Trending
BSF ने ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर निकाली भर्ती, इच्छुक उम्मीदवार यहा करें आवेदन।

BSF भर्ती 2024 – सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने पैरामेडिकल स्टाफ, एसएमटी वर्कशॉप, पशु चिकित्सा स्टाफ और लाइब्रेरियन जैसी श्रेणियों में ग्रुप बी और ग्रुप सी के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- rectt.bsf.gov.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 जून, 2024 है। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 144 रिक्त पदों को भरना है।

रिक्ति विवरण
- असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर एएसआई (फिजियोथेरेपिस्ट)- 47
- सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) प्रयोगशाला- 38
- इंस्पेक्टर लाइब्रेरियन- 2
- सब-इंस्पेक्टर एसआई स्टाफ नर्स- 14
- सब इंस्पेक्टर एसआई वाहन मैकेनिक- 03
- कांस्टेबल टेक्निकल (ओटीआरपी, एसकेटी, फिटर, कारपेंटर, ऑटो इलेक्ट, वेह मैक, बीएसटीएस)- 34
- हेड कांस्टेबल (पशु चिकित्सा)- 04
- कांस्टेबल केनेलमैन- 02
पात्रता मानदंड
असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर एएसआई (फिजियोथेरेपिस्ट)
योग्यता: असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर एएसआई के लिए उम्मीदवारों के पास साइंस स्ट्रीम में डिग्री/डिप्लोमा के साथ 12वीं पास होना चाहिए। आवेदकों की आयु 20 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
. इंस्पेक्टर लाइब्रेरियन
पात्रता: 2 साल के अनुभव के साथ भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से लाइब्रेरी साइंस या लाइब्रेरी और सूचना विज्ञान में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा: इंस्पेक्टर लाइब्रेरियन के पदों लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए।
2.सब-इंस्पेक्टर एसआई स्टाफ नर्स
पात्रता: इसके लिए उम्मीदवारों के पास 10+2 (इंटरमीडिएट परीक्षा) के साथ जनरल नर्सिंग में डिग्री/डिप्लोमा की डिग्री होनी चाहिए।
आयु सीमा: सब-इंस्पेक्टर एसआई स्टाफ नर्स के पदों लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
3.सब इंस्पेक्टर एसआई वाहन मैकेनिक
पात्रता: सब इंस्पेक्टर एसआई वाहन मैकेनिक के लिए उम्मीदवारों के पास ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग या मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 3 साल की डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।
आयु सीमा: सब इंस्पेक्टर एसआई वाहन मैकेनिक के पदों लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 30 वर्ष या उससे कम होनी चाहिए।
4.कांस्टेबल टेक्निकल (ओटीआरपी, एसकेटी, फिटर, कारपेंटर, ऑटो इलेक्ट, वेह मैक, बीएसटीएस)
योग्यता: कांस्टेबल टेक्निकल के लिए उम्मीदवारों के पास आईटीआई प्रमाणपत्र के साथ 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में 3 साल का अनुभव होना चाहिए।
आयु सीमा: कांस्टेबल टेक्निकल के पदों लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
5.हेड कांस्टेबल (पशु चिकित्सा)
पात्रता: इसके लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों के पास 10+2 (इंटरमीडिएट परीक्षा) ,1 साल के पशु चिकित्सा स्टॉक सहायक पाठ्यक्रम के साथ 1 साल के अनुभव होना चाहिए। आवेदकों की आयु 18 से 25 वर्ष होनी चाहिए।
कांस्टेबल केनेलमैन
योग्यता: कांस्टेबल केनेलमैन के लिए आवेदन कर रहें उम्मीदवारों के पास 10वीं पास के साथ 2 साल का अनुभव होना चाहिए। आवेदकों की आयु 18 से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- rectt.bsf.gov.in पर जाएं।
- “उम्मीदवार लॉगिन” अनुभाग पर जाएं और “नया पंजीकरण” टैब पर क्लिक करें।
- ओटीपी जनरेट करने के लिए उम्मीदवारों को अपना नाम, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरना होगा।
- अब, आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
- इसके बाद पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
- आगे की आवश्यकता के लिए पंजीकरण फॉर्म का एक प्रिंटआउट ले लें।
Dehradun
DEHRADUN NEWS: 2 साल तक पुलिस रही नाकाम, माँ ने खुद ढूंढ निकाला बेटे का कातिल!

