Breakingnews
भारत सरकार की अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण संसदीय समिति ने मसूरी के बांसा गाड़ का किया निरीक्षण, केन्द्र सरकार की योजनाओं का लिया जायजा।
देहरादून/मसूरी – भारत सरकार की 30 सदस्यीय अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण संसदीय समिति ने कमेटी के अध्यक्ष डॉ. किरीत प्रेमजी भाई सोलंकी के नेतृत्व में संसदीय समिति के सदस्यों ने उत्तराखंड कृषि एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी के साथ स्मार्ट विलेज ग्राम क्यारकुली भट्टा के अनुसूचित जाति बहुमूल्य गांव बांसा गाड का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान संसदीय कमेटी द्वारा अनुसूचित गांव में केन्द्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी ली वह गांव में स्वास्थ्य शिक्षा सड़क के बारे में भी अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली।

अनुसूचित जाति और जनजाति कल्याण संसदीय समिति ने कमेटी के अध्यक्ष डॉ. किरीत प्रेमजी भाई सोलंकी ने कहा कि इस समिति में बीस लोक सभा व दस राज्य सभा के सांसद हैं और इस संसदीय समिति को मिनी संसद भी कहते है। उन्होने कहा कि संसदीय समिति का उत्तराखंड का दौरा मसूरी के स्मार्ट विलेज क्यारकुली भट्टा ग्राम से शुरू हुआ है। उन्होंने कहा कि संसदीय समिति का साल में दो बार अभ्यास दौरा किया जाता है। जिसके तहत वह देश के विभिन्न राज्यों के अनुसूचित जाति और जनजाति के बहुमूल्य गांव में जाकर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याण योजनाओं के बारे में जानकारी लेते हैं। वह लोगों की समस्याओं को सुनते है जिसके तहत वह उत्तराखंड के मसूरी क्षेत्र के क्यारकुली भट्टा ग्राम के बांसागाड गाव पहुचे। जहाँ पर समिति के सदस्यों द्वारा ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं और केन्द्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और जनजाति के लिये चलाई जा रही योजना और उनके लाभ के बारे में जानकारी ली गई। जिसको लेकर समिति द्वारा रिपोर्ट तेयार कर केंद्र सरकार को सुझाव के साथ देगी। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा उत्तराखंड के मुख्य सचिव और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक का सरकार द्वारा अनुसुचित जाति और जनजाति के लोगो के लिये चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जनकारी लेकर उनके कई निर्देश दिये गए है।
उन्होंने कहा कि पार्लियामेंट्री कमिटी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिशा-निर्देशों पर संचालित की जाती है और जो लोग हास्य और पिछली पंक्ति में बैठे हुए लोगों जिसमें ज्यादातर अनुसूचित जाति और जनजाति के लोग हैं उनके कल्याण के लिए भारत सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार उपेक्षित और शोषित लोगों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिये पिछले 8 सालों से काम कर रही हैं। जिसके तहत भारत सरकार द्वारा करोड़ों की संख्या में गांव गांव में शौचालय का निर्माण किया गया है, 36 हजार करोड़ जनधन के खाते खोले गए हैं वह डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के माध्यम से लोगों के खातों में पैसे डालने का काम किया गया है, उज्जवला योजना के माध्यम से हर घर ग्रीन एनर्जी के माध्यम से सिलेंडर उपलब्ध कराये गए है। आयुष्मान भारत योजना के तहत प्रत्येक व्यक्ति को 5 लाख रूप्ये का मृफत स्वास्थ्य लाभ दिया जा रहा है जिसके तहत देश की आधि आबादी को समावेश किया है। उन्होने कहा कि नरेंद्र मोदी ने गरीब और दबे कुचले लोगों के साथ अन्य वर्गो के लोगो के लिए लगातार काम कर रहे है और आज पूरे विश्व में भारत की एक अलग पहचान बनी है उन्होंने कहा कि आजादी का महोत्सव चल रहा है और आने वाले 25 सालों में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कर ऐसा भारत का निर्माण करें जो विकसित हो और अन्य देशों अमेरिका यूरोप से कई गुना ज्यादा विकसित हो। उन्होंने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन और देश की जनता के सहयोग से भारत बदल रहा है और मोदी के 8 साल के कार्यकाल का बेमिसाल और कमाल का रहा है।
