Dehradun
जिलाधिकारी ने जारी किया आदेश, 24 और 28 जुलाई को रहेगी छुट्टी

देहरादून: देहरादून ज़िले में त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन–2025 को लेकर जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) सविन बंसल ने अहम आदेश जारी किए हैं।
आदेश के मुताबिक, जिले के विकास खंडवार पहले चरण का मतदान 24 जुलाई 2025 (गुरुवार) और दूसरे चरण का मतदान 28 जुलाई 2025 (सोमवार) को होगा। मतदान के इन दिनों संबंधित विकासखंड क्षेत्रों में आने वाले सभी शासकीय/अशासकीय कार्यालयों, शैक्षणिक संस्थानों, अर्ध-निकायों और वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मचारियों, कारीगरों और मजदूरों को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए सवेतन सार्वजनिक अवकाश मिलेगा।
इसके अलावा मतदान वाले दिन निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित सभी कोषागार और उपकोषागार भी बंद रहेंगे।
यह आदेश राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड के पत्र और सामान्य प्रशासन विभाग, उत्तराखंड शासन की अधिसूचना के आधार पर जारी किया गया है। जिला प्रशासन का कहना है कि इस फैसले का उद्देश्य ज़्यादा से ज़्यादा मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करना और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मज़बूत बनाना है।
Dehradun
UKSSSC Latest Vacancy Calendar जारी! कब होगी कौन-सी परीक्षा? पूरी लिस्ट देखें

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह-‘ग’ की 10 अलग-अलग भर्तियों का परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। सबसे पहले, यह खबर उन हज़ारों युवाओं के लिए राहत लेकर आई है, जो लंबे समय से परीक्षा तिथियों का इंतजार कर रहे थे। इससे अब उन्हें तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल पाएगा।
आइए जानें, कब-कब होंगी ये परीक्षाएं….
सबसे पहले 3 अगस्त 2025: आरक्षी जनपदीय पुलिस (पुरुष) और आरक्षी पीएससी-आईआरबी (पुरुष)
फिर 18 अगस्त 2025: कनिष्ठ सहायक व अन्य पदों के लिए टंकण परीक्षा
इसके बाद 24 अगस्त 2025: प्रयोगशाला सहायक, मशरूम पर्यवेक्षक वर्ग-3
फिर 31 अगस्त 2025: फोटोग्राफर, स्नातक सहायक, प्रतिरूप सहायक, वैज्ञानिक सहायक
इसके अलावा 7 सितंबर 2025: सहायक लेखाकार व अन्य
उसके बाद 21 सितंबर 2025: स्नातक स्तरीय परीक्षा
फिर, 5 अक्टूबर 2025: सहकारी निरीक्षक वर्ग-2 / सहायक विकास अधिकारी (सहकारी)
इसके बाद, 12 अक्टूबर 2025: सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (रसायन शाखा) व प्राविधिक सहायक वर्ग-1 (अभियंत्रण शाखा)
अंत में, 9-10 नवंबर 2025: राज्य/जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग
इसके साथ ही UKSSSC के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने स्पष्ट किया है कि ये तिथियां संभावित हैं और जरूरत पड़ने पर बदली भी जा सकती हैं। साथ ही, विज्ञापन संख्या 68 के अंतर्गत फार्मासिस्ट की परीक्षा फिलहाल उत्तराखंड हाईकोर्ट के अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है।
गौरतलब है कि, 2024 के आंकड़ों के मुताबिक उत्तराखंड में 8.8 लाख से ज्यादा बेरोजगार पंजीकृत हैं। विशेषकर, देहरादून और हरिद्वार जैसे बड़े जिलों में एक-एक लाख से ज्यादा युवा रोजगार का इंतजार कर रहे हैं। इसलिए, इस कैलेंडर से हजारों युवाओं को नई उम्मीद और दिशा मिलने की संभावना है।
Dehradun
कारगिल के वीरों को राज्यपाल का नमन! बोले…दुश्मन को दिया करारा जवाब, उत्तराखंड के सपूतों ने बढ़ाया देश का मान