2 साल तक भटकती रही माँ, पुलिस नहीं कर पाई जांच… फिर खुद ढूंढ लाई बेटे का कातिल!
DEHRADUN NEWS: देहरादून के प्रेमनगर थाना क्षेत्र से एक ऐसी कहानी सामने आई है, जो सिस्टम पर सवाल खड़े करती है. साल 2024 में 18 वर्षीय क्षितिज चौधरी की एक तेज रफ्तार डंपर से कुचलकर मौत हो गई थी, लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी न आरोपी पकड़ा गया और न ही पुलिस किसी ठोस नतीजे तक पहुंच पाई. इस दौरान मृतक की मां इंसाफ के लिए दर-दर भटकती रही.
मुख्य बिंदु
क्या है पूरा मामला- क्षितिज चौधरी एक्सीडेंट
15-16 फरवरी 2024 की रात क्षितिज अपने दोस्त के साथ प्रेमनगर क्षेत्र में पैदल जा रहा था, तभी पीछे से आए डंपर ने उसे कुचल दिया. हादसे के बाद करीब 45 मिनट तक वो सड़क पर तड़पता रहा, लेकिन न समय पर एंबुलेंस पहुंची और न ही पुलिस. बाद में उसे अस्पताल ले जाया गया और फिर एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया, जहां 17 फरवरी को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पढ़ें ये भी- पौड़ी मर्डर केस: पोकलैंड से युवक की हत्या कर फरार आरोपी हरियाणा से गिरफ्तार
पढ़ें ये भी- DEHRADUN MURDER CASE: ब्रिगेडियर जोशी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, सभी 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
पुलिस ने नहीं की कार्रवाई, माँ पहुँच गई आरोपी तक
19 फरवरी 2024 को मृतक की मां ललिता चौधरी ने केस दर्ज कराया, लेकिन जांच आगे नहीं बढ़ी. आरोप है कि पुलिस ने जब डंपर का नंबर मांगा, तो मां ने खुद सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन की पहचान की. पुलिस के हाथ खाली रहने पर मां ने खुद ही जांच की कमान संभाली और आखिरकार 2 साल बाद आरोपी डंपर चालक तक पहुंच गई.

क्षितिज चौधरी एक्सीडेंट मामले में जांच के आदेश
मूल रूप से मुजफ्फरनगर की रहने वाली ललिता चौधरी पिछले कई वर्षों से अकेले अपने बच्चों की परवरिश कर रही थीं. बेटे की मौत के बाद अब वह इंसाफ के लिए संघर्ष कर रही हैं. मामले में प्रमेंद्र डोभाल ने संज्ञान लेते हुए केस को दोबारा जांच के लिए रेफर कर दिया है और कोर्ट में री-इन्वेस्टिगेशन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है.
Dehradun
UKSSSC एक बार फिर सवालों के घेरे में, परीक्षा किट की टेंडर प्रक्रिया में भ्रष्टाचार का आरोप
UKSSSC TENDER विवाद: पारदर्शिता पर सवाल, जांच की मांग तेज
UKSSSC TENDER: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए परीक्षा किट की आपूर्ति से जुड़ी टेंडर प्रक्रिया में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए हैं, जिससे पूरी प्रक्रिया की पारदर्शिता पर संदेह गहराता जा रहा है और जांच की मांग तेज हो गई है.
मुख्य बिंदु
UKSSSC पर टेंडर निरस्त करने पर उठे सवाल
जानकारी के मुताबिक, ये टेंडर 15 सितंबर 2025 को UKTENDER पोर्टल के माध्यम से जारी किया गया था. स्कीमेटिक्स माइनिंग प्राइवेट लिमिटेड के मालिक आदित्य मंगल का कहना है कि शुरुआती चरण में केवल उनकी कंपनी ने ही बिड डाली थी. इसके बाद आयोग द्वारा टेंडर को निरस्त कर दोबारा जारी किया गया. हैरानी की बात यह है कि इस प्रक्रिया को एक-दो नहीं बल्कि कुल चार बार रद्द कर फिर से खोला गया, जिससे पूरी प्रक्रिया की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.
अधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप
आदित्य मंगल ने आरोप लगाया कि बार-बार टेंडर निरस्त करने के बाद उनकी कंपनी को प्रक्रिया से अयोग्य घोषित कर दिया गया. इसके बाद दिल्ली की एक कंपनी को टेंडर में शामिल कर अंतिम रूप से कार्य आवंटित कर दिया गया. उनका दावा है कि यह सब एक सुनियोजित तरीके से किया गया, ताकि बाहरी कंपनियों को फायदा पहुंचाया जा सके. साथ ही उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि कुछ कंपनियों को गलत दस्तावेजों के आधार पर क्वालीफाई किया गया और MSME व EMD से जुड़े नियमों की अनदेखी की गई.

