Accident
14 वर्ष में केदारनाथ धाम में 10 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाएं…हादसों में 30 लोग गवा चुके अपनी जान।

देहरादून – केदारनाथ क्षेत्र में 14 वर्ष में 10 हेलिकॉप्टर दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन हादसों में 30 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस दौरान जहां सेना के एमआई-17 हेलिकॉप्टर सहित पांच हेलिकॉप्टर क्रैश हुए हैं। वहीं, अन्य में तकनीकी खामियां आई हैं।

12 जून 2010 को केदारनाथ में हेलिकॉप्टर से जुड़ी पहली दुर्घटना हुई थी। उस समय प्रभातम हेली कंपनी के हैलीपैड पर खड़े हेलिकॉप्टर के पंखे की चपेट में आने से एक युवक की कटकर मौत हो गई थी। मृतक, हेली कंपनी का ही कर्मचारी था।
वर्ष 2013 की आपदा के बाद केदारनाथ में रेस्क्यू के दौरान 21 जून को एक निजी हेलिकॉप्टर जंगलचट्टी में क्रैश हो गया था, जिसमें पायलट की मौत हो गई थी।
इस हादसे में चार दिन बाद ही बचाव व सुरक्षा कार्य में लगा भारतीय सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर हेलिकॉप्टर 25 जून को गौरीकुंड की पहाड़ी से टकराकर क्रैश हो गया था। इस दर्दनाक हादसे में सेना के 20 जवानों की मौत हो गई थी।
28 जून को केदारनाथ से दो किमी आगे गरुड़चट्टी में एक निजी हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें पायलट व को-पायलट सहित तीन लोगों की मौत हो गई थी।
25 मई 2016 में केदारनाथ में गुप्तकाशी के टेक ऑफ करते समय हेलिकॉप्टर का अचानक दरवाजा खुल गया था। हालांकि, सभी यात्री सुरक्षित थे।
तीन अप्रैल 2018 को केदारनाथ में निर्माण सामग्री ले जा रहा सेना का एमआई-17 हेलिकॉप्टर दो हिस्सों में टूट गया था, लेकिन दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
13 मई 2019 को केदारनाथ में टेकऑफ करते हुए एक निजी कंपनी के हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आने से इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी।
18 अक्तूबर को केदारनाथ से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरते समय एक निजी हेलिकाॅप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें पायलट सहित सात लोगों की मौत हो गई थी।
23 अप्रैल 2023 को केदारनाथ हेलिपैड पर हेलिकॉप्टर के टेल रोटर की चपेट में आने से यूकाडा के वरिष्ठ वित्त नियंत्रक की मौत हो गई थी।
Accident
देहरादून में बड़ा सड़क हादसा, सीमेंट लदे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने खड़ी गाड़ियों को कुचला
देहरादून: देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में आज सुबह मोहब्बेवाला के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आशारोड़ी की ओर से आ रहा सीमेंट से लदे तेज़ रफ़्तार ट्रक ने खड़ी गाड़ियों को टक्कर मार दी। जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ट्रक की रफ्तार इतनी तेज थी कि वो तीन कारों, एक ट्रक और एक ऑटो को टक्कर मारते हुए सड़क किनारे दुकानों के अंदर जा घुसा। हादसे के बाद से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
पुलिस और फायर टीम ने मौके पर पहुँचकर संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पटेल नगर की पुलिस टीम और सीपीयू मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भेज दिया। हादसे के बाद ट्रक की डीजल टंकी फटने से तेल का रिसाव शुरू हो गया, जिसके चलते फायर स्टेशन को भी जानकारी देकर बुलाया गया। पुलिस ने सड़क पर पड़े क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया।
तेज़ रफ़्तार ट्रक खड़े वाहनों पर चढ़ गया
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि, मोहब्बेवाला चौक पर एक ट्रक पीछे की ओर बैक हो रहा था, जिसके कारण सड़क पर अन्य छोटी गाड़ियां रुकी थीं। इसी दौरान आशारोड़ी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रहा सीमेंट से भरा ट्रक जाम में खड़े वाहनों पर चढ़ गया। और उन्हें बुरी से तरह नुकसान पहुंचाया। रफ़्तार इतनी तेज़ थी कि ट्रक गाड़ियों से टकराने के बाद भी दुकानों की ओर पलटते हुए जा घुसा, जिसके बाद लोग तुरंत मदद के लिए आगे आए और कारों में फंसे लोगों को बाहर निकाला।
घटना के बाद ट्रक चालक की हालत गंभीर
कोतवाली पटेल नगर प्रभारी चंद्रभान अधिकारी ने बताया कि सीमेंट ले जा रहे ट्रक का चालक गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अन्य वाहनों में सवार लोगों को हल्की चोटें आई हैं और उन्हें भी इलाज के लिए भेज दिया गया है। पुलिस फिलहाल घटना के कारणों की जांच कर रही है, जिसके बाद मामले में आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Accident
सिर के अंदर का हिस्सा दिख रहा था बाहर, सड़क हादसे में 10 वीं के छात्र की दर्दनाक मौत