देहरादून: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर देश की रक्षा में अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए हैं।
राज्यपाल ने अपने संदेश में कहा कि कारगिल युद्ध भारतीय सेना के अद्वितीय साहस, अदम्य शौर्य और उच्चतम रणनीतिक कौशल का प्रतीक है। यह एक ऐतिहासिक विजय थी, जिसमें हमारे बहादुर सैनिकों ने दुर्गम पर्वतीय क्षेत्रों में भी अद्भुत पराक्रम का प्रदर्शन करते हुए देश की सीमाओं की रक्षा की और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया।
राज्यपाल ने कहा कि इस विजय अभियान में भारतीय सेना के अनेक जवानों ने राष्ट्र की रक्षा करते हुए वीरगति प्राप्त की। वीरभूमि उत्तराखण्ड के अनेक जांबाज सपूतों ने भी इस युद्ध में अपने प्राणों की आहुति देकर राज्य एवं देश का गौरव बढ़ाया। राज्यपाल ने कहा कि उत्तराखण्ड की वीरता, देशभक्ति और बलिदान की परंपरा अटूट रही है, जो आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
राज्यपाल ने कहा कि भारतीय सेना ने हर अवसर पर अपने शौर्य और पराक्रम से राष्ट्र का गौरव बढ़ाया है। कारगिल युद्ध में प्राप्त विजय सिर्फ एक सैन्य उपलब्धि नहीं, बल्कि यह देशवासियों के विश्वास, एकता और अखंड राष्ट्रभाव की भी विजय है। उन्होंने कहा कि कारगिल के वीरों का बलिदान राष्ट्र की स्मृति में अमर रहेगा।
Dehradun
DM की चिट्ठी ने बढ़ाई उम्मीद! वीर परिवारों को मिलेंगे भूखंड

स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को आवंटित किए जाएंगे भूखण्ड; डीएम ने मेयर को लिखा निवेदन पत्र
आवास हेतु भूखंड स्वतत्रंता सेनानियों के पीड़ियों का है हक; हरसंभव प्रयास करेगा प्रशासनः डीएम
100 वर्ग मीटर भूमि आंवटन लिए डीएम ने मेयर देहरादून को विगत सप्ताह ही दूरभाष पर भी किया व्यक्तिगत अनुरोध
देहरादून : विगत सप्ताह जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उतराधिकारियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं को सुना तथा उनकी विभिन्न मांगों के सम्बन्ध में विचार-विमर्श करते हुए मौके पर ही कई महत्वपूर्ण मांगों को पूर्ण किया तथा अन्य मागों के निस्तारण के लिए सम्बन्धित विभागों से पत्राचार करने आवश्वासन दिया।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ने डीएम से मांग की सरकार द्वारा जारी शासनादेश जिसमें नगर निगम अन्तर्गत स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को 100 वर्ग मीटर भूमि आंवटन के सम्बन्ध में है, जिसके अन्तर्गत लगभग 17 लाभार्थियों को भूमि आवंटित कर दी गई है शेष उत्तराधिकारियों को भू-खण्ड आवंटन का अनुरोध किया किया। जिस पर जिलाधिकारी ने तत्समय ही मेयर नगर निगम से दूरभाष पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के उत्तराधिकारियों को नगर निगम क्षेत्रान्तर्गत भूखण्ड आवंटित करने का व्यक्तिगत अनुरोध किया था। जिलाधिकारी ने नगर निगम को अनुरोध पत्र भी प्रेषित किया है।
- Accident2 years ago
सिल्क्यारा टनल हादसा: सीएम धामी ने की प्रेसवार्ता दी रेस्क्यू ऑपरेशन की जानकारी।
- Breakingnews2 years ago
देहरादून पहुँचे बीजेपी के राष्टीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, सीएम धामी ने किया स्वागत।
- Uttar Pradesh5 years ago
उत्तर प्रदेश बोर्ड : 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 05 जनवरी 2021 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं छात्र….
- Haryana1 year ago
नायब सिंह सैनी को बनाया गया हरियाणा का नया सीएम, सैनी ने पीएम मोदी का जताया आभार…पूर्व सीएम के लोकसभा चुनाव लड़ने की चर्चा हुई तेज।
- Breakingnews5 years ago
23 जनवरी को पीएम मोदी जाएंगे कोलकाता , ‘पराक्रम दिवस’ समारोह को करेंगे संबोधित…..
- Breakingnews5 years ago
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने प्रदेशवासियों को दी मकर संक्रांति पर्व की शुभकामनाएं…..
- Accident2 years ago
धू-धूकर जली स्कूल बस, 35 बच्चे थे सवार, बाल-बाल बची जान….देखे जलती बस का विडियो
- Breakingnews5 years ago
भारतीय स्टेट बैंक ने अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के नियमों को लेकर किए बदलाव…