कीमत में भारी अंतर, निष्पक्ष जांच की मांग
मामले को और गंभीर बनाते हुए आदित्य मंगल ने दावा किया कि जिस परीक्षा किट की वास्तविक कीमत करीब 350 रुपये होनी चाहिए थी, उसे कथित रूप से बढ़ाकर 5000 रुपये तक दिखाया जा रहा है, जो बड़े स्तर पर लागत बढ़ाने (Cost Inflation) की ओर इशारा करता है. उन्होंने ये भी बताया कि जब उन्होंने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की, तो उनकी शिकायत तक नहीं ली गई.
मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग
उन्होंने पूरे मामले में शासन से अपनी कुछ मांगें रखी हैं. उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने, जांच को सेंट्रल विजिलेंस कमीशन (CVC) या किसी स्वतंत्र एजेंसी को सौंपने और दोषी अधिकारियों व संबंधित कंपनियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. अब देखना होगा कि आयोग या शासन स्तर से इस मामले पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है.
Dehradun
DEHRADUN MURDER CASE: ब्रिगेडियर जोशी मर्डर केस में पुलिस को बड़ी सफलता, सभी 10 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में

देहरादून: ब्रिगेडियर हत्याकांड में 10वां आरोपी गिरफ्तार
DEHRADUN MURDER CASE: देहरादून के राजपुर क्षेत्र में हुए रिटायर्ड ब्रिगेडियर हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही इस सनसनीखेज मामले में शामिल सभी 10 आरोपी अब पुलिस की गिरफ्त में आ चुके हैं। सभी अभियुक्तों को हत्या की धाराओं में न्यायालय से रिमांड पर लिया गया है।
मुख्य बिंदु
30 अप्रैल को हुई थी रिटायर्ड ब्रिगेडियर की हत्या
दरअसल, 30 मार्च 2026 की सुबह जोहड़ी गांव में फायरिंग की घटना के दौरान मॉर्निंग वॉक कर रहे रिटायर्ड ब्रिगेडियर मुकेश कुमार जोशी को गोली लग गई थी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना के बाद परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना राजपुर में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस ने इस केस में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) सहित अन्य धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई में 9 आरोपी गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, एक अन्य आरोपी वैभव कुमार घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार तलाश में जुटी हुई थीं और विभिन्न स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।
रविवार को फरार आरोपी वैभव गिरफ्तार
जिसके बाद अब पुलिस ने 5 अप्रैल को फरार आरोपी वैभव कुमार को राजपुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरियाणा के यमुनानगर जिले का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, अब इस मामले में शामिल सभी 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और सभी के खिलाफ हत्या की धाराओं में कार्रवाई जारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।
Cricket8 hours agoGT vs KKR Dream11 Prediction Match 25 ipl 2026 : गुजरात और कोलकाता के बीच अहमदाबाद में महामुकाबला , ये हो सकती है आज की बेस्ट फैंटेसी टीम…
Cricket4 hours agoRCB vs DC Dream11 Prediction Match 26 ipl 2026 : बेंगलुरु में होगी रनों की बारिश, जानें बेस्ट फैंटेसी टीम और पिच रिपोर्ट
big news9 hours agoदेहरादून में भीषण सड़क हादसा, एक के बाद एक भिड़ी 6 गाड़ियां, मौके पर मची अफरा-तफरी
Cricket8 hours agoSA-W vs IND-W Dream11 Prediction 1st T20I Apr 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और फैंटेसी क्रिकेट टिप्स
uttarakhand weather8 hours agoअगले 24 घटों में उत्तराखंड में होगी बारिश, इन जिलों के लिए पूर्वानुमान जारी, जानें अपने शहर का हाल
Cricket8 hours agoLAH vs QUE Dream11 Prediction Match 26 Psl 2026
Haldwani10 hours agoहल्द्वानी में आंख के इलाज के दौरान मरीज की मौत, निजी अस्पताल पर लगे लापरवाही के आरोप
Cricket4 hours agoNAM vs SCO Dream11 Team 3rd T20I April 2026 : फैंटेसी प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और बेस्ट प्लेयर्स..






































