Chamoli
उत्तराखंड में बादल फटने से तबाही: कई इलाकों में भारी नुकसान, एक महिला की मौत, कई लापता

देहरादून: उत्तराखंड के कई जिलों में बीते 24 घंटों से जारी मूसलाधार बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। रुद्रप्रयाग, चमोली और टिहरी जिलों से तबाही की खबरें सामने आई हैं। कई स्थानों पर लोग लापता हैं, मकान जमींदोज हो गए हैं और मवेशी मलबे में दब गए हैं।
रुद्रप्रयाग के टेंडवाल गांव में एक महिला की मौत, 20 लोग लापता
रुद्रप्रयाग जिले के टेंडवाल गांव में बादल फटने की घटना ने बड़ा संकट खड़ा कर दिया। भारी मलबे में दबकर एक महिला की मौत हो गई, जबकि 18 से 20 लोग लापता बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू टीमों को मौके पर रवाना किया गया है और राहत-बचाव कार्य जारी है।
चमोली के देवाल ब्लॉक में तबाही, पति-पत्नी लापता
चमोली जिले के देवाल ब्लॉक के मोपाटा गांव में गुरुवार रात बादल फटने से कई घरों को नुकसान पहुंचा है।
तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता हैं, जबकि विक्रम सिंह और उनकी पत्नी घायल हो गए हैं।
उनके घर और गोशाला मलबे में दब गए, जिसमें करीब 15 से 20 मवेशियों के दबे होने की भी सूचना है।
जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि तहसील प्रशासन की टीम मौके के लिए रवाना हो गई है। भारी बारिश के कारण कई सड़क मार्ग टूट गए हैं, जिससे राहत कार्यों में दिक्कतें आ रही हैं।
स्कूलों में छुट्टी, बारिश से बना डर का माहौल
चमोली जनपद में भारी बारिश को देखते हुए सभी विकासखंडों के स्कूलों में शुक्रवार को अवकाश घोषित कर दिया गया है।
देवाल, थराली, आदिबद्री और कर्णप्रयाग क्षेत्रों में लगातार बारिश से लोगों में डर का माहौल है।
कर्णप्रयाग के कालेश्वर में पहाड़ से मलबा घरों में घुसा
कर्णप्रयाग के कालेश्वर क्षेत्र में पहाड़ से आया भारी मलबा लोगों के घरों में घुस गया, जिससे कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।
जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है, और पुलिस भी मौके पर तैनात है।
अलकनंदा और पिंडर नदियों का जलस्तर भी बढ़ गया है, जिससे निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
सुभाषनगर में मलबा और बोल्डर गिरने से मुख्य सड़क बंद हो गई है।
टिहरी के गेंवाली गांव में फटा बादल, गनीमत रही – कोई जनहानि नहीं
टिहरी जिले के भिलंगना ब्लॉक के गेंवाली गांव के ऊपर भी बीती रात बादल फटने की घटना हुई।
जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी बृजेश भट्ट ने बताया कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन
खेती की जमीन, पेयजल लाइन और बिजली की लाइनों को नुकसान पहुंचा है।
राजस्व विभाग की टीम गांव में भेज दी गई है। कई जगह पैदल पुल और संपर्क मार्ग टूटने की सूचना भी मिली है।
प्रशासन अलर्ट पर, SDRF और राहत टीमें मौके पर जुटीं
प्रशासन ने सभी प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्य तेज कर दिए हैं। SDRF, पुलिस, और स्थानीय प्रशासन की टीमें हालात को नियंत्रित करने में लगी हैं। लोगों से अपील की गई है कि वे नदियों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें और अफवाहों पर ध्यान न दें।
Breakingnews
बड़ी खबर : चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त, हादसे में दो जवान घायल

Chamoli News : चमोली में सेना का वाहन हादसे का शिकार, दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर
Chamoli News : चमोली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का एक वाहन दुर्घटनग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो जवान घायल हो गए।
Table of Contents
चमोली में गोपेश्वर-चोपता मार्ग पर सेना का वाहन दुर्घटनग्रस्त
चोपता सड़क मार्ग पर एक सेना का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में सेना के जवान सवार थे। दुर्घटना के बाद स्थानीय युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल पहुंचाया।