उत्तराखंड के अल्मोड़ा से सांसद और संसदीय समिति के सदस्य अजय टम्टा ने कहा कि उत्तराखंड में केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन किया जा रहा है जिससे वह काफी खुश है और योजनाओं का लाभ गरीब वंचित असहाय लोगों को लगातार मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पार्लियामेंट कमेटी के द्वारा मसूरी के अनुसूचित जाति और जनजाति है गांव में आकर गांव का निरीक्षण किया है यह अच्छे संकेत है। उन्होंने कहा कि कमेटी की रिपोर्ट केन्द्र सरकार को जाती है वह उसके गरीब असाय लोगों को स्वावलंबी और आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जाने को लेकर सुझाव दिये जाते है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में अनुसूचित जाति और जनजाति शिल्पकार है और उनको किस तरह से आर्थिक रूप से मजबूत बनाया जा सकता है इसको लेकर भी केन्द्र और राज्य सरकार लगातार काम कर रही है।
उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। मंत्री ने कहा कि कमेटी की विजिट के बाद निश्चित रूप से इस कमेटी का लाभ उत्तराखंड की जनता को तो मिलेगा ही, लेकिन विशेष कर मसूरी की जनता को इसका लाभ मिलेगा ऐसा मेरा भरोसा है। उन्होंने बासागाड़ की आँगनबाड़ी एवं प्राथमिक विद्यालय का भी निरीक्षण किया।
Breakingnews
देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Dehradun News : राजधानी देहरादून से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव से कथित धर्मातरण का मामला सामने आया है। मामले में तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Table of Contents
देहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने
देहरादून के बसंत विहार क्षेत्र के कांवली गांव से कथित धर्मांतरण और लालच देने का मामला सामने आया है। इस संबंध में वीर सावरकर संगठन के अध्यक्ष की शिकायत पर बसंत विहार थाना पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ उत्तराखंड धर्मांतरण कानून के तहत केस दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।
घर-घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि दोनों महिलाएं घर-घर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित कर रही थीं और इसके लिए उन्हें विभिन्न प्रकार के प्रलोभन भी दिए जा रहे थे। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक बसंत विहार थाना क्षेत्र के कांवली गांव महिलाएं लोगों को धर्मांतरण के लिए उकसा रहीं थी। वो घर-घर जाकर हिंदू महिलाओं को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दें रहीं थी।
वीर सावरकर संगठन के लोगों ने बुलाई पुलिस
सूचना मिलने पर वीर सावरकर संगठन के कुछ सदस्य मौके पर पहुंचे और 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। इस दौरान दोनों महिलाएं वहां से निकलने लगीं, जिसके बाद संगठन के लोगों ने उनका पीछा किया और वीडियो भी बनाया। पुलिस की मदद से दोनों को रास्ते में रोककर थाने लाया गया।
संगठन के अध्यक्ष कुलदीप स्वादिया ने बसंत विहार थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि महिलाएं इंदिरा नगर क्षेत्र में घर-घर जाकर लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए प्रलोभन दे रही थीं। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
Breakingnews
बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालु कर रहे स्नान

Haridwar News : धर्मनगरी हरिद्वार में बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भक्ति और आस्था का भव्य संगम देखने को मिल रहा है। सुबह से ही श्रद्धालु हर की पौड़ी पर पहुंचकर गंगा में स्नान कर रहे हैं और पुण्य लाभ कमा रहे हैं।
Table of Contents
बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब
आज बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर हरिद्वार में आस्था का सैलाब देखने को मिल रहा है। गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिल रही है। हिंदू धर्म में इस दिन स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है, जिसके चलते दूर-दराज से बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंच रहे हैं।
आज के दिन गंगा स्नान के बाद होता तर्पण व दान
महानिर्वाणी अखाड़ा के अध्यक्ष महंत रवींद्र पुरी ने बताया कि वैशाख पूर्णिमा का महत्व इसलिए भी बढ़ जाता है क्योंकि ये महात्मा बुद्ध की जयंती के रूप में भी मनाई जाती है। उन्होंने कहा कि पूरे माह चले व्रत और धार्मिक अनुष्ठानों का आज समापन होता है और श्रद्धालु गंगा स्नान के बाद तर्पण व दान करते हैं।

