Breakingnews
जी.जी.आई.सी कौलागढ़ का नाम पूर्व विधायक हरंबंस कपूर के नाम पर रखा जायेगा: सीएम धामी
देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण एवं नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास झड़ीपानी का लोकार्पण किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय छात्रावास कौलागढ़ एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय छात्रावास कोरबा के शिलान्यास के साथ शिक्षा में गुणात्मक सुधार के लिए स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस तथा स्पोकन इंग्लिश कार्यक्रम का भी शुभारंभ किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कौलागढ़ का नाम पूर्व विधायक हरबंस कपूर के नाम से किए जाने की घोषणा भी की। इस अवसर पर उन्होंने संपर्क स्मार्टशाला टी.वी. डिवाइस के माध्यम से चल रही कक्षाओं का अवलोकन किया एवं छात्राओं से संवाद भी किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक सुधार के लिए राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। समाज के गरीब एवं वंचित वर्गों के लोगों को भी शिक्षा के लिए पूरे अवसर मिले इसके लिए राज्य में जहां भी आवासीय छात्रावास बनाने की आवश्यकता होगी, इस दिशा में तेजी से प्रयास किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि देश आजादी के अमृत महोत्सव में प्रवेश कर गया है। आने वाले 25 साल भारत के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं। हमारे नौनिहाल भारत का भविष्य हैं। इनको अच्छी शिक्षा और संस्कार मिले यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके नेतृत्व में भारत द्वारा अन्तरराष्ट्रीय स्तर पर जो भी प्रस्ताव रखे जाते हैं, उन पर गम्भीरता से सुनवाई भी होती है, और फैसले भी लिये जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत 2023 में जी 20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहा है। यह देश के लिए ‘लोकल फॉर ग्लोबल’ को बढ़ावा देने का अच्छा अवसर है। भारत के प्रस्ताव पर संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अन्तरराष्ट्रीय मिलेट वर्ष भी घोषित किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के प्रस्ताव पर समर्थन मिलने पर पूर्व में संयुक्त राष्ट्र महासभा से प्रतिवर्ष 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने मंजूरी मिली थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड भी विकास पथ पर तेजी से अग्रसर है। 2025 तक उत्तराखण्ड देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में हो इस दिशा में निरन्तर प्रयास किये जा रहे हैं।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 लागू हो गई है। जिसके तहत 05 हजार बाल वाटिकाओं का संचालन पूरे राज्य में किया जा रहा है। प्रदेश में करीब 11 लाख छात्र – छात्राओं को किताबें, कपड़े, बैग, जूते, एवं अन्य सामग्री सरकार द्वारा मुफ्त उपलब्ध कराई जा रही। राज्य में 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सभी सरकारी एवं अशासकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को भी मुफ्त में किताबें देने का निर्णय सरकार द्वारा लिया गया है।

राज्य में कक्षा 01 से 08वीं कक्षा के सभी विद्यार्थियों को पहले से ही मुफ्त में किताबें दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में ‘हमारी विरासत’ पुस्तक बच्चों को पढ़ाई जायेगी। इसमें उत्तराखण्ड के महापुरूषों की जानकारी के अलावा राज्य की ऐतिहासिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि की जानकारी भी बच्चों दी जायेगी। राज्य में स्कूलों के पाठ्यक्रम में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं कृषि से सबंधित जानकारियों का समावेश किया जायेगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही एलटी अध्यापकों को नियुक्ति दी जायेगी। इन शिक्षकों को मुख्यमंत्री नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सुधार के लिए अनेक कार्य किये गये हैं। बच्चों को हिन्दी के अलावा अंग्रेजी माध्यम में भी अच्छी शिक्षा मिले इसके लिए अटल आदर्श विद्यालय खोले गये हैं। उन्होंने कहा प्रदेश के दूरस्थ गांवों में शिक्षा से संबंधित कार्यक्रम हो इसके लिए भी हमें प्रयास करने चाहिए।
Breakingnews
बड़ी खबर : चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त, हादसे में दो जवान घायल

