Dehradun
श्रद्धालु ध्यान दें! डाक कांवड़ वालों के लिए नया वन-वे सिस्टम लागू, जानिए पूरा प्लान

हरिद्वार:dak kavad – बुधवार को आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप ने हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कांवड़ यात्रियों पर पुष्प वर्षा कर उनका गर्मजोशी से स्वागत भी किया।
आईजी राजीव स्वरूप ने कांवड़ यात्रियों से अपील की कि वे नियम-कानून का पालन करते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखें और गंगाजल भरकर अपने गंतव्य को शांति से प्रस्थान करें। उन्होंने साफ कहा कि अगर कोई कांवड़ यात्री के भेष में सिर्फ हुड़दंग करने के इरादे से आता है, तो ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पत्रकारों से बातचीत में आईजी ने बताया कि इस बार पंचम अवधि में भी भारी संख्या में शिवभक्त गंगाजल भरकर रवाना हो रहे हैं। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी पूरी तरह मुस्तैद हैं ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हो सके। अब तक लगभग 90 लाख कांवड़ यात्री हरिद्वार से गंगाजल लेकर अपने गंतव्य के लिए निकल चुके हैं।
उन्होंने बताया कि डाक कांवड़ 18 जुलाई से आने लगेंगी….जिसके लिए विशेष यातायात प्लान तैयार किया गया है। डाक कांवड़ वाहनों के लिए वन-वे सिस्टम लागू रहेगा। वाहनों का प्रवेश वाया लक्सर कनखल से कराया जाएगा और निकास सिंहद्वार से होगा, ताकि जाम की समस्या न हो। इस दौरान एसपी क्राइम एवं यातायात जितेंद्र मेहरा, एसपी सिटी पंकज गैरोला, एएसपी जितेंद्र चौधरी समेत कई अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।
big news
हिमाचल के उद्योगपति ने बद्री-केदार में सुविधाओं के लिए दान किए 1 करोड़, डॉक्टर महिंद्र शर्मा पहले भी कर चुके हैं दान

Dehradun News : हिमाचल के उद्योगपति और दानवीर डॉक्टर महिंद्र शर्मा ने आज हिन्दुओं के आराध्य स्थल पावन पावन बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में देश विदेशों से आने बाले श्रद्धालुओं को अधिकतम सुविधाएं प्रदान करने ले लिए बद्रीनाथ केदारनाथ मन्दिर समिति को एक करोड़ एक लाख रुपए दान किए ।
Table of Contents
हिमाचल के उद्योगपति में बद्री-केदार में सुविधाओं के लिए दान किए 1 करोड़
हिमाचल के उद्योगपति दानवीर डॉक्टर महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में सुविधाओं के लिए 1 करोड़ रूपए दान दिए हैं। उन्होंने इस राशि का चेक विधिवत रूप से केदार नाथ मन्दिर परिसर में बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को सौंपा है।
श्रद्धालुओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए दिया दान
डॉक्टर महिंद्र शर्मा ने ये धनराशि पावन बद्रीनाथ और केदारनाथ के मंदिरों में श्रद्धालुओं को अति आधुनिक सुविधाएं प्रदान करने के लिए दान दी। ताकि सीमित सीजन में पूरे भारत वर्ष और विदेशों से आने वाले करोड़ों हिन्दुओं को ढ़हरने,भोजन और यात्रा के दौरान हरसम्भव सुविधाएं प्रदान की जा सकें।
इसके साथ ही वर्तमान सुविधाओं का विस्तार किया जा सके। ताकि अधिकतम लोग सरकारी सुविधाओं का उपयोग कर सकें और उनकी निजी संस्थानों द्वारा प्रदान की जा रही महंगी सुविधाओं पर निर्भरता को कम किया जा सके।

बद्रीनाथ धाम में गर्भगृह में लगवाई थी चांदी
महिंद्र शर्मा जो की बद्रीनाथ केदार नाथ मंदिर समिति के सदस्य भी हैं ने इससे पहले वर्ष 2018 में लगभग तीन करोड़ रुपए की लागत से केदार नाथ मन्दिर के गर्भगृह में चांदी का आवरण लगा कर पूरे परिसर को सुसज्जित कर चुके हैं। इसके साथ ही केदारनाथ धाम में श्रद्धालुओं द्वारा दिए गए दान की गिनती में पारदर्शिता लाने के इनके द्वारा ही साल 2023 में एक ग्लास हाउस दान किया गया है।
इस ग्लास हाउस के निर्माण में उच्च गुणवत्ता की सामग्री का उपयोग किया गया है। ताकि केदारनाथ धाम में सर्दियों में शून्य से पचास डिग्री नीचे तक के तापमान पर भी क्रैक न हो और सर्दियों और गर्मियों में तापमान में भिन्नता को आसानी से सहन कर सके।
मंदिर समिति ने दानदाता का किया धन्यवाद
बद्रीनाथ केदार नाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने भारी धनराशि दान देने के लिए महिंद्र शर्मा का समिति और श्रद्धालुओं की ओर से आभार जताया और धन्यवाद दिया और कहा की यह बाकि उद्योगपतियों को दान और धार्मिक कार्यों के लिए प्रेरित करेगा।