गंगा स्नान से मिलती है आत्मिक शांति
वहीं एक श्रद्धालु ने अपनी भावना व्यक्त करते हुए कहा बुद्ध पूर्णिमा के दिन हरिद्वार आना हमारे लिए बेहद खास होता है। गंगा स्नान से आत्मिक शांति मिलती है और इस दिन का पुण्य अलग ही महत्व रखता है। यहां का वातावरण मन को सुकून देता है और सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।
सुरक्षा को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस-प्रशासन
स्नान पर्व को लेकर पुलिस और प्रशासन भी पूरी तरह सतर्क है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनज़र मेला क्षेत्र को 8 जोन और 21 सेक्टर में विभाजित किया गया है। विभिन्न घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं जिससे स्नान व्यवस्था सुचारू बनी हुई है।
Breakingnews
देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष को भी लगी गोली

Dehradun News : प्रेमनगर थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। पुलिस ने बदमाशों का पीछा किया को टीम पर भी फायरिंग की गई। इस दौरान थानाध्यक्ष को गोली लग गई। जबकि एनकाउटंर में एक बदमाश ढेर हो गया।
Table of Contents
देहरादून में बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़
प्रेमनगर में लूट की वारदात के बाद पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक दो अज्ञात बदमाशों ने एक व्यक्ति को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। घटना की सूचना मिलते ही प्रेमनगर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों का पीछा शुरू कर दिया। भाग रहे बदमाशों ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें थाना प्रभारी घायल हो गए।

देर रात हुए एनकाउंटर में एक बदमाश ढेर
पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई, जिससे एक बदमाश घायल हो गया, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।घायल थाना प्रभारी और बदमाश को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान घायल बदमाश ने दम तोड़ दिया।
अंधेरे का फायदा उठाकर एक बदमाश हुआ फरार
जहां गोली लगने के कारण एक बदमाश घायल हो गया तो वहीं दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। भागे हुए बदमाशों की तलाश हेतु सर्च ऑपरेशन जारी है। घटना की सूचना पर तत्काल एसएसपी देहरादून, व एसपी सिटी देहरादून घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का मुआयना किया।

जिले में सभी नाकों व बैरियर पर नाकाबंदी करके सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके साथ ही जिले के सभी बॉर्डर पर निगरानी, सघन चेकिंग की जा रही है। एसएसपी देहरादून द्वारा घायल थानाप्रभारी प्रेम नगर व पीड़ित के बारे में उपस्थित अधिकारियों से जानकारी ली।
Cricket14 hours agoCSK vs MI Dream11 Team Match 44 IPL 2026: ड्रीम 11 प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और संभावित प्लेइंग XI
Cricket17 hours agoISL vs HYK Dream11 Team Eliminator 2 PSL 2026: आज की बेस्ट फैंटेसी टीम, पिच रिपोर्ट और संभावित XI
uttarakhand weather16 hours agoउत्तराखंड में बारिश लाई राहत की ठंडी बयार, आज भी बारिश और बर्फबारी के आसार, अलर्ट जारी
Dehradun17 hours agoतेज बारिश के बीच गुच्चूपानी में नदी के बीच फंसे 7 पर्यटक, SDRF ने सुरक्षित किया रेस्क्यू
Breakingnews11 hours agoदेहरादून में कथित धर्मांतरण का मामला आया सामने, घर जाकर प्रलोभन देती थी महिलाएं, दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज
Haridwar14 hours agoमेडिकल अफसर पर हुई फायरिंग का खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार, मास्टरमाइंड अब भी फरार
Cricket13 hours agoBAN vs NZ Dream11 Team 3rd T20I 2026 Prediction: फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन…
Breakingnews15 hours agoबुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, गंगा घाटों पर श्रद्धालु कर रहे स्नान












