Chamoli News : चमोली में सेना का वाहन हादसे का शिकार, दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर
Chamoli News : चमोली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का एक वाहन दुर्घटनग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो जवान घायल हो गए।
Table of Contents
चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त
चोपता सड़क मार्ग पर एक सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सेना के जवान सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर
घायल जवानों को प्रदीप रमोला और राहुल अजय पंवार ने देवदूत बनकर अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में से जवान धवल राठौर को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि धवल राठोर अग्निवीर के रूप मेंभारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरे जवान की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
Breakingnews
केदारनाथ हेली सेवा के लिए आज शाम 6 बजे से शुरू होगी टिकट बुकिंग, जानें कैसे कर सकेंगे बुक

kedarnath heli ticket : आज से शुरू होंगे केदारनाथ हेली सेवा के टिकट बुक, जानें कैसे कर सकते हैं बुकिंग
kedarnath heli ticket : केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने में कुछ ही समय बचा है। 22 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के साथ ही यात्रा का आगाज हो जाएगा। केदारनाथ हेली सेवा के लिए ((heli services to kedarnath) आज से टिकट बुकिंग शुरू होने जा रही है।
Table of Contents
केदारनाथ हेली सेवा के लिए आज से शुरू होगी टिकट बुकिंग
केदारनाथ यात्रा के लिए बुधवार यानी आज से हेली सेवा के लिए टिकटों की बुकिंग शुरू हो जाएगी। बता दें कि केदारनाथ हेली सेवा के लिए आईआरसीटीसी द्वारा ही टिकट बुक कराए जाएंगे। जिसके लिए आज शाम छह बजे पोर्टल खोल दिया जाएगा।
शाम छह बजे खोल दिया जाएगा बुकिंग पोर्टल
केदारनाथ हेली टिकटों की बुकिंग के लिए 6 बजे पोर्टल खुलेगा। जिसके बाद पहले चरण के लिए यानी 22 अप्रैल से 15 जून तक के लिए टिकट बुक किए जा सकेंगे। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ आशीष चौहान के अनुसार, केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 22 अप्रैल से शुरू की जाएगी।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से शटल सेवाएं संचालित होंगी। ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं, और 15 अप्रैल की शाम 6 बजे से बुकिंग पोर्टल आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा।
सिर्फ आईआरसीटीसी के पोर्टल से ही होगी बुकिंग
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के सीईओ ने बताया कि केदारनाथ के लिए हेली सेवा बुकिंग केवल और केवल आईआरसीटीसी द्वारा ही की जाएगी। उन्होंने तीर्थयात्रियों से अपील की है कि टिकट बुकिंग सिर्फ https://heliyatra.irctc.co.in से होगी। इसके अलावा किसी अन्य वेबसाइट से टिकट बुक नहीं किए जाएंगे।
स्टेप बाई स्टेप ऐसे करें टिकट बुक
स्टेप 1: रजिस्ट्रेशन जरूरी
टिकट बुक करने से पहले उत्तराखंड पर्यटन के आधिकारिक पोर्टल पर “चार धाम यात्रा पंजीकरण” कराना अनिवार्य है। बिना रजिस्ट्रेशन के आप आगे की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाएंगे।
स्टेप 2: लॉग इन और स्लॉट बुकिंग
रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद heliyatra.irctc.co.in वेबसाइट पर जाएं, अपना अकाउंट लॉग इन करें और अपनी सुविधा के अनुसार उपलब्ध स्लॉट चुनकर बुकिंग करें।
स्टेप 3: टिकट लिमिट का ध्यान रखें
एक यूजर आईडी से एक बार में अधिकतम 6 टिकट ही बुक किए जा सकते हैं। यदि आपको इससे अधिक टिकट चाहिए (जैसे 12), तो आपको दो बार (6-6 टिकट) अलग-अलग लॉग इन करके बुकिंग करनी होगी।
स्टेप 4: रिफंड की सुविधा
अगर किसी कारणवश आप यात्रा नहीं कर पाते हैं और टिकट रद्द करना पड़ता है, तो चिंता की बात नहीं है। कैंसिलेशन के बाद 5 से 7 दिनों के भीतर आपकी राशि आपके खाते में वापस आ जाती है।
heli services to kedarnath : FAQs
Q1. केदारनाथ हेली सेवा की टिकट बुकिंग कब शुरू होगी?
A. हेली सेवा के टिकटों की बुकिंग आज 15 अप्रैल शाम 6 बजे से शुरू हो जाएगी।
Q2. टिकट बुकिंग किस प्लेटफॉर्म पर होगी?
A. टिकट केवल IRCTC HeliYatra Portal पर ही बुक किए जा सकते हैं। किसी अन्य वेबसाइट से बुकिंग मान्य नहीं होगी।
Q3. हेली सेवा कब से शुरू होगी?
A. केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवा 22 अप्रैल से शुरू की जाएगी।
Q4. किस अवधि के लिए टिकट उपलब्ध होंगे?
A. पहले चरण में 22 अप्रैल से 15 जून तक की यात्रा के लिए टिकट बुक किए जा सकेंगे।
Q5. हेली सेवा किन-किन स्थानों से मिलेगी?
A. गुप्तकाशी, सिरसी और फाटा हेलिपैड से शटल सेवाएं संचालित होंगी।
Q6. टिकट बुक करने से पहले क्या जरूरी है?
A. सबसे पहले उत्तराखंड पर्यटन पोर्टल पर “चार धाम यात्रा पंजीकरण” करना अनिवार्य है।
Q7. एक यूजर कितने टिकट बुक कर सकता है?
A. एक यूजर आईडी से एक बार में अधिकतम 6 टिकट ही बुक किए जा सकते हैं।
Q8. अगर मुझे 6 से ज्यादा टिकट चाहिए तो क्या करें?
A. आपको दो या उससे अधिक बार लॉग इन करके (हर बार 6 टिकट) अलग-अलग बुकिंग करनी होगी।
Q9. टिकट कैंसिल करने पर रिफंड मिलेगा?
A. हां, टिकट रद्द करने पर 5 से 7 दिनों के भीतर राशि आपके खाते में वापस कर दी जाएगी।
Q10. क्या ऑफलाइन या एजेंट के जरिए बुकिंग संभव है?
A. नहीं, बुकिंग केवल आधिकारिक IRCTC पोर्टल के माध्यम से ही की जाएगी।
Breakingnews
12 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर हुआ पीएम मोदी का स्वागत, एक झलक पाने के लिए लोग दिखे बेताब, देखें तस्वीरें