हल्द्वानी : हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज के निकट सोमवार रात एक सड़क खबर सामने आई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाते समय फूलचौड़ निवासी एक 10 वीं के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई है।
हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा
नैनीताल रोड पर एमबीपीजी कॉलेज के निकट सोमवार रात लगभग पौने दस बजे केटीएम बाइक अनियंत्रित होकर पहले एक स्कूटी से और बाद में ठेले से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें फूलचौड़ निवासी दसवीं कक्षा के छात्र मयंक बिष्ट की एसटीएच ले जाते समय मौत हो गई, जबकि दूसरे को नैनीताल रोड स्थित एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।
हादसे में 10 वीं के छात्र की दर्दनाक मौत
मयंक के सीने और पेट में गंभीर चोट लगी थी। हादसा इतना दर्दनाक था कि मयंक के सिर के अंदर का कुछ हिस्सा बाहर दिख रहा था। सूचना मिलने पर एसटीएच में भीड़ लग गई। जवान बेटे की अचानक मृत्यु से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि पुलिस हादसे की जांच कर रही है। पुलिस आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।
Accident
रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रैक्टर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

रुड़की: उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में शनिवार 29 नवंबर को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया और जमकर हंगामा भी किया।
रुड़की में दर्दनाक सड़क हादसा
जानकारी के मुताबिक रुड़की के पास पिरान कलियर थाना क्षेत्र में बाइक सवार दो लोग खनन के एक ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आ गए। घटना आज शुक्रवार 29 नवंबर की है जिसमें बाइक सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे में एक ही गांव के दो लोगों की मौत
इस भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार चंद्र प्रधान (60 वर्ष) और मटरू (40 वर्ष) निवासी इब्राहिमपुर मसाही की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई, जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क को जाम कर दिया।
![]()
हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने नहीं उठाने दिया शव
हादसे की सूचना मिलते ही रुड़की सीओ नरेंद्र पंत समेत कलियर थाना, गंगनहर कोतवाली रूड़की और बहादराबाद थाना समेत अन्य थानों की पुलिस को मौके पर पहुंची लेकिन ग्रामीणों ने पुलिस को शव उठाने नहीं दिया और मौके पर ही धरने पर बैठ गए।
ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिए मुआवजे की मांग की है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ग्रामीणों को समझा पाई और वो जाम खोलने को राजी हुए। इसके बाद पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच की जा रही है जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
big news11 hours agoCM ने दिए सचिव SN पांडेय को पौड़ी में कैम्प करने के निर्देश, अधिकारियों के साथ करेंगे मंथन
Dehradun5 hours agoसशस्त्र सेना झंडा दिवस आज, राज्यपाल गुरमीत सिंह ने लगाया फ्लैग
big news9 hours agopauri garhwal में थलीसैंण के पास बड़ा हादसा, खाई में गिरी कार, दो की मौत
big news7 hours agoPauri news : पहाड़ में हड़कंप !, जंगली जानवरों के आतंक से बदलना पड़ा स्कूल टाइम
big news8 hours agoरामनगर पुछड़ी में वन भूमि से अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई, 52 अवैध निर्माण
Dehradun11 hours agoउपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर सियासी बहस तेज, कांग्रेस का सरकार पर बड़ा हमला
Breakingnews5 hours agoRamnagar में अतिक्रमण हटाने के विरोध में प्रदर्शन, पुलिस ने 13 प्रदर्शनकारियों को किया गिरफ्तार
Blog3 hours agoUttarakhand में जंगली जानवरों के बढ़ते हमलों से दहशत, 25 सालों में 1,264 लोगों की मौत





