हादसे में दो जवान घायल, एक की हालत गंभीर
घायल जवानों को प्रदीप रमोला और राहुल अजय पंवार ने देवदूत बनकर अपने निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा दोनों का उपचार किया जा रहा है।
चिकित्सकों के अनुसार, घायलों में से जवान धवल राठौर को गंभीर चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि धवल राठोर अग्निवीर के रूप मेंभारतीय सेना में सेवा दे रहे हैं। जिन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जबकि दूसरे जवान की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
big news
बड़ी खबर : चमोली में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Chamoli News : चमोली जिले से दुखद खबर सामने आ रही है। यहां घास लेने के लिए जंगल गई एक महिला की बोल्डर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।
Table of Contents
चमोली में घास लेने गई महिला के ऊपर गिरा बोल्डर
चमोली जिले के गैरबारम गांव में जानवरों के लिए घास लेने के जंगल गई महिला की पत्थर गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक कमला देवी(52) पत्नी कुंदन सिंह अपने पालतू पशुओं के लिए घास लेने के लिए जंगल गई थी। इसी दौरान उनके ऊपर पहाड़ी से पत्थर गिर गया। इस हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गई।
अस्पताल पहुंचने से पहले ही तोड़ा दम
आनन-फानन में महिला को 108 की सहायता से सीएचसी थराली ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि जंगल के ऊपर कोई कार्य चल रहा था। वहीं से पत्थर गिर कर महिला के ऊपर आया और ये हादसा हो गया।
दोषियों को गिरफ्तार करने की मांग
ग्रामीणों ने इस हादसे की जांच की मांग की है। इसके साथ ही दोषियों की गिरफ्तारी की मांग भी की है। पुलिस के समझाने के बाद ग्रामीणों शांत हो गए हैं। मामले को लेकर सीएमओ चमोली अभिषेक गुप्ता ने बताया कि अस्पताल पहुंचने के पहले ही महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतका कमला देवी जूनियर हाईस्कूल में भोजनमाता थी।
big news
इस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra, 23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट

Hemkund Sahib Yatra 2026 : उत्तराखंड में स्थित पवित्र हेमकुंड साहिब तीर्थस्थल के कपाट श्रद्धालुओं के लिए 23 मई को खोल दिए जाएंगे। इसके साथ ही हेमकुंड यात्रा का भी आगाज हो जाएगा।
Table of Contents
23 मई को खुलेंगे हेमकुंड साहिब के कपाट
उत्तराखंड में स्थित पवित्र हेमकुंड साहिब धाम 23 मई 2026 से श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया जाएगा। इसी के साथ यात्रा का भी शुभारंभ हो जाएगा। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने मुख्य सचिव आनंद वर्धन से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने आगामी तीर्थयात्रा सीजन की तैयारियों पर चर्चा की।

इस बार समय से पहले शुरू होगी Hemkund Sahib Yatra 2026
बता दें कि इस बार हेमकुंड साहिब यात्रा समय से पहले शुरू हो रही है। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट ने इस वर्ष मौसम की अनुकूल परिस्थितियों और पिछले वर्षों की अपेक्षा कम बर्फबारी को देखते हुए यात्रा को सामान्य समय से पहले शुरू करने का फैसला लिया है।

पिछले साल 25 मई से शुरू हुई थी हेमकुंड साहिब यात्रा
बता दें कि साल 2025 में हेमकुंड साहिब यात्रा 25 मई से शुरू हुई थी। 10 अक्टूबर 2025 को यात्रा का समापन हुआ। यात्रा के 139 दिनों में कुल 2 लाख 75 हजार से ज्यादा श्रद्धालु गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब पहुंचे और मत्था टेका। इस संख्या को अब तक की सबसे अधिक दर्शन करने वालों की संख्या है।
Cricket12 hours agoGT vs MI Dream11 Team Today Match 30 IPL 2026 : पिच रिपोर्ट, प्लेइंग 11 और बेस्ट फैंटेसी प्रेडिक्शन
Cricket12 hours agoNEP vs UAE Dream11 Team Today Match 2026: नेपाल बनाम यूएई फैंटेसी क्रिकेट टिप्स, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग XI
big news13 hours agoहल्द्वानी में सेना की वर्दी पहन घूम रहा फर्जी ‘मेजर’ गिरफ्तार, असली मेजर ने पकड़वाया, जानें पूरी कहानी
Champawat11 hours agoवन्यजीव तस्करी पर चम्पावत पुलिस का बड़ा प्रहार, गुलदार की खाल के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
Uttarakhand8 hours agoUttarakhand Board Result 2026 : इस दिन जारी होगा उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट , परिषद ने की घोषणा…
Breakingnews7 hours agoHaldwani में दर्दनाक सड़क हादसा, रोडवेज बस ने 5 साल की मासूम को रौंदा, 20 मीटर तक घसीटा…
big news12 hours agoनारी शक्ति वंदन संशोधन को लेकर गणेश गोदियाल ने BJP पर किया पलटवार, कही बड़ी बात
big news6 hours agoसियाचिन में तैनात पिथौरागढ़ के जवान दीपक जेठी का निधन, दिल्ली के RR अस्पताल में ली अंतिम सांस







































