Rishikesh
अब चिकित्सा संस्थानों के छात्रों को भी मिलेगा वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन योजना का लाभ !

ऋषिकेश: केंद्र सरकार की वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन योजना अब चिकित्सा संस्थानों के छात्रों के लिए भी उपलब्ध होगी। पहले यह योजना केवल विज्ञान और तकनीकी संस्थानों तक ही सीमित थी, लेकिन 2022 में एम्स में आयोजित एक राष्ट्रीय सम्मेलन में चिकित्सा संस्थानों को इस योजना में शामिल करने की मांग उठाई गई थी, जिसे अब मान्यता मिल गई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 अगस्त 2022 को इस योजना की घोषणा की थी, और 25 नवंबर 2024 को केंद्रीय कैबिनेट ने इसे मंजूरी दी। इसके तहत केंद्रीय सरकार ने 2025-2027 के लिए 6,000 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया है। योजना का उद्देश्य लाखों रुपये की कीमत वाली जनरल्स को सरकारी विश्वविद्यालयों, कॉलेजों और शोध संस्थानों के छात्रों, शिक्षकों और शोधार्थियों के लिए निशुल्क उपलब्ध कराना है।
एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया कि पहले यह योजना केवल विज्ञान और तकनीकी संस्थानों के लिए थी, लेकिन 2022 के एम्स सम्मेलन में चिकित्सा संस्थानों को भी इसमें शामिल करने की मांग की गई थी। अब इस योजना में 13,000 जनरल्स को मुफ्त में उपलब्ध कराया जाएगा, जो दुनिया के 30 प्रमुख प्रकाशकों से प्रकाशित हैं। इससे देशभर के 6,380 संस्थानों के छात्र लाभान्वित होंगे।
वन नेशन, वन सब्सक्रिप्शन योजना को लागू करने के लिए सूचना और पुस्तकालय नेटवर्क को एजेंसी नियुक्त किया गया है। इस योजना के माध्यम से छात्रों को एक ही प्लेटफॉर्म पर विश्वभर की महत्वपूर्ण जनरल्स तक पहुंच मिलेगी, जिससे उनके अतिरिक्त खर्च में कमी आएगी।
Rishikesh
वन विभाग की जमीन से कब्जा हटाने गई पुलिस पर पथराव, रेलवे ट्रैक किया जाम, 6 ट्रेनें हुई लेट

Rishikesh News : ऋषिकेश में सुप्रीमकोर्ट के आदेश के बाद मकानों के आसपास वन विभाग के खाली प्लॉटों का चिह्नीकरण करने को लेकर लोगों में आक्रोश है। अमितग्राम में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के विरोध प्रदर्शन के बाद लोग मनसा देवी फाटक के पास बाईपास मार्ग जाम कर धरने पर बैठ गए। जिस कारण छह ट्रेनें लेट हो गई।
Table of Contents
Rishikesh में अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस पर पथराव
Rishikesh में वन विभाग की टीम बीस बीघा, शिवाजीनगर, बापूग्राम, सुमन विहार, अमितग्राम, गीतानगर, नंदूफार्म, मनसा देवी, नंदू फार्म क्षेत्र में खाली प्लॉटों का अधिग्रहण कर रही है। जिसका लोग लगातार इसका विरोध कर रहे हैं।
रविवार को अवैध कब्जा हटाने गई पुलिस टीम पर गुस्साए लोगों ने पथराव कर दिया। जिसके बाद वो मनसा देवी फाटक के पास बाईपास मार्ग जाम कर धरने पर बैठ गए। जिस कारण छह ट्रेनें लेट हो गई। पुलिस के हटाने पर रास्ता खाली किया गया।
अराजक तत्वों के खिलाफ दर्ज किए जा रहे मुकदमे
मामले की संवेदनशीलता के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा मौके पर जाकर स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों से जानकारी ली गई व जनता को राजमार्ग एवं रेल मार्ग से हटाकर यातायात सुचारु कराया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा मौके पर मौजूद वन विभाग के अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों से जानकारी लेते हुए जनपद देहरादून व आसपास के जिलों से एकत्रित फोर्स के साथ Rishikesh के श्यामपुर क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया जा रहा है।

उक्त प्रकरण में राजमार्ग और रेलमार्ग अवरुद्ध कर यात्री व आमजन को सुविधा पहुंचाने, इमरजेंसी सेवाओं पर व्यवधान उत्पन्न करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जनता को पुलिस प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने व उन्हें उकसाकर उनसे अपराध कार्य करवाने की घटना पर पुलिस द्वारा लोगों को भड़काने वालों को चिन्हित करते हुए अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।
भ्रामक खबर फैलाने वालों पर भी होगी कार्रवाई
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों द्वारा पुलिस के द्वारा लाठी चार्ज करने पर विरोध प्रदर्शन करने वालों द्वारा पथराव किए जाने के संबंध में भ्रामक खबरें प्रसारित की जा रही हैं। एसएसपी ने सप्ष्ट किया कि पुलिस द्वारा लाठीचार्ज नहीं किया गया है।
विरोध प्रदर्शन करने वालों द्वारा रेल मार्ग पर बैठकर विरोध कर रहे थे, जिससे यात्री काफी परेशान थे, जिन्हें पुलिस द्वारा समझने का प्रयास करते हुए रेल मार्ग से हटने को कहा गया, जिस पर उनके द्वारा आक्रोशित होकर पुलिस पर पथराव किया गया था। इस प्रकार की भ्रामक खबर प्रसारित करने वालों को भी चिन्हित किए जाने की कार्रवाई की जा रही है
big news
कुख्यात अपराधी विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में मौत, पुलिस कस्टडी में बदमाशों ने मारी थी गोली

