agoIND-A vs Namibia Dream11 Prediction: आज का बेस्ट फैंटेसी गाइड, टीम, पिच रिपोर्ट और एक्सपर्ट टिप्स (2026)
Breakingnews2 hours agoपिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बलुवाकोट में स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत
Haridwar3 hours agoहरिद्वार में 7 फरवरी को होगा मेगा सफाई अभियान, प्रशासन ने लोगों से की सहयोग की अपील
Dehradun7 hours agoपरीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में शामिल हुए CM धामी, कहा- स्कूली परीक्षा चुनौती नहीं बल्कि परिपक्व होने का एक पड़ाव
big news9 hours agoआज उत्तराखंड आएंगे यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचेंगे हरिद्वार
Cricket3 hours agoT20 World Cup 2026: 7 फ़रवरी से शरू होगा क्रिकट का महाकुंभ, 20 टीमों में छिड़ेगी खिताब की जंग…




