उन्होंने कहा कि मंदिर समिति दान राशि का श्रद्धालुओं की सुविधाएं विकसित करने के लिए उपयोग करेगी।बता दें कि डॉक्टर महिन्द्र शर्मा एएनएस कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबन्ध निदेशक हैं। उनकी कंपनी रियल एस्टेट , इंफ्रास्ट्रक्चर और हॉस्पिटैलिटी में अग्रणी मानी जाती है।
big news
अचानक छा जाएगा अंधेरा, बजने लगेंगे सायरन, आज रात होगा देहरादून में ब्लैक आउट

Dehradun News : राजधानी देहरादून में आज रात चारों ओर गहरा घना अंधेरा छा जाएगा। चारों ओर सायरन भी सुनाई देंगे। ऐसे में आप घबराएं नहीं क्योंकि ये किसी खतरे का संकेत नहीं बल्कि मॉक ड्रिल की जा रही है।
Table of Contents
अचानक छा जाएगा अंधेरा, बजने लगेंगे सायरन
देहरादून में शुक्रवार रात प्रशासन की ओर से एक विशेष मॉकड्रिल आयोजित की जाएगी, जिसके तहत ब्लैकआउट कर व्यवस्था की तैयारियों को परखा जाएगा। रात 10 बजे से लगभग 30 मिनट के लिए शहर के कई क्षेत्रों में अंधेरा रखा जाएगा और इस दौरान आपातकालीन सायरन भी बजाए जाएंगे। इससे पहले गुरुवार को अधिकारियों ने बैठक कर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
आज रात होगा देहरादून में ब्लैक आउट
मिली जानकारी के मुताबिक ये मॉकड्रिल भारत सरकार के निर्देशों के तहत आयोजित की जा रही है। इसका मुख्य उद्देश्य नागरिक सुरक्षा तंत्र की तत्परता, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय और आपात स्थिति में प्रतिक्रिया देने की क्षमता का मूल्यांकन करना है, ताकि किसी भी आपदा के समय प्रभावी ढंग से कार्य किया जा सके।

मॉकड्रिल शुरू होने से पहले बजाए जाएंगे सायरन
बता दें कि इस अभ्यास के तहत रात 10 बजे शहर के आईएसबीटी, रायपुर, घंटाघर और आराघर जैसे प्रमुख इलाकों में ब्लैकआउट लागू किया जाएगा। इस दौरान स्ट्रीट लाइट, पार्कों और अन्य सार्वजनिक स्थानों की रोशनी अस्थायी रूप से बंद रखी जाएगी। मॉकड्रिल शुरू होने से पहले संबंधित क्षेत्रों में सायरन बजाकर लोगों को इसकी जानकारी दी जाएगी, जिससे वे सतर्क रह सकें।
big news
देहरादून में मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा, सुबह से जांच-पड़ताल कर रही टीम

Dehradun News : राजधानी देहरादून से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा पड़ा है।
Table of Contents
देहरादून में मोहिनी रोड स्थित एक मकान पर ईडी का छापा
देहरादून के मोहिनी रोड क्षेत्र में गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक आवास पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कि ये मकान हेमंत शर्मा का है। जिसके खिलाफ ऊधमसिंह नगर जिले के दिनेशपुर थाना में धोखाधड़ी का मामला पहले से दर्ज है।

बिटकॉइन में निवेश के नाम पर की थी ठगी
बताया जा रहा है कि छापेमारी ठगी के मामले को लेकर की गई है। हेमंत शर्मा ने बहुत से लोगों को बिटकॉइन में निवेश करने के नाम पर ठगा था। जिसके बाद अब ये कार्रवाई देखने को मिली है। बता दें कि हेमंत शर्मा की संपत्ति को ईडी पहले भी अटैच कर चुकी है।
big news21 hours agoभीषण गर्मी के कारण नैनीताल में बदला विद्यालयों का समय, जानें अब कितने बजे होगी स्कूलों छुट्टी ?
big news23 hours agoपौड़ी में दो गुलदारों ने बनाया था सीता देवी को निवाला, घसीटकर झाड़ियों में ले गए फिर किया शिकार…
big news22 hours agoहिमाचल के उद्योगपति ने बद्री-केदार में सुविधाओं के लिए दान किए 1 करोड़, डॉक्टर महिंद्र शर्मा पहले भी कर चुके हैं दान
big news18 hours agoUK Board Result 2026 : कल जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट, जानें कहां और कैसे कर सकते हैं चेक ?
big news19 hours agoहरिद्वार के श्यामपुर में बोरवेल के गड्ढे में गिरा मजदूर, रेस्क्यू अभियान युद्धस्तर पर जारी
big news2 hours agoUK Board Result 2026 LIVE : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, ऐसे कर सकते हैं चेक
big news18 hours agoनैनीताल में शादी समारोह से लौट रहे युवक को बाघ ने बनाया निवाला, क्षत-विक्षत अवस्था में मिला शव
big news1 hour agouk board result 2026 : इंतजार खत्म, जारी हुआ उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट, रामनगर के अक्षत ने किया प्रदेश में टॉप







