Rishikesh News : पुलिस कस्टडी में बीते दिनों कुख्यात अपराधी विनय त्यागी को लक्सर में बदमाशों द्वारा गोली मारी गई थी। तीन दिन बाद उसकी एम्स ऋषिकेश में इलाज के दौरान मौत हो गई है।
Table of Contents
कुख्यात अपराधी विनय त्यागी की एम्स Rishikesh में मौत
मोस्ट वांटेड विनय त्यागी की एम्स ऋषिकेश में उपचार के दौरान मौत हो गई है। बता दें कि 24 दिसंबर को लक्सर में कोर्ट में पेशी के लिए ले जाते हुए पुलिस कस्टडी में दोल बदमाशों ने विनय त्यागी को गोली मारी थी। जिसके बाद से उसका इलाज एम्स ऋषिकेश में चल रहा था। लेकिन तीन दिन बाद चौथे दिन विनय त्यागी की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि एम्स के जनसंपर्क अधिकारी डॉक्टर श्रीलाय मोहंती ने की है।

ट्रॉमा आईसीयू में वेंटिलेटर पर था विनय त्यागी
मिली जानकारी के मुताबिक विनय त्यागी एम्स Rishikesh के ट्रॉमा आईसीयू में वेंटिलेटर पर था। उसके सीने, हाथ और गले में गोली लगी थी। आज सुबह करीब सात बजे विनय त्यागी को एम्स प्रशासन की ओर से मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस दोनों हमलावरों को किया गिरफ्तार
बता दें कि पुलिस में बड़ी कार्रवाई करते हुए हमलावरों को घटना के 26 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया था। कुख्यात अपराधी पर हमला करने वाले दोनों बदमाशों को पुलिस ने हरिद्वार के खानपुर के एक गांव से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि विनय त्यागी की हत्या के लिए उन्होंने पुलिस वैन पर फायरिंग की थी।
big news
ऋषिकेश में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार कार, चार लोगों की मौत

Rishikesh News : उत्तराखंड में सड़क हादसे कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन तेज रफ्तार के कारण लोग जान गंवा रहे हैं। ऐसे ही भीषण सड़क हादसे की खबर ऋषिकेश (Rishikesh News) से सामने आ रही है।
Table of Contents
ऋषिकेश में सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार ट्रक
ऋषिकेश में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक मनसा देवी मंदिर के रेलवे फाटक के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से टकरा गई और ट्रक के नीचे जा घुसी।

हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना वीभत्स था कि कार सवार लोगों के शवों के टुकड़े-टुकड़े हो गए। क्षत-विक्षत शव बाहर निकालने के लिए ऋषिकेश पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा इतना दर्दनाक था कि मांस के लोथड़े सड़क पर इधर-उधर बिखर गए थे।
हरिद्वार से ऋषिकेश की ओर आ रही थी कार
पुलिस ने बताया कि हादसा मंगलवार रात करीब साढे़ दस बजे हुआ। हादसे का शिकार हुई कार हरिद्वार से ऋषिकेश की ओऱ आ रही थी। कार की रफ्तार बेहद ही ज्यादा थी। उसने रास्ते में एक के बाद एक कई कारों को ओवरटेक किया था।
मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सड़क पर कोई जानवर आल गया था जिसे बचाने के लिए कार चालक ने कार को बाईं ओर मोड़ा और नियंत्रण खो बैठा। इसी दौरान कार हादसे का शिकार हो गई।
Cricket6 hours agoIND vs USA Dream11 Prediction : 11 दमदार फैंटेसी टिप्स के साथ जीत का पूरा प्लान
Cricket17 hours agoकल से शरू होगा टी20 वर्ल्ड कप 2026 रोमांच , पाकिस्तान बनाम नीदरलैंड्स होंगे आमने सामने…
Breakingnews23 hours agoपिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, बलुवाकोट में स्विफ्ट डिजायर और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत
Trending5 hours agoरोज डे से हुई वेलेनटाइन वीक की शुरूआत, गुलाब से प्रेमी जोड़े कर रहे प्यार का इजहार, देखें पूरे valentine week की लिस्ट
Cricket13 hours agoWI vs SCO Dream11 Prediction: वेस्टइंडीज बनाम स्कॉटलैंड फैंटेसी क्रिकेट प्रीव्यू..
Dehradun7 hours agoविधानसभा चुनावों से पहले राजनीतिक हलचलें तेज, भाजपा नेत्री रीता छेत्री सहित कई महिलाओं ने थामा कांग्रेस का दामन
Dehradun23 hours agoउत्तराखंड के गुड गर्वनेंस मॉडल को केंद्र सरकार ने सराहा, 264.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि की स्वीकृत
Tech3 hours agoकैब इंडस्ट्री में बड़ा धमाका : 5 फरवरी से शुरू हुई ‘Bharat Taxi App’, ओला-उबर को देगी टक्कर!







