PM Modi Dehradun Visit today : पीएम मोदी आज अपने एक दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर हैं। देहरादून में पीएम मोदी के स्वागत में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। जनता ने 12 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर पीएम मोदी का स्वाग किया।
Table of Contents
12 किमी लंबी मानव श्रृंखला बनाकर हुआ पीएम मोदी का स्वागत
देहरादून में 12 किलोमीटर लंबी मानव श्रृंखला बनाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंडवासियों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। पीएम मोदी ने भी हाथ हिलाकर जनता का अभिवादन स्वीकार किया।

एक झलक पाने के लिए लोग दिखे बेताब
पीएम मोदी के स्वागत में हजारों की संख्या में जनसैलाब उमड़ा। पीएम मोदी की दीवानगी में उत्तराखंड ‘नमोमय’ हुआ। पीएम मोदी की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। पीएम के रोड शो को देखने के लिए पूरे रास्ते में लोग खड़े दिख।

दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेस वे की विशेषताएं
बता दें कि आज पीएम मोदी प्रदेश को दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेस वे की सौगात देने जा रहे हैं। कुछ ही देर में पीएम इसका लोकापर्ण करेंगे। तो आपको बता दें कि दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेस वे की विशेषताएं क्या-क्या हैं ?
- दिल्ली – देहरादून एक्सप्रेस वे की विशेषताएं
- शामिल राज्य – दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड
- कुल लंबाई – 213 किलोमीटर
- लागत – 11,963 करोड़
- 12 किलोमीटर लंबा एशिया का सबसे लंबा वाइल्ड लाफ कॉरिडोर
- 200 मीटर लंबे 2 एलिफिटेंट अंडरपास, 6 एनिमल पास
- 370 मीटर लंबी सुरंग डाटकाली के पास
- 6 लेन का एक्सेस कंट्रोल्ड कॉरिडोर
- 2 आरओबी, 10 पुल, 7 इंटरचार्ज
- 2.5 घंटे में होगा दिल्ली का सफर
- 20 किलोमीटर वन क्षेत्र शामिल है एक्सप्रेस वे प्रोजेक्ट में
- 19 प्रतिशत ईंधन की बचत होने का अनुमान
- 1.95 लाख पेड़ लगाए गए हैं प्रतिपूरक वृक्षारोपण कार्य के लिए
- 33,840 पेड़ों का कटान बचा आधुनिक तकनीकी के प्रयोग से
Cricket23 hours agoMI vs PBKS Dream11 Prediction Match 24 IPL 2026
Cricket22 hours agoKAR vs ISL Dream11 Prediction Match 25 PSL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग XI और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
Nainital23 hours agoनैनीताल के भीमताल में मिनी ट्रक में गाय ले जाने को लेकर बवाल, पुलिस ने 3 युवकों को लिया हिरासत में
big news23 hours agoपिथौरागढ़ के धारचूला में दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार, हादसे में पूर्व सैनिक की मौत
big news18 hours agoJaspur News : आपस में भिड़े पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक, जमकर हुई धक्का-मुक्की, वीडियो वायरल
Breakingnews16 hours agoबड़ी खबर : चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त, हादसे में दो जवान घायल
big news20 hours agoमहिलाएं लकड़ी लेने जंगल जाती हैं इसलिए गुलदार खा जाता है, वन मंत्री के बयान को कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
big news21 hours agoदेहरादून में फिर पकड़ी गई अवैध रूप से रह रही बांग्लादेशी महिला, फर्जी आधार कार्ड भी बरामद






































